वैश्विक

रामनगरी अयोध्या: नींव की पहली 1 फिट मोटी लेयर बन कर तैयार

 राम मंदिर की नींव की पहली लेयर बन कर तैयार हो गई है। खबर है कि इंजीनियरिंग फिल्ड मैटेरियल से भरी गई पहली लेयर 1 फिट मोटी है। राम मंदिर की नींव 44 लेयर से बनेगी और उसके ऊपर राम मंदिर बनेगा। यह नींव लगभग 55 फिट गहरी है।

 अयोध्या में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए राम मंदिर का कार्य चल रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे काम की मॉनिटरिंग कर रहा है। ऐसे में मंदिर निर्माण के लिए ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य भी किया जा रहा है। वो लोग बड़े सौभाग्यशाली मानते हैं जो आज निर्माण में कार्य कर रहे हैं।

दरअसल जिस स्थान पर श्रीरामलला का जन्म हुआ वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और इस निर्माण कार्य मे लगे मजदूर सुबह कार्य प्रारंभ के पहले उस स्थान की पूजा कर श्री रामलला से अनुमति मांगते हैं।

भगवान श्री रामलला के जन्म उत्सव के बीच चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी इस शुभ घड़ी को कैसे भूल सकते हैं। रोज सुबह कार्य प्रारंभ के पहले राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन पूजन करते हैं और जन्म स्थान पर भी पूजन के साथ विनती करते हैं कि कार्य करने की अनुमति दी जाए।

मंदिर निर्माण कार्य में लगे एलएंडटी अधिकारी के मुताबिक, प्रत्येक दिन सुबह 7:00 बजे से कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है। उसके पहले मशीन संचालन करने वाले ऑपरेटर या अन्य वर्कर सभी भगवान के दरबार में दर्शन पूजन करते हैं, उसके बाद ही कार्य की शुरुवात करते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्म स्थान बड़े ही पवित्र भूमि है ऐसे में उस स्थान पर किसी भी प्रकार का कार्य किया जाना संभव नहीं हो सकता लेकिन श्री रामलला के अनुमति लेने के बाद ही कोई कार्य किया जा सकता है।

राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे भूमि इंप्रूवमेंट के कार्य के लिए राम जन्मभूमि परिसर में मिक्सिंग प्लांट लगाया गया है जिसमें इंजीनियरिंग फील्ड मटेरियल को मिक्स किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 10 मशीनों को लगाया गया है जिसमें दो जेसीबी, दो पोकलैंड लगाया गया है।

तो वही मटेरियल को बिछाई जाने के लिए चार मशीनें लगाई गई है।साथ ही दो वाईब्रो रोलर के माध्यम से कॉम्पेक्ट किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 50 मजदूर व 12 इंजीनियर को लगाया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण को लेकर जहां देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन पूजन के लिए अयोध्या पहुंचते हैं

तो वही मंदिर निर्माण में लगे सभी वर्कर व इंजीनियर अपने कार्य को प्रारंभ करने से पहले रामलला का दर्शन पूजन करते हैं। उनके जन्म स्थान पर माथा टेकते हैं और बड़े ही ईमानदारी के साथ सभी लगन से कार्य करते हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =