खबरें अब तक...

समाचार

फैशन बाजार में लक्की ड्रा आयोजन

मुजफ्फरनगर। एन.वाई. फैशन बाजार (रेलवे रोड) मेंएक लक्कीड्रा का आयोजन किया गया। सम्मानित ग्राहकों की उपस्थिति में अतिथियों ने नन्हे मुन्ने बच्चों के माध्यम से लक्कीड्रा की पर्ची निकलवाई लक्की विजेताओं में प्रथम पुरस्कार नरेंद्र प्रताप सिंह को वाशिंग मशीन तथा द्वितीय पुरस्कार रवि कुमार को एलसीडी टीवी मिला। इस अवसर पर संस्थान के एमडी नितिन कक्कड, आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, प्रणव स्वरूप(ग्रान्ड प्लाजा वाले) ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कमल ने किया। इस अवसर पर आमेर रूहेल, विशाल, अरूण कुमार, रियाज, अमित मलिक, शुभम त्यागी का विशेष सहयोग रहा।

चैकिंग अभियान चलाया1 10 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बैंकों के आसपास व भीडभाड वाले क्षेत्र में सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलायां इस दौरान पुलिस ने दुपहिया वाहनों की तलाशी ली तथा कागजात भी चैक किये।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन पंजाब के अमृतसर में हुई आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देशों के चलते प्रदेशभर में पुलिस को सतर्क रहने तथा सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके चलते स्थानीय पुलिस द्वारा भी आज बैंकों व सरकारी कार्यालयों के आसपास नगर के मुख्य चौराहों तथा भीडभाड वाले क्षेत्रों में गश्त व चैकिंग की गयी। सिविल लाइन थाना प्रभारी डीके त्यागी ने क्षेत्र में आने वाले बैंकों के आसपास तलाशी अभियान चलाया वहीं नई मंडी व कोतवाली पुलिस ने भी अपने अपने क्षेत्रों में बैंकों के आसपास व क्षेत्र के मुख्य चौराहों मीनाक्षी चौक शिवचौक, अस्पताल चौक, शामली बस स्टेंड, फक्करशाह चौक, सुजडू चुंगी, भोपा बस स्टेंड, अलमासपुर चौराहा, कूकडा ब्लॉक आदि विभिन्न चौराहों व क्षेत्रों पर वाहन चैकिंग की तथा वाहनों के कागजात देखने के साथ तलाशी ली इस दौरान वाहन चालकों में अच्छा खासा हडकम्प मचा रहा।

महिला हादसे में घायल
भोपा। खेत मे चारा लेने गई महिलाए अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गई। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकडा निवासी दो महिलाए अपने खेतो से चारा लाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गई। वहीं दूसरी और इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने घायल महिलाओ के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन तुरन्त ही मौके पर पहुंच कर घायल महिलाओ के परिजनो व एम्बूलैन्स को सूचित किया। सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बूलैन्स की मदद से दोनो को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जहां से डाक्टरो ने उन्हे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेते हुए आरोपी गाडी चालक के खिलाफ भागदौड शुरू की।

श्रद्धासुमन अर्पित किये2 11 |
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण महासभा ने देश की महान वीरांगना झांसी की रानी व भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इन्दिरा गांधी की जयन्ति धूमधाम के साथ मनाई। ब्राहमण महासभा के पदाधिकारियो ने झांसी रानी पार्क पर एकत्र होकर दोनो महान वीरांगनाओ के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि विश्वपटल पर जब भी किसी राष्ट भक्त की चर्चा होगी तो रानी झांसी व इन्दिरा गांधी का नाम सबसे उपर होगा। दोनो ही वीरांगनाओ ने देश के लिए कुर्बानी दी। कार्यक्र म मे रा.महामंत्री पंडित साधूराम शर्मा, वरिष्ठ नेता पंडित उमादत्त शर्मा, सुभाष चन्द शर्मा, अमलेश शर्मा, जयकुमार शर्मा, उमेश कौशिक,संदीप वत्स, बिटटू शर्मा,मदन मोहन शर्मा,सतीश शर्मा, विनोद शर्मा,सुनील शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री को किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की 101वीं जंयती के अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान कांग्रेसियों व गणमान्य लोगों ने स्व. इन्दिरा गांधी व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसियों ने अपनी प्रिय नेता व देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के 101वीं जयंती के अवसर पर टाउनहाल स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महान विरांगना रानी झांसी की रानी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी के देश के प्रति बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान कांग्रेसियों ने आायोजित विचार गोष्ठी में इन्दिरा गांधी के कार्यकाल में किये गये कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सतीश गर्ग, तारिक कुरैशी, उमादत्त शर्मा, रिहाना बेगम, मंजू शर्मा, कुसुम शर्मा, नीलम गौतम, बिलकिश चौधरी, महफूज राणा, कन्हैया लाल किंगर आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैया लाल किंगर, रिहाना बेगम, मंजू शर्मा, हरीशभूषण, मेंहदी असगर आदि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

