Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

SSP अभिषेक यादव के निर्देशन में शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया

मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में सभी थानों को किया जा रहा है सेनेटाईज .  आज दिनांक २९.०४.२०२१ को मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक यादव महोदय के आदेशानुसार कोविड-१९ संक्रमण से बचाव हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी में कार्यालय, बैरक आवास एवं पुलिस वाहनों को सेनेटराइज़ किया गया।

सैनिटाइजेशन का यह कार्य सभी थानाक्षेत्रों में नियमित एवं निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया

जिसमें मदरसा बागोवाली, भारत मेडिकल कॉलेज, विधायक उमेश मलिक आवास, जिलाधिकारी आवास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास, सूजडू चौकी, रोडवेज बस स्टैंड उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में ०१ अदद हाई प्रेशर वाटर मिस्ट व एक अदद मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 16 =