खबरें अब तक...

समाचार

दर्दनाक हादसाः ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर, तीन सगे भाईयों समेत चार की मौत
मुजफ्फरनगर। एक सड़क हादसे में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन भाईयों सहित चार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ट्रैक्टर में सवार लोग पुराल बेचकर घर लौट रहे थे।
मेरठ करनाल हाईवे पर फुगाना गेट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन सगे भाई इसरार (25), मेहराज (32), सरफराज (20), पुत्र नूर मोहम्मद और शाहरुख (26) पुत्र घसीटा तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला निवासी हैं। ये सभी ट्रैक्टर टॉली में धान के पुराल को बेचकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक तेज गति से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाईयों समेत चार की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में लगी है। मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

भैया दूज मनाने जा रहे पिता पुत्र को वैगनार ने रौंदा, बेटे की मौत पिता घायल
मुजफ्फरनगर। एक तेज गति से आ रही वैगनार ने पिता व पुत्र को रौंद डाला। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई। दोनों ही भाई-दूज का त्योहार मनाने अपनी बहन के घर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर के छपार में भाई-दूज मनाने जा रहे पिता व पुत्र की एक अनियंत्रित कार ने रौंद डाला। जानकारी के मुताबिक अपनी बहन के घर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज गति से आ रही वैगनार ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में पुत्र अक्षित (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता धर्मराज (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कीसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। घायल पिता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं वैगनार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत2 |
मुजफ्फरनगर। आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक बिजली के खंभे से टकराकर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। युवक बाइक समेत मौके पर ही खाक हो गया। जानसठ खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के पास एक बाइक सवार युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस टक्कर से युवक हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया, युवक बाइक सहित तुरंत ही जलकर खाक हो गया। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक बाइक पर से नियंत्रण खोने से युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

स्पेनिश यनेशिया की साइकिल क्षतिग्रस्त3 4 |
मुजफ्फरनगर। भारत भ्रमण पर निकली स्पेन की यनेशिया की साइकिल मेरठ रोड पर क्षतिग्रस्त हो गई। हरिद्वार की ओर जा रही यनेशिया की साइकिल में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। विकास भवन के समीप कुछ लोगों ने उन्हें साइकिल खींचते देखा तो सहायता के लिए पहुंचे। उन्होंने स्पेनिश भाषा में बातचीत की, जो स्थानीय लोगों की समक्ष में नहीं आई। इसके बाद उन्होंने साइकिल खराब होने की ओर इशारा किया। दूध डेयरी संचालक विशाल ने मीनाक्षी चौक पर साइकिल ठीक कराई। दरअसल विदेशी साइकिल होने के चलते स्पेयर पार्ट नहीं मिले, लेकिन मिस्त्री ने वेलि्ंडग कर साइकिल को ठीक किया। यनेशिया धन्यवाद देते हुए हरिद्वार की ओर रवाना हो गई।

लावारिस घूमते मिले बच्चे के परिजनों का पता निकालकर डायल 100 पीआरवी 2211 ने सकुशल बच्चे को परिजनो को सौंपा
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल अंतर्गत पीआरवी 2211 व 2213 आजकल गुडवर्क करने में लगी हुई है आज दोपहर डायल 100 पीआरवी 2211 को ग्राम बिरालसी में लावारिस बच्चे की सूचना मिली सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी बच्चे के परिजनों की खोजबीन में लग गयी ओर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के परिजनों को खोजकर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया बच्चा थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम लुहारी खुर्द का रहने वाला था परिजनों ने पीआरवी 2211 स्टाफ की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

जनपद में धूमधाम के साथ मनाया भैयादूज की त्यौहार
मुजफ्फरनगर। जनपद में धूमधाम के साथ मनाया भैयादूज की त्यौहार। भैया दूज त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। आज के बहनों ने अपने भाईयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यम द्वितीया और भैयादूज मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही ये त्योहार भी भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। भैया दूज का पर्व दीपावली के ठीक दो दिन बाद आता है।
भाई-बहनों ने खरीदे उपहार-भाई-बहनों ने एक दूसरे को भाई दूज पर भेंट करने के लिए खूब उपहार खरीदे। वहीं भाइयों ने बहनों को भेंट करने के लिए कपड़े, आभूषण मिठाइयां और उपहारों की खरीददारी की। महिलाओं ने प्राचीन कहानियां सुना कर पुरानी परम्पराओं को जीवंत रखने का संकल्प लिया। बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने बहनों के रक्षा का वचन दिया। भाईयों ने बहनों को उपहार प्रदान किया।

संगीत सोम की मुजफ्फरनगर तो बृजभूषण शरण की गोंडा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। केंद्र तथा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शहर तथा स्थानों के नाम बदलने के क्रम में अब नाम बदलने की मांग तेज होने लगी है। भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर जिला तो सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज तथा फैजाबाद का नाम अयोध्या रखे जाने के बाद अब शहर तथा जगह का नाम बदलने की मुहिम पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। संगीत सोम ने मुज्जफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर रखने की मांग की है। मेरठ के सरधना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रयागराज के बाद अभी तो बहुत शहरों के नाम बदलेंगे। मुजफ्फरनगर का नाम बदला जाना है। मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर लोगों की पहले से मांग है। मुजफ्फरनगर नाम का नवाब मुजफ्फर अली ने किया था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर होगा। लोगों की सदियों से मांग है कि इसका नाम लक्ष्मीनगर किया जाए।