20 नवम्बर से नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ : जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जनपद में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 20 नवम्बर 2018 से 20 दिसम्बर 2018 तक संचालित किया जायेगा। इस अभियान में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का समावेश होगा। अभियान के तहत महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत करायेगी। इस टीम में महिला ए.एन.एम.आंगनबाडी कार्यकत्री, महिला आरक्षी तथा महिला शिक्षक सम्मिलित होंगी। इसके साथ ही जनपद में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों तथा ख्यातिप्राप्त स्वैच्छिक संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं को भी सम्मिलित किया जायेगा। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान को सफल बनाने के सम्बन्ध में कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि कल 12 बजे मा.मुख्यमंत्री लखनऊ में भारी संख्या में लाभार्थियों के समक्ष महिला सशिक्तकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण जनपद के सभी ब्लॉक कार्यालयों में मुख्यालय स्तर पर जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी विकास खण्डों के 11 सदस्यीय ब्लाक अभियान समिति की महिला अधिकारी व कर्मचारी तथा प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम के तहत कमेटी के सदस्यों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि उ.प्र. सरकार की सभी महिला सरकारी अधिकारी व कर्मचारी जनपद के अपने-अपने ब्लाकों की महिला लाभार्थियों के घरों में सम्पर्क करेंगी तथा केन्द्र सरकार एवं उ.प्र. सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में जागरूक करेंगी। महिला पुलिस कर्मी, महिला अध्यापक, आशा बहुए, आंगनबाडी कार्यकत्री, अस्पताल की महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी और अन्य महिला कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के माध्यम से इन लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगी व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से इन्हें लाभ मिला या नहीं इसकी भी सम्पूर्ण जानकारी हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक महिला कार्यकर्ता भी सरकारी कर्मचारियों के साथ इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होंगी। अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं पर महिला लाभार्थियों से फीड बैक भी लिया जायेगा। 9 से 19 दिसम्बर तक नारी शक्ति शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों में महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी कार्यशाला, शिक्षकों द्वारा स्कूल चलों अभियान के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करना, आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा बाल पुष्टाहार का वितरण, आशा बहुओं द्वारा आयरन की गोलियों का वितरण, एवं प्रजनन स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता का प्रचार प्रसार, महिलाओं को व्यवहारिक वित्तीय सलाह प्रदान करना व विभिन्न सरकारी उद्यमी योजना जैसे मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया, जनधन योजना इत्यादि योजनाओं के विषय में जागरूकता फैलाना।
उन्होंने बताया कि नारी स्वावलम्बन समापन सम्मेलन 20 दिसम्बर 2018 को आयोजित किया जायेगा। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदमों पर आधारित नुक्कड नाटक, जैसे मनोरंजन के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में महिला कर्मियों व प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान हेतु चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व फीड बैक लेने के निर्देश भी दिये हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, एसपी ट्रेफिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हैलमेट और सीट बैल्ट का प्रयोग आवश्यक रूप से करेंः जिलाधिकारी4 6 |
मुजफ्फरनगर। .जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि स्कूलों मेंएक पीरियड रोड सेफ्टी के नियमों से संबंधित रखा जाये और बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देश दिये कि सभी माध्यमिक स्कूलों को आवश्यक लिटरेचर एवं बैनर उपलब्ध कराये जायें। उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बैल्ट का प्रयोग करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिये कि अधिक दुर्घटना वाले स्थान चिन्हित किये जायें और सडकों पर संकेतक लगाये जायें। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग रोड के किनारें रोड सेफ्टी के बोर्ड लगवाये। वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाये। अवैध कट बन्द कराये जाये। उन्होने ए0आर0टी0 को निर्देश दिये कि प्रवर्तन कर सुनिश्चित करे कि सडकों पर बडे वाहनों की पार्किंग न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि एक्सीडेंट फ्री लाईफ बनानी है, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉटस पर स्थाई निर्माण करने के एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक की जाये। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज यहां जिला पंचायत सभागार में सडक सुरक्षा से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हेने कहा कि ओवर लोड वाहनों को प्रतिबन्धित किया जाये। उन्हेने निरंतर प्रवर्तन कार्य किये जाने के निर्देश भी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार प्रवर्तन की कार्यवाही की जाये जिससे जनता में एक संदेश पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया सडक दुर्घटनाओ को रोकने एवं दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न स्रोतो से मिलने वाली सहायता उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानक सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने स्कूल प्रबन्धन को उनके दायित्व के प्रति सचेत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शहर के मुख्य चौराहों यथा अस्पताल चौराहा तथा महावीर चौक पर से अनाधिकृत पार्किंग तथा अनाधिकृत वाहनों को हटाया जाये। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि माल वाहनों में ओवरलोंडंग किये जाने की दशा में कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्तियों के बैठाकर उनका संचालन न करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नशे में वाहन को चलाने के अपराध में कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करे। जिलाधिकारी ने कहा कि चार पहिया वाहनों में सीट-बेल्ट का उपयोग न करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने चिन्हित ब्लैक स्पाट/दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर समीक्षा करने एवं साईन बोर्ड व स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यदि ब्लैक स्पाट्स को ठीक कराने में अधिक समय लगे तो ऐसे स्थलो पर सडक सुरक्षा से सम्बन्धित चिन्हों का बोर्ड, रंबलिंग स्ट्रिप, रिफलेक्टिग कलर मे लगवाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने एवं अनिवार्य/नियामक चेतावनी एवं सूचनात्मक सडक संकेत के बोर्ड, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक सिग्नल्स आदि लगाये जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि दुपहिया वाहनो के चालकों के हैलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया जाये। उन्होने बिना हैलमेट लगाये वाहन संचालित पाये जाने पर चालान आदि की कार्यवाही की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रषासन, एआरटीओ प्रवर्तन, शिक्षा विभाग, एनएच के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी,एवं अन्य सभी सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री महाकाल बटुक भैरवाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा
मुजफ्फरनगर। ऊँ श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्ध पीठ मंदिर ग्राम कल्लरपुर कछौली, ब्लॉक चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर में 27 नवम्बर से शुरू होकर 30 नवम्बर तक महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव 2018 मंदिर के प्रागंण में विधि विधान तथा बडे हर्षोल्लास के साथ होगा। इस पावन उत्सव पर मंगलवार 27 नवम्बर 2018 को श्री महाकाल भैरव बाबा की एक भव्य शोभायात्रा प्रातः दस बजे स्थान बालाजी धाम मंदिर नई मंडी से प्रारम्भ होकर मंडी तथा शहर के अनेक बाजारों से व मार्गो से होती हुई गौशाला रोड से भोपा पुल से उतरकर टाउनहाल रोड से झांसी की रानी से शिवचौक से रूडकी रोड से जिला अस्पताल से ग्राम शहाबुद्दीनपुर ग्राम मिमलाना से होती हुई श्री महाकाल भैव बाबा के पावन धाम ग्राम कल्लरपुर कछौली मुजफ्फरनगर में पहुंचगी। बुधवार 28 नवम्बर 2018 को श्री गणेश पूजन, वेदी पूजन, ध्वजारोहण प्रातः नौ बजे तथा श्री सुन्दरकाण्ड पाठ प्रातः दस बजे से किया जायेगा। बृहस्पतिवार 29 नवम्बर को ऊँ श्री महाकाल भैरवाष्टमी जन्मोत्सव जिमसें मां भगवती काजागरण रात्रि 8.00 तथा श्री भैरव बाबा जी का विशेषहवन व रूद्राभिषेक रात्रि बारह बजे होगा। शुक्रवार 30 नवम्बर 2018 को पूर्णाहूति व आरती प्रातः 5.00 बजे तथा बाबा का भोग प्रसाद प्रातः 7.00 बजे वितरित किया जायेगा। उक्त सभी उत्सव कार्यक्रम परम श्रद्धये गुरूजी ठा. नकली सिंह के सानिध्य में सम्पन्न होगा। यह जानकारी कमल किशोर राणा व प्रेमपाल सिंह संधावली ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

