News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

छात्रा से छेडछाड में प्रोफेसर को पुलिस ने भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चौ. छोटूराम डिग्री कालेज में प्रोफेसर छात्रा प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रोफेसर को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि गत दिवस चौ. छोटूराम डिग्री कालेज में एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था जिसमें बीएससी की एक छात्रा ने प्रोफेसर दुष्यंत पर छेडछाड का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी होने पर जाट महासभा सहित सामाजिक संगठन कालेज पहुंच गये थे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया था। कालेज प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार व सीओ सिटी मौके पर पहुचे थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गये थे तथा छात्रा से उसके बयान लिये थे। छात्रा द्वारा प्रोफेसर द्वारा उसे भेजे गये अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल के सुबूत अधिकारी के उपलब्ध कराये जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को कालेज से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर दुष्यंत को जेल भेज दिया।

 

मुठभेड़ में तीन शातिर घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक संजय कुमारके नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के दौरान एक सफल कार्रवाई हुई। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुए। मंसूरपुर थाना पुलिस को रात 12 बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश वैगनआर कार में इलाके में घूम रहे हैं। ये वही बदमाश थे जिन्होंने सुबह जनपद के कई थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातें की थीं। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजेश पुत्र रामकिशोर, अभि कुमार पुत्र रामकुमार, साहिल पुत्र इशाक निवासीगण दिल्ली के रूप में हुई है। इनके पास से लूटी गई सोने की चेन, तीन मोबाइल फोन और नकदी भरा पर्स बरामद हुआ है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, दो तमंचे, एक मस्कट बंदूक और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। ऑपरेशन क्लीन के तहत जिले में अपराधियों पर कार्रवाई जारी है।

 

कत्थक कार्यशाला का डी ए वी इण्टर कॉलेज में आयोजन
मुजफ्फरनगर। डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में कत्थक केंद्र लखनऊ द्वारा सात दिवसीय कत्थक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे नियमित रूप से विधिवत कत्थक की बारीकियां सिखाई जा रही है । इसी दौरान एक कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें अहिल्या बाई होलकर के त्रिजन्मशताब्दी के अवसर पर विद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली मात्र शक्ति का भी चित्रण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली बहिन रुचि बलूनी ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि इस ग्रीष्म कालीन अवकाश का उपयोग इससे बेहतर और क्या हो सकता है।जिसमे अपने हुनर को पंख लगाने और निखारने का मौका मिलता है। प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि दिनांक 27 मई को इस कार्यशाला का समापन किया जाएगा।

 

बच्ची का शव मिला
मीरांपुर। शनिवार की सुबह मीरांपुर के ग्राम तुल्हेडी में उस समय हड़कम्प मच गया जब 24 घंटे से लापता बच्ची का शव तालाब में तैरता मिला। ग्राम तुल्हेडी निवासी मौ. शकील की सात वर्षीय पुत्री खुशबू गत दिवस घायल हो गयी थी। परिजनों ने सब जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शकील ने मीरांपुर थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। आज सुबह गांव में उस समय हड़कम्प मच गया। जब गायब बच्ची क शव तालाब में तैरता मिला। मौके पर भारी भीड इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बस की ट्रक से भिड़ंत में 11 यात्री घायलMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नेशनल हाईवे 58 पर स्थित साक्षी होटल के पास खड़े ट्रक में शनिवार सुबह एक रोडवेज बस पीछे से टकरा गई। जयपुर डिपो की यह बस हरिद्वार जा रही थी, जिसमें करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस जैसे ही खतौली बाईपास पर पहुंची, वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी आवेश ने बताया कि बस में सभी यात्री नींद में थे और अधिकतर लोग जयपुर के रहने वाले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्री की पहचान गुजरात के मेहसाणा निवासी गौरंग पुत्र बलदेव के रूप में हुई है। वहीं, कुलदीप, अशोक कुमार, सरिता गुप्ता और आवेश सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में बस को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना का मुख्य कारण ड्राइवर की लापरवाही थी या तकनीकी खराबी।

 

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 150 मरीजों की जांच हुई
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल द्वारा किया गया। वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ नेत्र सर्जन डॉक्टर स्वाति अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ नेत्र रोगियों को उचित उपचार परामर्श दिया। शिविर में लगभग 150 मरीजों की जांच की गयी। मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल डॉक्टर एस सी गुप्ता शिवचरण गर्ग भानु प्रताप अग्रवाल सी ए अजय अग्रवाल अनिल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