जेई व लाईनमेन के खिलाफ किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन बालियान के नेतृत्व में बिजली विभाग जेई व लाईनमेन के खिलाफ प्रदर्शन। कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग का भ्रष्टाचार का मामला सामने आया उसकी को लेकर किया गया प्रदर्शन।

जब भैंस ने दिया दो पैरों वाली बछिया को जन्म
2 पैरों वाली बछिया को देखने उमड़े लोग
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के के ग्राम बिरालसी निवासी मेनपाल गहलोत यहां एक भैंस है आज भैंस ने 2 पैरों वाली बछिया को जन्म दिया है बछिया अभी तक जिन्दी है दो पैरों की बछिया देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है

स्विफ्ट कार की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर मार्ग पर एक स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुरकाजी के गांव कैल्लनपुर निवासी धर्मवीर पुत्र ज्ञान सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर शेरपुर खादर से वापस लौट रहा था, जब युवक सुबह एड़ी के निकट पहुंचा, तो सामने से बड़ी तेजी व लापरवाही से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 100 डायल पहुंच गई और उस पर तैनात सिपाही ओमपाल ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए घायल युवक को उठाकर अपनी कार में डालकर पीएससी भिजवाया। चिकित्सकों में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे युवक के परिवार में शोक व्याप्त है।

विदेशी खिलाड़ियों को मच्छरों ने मारा डंक
मुजफ्फरनगर में 10 नवम्बर से आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट
मुजफ्फरनगर। टेनिस कुंभ की शुरुआत भी नहीं हुई है, मगर शिकायत का दरवाजा खुल गया है। विदेशी खिलाड़ियों की नींद मच्छरों ने हराम कर दी। कोर्ट में अभ्यास करने पहुंची देशी-विदेशी महिला खिलाड़ी मच्छरों की भिनभिनाहट से सहम गई। मच्छरों के डंक मारने से घबराई खिलाड़ियों ने तत्काल इसकी जानकारी आयोजन समिति को दी। इससे अफसरों में अफरातफरी मच गयी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी मय टीम दौड़ पड़े। आइटीएफ लंदन की ओर से टेनिस महाकुंभ का आयोजन मुजफ्फरनगर में हो रहा है, जिसमें विदेशी के साथ भारतीय टेनिस खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। इनमें इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान व रसिया के अलावा भारत के अनेक राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। पहले दिन पहुंचते ही खिलाड़ियों को समस्या हो गई है। विदेश की कोसेना पलकीना, अलबिना खबुबीलीना, अन्ना मखोरकिना व अल्दला को मच्छरों ने परेशान कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट पर प्रैक्टिस करने पहुंची खिलाड़ियों को आराम के दौरान मच्छरों से सता दिया। इसको लेकर खिलाड़ियों ने आयोजन समिति के समक्ष शिकायत रखी है। आनन-फानन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी मय टीम मौके पर पहुंचे। नगरपालिका की टीम ने सर्विस कोर्ट के साथ जहां-जहां खिलाड़ी ठहरे हैं, वहां पर फॉोगग की है। तब जाकर खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली है। पालिका की टीम अब रोजाना शाम को खिलाड़ियों के रूम, कोर्ट में मच्छरों को मारने की दवा का छिड़काव करेगी। आयोजन सचिव रवींद्र चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों ने मच्छरों से परेशानी बताई है। मामले को लेकर पालिका से दवा का छिड़काव कराया गया है। यह टूर्नामेंट यहां 10 से 17 नवंबर तक खेला जायेगा। 25 हजार डालर की इस इनामी प्रतियोगिता में करीब 23 देशों की महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
भारत से अन्य खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं। इनमें अमिष्ठा, स्नेहेला, मान्या विश्वनाथ, स्वजानिया, शैजला, साई देतयाते, रिया भाटिया, शैक दुमेरिया, रिशिका, निधि, इंदनाजा, सुमेशा व प्रसाद जी. आदि शहर में पहुंची है। खिलाड़ियों को होटल ओमेगा, रेडिएंट व ओमेगा ब्लू में ठहरने की व्यवस्था की गई है। पहले दिन सभी खिलाड़ियों ने फास्ट फूड खाया और जूस पिया। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से उनके पसंदीदा भोजन की सूची मांगी है।
टेनिस कोर्ट के साथ होटलों में भी फॉोगग कराई गई है। एक टीम को इसकी जिम्मेदारी के लिए रखा गया है। मेहमान खिलाड़ी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
– डॉ. आरएस राठी, नगर स्वास्थ्य अधिरी, नगरपालिका।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

2 thoughts on “समाचार

  • Avatar Of Gaurav Gaurav

    An elevated page authority indicates the authority of this website on a small
    search query. If you adore blogging, you must make sure you
    can get installed the I love social bookmarking plugin.

    Reply
  • Avatar Of Lean Gc Reviews Lean GC Reviews

    Thank you for the auspicious writeup. It in fact was a amusement account it. Look advanced to far added agreeable from you

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 11 =