News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गर्दन दर्द आसानी से हो सकता है योग द्वारा दूर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गर्दन में होने वाला दर्द एक आम रोग है जो जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कभी ना कभी होता ही है ।गर्दन दर्द एक ऐसा रोग है जिसे योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा सावधानी के साथ ठीक किया जा सकता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे हड्डी रोग निवारण शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गर्दन दर्द का उपचार योग में संभव है। शुरू में किसी योग विशेषज्ञ से रोगी को परामर्श ले लेना चाहिए उसके पश्चात किसी योग शिक्षक के मार्गदर्शन में यदि योग अभ्यास किया जाए तो गर्दन दर्द से छुटकारा मिल सकता है। गर्दन दर्द के उपचार के लिए विशेष आसनों का अभ्यास करने से गर्दन की मांसपेशियां सक्षम व स्वस्थ बनने लगती है। गर्दन वाले भाग में रक्त के प्राण का प्रवाह प्रचुर मात्रा में होने से वहां के सभी ऊतक स्वस्थ बनने लगते हैं। रीड से निकलने वाली स्नायु लचकदार बनने लगती है। गोटियों का ह््रास होने से रुक जाता है ।धीरे-धीरे गर्दन के दर्द में आराम आने लगता है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान ने एक नई पुस्तक हड्डी रोग और योग का प्रकाशन किया है जिसका आज गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा विमोचन किया जाना है। इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य समाज में हड्डी रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को योगाभ्यास शुद्धि क्रियाओं व प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देना है। इसके अतिरिक्त अन्य स्वस्थ व्यक्ति भी पुस्तक में दिए गए योगाभ्यास तथा अन्य सुझावों का जीवन में पालन करते हुए भविष्य में हड्डी रोगों के आने की संभावना से बच सकते हैं। संस्थान के सभी शिक्षक, अधिकारी तथा अन्य योग विशेषज्ञों के लिए भी यह पुस्तक मार्गदर्शन का कार्य करेगी ।यह पुस्तक भारतीय योग संस्थान के लक्ष्य सर्वे भवंतु सुखिनः को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। अंत में गण मान्य व्यक्तियों के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य एवं जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर में हड्डी रोग के निवारण में सहायक आसन प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है आज भी सैकड़ो से अधिक लोगों में शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

 

बॉयर-सेलेर मीट बासमती धान 2025 विषय पर विकास भवन में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बॉयर-सेलेर मीट बासमती धान 2025 विषय पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने बैठक मे मौजूद अधिकारियों को निर्देशित कर बिन्दुवार समीक्षा की।
दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभाकक्ष मे कृषि विभाग के तत्वाधान मे आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बिन्दुवार समीक्षा की तथा इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा धान की उपज मे उन्नति एवं उपज सम्बन्धित विस्तृत जानकारियां भी दी गई। बैठक मे सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी तथा जनपद के उन्नतिशील किसान मौजूद रहे।

 

पदक विजेता खिलाड़ी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
मुजफ्फनगर। 10 से 15 मई 2025 तक पटना बिहार में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ग्राम वहलना तहसील सदर मुजफ्फरनगर के निवासी विश्वजीत चौधरी ने बॉक्सिंग खेल में 91 प्लस किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया अवसर पर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने विश्वजीत को माल्यार्पण कर पदक पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र सिंह सर प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह बॉक्सिंग प्रशिक्षक गौरव सांगवान एवं श्री सत्येंद्र उपस्थित रहे

 

डोडा पोस्त व नकदी सहित अवैध मादक तस्कर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना पुरकाजी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त के कब्जे से करीब 70 लाख रूपये का 851.63 किलोग्राम डोडा, पोस्त, 0ृ1 इलैक्ट्रानिक कांटा, तिरपाल तथा 01 बैग में 10 लाख 540 रूपये नकद बरामद किए।
पुलिस लाईन के यातायात कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं सीओ सदर देववृत वाजपेयी के निर्देशन मे थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर िंसंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को धमात नहर पुल पुरकाजी के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्त जयदेव उर्फ सोनू पुत्र बलबीर गुर्जर निवासी सालवन थाना असंध जनपद करनाल को गिरफ्तार किया गया हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियुक्त जयदेव उर्फ सोनू से की गई पूछताछ में जयदेव ने बताया कि वह अपने साथी बबली पुत्र बलबीर गुर्जर निवासी सालवन थान असंध के साथ मिलकर कार्य करता था। एसएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त बबली के खिलाफ थाना झिंझाना, थाना असंध करनाल, थाना रामराज आदि मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम मे पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह,एसओजी सब इंस्पैक्टर अजय गौड, एसओजी उप निरीक्षक अखिल चौधरी,एसओजी उ.नि.मोहित चौधरी, एसओजी से सब इंस्पैक्टर संजय सोलंकी, पुरकाजी थाने सब इंस्पैक्टर नवीन गौतम, पुरकाजी थाने से सब इंस्पैक्टर विक्रम विरेन्द्र सिंह, है.का.जगदीश कुमार, है.का.जितेन्द्र त्यायगी एसओजी, है,का.जोगिन्द्र सिंह एसओजी, है.का.जितेन्द्र त्यागी एसओजी मुजफ्फरनगर, है.का.ब्रहमप्रकाश एसओजी, है.का.नितिन मलिक, है.का.गुरनाम सिंह, है.का.सचिन अत्री, है.का.तरूणपाल एसओजी, है.का. विका्रन्त चौधरी एसओजी, है.का.कपिल तेवतिया, है.का.पिन्टू, का.सचिन कुन्तल थाना पुरकाजी, का.राहुल कुमार पुरकाजी आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता मे एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सदर देववृत वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

 

कर्मचारियों के भुगतान को लेकर एडीएम कार्यालय पर दिया धरनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भाजपा नेता राजू अहलावत ने मंसूरपुर डिस्टलरी के कर्मचारियों के भुगतान को लेकर एडीएम कार्यालय पर धरना दिया।
पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ कचहरी परिसर स्थित एडीएम प्रशासन संजय सिंह के कार्यालय पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने मंसूरपुर डिस्टिलरी के कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय मे प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार,श्रम विभाग के अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम कलेक्ट्रेट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

एसएसपी का बुके देकर किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु मित्तल सर्राफ,जिला महामंत्री विशाल जैन,जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,द्वारा जनपद के नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का पटका पहनाकर व बुके भेंट करते हुए स्वागत किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संजय मिश्रा ने कहा कि नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत किया गया है,हमें पूर्ण आशा है कि उनके द्वारा व्यापारिक समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर प्राथमिकता द्वारा हल कराया जाएगा

 

खुशी का पलः गांव सिकंदर पुर में भाकियू नेता विकास शर्मा द्वारा अस्थाई पुल निर्माण का कार्य शुरू
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शासन को भेजा प्रस्ताव पुल के लिए आज ग्राम सिकंदरपुर में पिछले 2 साल से संघर्ष कर रहे हिंद नदी को पुल के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता व क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से अस्थाई पुल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है क्योंकि कई बार नदी के अंदर पानी में ही बड़ा प्रदर्शन हुआ है और पैदल मार्च भी मुजफ्फरनगर तक कई बार किसानों ने किया है जिसमें जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ स्तर पर प्रस्ताव भेजने का कार्य किया लेकिन जब तक प्रस्ताव पास होकर आए उसमें समय लगने का इंतजार है उसी कड़ी को देखते आज ग्रामीणों द्वारा और भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा व प्रधान जी हैदर राजा द्वारा मोहम्मद राजा द्वारा निर्णय लिया गया कि हम लोग नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण करेंगे जिसका आज शुभारंभ कर दिया है और पूरे गांव में खुशी की लहर है किसानों की भारी भीड़ नदी पर जमा है और आजादी के बाद से अब तक करीब 75 साल में आज सिकंदरपुर वासियों को हिंडन नदी में पानी के अंदर होकर निकलने से निजात मिलने का काम शुरू हो गया है इस मौके पर राजेंद्र भगत जी तालिब हुसैन जी आनंदपाल की मगता जी सहेंडर कुमार जी महिपाल जी बबलू सिंह सुनील कुमार आबिद राणा गौरव पाल सुनील बंजारा लकी बंजारा

 

क्विज प्रतियोगिता का एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड बोकेशनल स्टडीज में आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड बोकेशनल स्टडीज, मुजफ्फरनगर में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बी०फार्मा कक्षाओं के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और समसामयिक घटनाओं की समझ को बढ़ावा देना था। विवज प्रतियोगिता में प्रमुख विषयों में भारतीय राजनीति, विज्ञान और तकनीगरि, योल, साहित्य तथा अटल जी के जीगन और उनके योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कॉलेज के निदेशक डी अरविन्द कुमार ने विद्यार्थियों की अटल जी के विचारों और मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डा० वैशाली द्वारा किया गया क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्रुप डी के छात्र रितिक, शुभम पाल, अभिषेक शर्मा, सौरभ कुमार, अविनिह पाल रहे यहीं द्वितीय स्थान पर ग्रुप सी के छात्र निशात कुमार, दीपासु कुमार, मोहित जैनी, अर्जुन वर्मा, मौ० तबिश आदि रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि उन्होंने टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का भी अनुनय किया। कॉलेज प्रबंधक द्वारा इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में मी जाटी रखने की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा० भूवनेन्द्र सिंह, डा० पोपिन कुमार, हरेन्द्र सिंह, ईशान अग्रवाल रावे कुमार, रामिया प्रवीन, कुलदीप सैनी, अनुराग कुमार, संजीय रतन तिवारी, मौ० सलमान, गौ० जूबैर, प्रभा, आस्था, गौ० मुख्यासिर, नसीम अहमद, सुबोध कुमार विनय कुमार, विकास कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अक्षय वर्मा, स्मृति माधुर, एलिश उत्सव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

 

समर कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर की प्राइमरी विंग में दस दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने जमकर मस्ती की। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने कहा कि इस तरह के कैंप से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का संचार करते हैं। इसलिए कैंप में बच्चों के लिए शैक्षणिक, शारीरिक व रचनात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि समर कैंप में बच्चों के लिए योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, अबेकस जुंबा, वैदिक मंत्र, कम्युनिकेशन स्किल, थंब पेंटिंग, क्लासिकल डांस, गेम्स एक्टिविटी आदि की व्यवस्था की गई है। बच्चे सभी एक्टिविटी में बड़े जोश के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को समर कैंप में गणित प्रवक्ता प्रमोद शर्मा के सौजन्य से बच्चों को रियल फ्रूट जूस के पैकेट वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर पूनम शर्मा, शोभना कौशिक, मुस्कान, कविता, तनु, मानसी पांडे, गोदावरी के अतिरिक्त सुनील त्यागी, प्रमोद शर्मा एवं एकांश मित्तल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

राइटिंग कॉम्पटीशन व क्ले एक्टिविटी कराई
शाहपुर। राज एकेडमी में समर कैंप के अंतर्गत राइटिंग कॉम्पटीशन व क्ले एक्टिविटी कराई गई।जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यार्थियों की आकर्षक एक्टिविटी ने सभी का मन मोह लिया व राइटिंग कॉम्पटीशन में क्लास पाँचवी से सादिया तीसरी से अलशिफा क्लास दूसरी से नबिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । क्ले एक्टिविटी में क्लास चौथी से निदा व जोया ने प्रथम स्थान आहिल व कार्तिक ने द्वितीय दिव्या व फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लास दूसरी से इनाया, माज, सिद्रा, जैनब मूसा, आलिया, नगमा , उजमा को उपहार दिए गए।एक्टिविटी में अध्यापिका ममता, शहरीन फरहीन, दीपिका, फरहा का योगदान रहा।

 

परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मे मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी०एस०सी० सी०एस० ) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली तमन्ना सिंह ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, दूसरे स्थान पर आने वाली मानसी ने 87.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये व तीसरे स्थान पर आने वाली अक्षिता 87.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावकों व बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें । प्रथम स्थान पर आने वाली तमन्ना सिंह ने कहा कि एसडी मैनेजमेंट में पढ़ाई का अच्छा माहौल है दूसरे स्थान पर आने वाली मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के अच्छे अनुशासन को दिया, मानसी ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहती है। तीसरे स्थान पर आने वाली अक्षिता ने कहा कि हम और अधिक मेहनत से पढाई कर आगे प्रथम स्थान प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसी के साथ सभी प्रतिभाशाली छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें उचित शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिली व जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिला। कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि जीवन में सफलता हमेशा अनुभव से आती है और अनुभव हमेशा बुरे अनुभव से आता है, जीवन में सफल होने के लिए आपको सबकों सुनने की आदत तो होनी ही चाहिए, लेकिन करना वही चाहिए जो आपके मन को बेहतर लगे । दुनिया की कोई ताकत तब तक आपको सफलता नहीं दिला सकती, जब तक कि आपके भीतर खुद से सफलता को पाने की इच्छा और जिद न आ जाए। सफलता पाने का सबसे पहला सूत्र सकारात्मक सोच और बदलाव है, जिससे वह सफलता की कुंजी को पा सकते है। सही समय पर लिया गया निर्णय ही आपके जीवन की रूपरेखा को बदल सकता है और सफलता दिला सकता है। अंत में उन्होंने बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के विभागाअध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को बधाई दी। इसी क्रम में विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य प्रगतिशील मनुष्य का निर्माण करना है ना कि वह जो केवल पूर्णता के पीछे अस्पष्ट रूप से भागते हैं यदि आप इसके बारे में सोचते हैं तो मानव समाज को एक सभ्य समाज में बदलने वाला एकमात्र आवश्यक कारक शिक्षा है ऐसे हिंदी मोटिवेशनल कोट्स आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मजबूत बनाते हैं आपके अंदर की एनर्जी का निर्माण करते हैं जिससे छात्र – छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है, इसके अलावा बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र – छात्राऐं विभिन्न कंपनियों में जॉब कर रहे है, जिसकी व्यवस्था कॉलेज की प्लेसमेंट सेल के माध्यम से कराई जाती है

