मुजफ्फरनगर में 60 घंटे के लाकडाउन के दौरान दूसरे दिन भी सडकों पर छाया रहा सन्नाटा, पुलिस रही मुस्तैद
मुजफ्फनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के दृष्टिगत एवं कोरोना की चैन को तोडने के उददेश्य से विगत शुक्रवार से जारी 59 घंटे के वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन आज रविवार को शहर मे सभी व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह बन्द रही।
जिन मार्गो पर रोनाना जाम की स्थिती रहती थी। वहां आज इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। जिसके चलते शहर मे सन्नाटा सा पसरा रहा। नगर के विभिन्न चौराहों, बाजारो तथा अन्य मार्गो पर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सन्नाटा पसरा रहा। नगर की हृदय स्थली शिव चौक, मीनाक्षी चौक व भगत सिह रोड पर न के बराबर ही आवाजाही रही।
शहर के मुख्य बाजार भगत सिह रोड,मेरठ-रूडकी रोड,आर्य समाज रोड,सर्कूलर रोड,घास मंडी रोड,कचहरी रोड,टाउनहाल रोड, कच्ची सडक, परिक्रमा मार्ग,नई मन्डी थाना क्षेत्र के भोपा रोड,जानसठ रोड,अलमासपुर चौराहा आदि विभिन्न बाजारो/मार्गो पर अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
इसके अलावा एसडी मार्किट,महावीर चौक स्थित चौ.चरणसिह मार्किट,जिला परिषद मार्किट,लोहिया बाजार,दाल मंडी बाजार,नई मन्डी,बिंदल बाजार,गौशाला रोड,वकील रोड,पटेल नगर,संजय मार्ग,नई बस्ती,कूकडा रोड,बालाजी रोड आदि पूरी तरह बंद रहे।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव, सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,सीओ नई मन्डी श्री गौरव, शहर कोतवाल योगेश शर्मा,इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह यादव, इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अधिनस्थो के साथ एवं भारी मात्रा मे पुलिस बल को साथ लेकर क्षेत्र मे गश्त करते नजर आए।
पुलिस ने इस दौरान सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। बिना मास्क लगाए बाजार की और रूख करने वालो को पुलिस ने जमकर हडकाया तथा कई वाहन चालको के ई-चालान भी काटे। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत बरती गई सख्ती के कारण लोग अपने घरो मे रहे
तथा कोरोना की चेन तोडने के लिए शासन द्वारा चलाई गई मुहिम कामयाब रही। पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से कोरोना वायरस के बढते प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से लगाए गए लॉक डाउन के दौरान जनसहयोग भी नजर आया।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ज्यादातर लोग अपने घरो पर ही रहे। शुक्रवार की रात आठ बजे के पश्चात अधिकतर लोगो ने अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ ही व्यतीत किया।

