उत्तर प्रदेशवैश्विक

यूपी में ओर बढाया गया लॉकडाउन, जानें क्या रहेगा खुला ओर क्या रहेगा बंद……

लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ रहे कोरोना संकट से हालात बिगडते जा रहे हैं। तमाम पाबंदियों के बाद भी यूपी में कोरोना का कहर रुक नहीं रहा है. प्रदेश में औसतन हर दिन तीस हजार से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं. बीते दिन भी 30 हजार से ज्यादा केस आए, जबकि 288 मौतें दर्ज की गई. यूपी में इस वक्त कोरोना के करीब तीन लाख एक्टिव मरीज हैं।

कोरोना को काबू करने में जुटी योगी सरकार ने अब प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि को ओर बढा दिया है।आज तक की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के बढ़ते संकट के बीच उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. यूपी में दो दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ गया है. यानी अब मंगलवार, बुधवार भी लॉकडाउन रहेगा जो गुरुवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है. इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था. यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था.

लेकिन अब इसी पाबंदी को मंगलवार, बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है. इस लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति का बेवजह बाहर निकलना बंद होगा. बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी. हालांकि, जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा।

प्रदेश के बड़े शहरों में इस वक्त ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत है. लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है, वहीं ऑक्सीजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fifteen =