 

एक पहल नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण की ओर
मुजफ्फरनगर। मेरा वजूद फाउण्डेशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय संस्कारशाला का आयोजन तीन स्कूलों में न्यू हॉरीजन पब्लिक स्कूल, परिक्रमा मार्ग, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर, गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल नंगला मंदोड, मुजफ्फरनगर एवं आर0एस0डी0 पब्लिक इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया। संस्कारशाला स्वामी तेजस्वरानन्द ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा करायी गयी।संस्कारशाला में स्वामी तेजस्वानन्द द्वारा छात्र-छात्राओं को नैतिकता, अनुशासन, सहनशीलता एवं चरित्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ताकि हम सभी का जीवन एक सुदृढ़ संस्कारी बन सके। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्नति उसी व्यक्ति को मिलती है जो अपनी इंद्रियों को अभ्यास के द्वारा मन से जोड़ सकते हैं हम जैसा बोलते हैं वैसे ही संस्कार पड़ जाते हैं एवं मनुष्य के अंदर निहित सतोगुण, रजोगुण व तमोगुण के विषय में बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया और कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना उन्हें ऊंची शिक्षा देने से कहीं ज्यादा जरूरी है क्योंकि ज्ञान उन्हें सफल बना सकता है लेकिन संस्कार उन्हें इंसान बनाएगा। उत्तम संस्कार मनुष्य में शान्ति, प्रेम, उपकार, सेवा आदि भावनाएं बढाता है। यदि सभी बच्चों को बचपन से श्रेष्ठ संस्कार दिये जाये तो वे देश के श्रेष्ठ नागरिक बन सकते है।
इस अवसर पर प्रवेन्द्र दहिया अध्यक्ष मेरा वजूद फाउण्डेशन, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य मिनाक्षी मित्तल न्यू हॉरीजन पब्लिक स्कूल, सचिन गुप्ता प्रधानाचार्य आर0एस0डी0 पब्लिक इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, अरविन्द कुमार, प्रबन्धक, गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल, नंगला मंदौड, डॉ0 जीतसिंह तोमर भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के समापन पर न्यू हॉरीजन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गरिमा को भी विद्यार्थियों में रोपित करने का प्रयास करते हैं ।और हम सब मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी जीवन का आधार बने ।

 

सेना के सम्मान में निकाली शौर्य यात्रा
पुरकाजी। विधान सभा के सरवट मण्डल के (शक्ति केंद्र-आदर्श कॉलोनी) के एकता पब्लिक स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष मे सेना के सम्मान में भारतीय सेना शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सरवट मण्डल के सभी वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्यगण,सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यात्रा के प्रभारी नरेश कोरी एंव संयोजक हिमांशु कौशिक,(सभासद) अमित शर्मा (सभासद), बॉबी सिंह (सभासद) एवं ललित कुमार (सभासद) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारी पूजनीय श्रीमती नीलम त्यागी (प्रधानाचार्य) एकता पब्लिक स्कूल एंव सुनील त्यागी का बहुत बहुत धन्यवाद।

 

चोरी के सामान सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर की गयी शत प्रतिशत माल की बरामदगी। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी सिविल लाइन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर 01 शातिर नौशाद पुत्र निजाम निवासी दीनमौहम्मद थाना खालापार अभियुक्त को पचेण्डा पुल के नीचे पहुचे माल रोड से गिरफ्तार कर शत प्रतिशत माल की बरामदगी की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस दवारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त द्वारा डीडीए कार्यालय से करीब 01 लाख रुपये कीमत के 04 कम्प्यूटर, 02 यूपीएस चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर पचेण्डा पुल के नीचे पहुचे माल रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रविन्द्र कुमार, का0 विवेक, नितिन थाना सिविल लाइन शामिल रहे।

 

व्यापारियों के साथ किया बैठक का आयोजन
मुजफ्फनगर। बाट माप विभाग के निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अनिल कुमार व विधिक माप विज्ञान खतौली कल्पना तोमर द्वारा कार्यालय में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए जानकारी दी की व्यापारियों के यहां लगे कांटों के रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन प्रणाली से हुआ करेंगे, जिसका आवेदन व्यापारी विभाग की वेबसाइट ूू.समहंसउमजतवसवहल-नच.हवअ.पद पर जाकर कर सकता है उसके बाद विभाग आवेदन कर्ता के फर्म पर पहुंचकर सत्यापन करते हुए कांटे का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करेंगे, इस दौरान व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी सुनील तायल,राकेश त्यागी,भूपेंद्र गोयल,राम कुमार तायल,स्वराज वर्मा,द्वारा जानकारी लेते हुए अधिकारियों के समक्ष अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए,इस दौरान मनोज अरोरा,विपिन शर्मा,विपुल त्यागी,पवन कुमार गोयल सहित अनेको व्यापारी उपस्थित रहे।

 

सीसी रोड का निर्माण शुरू
खतौली। कस्बे के बडा बाजार मौहल्ला कानूनगोयान वार्ड नम्बर 23 मे सडक निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित मौहल्लावासियों ने कहा कि वार्ड 23 के सभासद सौरभ जैन मौहल्लेवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मौहल्लावासियों द्वारा उनसे अनुरोध किया गया था कि उनके क्षेत्र की सडक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस पर सभासद ने प्रयास करके उक्त सडक पर सीसी निर्माण कार्य शुरू कराया है। वार्ड वासियों ने वार्ड सभासद सौरभ जैन का आभार व्यक्त किया। सभासद सौरभ जैन ने कहा कि वार्ड के नागरिकों की समस्याओ का समाधान कराना व वार्ड मे विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होने कहा कि वार्डवासियों की सेवा ही उनका मुख्य उददेश्य से है।

 

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस यह दिन मनुष्य के लिए पानी, भोजन, औषधियाँ, कपड़े, जंतु, आश्रय और ऊर्जा के प्रमुख स्रोत के रूप में प्राकृतिक दुनिया के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। यह हमारी बायोलॉजिकल सप्लाई की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षा के लिए लोगों और नीति निर्धारणकर्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास करता है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की पृष्ठभूमि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में दिसंबर 2000 में एक प्रस्ताव पारित किया। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 22 मई को जैविक विविधता सम्मेलन का पाठ समझाया गया था। जैव विविधता के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 22 मई 2001 को मनाया गया था।
जैव विविधता एक क्षेत्र या तंत्रिका तंत्र में जाने वाले जीवन की विविधता पाई जाती है – मनुष्य, जानवर, उपचार, कीट और रसायन और कीट आदि जैसे सूक्ष्मजीवों को स्थापित किया जाता है। वनस्पति तंत्र एक वनस्पति क्षेत्र है जिसमें जीवित पदार्थ, जैसे मनुष्य, औषधि, जानवर, आदि और निर्जीव पदार्थ, जैसे पत्थर, पानी, तापमान, रसायन आदि शामिल हैं। मानव संसाधन एवं उपभोग के कारण पृथ्वी की सर्वाधिक जैव विविधता खतरे में है। मानव जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, मानव गतिविधि के कारण जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण जनजातीय विविधता का नुकसान हो रहा है और मानव आबादी के समुदायों की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जैव विविधता को संरक्षित करना और विलुप्तप्राय समुदायों और उनके आवासों की रक्षा के लिए स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों समूहों का संरक्षण करना आवश्यक है। 22 मई 1992 को संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन या पृथ्वी शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास का आयोजन किया गया था। पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए गए, जो 29 दिसंबर 1993 को लागू हुआ। जैव विविधता पर कन्वेंशन विविधता के संरक्षण और इसके घटकों के सतत उपयोग के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय समझौता था। कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क दिसंबर 2022 में डेमोक्रेटिक के सम्मेलन (सीओपी 15) की आठवीं बैठक में आयोजित किया गया था। यह 2050 तक प्रकृति के नुकसान को रोकने और उलटने के लिए लक्ष्य और ठोस उपाय निर्धारित करता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से विश्व भर में जैव विविधता के नुकसान को रोकना और उलटने और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल में वैश्विक जैव विविधता के नुकसान को रोकना है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − thirteen =