खबरें अब तक...

समाचार

खिलाडियों ने जीत के लिए किया जमकर संघर्ष2 1 1 |
मुजफ्फरनगर। भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज खिलाड़ियों ने जमकर संघर्ष किया। सेमीफाइनल में कडे मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। कोर्ट नम्बर १ पर स्लोवाकिया की तेरेजा मिहालिकोवा का मुकाबला स्लोवाकिया की नस्तजा कोलार से हुआ जिसमें कडे मुकाबले में तेरेजा मिहालिकोवा ने नस्तजा कोलार को 4-6, 7-6(2), 7-5 से हराया। तेरेजा एकल में फाइनल में पहुंच गयी है। उधर कोर्ट नम्बर 3 पर जापान की हीरोको कुवाता का मुकाबला सर्बिया की नतालिजा कोष्टिक से हुआ जिसमें नतालिजा ने हीरोको को 6-1, 6-2 से हराकर जीत हासिल की और फाइनल में अपना नाम पक्का किया। दोपहर बाद डबल्स के मुकाबले में जापान की कोयेका ओकामुरा व जापान की ही मिशिका ओजेकी का डबल मे मुकाबला रूस की अन्ना मखारोकिना व भारत की नताशा पलाह के बीच हुआ जिसमें कोयेका और मिशिका की टीम ने कडे मुकाबले में अन्ना मखारिनोका व नताशा पलाह को 3-6, 6-2, 10-7 से हराया।

टेनिस का लिया आनन्द
मुजफ्फरनगर। छात्र-छात्राओ ने सर्विस क्लब मे चल रहे भावना स्वरूप मैमो. अर्न्तराष्ट्रीय महिला टेनिस टुर्नामेन्ट का भरपूर आनन्द लिया। कचहरी स्थित सर्विसेज क्लब पहुंचे शारदेन स्कूल की छात्र-छात्राओं ने आज दोपहर अपने अध्यापको के साथ सर्विस क्लब मे चल रहे भावना स्वरूप मैमो.अर्न्तराष्ट्रीय महिला टेनिस टुर्नामेन्ट को देखने पहुंंचे तथा कुछ देर रूप सभी छात्र-छात्राओं ने टेनिस टूर्नामैन्ट का भरपूर आनन्द उठाया। इस दौरान उनके शिक्षक भी मौजूद रहे।

10 दिवसीय किन्नर सम्मेलन 22 नवम्बर से : ज्योति
मुजफ्फरनगर। उज्जैन स्थित किन्नर अखाडे के महामंडेलश्वर ज्योति शर्मा चेला संगीता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गुरू बिमला किन्नर शामली वालो की याद में माइया बिरादरी के किन्नरों का दस दिवसीय सम्मेलन 22 नवम्बर से रूड़की रोड स्थित किरण पैलेस बैंकेट हाल में आयोजित किया जायेगा। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरू हाजी नाजिम चेला बेला किन्नर ने बताया कि 22 नवम्बर को शाम पांच बजे इस सम्मेलन का उद्घाटन होगा। जिसमें जिले के आला अधिकारियों के साथ-साथ विधायकों, सांसदों एवं सभासदों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी दिन रात्रि में जागरण आयोजित किया जायेगा और 24 नवम्बर को चाक पूजा होगी। 28 नवम्बर को एक कलश यात्रा सरकारी अस्पताल रूड़की रोड से शुरू होकर शिवचौक पर समाप्त होगी ओर किन्नर समाज की तरफ से शिवमूर्ति पर छतर व घंटा चढ़ाया जायेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि इस दस दिवसीय सम्मेलन के लिए पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों के किन्नरों से मुलाकात कर उन्हे यहां आने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में मुजफ्फरनगर के अलावा पूरे देश की जनता के लिए अमन चैन व शांति की दुआ की जायेगी। प्रेसवार्ता में सुनीता किन्नर चेला स्व. शारदा किन्नर, पप्पी किन्नर चेला शारदा किन्नर, संगीता किन्नर, चेला हाजी नाजिम आदि किन्नर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि एक लम्बे समय बाद मुजफ्फरनगर में किन्नरों का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जो अपने आप में अनूठा होगा।
किन्नरों का ईश्वर प्रेम
मुजफ्फरनगर। किन्नर समुदाय में विभिन्न जातियों और धर्मो के लोग शामिल होते है और सभी को अपने मजहब की स्वतंत्रता होती है। इस सम्मेलन के दौरान जहां मुस्लिम किन्नर पीर बाबा की मजार भगत सिंह रोड पर चादर चढ़ाकर अपने प्रेम का इजहार करेंगे वहीं पर महामंडेलश्वर ज्योति शर्मा ने बताया कि जब वह आठ साल की थी तभी से ठाकुर जी की पालकी लगाये हुए है और प्रेसवार्ता में भी वह ठाकुर जी का पालना लिये हुए थी। उसे ईश्वर से आघात प्रेम है और इस प्रेम के चलते वह मांसाहारी व अन्य वस्तुओं से सदैव दूर रहती है।