गुरुनानक देव अवतारी पुरुष थे
हरिद्वार। बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों ने कहा कि गुरुनानक देव एक अवतारी महापुरुष थे। जिन्होंने अपने सिद्धांतों और नियमों के माध्यम से समाज से जाति भेद, अंधविश्वास मिटाकर देश को एक नई दिशा प्रदान की। राष्ट्र निर्माण में उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह गैंडीखाता स्थित गुरुद्वारा श्री संत सागर साहिब के प्रांगण में आयोजित गुरुनानक देव प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित महान गुरमति समागम को संबोधित कर रहे थे। बाबा प्रेमङ्क्षसह महाराज ने कहा कि गुरुनानक देव एक सूफी संत थे। जो अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म सुधारक, देशभक्त आदि समेटे हुए थे, उन्होंने कहा कि बाबा नानकदेव राष्ट्रवादी थे, प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि गुरुनानक देव ने ङ्क्षहदू धर्म में फैली कुरीतियों का सदैव विरोध किया। निर्मल अखाड़े के सचिव महंत बलवंत सिह महाराज ने कहा कि गुरुनानक देव सूफी कवि भी थे। उनके भावुक और कोमल हृदय ने प्रकृति से एकात्म होकर जो अभिव्यक्ति की वह निराली है। इस अवसर पर मुखिया महंत रेशम सिह, महंत चमकौर सिह, महंत जगजीत सिह, महंत मंजीत सिह आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी से मिले रालोद नेता
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसान की गन्ने की फसल के मुआवजे की मांग की। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में डीएम राजीव शर्मा से मिलने पहुंचे रालोद नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर अवगत कराया कि गांव धंधेडा निवासी किसान की गन्ने की फसल नष्ट होने पर मुआवजे की मांग की। इस दौरान रालोद नेता पराग चौधरी, तारिक मुस्तफा, आशीष चौधरी, दीपक शर्मा, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत अभियान को लग रहा पलीता6 7 |
जानसठ। कस्बे में कूड़ेदान न होने से सड़कों पर फैली गंदगी स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही है। लोग सड़कों पर कूड़ा डालने को मजबूर हैं, लेकिन न तो इस ओर नगर पंचायत ही ध्यान दे रही है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने में स्थानीय निकाय कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मुख्य मार्गो समेत गलियों तक में कूड़ा पड़ा रहता है। वहीं नगर पंचायत विकास के नाम पर करोड़ों रुपये बहाने का दंभ भरती है, लेकिन कस्बे को साफ रखने के लिए केवल पोस्टरों के अलावा कोई और साधन नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। कस्बे में निवर्तमान चेयरमैन यनेश तवंर ने मेन चौराहों पर कूड़ेदान रखकर कस्बे को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया था, लेकिन कूड़ेदानों के टूटने के बाद उसे दुरुस्त कराने का कदम नहीं उठाया गया। कस्बा निवासी शिवकुमार, डॉ. नबी, प्रवीण तवंर आदि का कहना है कि कस्बे में गंदगी का बहुत बुरा आलम है। कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहता है, जिससे वहां से गुजरना दूभर हो रहा है। 14वे वित्त आयोग से 28 कूड़ेदान खरीदने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। नगर पंचायत ने इसे सरकारी पोर्टल जैम से अपलोड कर सरकारी एजेंसी से इसे खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। वेबसाइट व्यस्त होने के कारण हमारा ऑर्डर अपलोड नहीं हो सका है। शीघ्र ही कूड़ेदान खरीदकर समस्या का निदान कराया जाएगा।-प्रवेंद्र भड़ाना अध्यक्ष नगर पंचायत जानसठ।