भाविप् दिव्य का स्थापना/शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारत विकास परिषद् दिव्य का स्थापना/शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां दायित्व बोध व सम्मान समयबद्ध, सुसंगठित और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का कुशल संचालन अनिल गोपाल गर्ग द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को जीवंत बना दिया। यहां अध्यक्ष लक्ष्मी कांत मित्तल के नेतृत्व में शाखा द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रभावशाली प्रस्तुति सचिव मनोज गर्ग ने दी, जिसे क्षेत्रीय एवं प्रांतीय दायित्व धारियों ने खूब सराहा। गत वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को शाखा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया साथ ही नव नियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सिंगल, सचिव आदित्य अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोर जैन, महिला सहभागिता नीना गोयल ने अपनी टीम के साथ उत्साहपूर्वक शपथ ली। यहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व राष्ट्रीय सह संयोजक अनुराग दुबलिश रहे प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महा सचिव अरुण खण्डेलवाल, प्रांतीय वित्त सचिव अतुल अग्रवाल एवं प्रांतीय महिला सहभागिता सोनिया कश्यप के प्रेरणादायी वक्तव्यों ने सभी उपस्थित जनों को नई दिशा दी साथ ही सभी अतिथियों द्वारा दृष्टि नामक स्मारिका का विमोचन भी किया। यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य शाखा द्वारा समाजहित में अनेकों सराहनीय योगदान सहित विभिन्न कार्यक्रम किये जाते रहे है जिनकी वे खुले दिल से सराहना करते है उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन सामाजिक चेतना के वाहक होते हैं और युवाओं को रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्य शाखा का कार्य उत्तर प्रदेश की सामाजिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण भागीदारी है, जो सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना को समाज में जीवित रखता है।
यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण सिंगल, सचिव आदित्य अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोर जैन एवं महिला सहभागिता प्रभारी श्रीमती नीना गोयल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई टीम निश्चित ही संगठन को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि “सशक्त समाज के निर्माण में संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है दिव्य शाखा जिस सेवा भाव से कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है मैं इन सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं और अपेक्षा करता हूं कि यह संगठन भविष्य में भी समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाता रहेगा।”दिव्य शाखा के समस्त सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया आत्मीय आतिथ्य सराहनीय रहा।

 

बी.एड. पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रविवार को डीएवी कालेज कालेज के सभागार मे बीएड किये छात्र छाताओं का देश के कोने कोने से यहा आकर जमावडा लगा मौका था पुरातन छात्रो के मिलन का ओर गुरुओ सेआर्शीवाद लेने का सभी ने डीएवी कालेज शिक्षा विभाग की साल दर साल की स्मृतियो को ताजा कर माहौल को खुशनुमा बनाकर स्मृति को एक माला मे पिरोया जिससे कार्यक्रम यादगार बन अमिट छाप छोड गया कार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज प्रबंध समिति सचिव डा एम के बसल व अध्यक्ष अमित कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया प्राचार्य डा गरिमा जैन ने सभी का स्वागत किया!डा०एम के बंसल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि स्मृतिया चिरकाल तक संदेश देती है खासकर छात्र जीवन की स्मृतिया हमेशा सहज कर मस्तिस्क रखता है
बी.एड. विभाग में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन (।सनउदप डममज) का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर हमारे गुरुजन उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया। सम्मेलन में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्षों बाद अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मिलकर सभी ने अतीत की सुनहरी यादों को पुनर्जीवित किया। इस आयोजन ने न केवल पुराने संबंधों को पुनः जोड़ा, बल्कि शैक्षिक और व्यावसायिक अनुभवों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए और पूर्व छात्रों ने भी अपने अनुभव सुनाए, जिससे वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया। आयोजन का उद्देश्य पुराने छात्रों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना और शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर योगदान देना रहा। डा रेखा ने कहा कि बी.एड. विभाग इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, गुरुजनों और आयोजन समिति का हार्दिक धन्यवाद करता है। इस दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम गायन व खेल कूद हसी मजाक से भरे खेल व संवाद कार्यक्रम हुए!व बीएड विभाग अध्यक्षा डाव प्रोफेसर सुनीता शर्मा का सम्मान अभिनदनशाल ओढाकर व स्मृति चिह्न व पौधे देकर सम्मानित किया गया उहोने कहा कि 37 साल की नौकरी कर सेवा निवृत होने पर मे गर्व करती हू डीएवी संस्था पर मुझे बेहद प्यारे छात्र मिले! कार्यक्रम का संचालन अविनाश त्यागी.प्रीतवर्धन शर्मा. मैडम किरण ने किया कार्यक्रम मे अतिथि अमित कुमार, एमके बसल, प्रो गरिमा जैन, स्वदेश कोशिक, सुनील गोयल, डा साजिद, डा संजीव, डा वशिष्ठ रामरतन बालियान, अमित मलिक, संगीता मैडम, डा० रेखा, अमन जैन, सुनील गोयल, अर्चना आर्य, सोनिया, प्रदीप पाडेय, किरण शर्मा, अतुल कुमार, सार्थक शर्मा, स्वदेश कौशिक, ममता माधुरी, मीरा शर्मा, राजश्री, क्षितिज नेगी, सत्यव्रत सहित बडी संख्या मे पुरातन छात्र उपस्थित रहे

