मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल से कई वीडियो वायरल होने पर प्रशासन सख्त, डीएम व एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। कोरोना संकट के बीच जहां शहर में तीन और निजी नर्सिंग होम कोविड के लिए चुने गए हैं, वहीं मुजफ्फरनगर मैडीकल कॉलेज में लापरवाहियों के आरोपों के बीच जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधको को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि परिजनों को प्रत्येक दशा में कोरोना संक्रमित मरीज की जानकारी दी जाए।
मैडीकल कॉलेज में मिल रही शिकायतों व हंगामों को देखते हुए उन्होंने कहा है कि प्रत्येक २ घंटे में डॉक्टर की विजिट अनिवार्य। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने इस कार्य में शिथिलता सामने आने पर कार्यवाही के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी के मेडिकल कॉलेज के प्रबंधको को कड़े निर्देश, परिजनों को प्रत्येक दशा में कोरोना संक्रमित मरीज की जानकारी दी जाए।
प्रत्येक 2 घंटे में डॉक्टर की विजिट अनिवार्य। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता सामने आने पर कार्यवाही के लिए शासन को लिखने के दिये निर्देश। pic.twitter.com/CE3u04mpLM— News & Features Network (@mzn_news) April 27, 2021
दूसरी ओर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा ३ प्राइवेट हॉस्पिटल को एल २ चिकित्सा इकाई के रूप में चयन किया है।
भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सौ और इवान व हार्ट क्लीनिक एंड इमरजेंसी केयर सैन्टर आर्य पुरी में ५०-५० बैड उपलब्ध होंगे। जिला प्रशासन ने कहा है कि ऑक्सीजन की कोई कर्मी नहीं होने दी जाएगी।
राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले में कोविड को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और जहां भी लापरवाही मिलेगी वहां कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को कहा गया है। सबको दवाएं उपलब्ध हों यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

