फिर से बदल रहा उत्तर प्रदेश में मौसम, अलग-अलग जगहों पर आंधी-पानी हो सकता हैं
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया है कि 1 मई से तीन मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर आंधी-पानी हो सकता हैं।
मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी पानी का ज्यादा असर रहने की आशंका है।
मौसम निदेशक के मुताबिक गुरुवार 29 अप्रैल को लखनऊ और आसपास के जगहों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश की हलकी बौछारें पड़ने की वजह मौसम में बदलाव था। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान बांदा सबसे गरम स्थान रहा जहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई।
