खबरें अब तक...

समाचार

भावना स्वरूप मैमो. टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन1 8 |
डबल्स में इंडोनेशिया की अलदिला सुतजियादी व चीन की डेन नी वांग खिलाड़ी विजयी रही
सिंगल्स के मुकाबले में सर्बिया की नतालिजा कोष्टिक बनी विजेता
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब में चल रहे 25 हजार डालर के इनामी राशि के भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट आज रोमांचक मुकाबलों के साथ सम्पन्न हो गयां और आगे के लिए अपनी यादे छोड गया। अब लोगों को अगले आयोजन का अभी से बेसब्री से इंतजार होना शुरू हो गया है। आज हुए फाइनल मुकाबले में डबल्स में इंडोनेशिया की अलदिला सुतजियादी व चीन की डेन नी वांग एवं जापान की केयोका ओकामुरा व मिशिका ओजेकी के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबले में अलदिला सुतजियादी व डेन नी वांग ने केओका ओकामुरा व मिशिका ओजेकी को 7-6, 7-5 से हराकर डबल्स का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद हुए सिंग्ल्स के मुकाबले में सर्बिया नतालिजा कोष्टिक व स्लोवाकिया की तेरेजा मिहालीकोवा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नतालिजा कोष्टिक ने कड़ा संघर्ष करते हुए विपक्षी खिलाड़ी तेरेजा मिहालीकोवा पर शुरू से ही दबाव बनाया। कडे मुकाबले में नतालिजा कोष्टिक ने तेरेजा मिहालीकोवा को 6-3, 3-1 से हराकर सिंगल्स का आईटीएफ का खिताब अपने नाम किया। खेल में यह उलटफेर इसलिए हुई स्लोवाकिया की तेरेजा मिहालीकोवा के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होने से उसने असहजता महसूस की जिस कारण उसने तीन मिनट का मेडिकल ब्रेक लिया और इसी बीच उसने फिजियोथेरेपिस्ट डा. स्वाति मिश्रा से उपचार कराया और फिर इसके बाद वे नये हौसले के साथ मैदान में उतरी लेकिन वह दोबारा से ही चोट के दर्द और सामने के खिलाड़ी के दबाव की रणनीति के तहत खुद दबाव में पहुंच गयी। काफी देर संघर्ष करने के बाद तेरेजा मिहालीकोवा ने अचानक ही हाथ उठाकर मैच से हटने की घोषणा कर दी और आंखों से आंसू बहने लगे। यह देखकर सामने वाले खिलाड़ी की आंखों में चमक दोड गयी और उसे इस आसान मुकाबले में खुद ही जीत मिल गयी। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अशेक भूषण और भारत की विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस चौहान ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन सचिव रविन्द्र चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के डायरेक्टर कुंवर आलोक स्वरूप व समाजसेवी अनिल स्वरूप ने आयोजन के सफल होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधानपरिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह, सपा नेता राजकुमार यादव, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, जिलाधिकारी राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी क्राइम बीबी चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप सहित भावना स्वरूप की दादी श्रीमती सुरेंद्र कौर, कविता स्वरूप, माधवी स्वरूप, प्रणव स्वरूप, अभिनव स्वरूप, अशोक सरीन, आयोजन अध्यक्ष डा. राजेश गर्ग, सुनील सिंघल, गिरीश अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, शशिकांत शर्मा एडवोकेट, केपीएस मलिक, डा. पंकज सिंह सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डा. राजेश गर्ग व सुनील सिंघल ने किया।
नतालिजा कोष्टिक ने शुरू से ही बनाया दबाव2 9 |
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में भावना स्वरूप मैमो.अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में आज सिंगल्स के मुकाबले में सर्बिया की नतालिजा कोष्टिक ने शुरू से ही अपने प्रतिद्वंदी स्लोवाकिया की तेरेजा मिहालीकोवा पर शुरू से ही दबाव बना रखा। नतालिजा ने कोर्ट पर पहुंचते ही हर सर्विस में जोरदार आवाज निकाली जिससे विपक्षी खिलाड़ी पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ा। यही नहीं नतालिजा शुरू से ही हावी होती दिखाई दी ओर सामने वाली खिलाडी मनोवैज्ञानिक रूप से पूरे दबाव में आ गयी। बीच में तेरेजा मैडिकल सहायता लेनी पडी इसके बाद भी जब वह दोबारा केर्ट पर पहुंची और खेलना शुरू किया लेकिन उसने अपने ऊपर भारी दबाव महसूस किया और उसने हाथ उठाकर मैच से वापस हटने की घोषणा की। जिसके कारण रैफरी ने नतालिजा को विजेता घोषित कर दिया।

