उत्तर प्रदेश

60 सिलेंडरों को रिफिल कराया कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने

रायबरेली में सदर विधायक अदिति सिंह 60 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जिला अस्पताल रायबरेली लेकर पहुंच रही हैं। ये जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। बता दें कि रायबरेली में कोरोना से स्थित दयनीय है, आज भी 7 लोगों की मौत हुई है और 428 पॉजिटिव मिले हैं।

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘कुछ अच्छी खबर!’ उन्होंने आगे लिखा, मैं व्यक्तिगत रूप से रिमझिम इस्पात, हमीरपुर को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हमारे ऑक्सीजन सिलेंडर को मुफ्त में रिफिल किया गया। अदिति सिंह का कहना है कि उन्होंने 60 सिलेंडरों को रिफिल कराया है और जिला अस्पताल रायबरेली के रास्ते में हैं।

अदिति सिंह में ये तेजी तब आई है जब शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने रायबरेली वासियों की मदद और इलाज के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ 17 लाख 77 हजार रुपये दिए थे।

सोनिया गांधी ने डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को शुक्रवार को लिखे पत्र में अपनी सांसद निधि में उपलब्ध पूरी धनराशि कोरोना सुरक्षा में खर्च करने की संस्तुति दी है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =