खबरें अब तक...

समाचार

सर्विस क्लब में आयोजित भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ2 7 | 1 6 |
सर्विस क्लब का कोर्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर काः एम पोलार्ड
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में आज भावना स्वरूप मैमो. अर्न्तराष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट का विधिवत शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि गुआना के राजदूत एम पोलार्ड एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के औपचारिक परिचय के उपरांत खेल शुभारम्भ करने की घोषणा की।
सर्विस क्लब में आज से 25 हजार डालर का भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट का शुभारम्भ करते हुए गुआना के राजदूत एम पोलार्ड ने कहा कि इतने छोटे शहर में इतना बड़ा आयोजन किया जाना एक बहुत ही अच्छा कार्य है। श्री पोलार्ड ने कहा कि यहां का कोर्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का है। उन्होंने टूर्नामेंट आयोजित कराने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। शुभारम्भ के अवसर पर पूर्व रक्षा सचिव एवं हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर गढवाल के कुलपति आईएएस योगेंद्र नारायण माथुर, कानपुर के मंडलायुक्त सुभाषचंद शर्मा, सहारनपुर मंडल आयुक्त चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल आदि का आयोजन समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। टूर्नामेंट सचिव रविंद्र चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, प्रणव स्वरूप, अभिनव स्वरूप, राघव स्वरूप, अशोक सरीन, के.पी.मलिक, डा. पंकज सिंह, शशिकांत शर्मा, गिरीश अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, नासिक अली जैदी एडवोकेट, मुफ्ति जुल्फिकार, डा. जेपी सिंह, अक्षय कुमार, बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी सहित सर्विस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंगलवार को अपने दमखम दिखायेंगी सर्विस क्लब पर देशी विदेशी खिलाडी
मुजफ्फरनगर। भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में आज खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करा। कोर्ट नम्बर 1 अलीडीला सुतिजयादी भारत ने अपनी हमवतन हुमेरा सादिक को 6-0, 6-0 से हराया। इसी कोर्ट पर हीरोको कुवेता जपान ने उजकेबिस्तान की अलविना खाबीगुलीना को 6-2, 6-1 से हराया। इसी कोर्ट चेकरिपल्बिक सीअन्नासिस्कोवा ने भारत की येडुल्ला साई दीपेया को 6-2, 6-0 से हराया। कोर्ट नम्बर दो पर भारत की स्नेहलमने ने सोवनाज्या बाबेस्टि को 6-2, 6-2 से हराया। विक्टोरिया मोरवानोका ने केपलकिना को 6-4, 6-4से हराया। इसके अलावा सारहा रिबेका सेकुलिस्ट जर्मनी ने भारत की नताशा पलाहा को 6-2, 7-6 से हराया। इसी कोर्ट पर जापान की नीचिका ओजेकी ने भारत की जीलेदेसाई को कड़े मुकाबले में 6-4, 7-6 से हराया। सर्विस क्लब पर 13 नवम्बर को कोर्ट नम्बर 1 पर यूएसए की एलेक्जेन्ड्रा का मुकाबला भारत की प्रेरणा भ्रामरी से होगा। इसी केर्ट पर गुलगारिया की एलेक्जेन्ड्रीना का मुकाबला भारत की निधि चिलीमुला से होगा। कोर्ट नम्बर एक पर ही भारत की रिया भाटिया का मुकाबला एनकोलार से होगा। कोर्ट नम्बर एक पर ही भारत की दीक्षामंजू प्रसाद व सोहा सादिक के डबल का मुकाबला जीलदेसाई व नतालिया जर्मनी से होगा। इसी कोर्ट पर भारत की लिराराजू व साईदीपैया भारत का मुकाबला भारत की ही निधिचिलीमूला व अस्मिथा ऐश्वरामूर्ति से होगा। कोर्ट नमबर दो पर जापान की केओका ओकामुरा जापान का मुकाबला चीन की डेननिवांग से होगा। इसके अलावा कोर्ट नम्बर 2 पर जर्मनी की नतालिया का मुकाबला आस्ट्रेलियो की मेलीनी केलिफीनर से होगा। कोर्ट नम्बर 2 पर ही अन्ना माकारोनिका रूस का मुकाबला केनवील से होगा। केर्ट नम्बर 3 पर भारत की शाइनस्मिथा का मुकाबला भारत की एऐश्वरामूर्ति से होगा। इसी कोर्ट पर भारत की जेनिफर लुकिखाम का मुकाबला तेरेजा लिखिकोवा से होगा। कोर्ट नम्बर 3 पर ही नतालिजा कोष्टिक का मुकाबला भारत की महक जैन से होगा। इसके अलावा इसी कोर्ट पर गुलगारिया की एनेक्जेन्ड्रा और जर्मनी की एस रिबेका का डबल में मुकाबला भारत की जेनीफल लुईखाम व भारत की सोम्या विज से होगा।

पांच को लूट के माल सहित दबोचा6 3 |
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस टीम ने मुठभेड के दौरान राहगीरो से लूट करने वाले पांच अभियुक्तो को बाईक,तमंचे व कारतूस तथा लूटे गए आभूषणो तथा नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए अभियुक्तो के खिलाफ अनेक मामले दर्ज हैं।
पुलिस लाईन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरपतारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खतौली कोतवाली पुलिस ने सीओ खतौली राजीव सिह के निर्देशन मे शान्ति व्यवस्था एवं चैकिग के दौरान जानसठ रोड पर गणेश विहार कालोनी के गेट के सामने चैकिंग के दौरान राहगीरो से लूट करने वाले पांच शातिर बदमाशो को मुठभेड के दौरान तमन्चे, कारतूस, बाईक व एक अदद मोबाईल तथा लूट की घटना से सम्बन्धित सोने व चांदी के जेवर और 2500 रूपये नगद बरामद किए हैं।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने बताया कि पकडे गए सभी अपराधी शातिर किस्म के हैं तथा पूर्व मे भी अपराधिक घटनाओ मे जेल जा चुके हैं। जिनके सम्बन्ध मे थाना खतौली, भौराकला, बुलन्द शहर के थाना खुर्जा आदि मे कई संगीन धाराओ मे मामले दर्ज है। एसएसपी ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि उक्त अभियुक्त अपराध को करने की रणनीति बनाते थे तथा सडक किनारे खडे होकर व्यक्ति को अकेला देखकर मोटर साईकिलो द्वारा उनका पीछा करते है तथा मौका पाकर तमन्चा दिखाकर लूट/डकैती आदि की घटनाओ को अन्जाम देते हैं। एसएसपी एस.के.सिह ने बताया कि अभियुक्त अमीर आजम खुर्जा देहात क्षेत्र मे गीजर से भरा ट्रक लूट चुका है। पकडे गए अभियुक्तो के नाम रिजवान निवासी मीरापुर,हातिम निवासी काटका, आरिश निवासी मीरापुर, अमीर आजम निवासी मीरापुर व गुरतफा निवासी जानसठ है। खतौली पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तो के कब्जे से एक जोडी पाजेब सफेद धातू,चार अदद कडे सफेद धातू, छोटी बाली पीली धातू, 2500 रूपये नकद बरामद किए है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियो को पकडने वाली टीम मे खतौली थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिह, सब इंस्पैक्टर कुमेर सिह, सब इंस्पैक्टर कृष्णपाल सिह, का.देवेन्द्र राठी, का.मनीष, का.रोहित, का.राहुल, का.नदीम शामिल रहे। प्रेसवार्ता मे एसएसपी सुधीर कुमार सिह,एसपी सिटी ओमवीर सिह, सीओ खतौली राजीव कुमार सिह, इंस्पैक्टर खतौली सन्तोष कुमार सिह आदि मौजूद रहे।