एस पी ट्रैफिक ने यातायात जागरूकता अभियान को लेकर स्कूली बच्चो की दी जानकारीयां
मुज़फ्फरनगर। यातायात जागरूकता अभियान को लेकर आज राजकीय इंटर कॉलेज में यातायात जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमे एस पी ट्रैफिक बी बी चौरसिया ने स्कूली बच्चो को वाहन चलाने सम्भन्धित व सड़क पर यातायात नियमों के बारे में जानकारीया दी व इस पर पालन करने की भी अपील की। तो वहीं यातायात जागरुकता अभियान में मौजूद स्कूली बच्चो को संबोधित करते हुए आए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल बृजेश कुमार ने कहा कि सड़कों पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। जिससे वाहन दुर्घटनाओं मे बेतहाशा वृद्धि हुई है। इन दुर्घटनाओं मे अक्सर लोगों की जान चली जाती है। इससे बचाव के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। तो वहीं टी एस आई राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान अक्सर देखने मे आता है कि स्कूल जाने वाले बच्चे बगैर हेलमेट के ट्रिपलिंग कर रहे है। इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की इन गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील इस दौरान एस पी ट्रैफिक बी बी चौरसिया, ट्रैफिक इंसपेक्टर राजेश कुमार सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज प्रिंसिपल बृजेश कुमार,समाज सेवी नादिर राणा, उप प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा,नितिन कुमार, सोहनपाल, विपिन त्यागी,आदर्श कुमार,राकेश कुमार वंदना कादियान, नेहा गोयल, मनोज कुमार,रकम सिंह,मोहित शर्मा,सुप्रिया, नरेंद्र कुमार,इंदु,खुश्बू,प्रमोद कुमार,गयाप्रशाद,धीर सिंह आदि शिक्षको का सहयोग रहा।

रालोद छात्र सभा ने किया घेराव
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व मे प्रोफेशनल कोर्सेज की पूर्ण फीस जमा ना होने पर परीक्षा फार्म कॉलेज द्वारा ना जमा कराये जाने के आरोप के चलते इस संबध मे डीएवी कॉलेज मे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
छात्र नेता पराग चौधरी ने कॉलेज प्रशासन से छात्रो की इस समस्या के विषय मे बात करते हुए बताया कि अधिकतम छात्रो के अभिभावक किसान हैं और किसानो को किसी भी प्रकार भुगतान नही हो पाया है ऐसे समय मे कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रो पर पूरी फीस जमा कराने के लि लिए कहा जा रहा है। जो कि उचित नही है। पराग चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि रालोद छात्रो का शोषण बर्दाश्त नही करेगा। जरूरत पडी तो रालोद आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आज इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अंकित सहरावत, नितेश चौधरी ,अश्वनी चौधरी ,छात्रसभा महानगर अध्यक्ष रिशभ बालियान, शिखर गर्ग ,मोनू कुटबी, मोहित महनदियान, शाहरुख, कामिल , सोएब, शुभम गार्च, सत्यम त्यागी, मोनिका, काजल, निशा, आरती सैकड़ों कि संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे ।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कार्ययोजना बनाई जायेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। .जिलाधिकारी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के सम्बन्ध में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयेजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को वर्ष 2018-19 की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बैठक में उपस्थित सभी विभागों के विभागध्यक्षों को बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत वर्ष 2018-19 की कार्ययोजना एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना की नवीन गाईडलाईन वितरित की जाये। उन्होने कहा कि इस योजना में सम्मिलित विभाग कार्ययोजना के अनुसार कार्य करे। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी विभागों से सम्पर्क कर कार्ययोजना में उनके द्वारा कार्य कार्ययोजना तैयार कराई जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्य अपने अपने विभाग के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर आगामी बैठक 19.11.2018 में प्रस्तुत करेगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी पी0एस0 मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अजय कुमार अम्बष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक महिला सामाख्या, समाजसेवी बीना शर्मा, सोम फाउण्डेशन से मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप गिरि जिला बाल संरक्षण इकाई उपस्थित रहें।

ग्रामीणों में बंदरों की मौत से रोष
पुरकाजी। बन्दरो की मौत से ग्रामीणो मे रोष बन गया और देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेेत्र के निकटवर्ती गांव खाईखेडी मे आज सुबह पांच बन्दरो को मृत अवस्था मे देख अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पांच बन्दरो को मार दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझा कर मामला शान्त कराया। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।

पुलिस थानों में बने वाट्सएप ग्रुप में भेजी जा रहीं अश्लील वीडियो, युवक को भेजा नोटिस
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों की तरफ से सोशल नेटवर्किंग बढ़ाने के लिए वाट्सएप पर थाने के नाम से वालंटियर ग्रुप बनाया गया है। थाना प्रभारी इसके ग्रुप एडमिन बनाए गए हैं।
इस ग्रुप में अधिकतर युवाओं को जोड़ दिया गया है। कुछ थानों में ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजी जा रहीं हैं। हर थाने में बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे जाने से खलबली मची हुई है। कई युवकों ने आपत्तिजनक मेसेज और वीडियो भेजकर पुलिस महकमे की छवि को खराब करने की कोशिश की। जानसठ थाने के इंस्पेक्टर आरवी कौल ने गांव गढ़ी निवासी युवक को इस मामले में नोटिस भेजा है। बता दें कि इन ग्रुप का मुख्य उद्देशय बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, घटनाओं की तुरंत जानकारी, ज्वलंत मुद्दों को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों का अलग-अलग डिजिटल वालंटियर वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।

दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच
चरथावल। दूधली गांव में स्थित महर्षि इंटर कॉलेज के मैदान पर ग्रामीणों की देखरेख में आयोजित दंगल में दूरदराज के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता राहुल पुंडीर ने फीटा काटकर किया। राहुल पुंडीर ने कहा कि दंगल ग्रामीण संस्कृति की पहचान है, जो आज लुप्त होता जा रहा है। इसे जीवित रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। दंगल में जलालाबाद के निर्मल व आसिफ के बीच हुई रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा भैंसवाल के रोहित व सौरभ के बीच भी काफी देर तक जोर आजमाइश हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया। दंगल में दूरदराज से आए नितिन, पारुल, मोनू व कालू आदि पहलवानों ने जोर आजमाइश की। ग्रामीणों ने बताया कि आज से दंगल की शुरुआत हुई है। प्रत्येक माह की 15 तारीख को दंगल का आयोजन किया जाएगा। राहुल पुंडीर, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामकुमार, रामभूल सिंह, सोनू पुंडीर, रवींद्र सिंह और विकास आर्य व ओमवीर आर्य आदि का सहयोग रहा।

भाजपा के दो विधायकों कपिलदेव और विक्रम सैनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
मुजफ्फरनगर। जानलेवा हमला, तोडफोड़ और पथराव के दो अलग-अलग मामलों में तारीखों पर पेश नहीं होने पर प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय ने भाजपा के दो विधायकों कपिलदेव अग्रवाल और विक्रम सैनी के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। वारंट जारी कर न्यायालय ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया है कि दोनों विधायकों को गिरफ्तार कर पेश किया जाए। न्यायालय ने विधायक कपिलदेव मामले में 24 नवंबर और विक्रम सैनी मामले में 18 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। 2003 में दर्ज हुआ था मुकदमा-वर्ष 2003 में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी की बेटी की शोकसभा के दौरान बवाल हो गया था, जिसमें थाना सिविल लाइन में भाजपा के मौजूदा एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल, शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा व दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में पेश नहीं होने पर न्यायालय ने 27 अक्टूबर को विधायक कपिलदेव अग्रवाल और शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा के गिरफ्तारी वारंट (एनबीडब्लू) जारी कर दिए।वर्ष 2008 में गांव कवाल के असलम ने मारपीट और जानलेवा हमले आदि की धाराओं में खतौली के मौजूदा भाजपा विधायक विक्रम सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। निजी परिवाद पर सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर प्रयागराज के एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय ने विधायक विक्रम सैनी के भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। बलवा, शांति भंग और आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में हाजिर नहीं होने पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र समेत 23 के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ है। गुरुवार को मुकदमे की सुनवाई हुई तो दुर्गा प्रसाद, सूर्य प्रताप शाही, रविंद्र प्रताप मल्ल, नवल किशोर मिश्रा, गोविंद प्रसाद राय, पशुपति प्रसाद पाल, राम विलास, सुभाष तिवारी, दयानंद, प्रदीप पांडेय, राम संवारे, रोशन पांडेय, रामरतन दास, नारायण प्रसाद, शंकर मिश्रा, चौतन्य देव, राम अचल मिश्रा, कृष्ण मोहन, अनिरुद्ध मिश्रा और शिवशंकर गौड़ हाजिर नहीं हुए। आरोपितों की तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी भी नहीं दी गई। इस पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। बलवा, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा देवरिया जिले के कोतवाली थाने में 1991 को दर्ज हुआ था। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड का मुकदमा वापस लेने के मामले की सुनवाई अपर जिला जज रमेश चंद्र की कोर्ट में हुई। मामले में बहस पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने शेष बहस प्रस्तुत करने के लिए पक्षकारों को 16 नवंबर की तिथि तय की। पीडिघ्त पक्ष के अधिवक्ता लल्लन यादव व धारा सिंह ने मुकदमा वापसी का विरोध करते हुए कहा कि अभियोजन रबर स्टैंप की तरह है। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि व विशेष अधिवक्ता रणेंद्र प्रताप सिंह ने पीडिघ्त पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों का जवाब पेश किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 16 =