मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए न हों परेशान, आईटीआई पर पहुंचे, वहां मिलेगा आपको सिलेंडर
मुजफ्फरनगर। आपको अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत है और आपके मरीज का ऑक्सीजन लेवल नीचे जा रहा है तो परेशान न हो ,आप अपना सिलेंडर लेकर आईटीआई पर पहुंचे जहाँ आपको प्रशासन सिलेंडर रिफिल करा देगा।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी कुलदीप सिंह की देखरेख में व्यवस्था कराई गयी है कि मुजफ्फरनगर में किसी रोगी को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान होने की जरुरत न हो
हर जरुरत मंद को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इन्होने बताया कि जो भी बीमार हो वे अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट, जिस डॉक्टर का ईलाज चल रहा है, उस डॉक्टर का पर्चा और अपना आधार कार्ड लेकर आईटीआई पर पहुँच जाएं
जहाँ उनके कागज देखकर, अगर उनके मरीज का ऑक्सीजन लेवल वास्तव में कम है तो तत्काल उनका ऑक्सीजन सिलेंडर ले लिया जाएगा और उन्हें टोकन दे दिया जाएगा
थोड़ी देर बाद उनका सिलेन्डर भरवाकर उन्हें दे दिया जाएगा । वहां गैस एजेंसी की तरफ से पूरी टीम बैठा दी गयी है जो इस व्यवस्था को प्रशासन के निर्देशन में सुचारू ढंग से चला रही है।
इन अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि केवल खतरे की आशंका से सिलेंडर का स्टॉक घर में न रखें
मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं है, आप जरुरत में हो तभी सिलेंडर लेकर आये, जिसे जरुरत हो, वो ही आये ,एक दूसरे का सहयोग करे , ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