 

विशाल तिरंगा यात्रा हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कश्मीर में गत दिनों हुई पहलगाम की घटना के पश्चात भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजन और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन सिंघल के नेतृत्व में सैकड़ो नागरिकों और महिला शक्ति के साथ रुड़की रोड स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर चौक से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । यह यात्रा रुड़की रोड से होकर कच्ची सड़क से पुनरू अहिल्याबाई चौक पर सम्पन्न हुई । प्रदेश द्वारा सुनियोजित एवं जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी व क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाटला के मार्गदर्शन से आयोजित हुई इस तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने किया । कार्यक्रम के संयोजक केशव मंडल से सहसंयोजक श्री सलेक चंद सभासद रहे । कार्यक्रम को सफल करने में जिला सहसंयोजक किरतपाल सैनी, भाई कमलकांत शर्मा, प्रमोद कुमार सभासद, केशव मंडल संयोजक अजय गर्ग, नई मंडी मंडल संयोजक विनय अग्रवाल की विशेष भूमिका रही । प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा जनसंपर्क कर क्षेत्र के सैकड़ो साथियो को इस यात्रा में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया गया ।यात्रा में उपर्युक्त के अतिरिक्त सुरेश भाटी, राकेश वशिष्ठ, चंद्रशेखर शर्मा, कुलदीप शर्मा, डॉ महावीर सिंह, विशाल गर्ग, पुष्पा रानी, प्रदीप कुमार, किरण रानी, कमला रानी, कमल कुमार, उषा शर्मा, आदित्य कुमार, सतपाल सिंह, प्रदीप कुमार, संगीता रानी, अजय कुमार, विमला रानी, कमला सैनी आदि ने बढ़ चढ़कर देश के नारों के साथ क्षेत्र को गूंजायमान किया । यात्रा संपन्न होने पर श्री पवन सिंघल एवं श्रीमोहन तायल ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा प्रत्येक भारतीय के बढ़े गौरव के विषय को सबके सामने रखा व आयोजन का समापन किया ।

 

नैतिक संस्कार कार्यक्रम में सीखी पूजन पद्धति
खतौली। जैन संस्कृति एवम नैतिक संस्कार के द्वितीय दिन श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पीसनोपाडा खतौली में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन खतौली व संयुक्त तत्वावधान उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान उत्तर प्रदेश सरकार के सान्निध्य में आयोजितशिविर में बच्चों ने जिनेन्द्र भगवान की पूजन सीखी उसके बाद जैन संस्कारो की कक्षा इंदौर से पधारे सुमित शास्त्री ने ली । बच्चों को बताया गया कि उन्हें अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए।उसके बाद हैदराबाद से पधारे डॉ पुनीत जैन का प्रवचन हुआ उन्होंने बताया जीवन मे यदि सच्चा सुख प्राप्त करना है तो निजस्वरूप में लीन होना होगा।उन्होंने बताया कि जैन मुनि मन वचन काय से सभी प्रकार की हिंसा के त्यागी होते हैं वे वीतरागी व हितोपदेशी होते हैं सभी शिविरार्थियों को सुंदर किट का वितरण प्रेमलता जैन धर्मपत्नि सुरेन्द्र कुमार जैन पूर्व चेयरमैन नगरपालिका खतौली के परिवार की ओर से किया गया। शाम को प्रवचन के बाद वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों द्वारा चंद्रगुप्त के 16 सपने नामक नृत्य नाटिका का सफल मंचन किया गया जिसमें विशेष सहयोग रीतू जैन सोनम जैन विदेह जैन का रहा कार्यक्रम में , कलपेंद्र जैन, राजकुमार जैन, राहुल जैन, मुकेश जैन हितेश जैन मनोज आढ़ती अनन्त वीर्य जैन मदन जैन निशांत जैन, विनय जैन, सुशील जैन मंडी संजय दादरी, अंकित अशोक संजय, सुरेन्द्र घड़ी वाले , सुनील ठेकेदार , हरिश्चंद्र जैन कुलदीप, रजनी, शैलबाला, रीतू शिल्पी, संगीता, अंजू, अंजलि मृदुला जैन आदि सैंकड़ो की संख्या में जैंन श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

श्रीराम कॉलेज में एक दिवसीय योग महोत्सव शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग उ0प्र0 की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आज श्रीराम कॉलेज में योग महोत्सव शिविर के अंतर्गत एक दिवसीय दूसरा योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नेशनल योगासन खिलाडी अर्चना सिंह योग शिक्षक के रूप में उपस्थित रही। योग महोत्सव शिविर में श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज एकीकृत परिसर के निदेशक डा एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, ललित कला विभाग के निदेशक डा मनोज धीमान, डीन एकेडमिक्स डा विनीत कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीराम पालिटैक्निक, डा अश्वनीशारीरिक शिक्षा विभाग के विभगाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, भूपेन्द्र कुमार, संदीप, अमरदीप, प्रशांत, आदि उपस्थित रहें।
इस योग शिविर की शुरूआत सर्वप्रथम नेशनल योगासन खिलाडी अर्चना सिंह द्वारा प्रार्थना का आयोजन करके की गई। उसके बाद सुक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, ध्यान योग जैसी अनेक प्रकार की योग क्रियाऐं सरल ढंग से करायी गयी। साथ ही जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए उपस्थित व्यक्तियों को प्राणायाम एवं योगासन सिखाये तथा ध्यान केन्द्रित कराया गया। इस अवसर पर नेशनल योगासन खिलाडी अर्चना सिंह ने कहा कि मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है अतः मनुष्य को रोगमुक्त रहना है तो पूरे तरीके से जीवन को शुद्ध वायु, धरती, आकाश, अग्नि, जल के साथ जुडते हुए प्रकृति के करीब रहना चाहिए। उन्होने बताया कि मनुष्य अगर अपनी जीवन शैली को अनुशासित करे और खान-पान में संतुलित भोजन का प्रयोग करते हुए जीवन को योग से जोडे तो निश्चित ही शरीर को अनेक रोगो से मुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर नेशनल योगासन खिलाडी अर्चना सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस योग शिविर में श्रीराम समूह के सभी महाविद्यालय के निदेशक, प्राचार्या, डीनध्विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने योग का लाभ प्राप्त किया।

 

हड्डी रोग निवारण शिविर हुआ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला प्रधान राजसिंह पुंडीर और भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने हड्डी रोग दूर करने में सहायक आसन और प्राणायाम करवाएं। प्रातः काल मुजफ्फरनगर में बहुत तेज बारिश होने के बावजूद भी काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिससे पता चलता है कि आज समाज में योग का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने आसनों का हड्डियों तथा हड्डियों के जोड़ों पर प्रभाव विषय पर बोलते हुए बताया कि हमारे शरीर की कार्य क्षमता और कुशलता जोड़ों की मजबूती व लचीलेपन पर निर्भर करती है। जोड़ों की अधिक कार्य क्षमता शरीर के अच्छे स्वास्थ्य की सूचक है। जोड़ों का स्वास्थ्य मांसपेशियों के स्वास्थ्य ,अस्थि बंधन ,व्यायाम ,सक्रियता व उनको मिलने वाले पोषण पर निर्भर करता है। योगाभ्यास से संधियों का लचीलापन बढ़ता है जिससे वें स्वस्थ बनती है। रीड जीवन व्यवहार का मुख्य आधार है। रीड जितनी स्वस्थ होगी व्यक्ति उतना सुखद व स्वस्थ जीवन जिएगा। लगभग सभी आसन रीड को प्रभावित करते हैं।जब हम इन आसनों का नियमित अभ्यास करते हैं तो हमारी रीड स्वस्थ बनती है। हमारी कार्य क्षमता बढ़ती है तथा हमारा आचरण व मानसिक स्तर अच्छा बनता है। आसनों से सभी अस्थियों की संध्यियां स्वस्थ बनती है और उनके मध्य पाए जाने वाले तैलीय पदार्थ की गुणवत्ता व मात्रा में सुधार आता है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान के मुजफ्फरनगर में लगभग 40 निशुल्क योग साधना केंद्र प्रतिदिन संचालित हो रहे हैं आप सभी से अनुरोध है कि आप प्रतिदिन किसी भी योग साधना केंद्र पर जाकर अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक डॉक्टर सत्यवीर आर्य ,सहदेव आर्य ,श्याम पाल चौयरमेन, विद्यालय के चौयरमेन सुघोष आर्य, प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य,नीरज कुमार बालियान, सुनील तायल, राजवीर आर्य, आचार्य रामकिशन सुमन, कुलदीप मित्तल, वीर सिंह आदि काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंत में सुघोष आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया तथा भारतीय योग संस्थान के प्रमुख अधिकारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और राज सिंह पुंडीर तथा अन्य संस्थान के कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

 

जागरूकता बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) योजनाओं पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर मंडल श्रीमती अंजू रानी रहीं, उनके साथ उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर श्रीमती जैस्मिन फौजदार भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में फेडरेशन के सदस्यों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, और इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकास से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। श्रीमती अंजू रानी ने बताया कि कैसे 10 एकड़ से अधिक भूमि पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने के लिए शासन की ओर से सहयोग मिलता है। उन्होंने फैसिलिटेशन काउंसिल की भी जानकारी दी, जिसके माध्यम से माइक्रो और स्मॉल उद्योगों को भुगतान विवादों के मामलों में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, जनरेटर व लेब इक्विपमेंट पर सब्सिडी, नई यूनिट पर प्रोत्साहन, प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए सहायता आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंच संचालन फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष श्री नीलकमल पुरी ने मुख्य अतिथियों का बुके और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्री अंकुर गर्ग, अंकित संगल, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल, राकेश जैन, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, सह सचिव आशीष गर्ग, अरविंद गुप्ता, दीपक मित्तल, अशोक अग्रवाल, दीपक सिंघल, निपुण मित्तल, शारिक सुल्तान, सोम प्रकाश कुचल, राकेश ढींगरा, विपिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। फेडरेशन का यह प्रयास डैडम् उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उद्योग क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।

 

बीमार गौ वंश को पहुँचाया गौशाला
मोरना। क्षेत्र मे इधर उधर भटक रहा असहाय गौ वंश बीमार होकर दम तोड़ने को मजबूर है। मार्ग किनारे बीमार पड़े गौवंश को गौ सेवकों ने गौशाला मे पहुँचाया। भोकरहेड़ी -बहुपुरा मार्ग पर खेत मे बीमार होकर पड़े गौवंश की सूचना पर राष्ट्रीय गौ सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष देव शर्मा ने संज्ञान लेकर बीमार गौ वंश को भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गौ शाला मे पहुंचाया जहां बीमार गौ वंश का उपचार किया गया।देव शर्मा ने बताया की युवा भाजपा नेता विपुल सहरावत की सूचना पर बीमार गाय को खेत से ले जाकर गौशाला मे पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया गया है।

 

 

शिक्षाविद को दी श्रद्धांजलि
मोरना। मोरना मे शुक्रताल मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मे शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे शिक्षाविद स्व. उदयवीर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। शिक्षा क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका निभाने वाले महान शिक्षाविद ड़ा. उदयवीर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा की स्वर्गीय उदयवीर सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में बडा योगदान दिया है। उन्होंने एक शिक्षक के रुप में ही नही बल्कि एक प्रधानाचार्य के रुप में भी बहुत ही शानदार कार्य किया,स्व. उदयवीर सिंह कुशल शिक्षक के साथ साथ एक बेहतरीन वक्ता भी रहे ओर बड़े बड़े मंचो पर आपको बहुत गम्भीरता के साथ सुना जाता था। दिल्ली स्थित चौधरी सूरजमल संस्थान में भी वह लम्बे समय तक मुख्य भूमिका में रहे,जहां उनका योगदान सराहनीय रहा। कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना में भी उनका मुख्य योगदान रहा।इस कडी में न्यू ईरा इंटरनेशनल स्कूल ककड़ीपुर, बागपत व इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना के संस्थापक है ये दोनो शिक्षण संस्थान अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठत संस्थान है । इस अवसर पर इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना का समस्त स्टाफ ने स्वर्गीय डा. उदयवीर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

डीएम को दिया ज्ञापनः जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संस्था ने कुकड़ा बाईपास के पास मुजफ्फरनगर में अवैध झुग्गियों में रहने वालो की जांच की मांग की है, जिनके बांग्लादेशी होने का शक है। ज्ञापन में कहा गया है कि ये लोग बिना किसी उचित दस्तावेजों के यहाँ रह रहे हैं और इनकी गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में संदेह है। संस्था का मानना है कि इन लोगों की जांच करना आवश्यक है ताकि क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि न हो और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और शांति बनी रहे। हम जिलाधिकारी से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करें और इन संदिग्ध लोगों की जांच करवाएं। संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में त्वरित कार्रवाई करें और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।धन्यवाद उपस्थित क्रांतिकारी शालू सैनी राजू सैनी मंगलेश प्रजापति एडवोकेट अमित सैनी रजनी शर्मा गीता गुजर एडवोकेट काजल सुधा अमित त्यागी अन्नू गोयल आदि

 

लोगों से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम करें युवाः अभिषेक गोयल
खतौली। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड मुजफ्फरनगर के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने राजनीति और समाजसेवा में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश और सुझाव दिया है ! उन्होंने आज के डिजिटल युग में युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं का अत्यधिक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर कार्य करने और रील बनाकर उसका प्रचार करने के तरीके को चिंताजनक बताया है उन्होंने बताया सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाने से युवाओं की वास्तविक नेतृत्व क्षमता का पता नहीं चलता है। युवा जनता के बीच जाएं बगैर उनकी समस्याओं और जरूरतों को नहीं समझ सकते लोगो के साथ उनका मजबूत जुड़ाव नही हो पाता सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के बावजूद, वास्तविक प्रभाव डालने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना आवश्यक है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से युवा लोगो की वास्तविक समस्याओं से दूर हो सकते हैं और जमीनी स्तर पर काम करने की प्रेरणा कम हो सकती है। युवाओं को सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी काम करना चाहिए और संघर्ष करना चाहिए। युवा नेताओं को नकारात्मकता और द्वेष से बचना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
अभिषेक गोयल ने बताया युवा नेताओं को वास्तविक नेतृत्व क्षमता विकसित करनी चाहिए । जमीनी स्तर पर काम करने से युवा नेता लोगों के साथ जुड़ सकते हैं और उनकी समस्याओं को समझ सकते हैं। इस प्रकार वह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने और समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल हो सकते हैं। युवा नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया का उपयोग जागरूकता फैलाने और लोगों को अपने उद्देश्य के बारे में जानकारी देने के लिए कर सकते हैं।

 

शनि जयंती एवं वट अमावस्या 27 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में प्रबंध समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 27 मई को भगवान शनि देव की जयंती समारोह को मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रातः 8ः00 बजे सुंदरकांड महायज्ञ का पाठ होगा। तत्पश्चात 9ः30 बजे 31 यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक नील, दूध, दही इत्यादि के द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात महा आरती संपन्न होगी और भगवान शनि देव को 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। बाद में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री शनि धाम मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि यद्यपि बट अमावस्या सोमवार को दोपहर 12ः00 के बाद आ रही है लेकिन ज्योतिष शास्त्र और विभिन्न विद्वानों के मतों से यह निष्कर्ष निकला कि जो तिथि सूर्योदय के समय होती है वही पूजन पाठ और व्रत के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसलिए शनि जयंती और बड़ मावस का पर्व 27 मईं दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, लक्ष्मी नारायण, मुकेश चौहान, सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार, पंडित संतोष मिश्रा, नरेंद्र पवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत शनि जयंती के लिए तैयारी आरंभ कर दी गई हैं।

 

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्या शिविर में 124 मरीज लाभान्वित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञा नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल यएमबीबीएस, एमएसद्ध के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। शिविर में 124 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, चिकित्सकों और उपचार परामर्श पाने के लिए आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल में मासिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माह के प्रत्येक चौथे रविवार को किया जा रहा है। इसमें सेवा और सुविधा को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास हम लगातार कर रहे रहे हैं। रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की टीम का हमें पूरा सहयोग मिला। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञा डॉ. स्वाति अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित करने के लिए सेवा प्रदान की और नेत्र रोगियों को उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया। बताया कि शिविर में 124 नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उपचार परामर्श दिया गया। इस दौरान जांच में मोतियाबिंद पाये जाने पर 32 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 29 जून, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष श्री शिवचरन दास गर्ग, सचिव श्री पवन गोयल, कोषाध्यक्ष श्री भानु प्रताप अग्रवगाल, सीए श्री अजय अग्रवाल, श्री इंजी. अशोक अग्रवाल, श्री प्रमोद त्यागी, श्री अनिल वर्मा मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मयूर अग्रवाल, मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार और डॉ. अजहर हुसैन सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + thirteen =