Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर में मतदान केन्द्र पर पहुंचे डीएम व एसएसपी

शाहपुर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव मतदान स्थलों का गांव-गांव जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की वोटरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ शांति व्यवस्था से वोट डालने की अपील

जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर अलर्ट मोड़ पर।त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम सेल्वा कुमारी जै० व एसएसपी अभिषेक यादव महोदय ने मय पुलिस बल के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव पलड़ी में पोलिंग बूथों पर जारी मतदान का निरीक्षण किया 

मतदान करने आये लोगों से शांतिपूर्ण मतदान कर वापस अपने घरों पर जाने, बेवजह खडे न रहने तथा कोविड नियमों का पालन करने की अपील करते रहे।

डयूटी पर तैनात पुलिस बल/अर्धसैनिक बल को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-१९ नियमों का पालन करने व मतदान करने आये लोगों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करवाने हेतु निर्देशित किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 20 =