ट्रेन से कटकर दो दर्जन भेड़ मरीं7 8 |
मुजफ्फरनगर। खतौली के भंगेला गांव में अंबाला पैसेंजर के सामने भेड़ों का झुंड आ गया और ट्रेन की चपेट में आने से करीब दो दर्जन भेड़ों की मौत हो गई। ड्राइवर ने दो मिनट ट्रेन को रोककर स्टेशन पर सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे की टीम ने रेलवे ट्रैक की सफाई की। इसके बाद दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस को करीब चार मिनट घटनास्थल के पास रोका गया। हालांकि इसके अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। कुछ भेड़ पालक अपनी भेड़ों को चराने के लिए गांव टबीटा आए थे। उनकी करीब सौ भेंड़ अचानक गांव भंगेला में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से चलकर अंबाला छावनी जाने वाली 64561 पैसेंजर ट्रैक पर आ गई। चरवाहों ने आनन-फानन में कुछ भेड़ों को खींच कर बचाया और कुछ को शोर मचाकर भगाया। ट्रेन से करीब दो दर्जन भेड़ कटकर मर गई। ड्राइवर ने ट्रेन को रोककर चेक किया। इस दौरान ट्रेन करीब दो मिनट रुकी रही। ट्रेन के ड्राइवर ने खतौली और सकौती स्टेशन पर सूचना दी। खतौली से रेलवे के इंजीनियोरग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की सफाई की। इस कार्य में करीब एक घंटा लगा। इस बीच दिल्ली से अंबाला जाने वाली 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस को घटनास्थल के पास करीब चार मिनट रोका गया। हालांकि अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। उधर, पशुपालक अपनी बची भेड़ लेकर मौके से भाग गए। आरपीएफ की टीम ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। कटी हुई भेड़ों को रेलवे ट्रैक से हटाकर पास में डाला गया। ट्रेन से कटकर दो दर्जन भेड़ मरने की सूचना पर क्षेत्र के कुछ पशुपालक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक की कीमत कम से कम दस हजार रुपये बताई। उन्होंने बताया कि पशुपालक को करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। भंगेला में रेलवे ट्रैक पर भेड़ों के झुंड को रौंदने के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने झटके महसूस किए। खिड़की से बाहर झांक रहे कुछ यात्रियों पर खून की छींटे भी पड़े। उन्होंने भेड़ों को कटते और उनके अवशेष को दूर गिरते हुए देखा तो वे सहम गए। कुछ देर तक यात्रियों में अफरा-तफरी रही।

हाईवे पर गाड़ियां लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार8 4 |
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर गाड़ी लूट व गाड़ियों से तेल व अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने चेकग के दौरान चिरमा टिल्ला से 17 नवंबर की रात मुठभेड़ में हाईवे पर गाड़ी लूट व गाड़ियों से तेल व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सरगना राहुल पुत्र राजपाल निवासी छज्जुपुर थाना परतापुर मेरठ भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि ये बदमाश उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड में पड़ने वाले हाईवे व सड़क पर चोरी तथा लूट की घटना को अंजाम देते थे। इनकी निशानदेही पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर व करीब 400 लीटर डीजल व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। ये बदमाश हुए गिरफ्तार-तालिब पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला बुड्डा पीर सिवालखास जानी मेरठ, फिरोज पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला गढ़ी बिलाल मस्जिद धौलाना हापुड़ तथा शकील पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला गढ़ी बिलाल मस्जिद दहरा थाना धौलाना जिला हापुड़ शामिल हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =