उत्तर प्रदेश

Raebareli में लव जिहाद: जमील नाम का युवक शैलेन्द्र बनकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया-साथियों के साथ मिलकर रेप

Raebareli लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां जमील नाम का युवक शैलेन्द्र बनकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया. युवक की हकीकत तब खुली जब कोर्ट मैरेज के समय उसका आधार कार्ड सामने आया. जिसके बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया. युवती के विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया. लेकिन किसी तरह जमील के चंगुल से छूटी तो परिजनों के पास पहुंचकर उसने पूरी हकीकत बयान की.

एक गांव की रहने वाली हिन्दू युवती का बोलेरो चालक से प्रेम संबंध हो गया था. बोलेरो चालक ने अपना नाम शैलेन्द्र बताया था. शैलेन्द्र नाम का यह युवक अक्सर युवती को बोलेरो पर बैठा कर ले जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. बाद में युवती ने शैलेन्द्र पर विवाह का दबाव बनाया तो वह कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लेकर गया.

यहां फॉर्म भरते समय उसने आधार कार्ड पर लिखे नाम के अनुसार जमील पुत्र गफ्फार भरा तो हिन्दू युवती के पैरों तले जमीन सरक गई. उसने विरोध किया तो शैलेन्द्र बने जमील ने उसे धमकी दी और बोलेरो पर बैठाकर घण्टाघर स्थित एक कमरे पर ले आया, यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया.

मौका पाकर युवती किसी तरह भागने में सफल हुई. पैदल ही युवती अपने गांव पहुंची और परिजनों को पूरी बात से अवगत कराया. हिन्दू युवती अगले दिन परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी होते ही तुरंत एसओ मिल एरिया को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निदेश दिया. मिल एरिया इंस्पेक्टर संजय कुमार ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि एक मामला थाना मिल एरिया का आया है, जिसमें धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − ten =