उत्तर प्रदेश

ऑक्सीजन की कमी: रायबरेली सीडीओ अभिषेक गोयल के खिलाफ नारे लगे,

रायबरेली में आज बीजेपी के नेता डीएम आवास पर धरने पर बैठ गए और सीडीओ अभिषेक गोयल के खिलाफ नारे लगाने लगे।बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी विजय बाजपेई को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने और डीएम आवास के बाहर ही धरना देने लगे। आवास के बाहर ही उन्होंने सीडीओ को फोन लगाया, लेकिन सीडीओ ने उनसे काफी बदतमीजी से बात की।

बीजेपी नेता विजय बाजपेई का कहना था कि सीडीओ साहब का रवैया किसी से छिपा नहीं है। फोन पर अगर उनसे मदद मांगी जाती है तो वह फोन काट देते हैं और अगर ज्यादा रिक्वेस्ट की जाए तो बदतमीजी पर उतारू हो जाते हैं।

सीडीओ साहब पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि नेता जी का कहना है कि डीएम वैभव श्रीवास्तव ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सभी मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी जिले में कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन की कमी से दम नहीं तोड़ेगा।

सत्ताधारी नेताओं ने भी अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वही डीएम वैभव श्रीवास्तव के समझाने के बाद बीजेपी नेता सांत हो गए और उन्होंने भरोसा दिलाया की हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन ऑक्सीजन की कमी पूरी करने में असफल रहा है। प्रशासन के लोग ही सिलेंडर डंप कर रहे हैं। आम आदमी को सिलेंडर मिल नहीं पा रहे हैं।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + thirteen =