जानसठ पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के चालान काटे
जानसठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कड़े निर्देशों के चलते कोरोना वायरस (कोविड-१९) के बढते प्रभाव को रोकने के मद्देनजर इंस्पेक्टर जानसठ डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान चालान भी काटे।
जानसठ इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया और इस दौरान बिना मास्क पहने व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण एवं मास्क का प्रयोग करने और शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने क्षेत्रवासियों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का ध्यान रखें कोरोना वायरस के बढते प्रभाव को खत्म करने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें
शारीरिक दूरी का पालन करें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