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
मुजफरनगर। नाले की पटरी के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी माल गोदाम रोड पर नाले की पटरी के समीप करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक सम्भवतः कोई भिखारी है। जिसकी बीमारी के कारण मौत हुई है। पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन 7 5 |
मुजफ्फरनगर। नोट बन्दी के दो साल पूरे होने पर विरोध में कांग्रेसियो ने काला दिवस बनाते हुए कचहरी मे धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन केन्द्र सरकार द्वारा देश की करेन्सी मे एक हजार व पांच सौ के नोटो का चलन बन्द करते हुए उन्हे साधारण कागज के टुकडो मे बदलने से देश मे चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल पैदा हुआ। प्रत्येक क्षेत्र मे किसान, मजदूर,व्यापारी अपने दैनिक कार्यो को छोडकर नोट बदलवाने की खातिर लाईन मे घण्टो-घण्टो खडे रहे। पूरे दो वर्ष बीतने के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति खराब है। आज देश भी नोटबंदी की बरबादी झेल रहा है। आरोप है कि भाजपा नेताओ ने नोटबन्दी की घोषणा से पूर्व ही अपने काले धन को सफेद बनाने का काम शुरू कर दिया था।देश के साथ इतना बडा मजाक भाजपा के काले धन को सफेद बनाने के लिए हुआ। प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी ने की व संचालन वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा ने किया। धरने मे शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, प्रदेश सचिव पंडित उमादत्त शर्मा, सलमान सईद, जगदीश अरोरा, विनोद धीमान,सलीम मलिक, वरिष्ठ नेता शशिकान्त शर्मा, जफर हसन,सलीम मलिक, वरिष्ठ नेत्री विनोद रानी चौहान, मुकेश शर्मा, काजी मन्सूर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, सलीम सैफी, कस्तूर सिह स्नेही,ब्रजभूषण शर्मा, अनिल चौधरी, मुकुल शर्मा आदि अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

मुज़फ्फरनगर का नाम बदलकर हो लक्ष्मीनगरः शिव सेना
मुज़फ्फरनगर। आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दर्जनों से भी अधिक शिव सेना पदाधिकारियों एवम् कार्य कर्ताओं ने एक ज्ञापन मुख्यमन्त्री के नाम देते हुए मांग की है। की मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखा जाये जिसमे सभी से एक ज्ञापन जिला प्रमुख नरेंद्र पवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को दिया। शिवसेना नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान ने कहा कि कई सालों से शिव सेना एवं सभी हिंदू संगठन मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग करते चले आ रहे हैं । उन्होंने कहा की अब जब यूपी और केंद्र में हिंदुत्व वाली सरकार है और यूपी की योगी सरकार अनेक जिलों के नाम बदल रही है तो सीएम महोदय को हिंदू संगठनों की भावनाओं को भी समझते हुए शीघ्र से शीघ्र मुजफ्फरनगर का नाम भी लक्ष्मी नगर बदल देना चाहिए अन्यथा शिवसेना सभी संगठनों को साथ लेकर जिले में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। । ज्ञापन देने वालों में शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार अनुज चौधरी , वैभव एडवोकेट , लोकेश सैनी ,पंडित आशीष मिश्रा , जितेंद्र गोस्वामी भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा , डॉ प्रवीण, प्रमोद कुमार , राहुल पाल राजकुमार कोरी , प्रदीप कोरी, वेद पाल कश्यप , राहुल पाल अंशु पाल , मंगतराम आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे ।।

15 को दीक्षान्त समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर।राजकीय औधोगिक प्रषिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में दिनांक-15.11.2018 दिन बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिन प्रषिक्षार्थियों ने गतवर्षा में आई0टी0आई0 उत्तीर्ण/ षिषिक्षु उत्तीर्ण एवं सी0ओ0ई0 उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगे। अतः प्रषिक्षार्थी उक्त दिनांक में प्रातः 10ः00 बजे संस्थान प्रागंण में हो रहे दीक्षान्त समारोह में अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर ले।

14 नम्बर को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रथम पेंषन अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा के आदेष के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 14-11-2018 को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रथम पेंषन अदालत का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। जनपद के समस्त आहरण एंव वितरण अधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपने कार्यालय से सम्बन्धित लम्बित पेंषन प्रकरण, एन0पी0एस0,एवं सेवानिवृत्त कमचारियों के विविध मसलो से सम्बन्धित आवष्यक सूचना के साथ उक्त सभा कक्ष में 11-00 बजे प्रतिभाग करने का कष्ट करें। साथ ही जिला मुजफ्फरनगर के पेंषनर भी अपनी पेंषन सम्बन्धी समस्या का आवेदन पेंषन अदालत में दे सकते है।

‘भावना’ तेरे शहर जैसी खेल भावना नहीं देखी किसी शहर में9 2 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मुजफ्फरनगर में आजकल 25 हजारी इनामी डालर के राशि वाले भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट जोर शोर के साथ चल रहा है। लेकिन इस सबके बीच अगर उस बेटी का जिक्र न किया जाये जिसके नाम पर यह अन्तर्राष्ट्रीय पूरा वातावरण तैयार किया जाता है और उसका परिवार केवल और केवल उसकी याद में इस आयोजन को मुजफ्फरनगर में उसकी स्मृतियां संजोये रखने के लिए करता है। यह भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट मुजफ्फरनगर की रहने वाली भावना की स्मृति में ही किया जाता है। सन् 2001 में जब इस बेटी को एक सड़क दुर्घटना के बाद काल के हाथों ने उसके परिवार से छीन लिया था तो उसके पिता आलोक स्वरूप और परिवारजनों ने इस दुख से उभरने के लिए उसके नाम से उसकी स्मृति में इस टेनिस के महाकुम्भ के आयोजन का विचार अपना लिया था तभी सन् 2002 के बाद से मुजफ्फरनगर में भावना स्वरूप अन्तर्राष्ट्रीय मैमो. महिला टेनिस टूर्नामेंट भावना की याद में ही होता है।
मुजफ्फरनगर में इस समय सर्विस क्लब में चल रहे आईटीएफ भावना स्वरूप अन्तर्राष्ट्रीय मैमो. महिला टेनिस टूर्नामेंट पूरे रंग में है और जिले में इस नये तरह की भावना को भरने के लिए आलोक स्वरूप और अनिल स्वरूप के परिवार दिन रात एक किये हुए है और करे भी क्यों न? क्योंकि 2001 में जिस जिगर के टुकडे बेटी भावना को वो सड़क दुर्घटना में खो चुके थे उसकी स्मृतियों को खेल भावना और सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए वो खुद इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है। बेटी खोने का गम स्वरूप परिवार को हमेशा-हमेशा रहेगा लेकिन यह उनके परिवार की एक जिंदादिली और मिसाल कायम करने की सोच है कि वो बेटी भावना की स्मृति के सहारे एक तरफ टेनिस खेल को मजबूत कर रहे है वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं व महिला सशक्तिकरण के सहारे समाज में संदेश दे रहे है कि बेटियों को खेलों में बढ़ाया जाये तो वह किस तरह से हमारा नाम रोशन कर सकती है और यह सब स्वरूप परिवार 2002से लगातार कर रही रहा है।
टेनिस का आयोजन तो ओर शहरों में भी होता है लेकिन मुजफ्फरनगर के लिए महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि मुजफ्फरनगर जनपद में जमीनी खेलों के अलावा टेनिस जैसे महत्वपूर्ण और महंगे खेलों के लिए यहा कोई स्कोप अभी तक नहीं था लेकिन जिस उम्मीद के सहारे भावना स्वरूप मैमो. आईटीएफ टूर्नामेंट का आयोजन यहां 2002 से होता रहा है उससे यह साफ है कि मुजफ्फरनगर जैसे छोटे शहर में टेनिस में महिला खिलाडियां पैदा करने के लिए नई उम्मीद दी है। मुजफ्फरनगर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर चमक रहा है और करीब बीस से भी अधिक विदेशी खिलाड़ी इस समय मुजफ्फरनगर में मौजूद है ओर बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से टेनिस खिलाड़ी यहां पर टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे है। सवाल इस बात का नहीं है कि यह आयोजन मुजफ्फरनगर में ही क्यों हो रहा है यहां सवाल इस बात का भी है कि एक बेटी और एक पिता के रिश्ते आखिर किस तरह से खेल भावनाओं की कदर के साथ आगे बढ़ रहे है। सर्विस क्लब में आईटीएफ टूर्नामेंट में आ रहे खिलाड़ी आलोक स्वरूप परिवार और आयोजन समिति की मेजबानी के कद्रदान तो है ही साथ ही विदेश से आई खिलाड़ी यह भी जानने का प्रयास करती है कि आखिर भावना स्वरूप मैमो. टूर्नामेंट जिस बेटी की याद में होता है और करोड़ों रूपये इस आयेजन में लगाये जाते है तो वो यहां उस पिता का प्यार खुद भी महसूस करती है कि आखिर यह पिता अपनी बेटी से कैसे प्यार करता होगा? कहना न होगा कि मुजफ्फरनगर में चल रहा है यह आईटीएफ महिला टेनिस के तो बढ़ावा दे ही रहा है वहीं, पिता और बेटी के इस अनोखे प्यार को भी इस मैमो. टूर्नामेंट के आ रहे एक अनछूएं पहलू के रूप में सबके सामने ला रहा है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर व वकील के विरूद्ध की कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गंगा विहार विश्वकर्मा चौक निवासी एक दिव्यांग मनोज कुमार ने एक बैंक मेनेजर व बैंक के वकील के उत्पीड़न से परेशान होकर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गुहार लगायी है। इसके चलते उसने एक प्रार्थनापत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मानवाधिकार आयोग को भेजा है।
जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी फर्म पर दस लाख का मुद्रा लोन पंजाब एंड सिंध बैंक रूड़की रोड, मुजफ्फरनगर से अक्टूबर 2016 में लिया था। बैंक ने बिना उसकी अनुमति के 4399 रूपये उसके खाते से बीमे के नाम के काट लिये दिसंबर 2016 में। करीब 15 लाख का बीमा हुआ। 16 मई 2017 को उसकी दुकान में आग लग गयी। जिसमें सभी सामान जलकर राख हो गया। जिस पर उसने बैंक को सूचना दी कि बीमा करवाया होगा, तो सर्वे करा लिया जाए। ताकि उसके नुकसान की भरपाई हो सके। उसकी एक नहीं सुनी गयी। उलटे उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट व गालीगलौज तक की गयी। उसे कुछ बैंक कर्मियों ने बचाया। उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसकी वहां भी नहीं सुनी गयी। कहा गया कि बैंक के विरूद्ध रिपोर्ट कराएगा, अंदर कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार का कहना था कि उसने इस संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली और बैंक के विरूद्ध वाद दायर किया। मनोज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक मेनेजर विकास पंवार व बैंक का वकील उसे व उसकी पत्नी को परेशान कर रहे हैं। वह मुकदमा वापस न लेने पर उसके मकान को नीलाम करने की धमकी दे रहे हैं।

नर्तकी पर नोट उड़ाने वाला भाकियू नेता पदमुक्त
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के भाकियू नेता रियासत खलीफा को एक कार्यक्रम में नर्तकी के ठुमकों पर नोट उड़ाना भारी पड़ गया है। हाईकमान ने मामले का संज्ञान लिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने नगराध्यक्ष रियासत को संगठन से पदमुक्त कर दिया है। संगठन की ओर से फिलहाल इस पद पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। गत सप्ताह कस्बे में चल रहे शादी समारोह में मंच पर मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं गाना चल रहा था। शादी में मौजूद भाकियू नगर अध्यक्ष रियासत खलीफा खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़कर नर्तकी के ठुमकों पर नोट लुटाने लगे। नेता ने इस दौरान गाने की ताल पर मुंह में नोट दबाकर नर्तकी को दिए। इसी बीच किसी ने किसान नेता की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखते ही भाकियू नेता सकते में आ गए। भाकियू हाईकमान ने वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की जांच कराई। सबकुछ सही पाए जाने पर रविवार को रियासत खलीफा को नगरध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। हालांकि संगठन ने अभी कोई नई तैनाती नहीं की है। पद से हटाए गए नगरध्यक्ष रियासत खलीफा ने मामले को विरोधियों की साजिश बताया। मीडिया से कहा कि वह तो दो बच्चों में हुए झगड़े के निपटारे के लिए वहां गए थे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि पुरकाजी नगरध्यक्ष रियासत खलीफा का कृत्य पद की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया है, संगठन ने उन्हें पदमुक्त कर दिया है। अहलावत ने कहा कि संगठन में अनुशासित नहीं रहने वाले अन्य पदाधिकारियों पर भी जल्द गाज गिरेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

2 thoughts on “समाचार

  • Very good info. Lucky me I came across your blog by chance
    (stumbleupon). I’ve saved it for later!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + three =