 

भाजपाईयो की बाईक रैली मे उमडा सैलाब 3 6 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा द्वारा आयोजित कमल संदेश बाईक रैली मेेे शामिल कार्यकर्ताओ ने हाथो मे झंडे लेकर वंदे मातरम तथा भारत माता के जयघोष कर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुजफरनगर लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या मे कार्यकर्ता व पदाधिकारी बाईक रैली मे सम्मलित हुए।
प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर प्रदेश के साथ-साथ आज मुजफरनगर मे भाजपा की कमल संदेश बाईक रैली निकाली गई। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान से शुरू हुई जिसमे हजारो कार्यकर्ता व सैकडो बाईके शामिल रही। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व पूर्व मंत्री तथा सांसद डा.संजीव बालियान के नेतृत्व मे निकाली गई कमल संदेश बाईक रैली जीआईसी के मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो व बाजारो से दोपहर पश्चात पुनः राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस जनजागरूक रैली की सफलता से भाजपाई काफी उत्साहित नजर आए। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर आज दोपहर नगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान से निकाली गई कमल संदेश बाईक रैली मे मुजफरनगर लोकसभा क्षेत्र की सभी 6 विधानसभाओं तथा 1800 बूथो के कार्यकर्ता मौेेजूद रहे। बाईक रैली मे प्रत्येक बूथ से े5 कार्यकर्ता सम्मलित हुए। जीआईसी के मैदान से आयोजित कमल संदेश बाईक रैली से पूर्व वरिष्ठ नेताओ ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर उन्हे पार्टी व संगठन के हित मे संगठित रहने का आहवान किया। राजकीय इंटर कालेज के मैदान से सांसद डा.संजीव बालियान के नेतृत्व मे निकाली गई कमल संदेश बाईक रैली राजकीय इंटर कालेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चौक, जानसठ बस अडडा चौराहा, राजवाहा रोड, बालाजी चौक,पटेल नगर डाकघर, गउशाला रोड, भोपा रोड, द्वारकापुरी, गांधी कालोनी, जेल रोड पुल, ब्राहमण कॉलेज, घासमन्डी रोड, अहिल्याबाई चौक,चूंगी नम्बर 2, हनुमान चौक, आबकारी पुलिस चौकी, खालापार, मिनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड से महावीर चौक होते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंच कर समपन्न हुई।
बाईक रैली मे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.सजीव बालियान, सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, चरथावल विधायक विजय कश्यप, जिला प्रभारी व सहारपुर से पूर्व विधायक राजीव गुम्बर,जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, लोक सभा समन्वय समिति प्रभारी बिजेन्द्र अग्रवाल, जिला मंत्री शरद शर्मा,जिला महामंत्री हरीश अहलावत, वरिष्ठ नेता डा.देशबन्धु तोमर, सतपाल पाल, श्रीमोहन तायल,स.सुखदर्शन सिह बेदी,शहर अध्यक्ष सुनील दर्शन, राजन वालिया,सोमपाल कश्यप, रिषीराज वालिया,अनुज सैनी,राकेश सैनी, मदन छाबडा आदि हजारो का कार्यकर्ता व सैकडो बाईक कमल संदेश बाईक रैली मे शामिल रही।

जलाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। ससुराल वालो पर पुरकाजी। दहेज लोभी ससुराल वालो ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। जिसे गंभीर हालत मे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से डाक्टरो ने उसे मेरठ रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगला बुजुर्ग निवासी कुरैशा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व पुरकाजी के गांव गोधना निवासी फुरकान के साथ हुआ था। करैशा के परिजनो का आरोप है कि उनकी बेटी के दहेज लोभी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते अक्सर उनकी बेटी को प्रताडित करते रहते थे। जिसके चलते कुरैशा के ससुराल वालो ने उसे आग के हवाले कर जलाने का कुत्सित प्रयास किया। इस दौरान कुरैशा बुरी तरह झलस गई। पीडिता के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि इस दौरान कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। फुरकान के पडौसियो ने कुरैशा के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजने मे हडकम्प मच गया। परिजन तथा ग्रामीण तुरन्त ही गोधना के लिए चल दिए। वहीं दूसरी और ग्रामीणो ने पुरकाजी पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव मे पहुंची। मौके ेपरे पंहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से बुरी तरह झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने पीडिता की ससुराल वालो के खिलाफ जांच पडताल कर कार्यवाही सुनिश्चित की। यह दुखद हादसा परिजनो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

शार्ट सर्किट से आग
मुजपफनगर। शार्टसर्किट से घर मे लगी आग से घर मे रखा सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेेत्र के निकटवर्ती गांव लकडसंधा निवासी सुदामा पुत्र मेहरचंद के घर मे शार्टसर्किट से आग लगने से घर मे रखा सामान जल कर राख हो गया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस हादसे मे सुदामा का काफी नुकसान हो गया तथा घर मे रखा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

झुलसी युवती
चरथावल। तनावग्रस्त चल रही एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे से बुरी तरह घबराये परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी निवासी आसमा नामक युवती आसमा के परिजनो का कहना है कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनो से काफी तनावग्रस्त चल रही है। जिस कारण पूर्व मे भी वह छत से कूद गई थी और इस दौरान उसे काफी चोटे आई थी। तनाव ग्रस्त चल रही युवती आसमा ने आज सुबह अपने उपर मिटटी का तेल छिडक कर खुद को आग ेलगा लीं। इस हादसे मे उक्त युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती के झुलसने से उसके परिजन बुरी तरह घबरा गएं। परिजनो ने एम्बूलैन्स की मदद से झुलसी युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। इस दुखद हादसे से परिजन व ग्रामीण काफी चिन्तित नजर आए।

भैरवाष्टमी महोत्सव 27 से
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक चरथावल के ग्राम कल्लरपुर कछौली में श्री भैरव बाबा के 32वें जन्मोत्सव पर श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन 27 नवम्बर दिन मंगलवार से हो रहा है। यह जानकारी देते हुए  गुरू ठाकुर नकली सिंह ने बताया कि इस महोत्सव के प्रथम दिन श्री बालाजी धाम मंदिर से प्रातः दस बजे से एक भव्य शोभायात्रा श्री महाकाल भैरव मंदिर कल्लरपुर कछौली तक निकाली जायेगी तदपुरान्त 28 नवम्बर दिन बुधवार से 30 नवम्बर शुक्रवार तक महाकाल भैरव मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा अंतिम दिन भैरव बाबा की आरती एवं भोग प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

नमन कर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनरग। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर सभी छात्र/ छात्राओं,शिक्षको एवं अभिभावको ने यज्ञ में वेद मन्त्रो से आहूति देकर देशभक्त को नमनकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यज्ञ के ब्रह्मा आर्यरत्न आचार्य गुरूदत्त आर्य ने कहा कि लाला लाजपत राय आर्य संस्कृति के उपासक, देशभक्त और स्वतंत्रता प्रेमी थे।सत्तरह वर्ष की आयु में आर्य समाज लाहौर के सदस्य बनकर प्रेरणा प्राप्त हुई।महात्मा हंस राज और पं० गुरूदत्त विद्यार्थी के साथ मिलकर भारतीय संस्कृतिऔर हिन्दी भाषा के उत्थान के लिए डी०ए०वी०इण्टर कालिज की स्थापना की।स्वामी श्रद्धानन्द और पं० मदन मोहन मालवीय के साथ मिलकर शुद्धि कार्य अछूतोद्धार एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य किया।उन्होंने कहा कि आर्य समाज मेरी माता और स्वामी दयानंद सरस्वती मेरे गुरू है।मैं देश की जो भी तुच्छ सेवा कर पाया उनकी प्रेरणा व आशीर्वाद का ही फल है।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि युवाओ को देशभक्तों और महापुरुषों के त्याग,सेवा ,परोपकार,परिश्रम व ईमानदारी के मानवीय गुणों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने आचरण में धारण करे।देशभक्त लाला लाजपत राय ने देश की संस्कृति , सभ्यता और मर्यादाओ के लिए अपना जीवन बलिदान किया।आज मानव अपने व्यक्तिगत व जातिगत स्वार्थों एवं महत्वाकांक्षाओ को पूरा करने के लिए समाज को तोड़ रहा है जिससे समाज में घृणा,ईर्ष्या,द्वेष बढ रहा है।हमारे पाठ्यक्रम में महान पुरुषो ,देशभक्तो की गाथाएं आनी चाहिए।जिससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत हो सके। इस अवसर पर अमित कुमार,नीरज कुमार अंकुर मान ,श्रीमती कोमल शर्मा,श्रीमती सुदेश रानी आदि का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 13 =