अपने हुए पराए,दबंगो ने नाबालिक बच्ची के साथ की मारपीट:विरोध करने पर माँ को भी बुरी तरह पीटा
मुज़फ्फरनगर: दरअसल पूरा मामला थाना मंडी क्षेत्र के बागोवली गांव का है जहाँ एक नाबालिक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी,बच्ची के बाहर खेलते समय मोहल्ले के ही दबंगो ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी
मारपीट की आवाज सुनकर घर से बाहर आई बच्ची की मां को भी दबंगो ने खूब गालियां दी।घटना के कुछ समय पश्चात पीड़ित महिला व उसकी बच्ची घर मे बैठी हुई थी तभी दबंग व्यक्ति व महिला के पति ने दबंगो का साथ देते हुए पीड़ित महिला व उसकी बच्ची के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें की।
महिला के द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के ही युवक आ गए जिसके पश्चात दबंग व्यक्ति उक्त महिला व उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के पश्चात उक्त पीड़ित महिला ने थाने पर पहुँच उचित कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया है,वही थाना नई मंडी के द्वारा महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

