पुलिस विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा थानों को सेनेटराइज़ किया
मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में सभी थानों को किया जा रहा है सेनेटाईज। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार पुलिस विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा कोविड-१९ के बढते कहर को देखते हुए अपने-अपने थाना/चौकी में कार्यालय, बैरक आवास एवं गाडियों को सेनेटराइज़ किया गया।
सैनिटाइजेशन का यह कार्य सभी थानाक्षेत्रों में नियमित एवं निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमा शंकर तिवारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया है
भोपा थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, पुलिस चौकी मोरना, पुलिस चौकी शुक्रताल, कार्यालय क्षेत्राधिकारी भोपा, कंजूमर कोर्ट मुजफ्फरनगर, उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में ०१ अदद हाई प्रेशर वाटर मिस्ट व एक अदद मोटर फायर इंजन तहसील जानसठ व एक अदद मोटर फायर इंजन तहसील बुढ़ाना का भी प्रयोग किया गया है।

