उत्तर प्रदेश

लखनऊ : पूर्व मेयर स्वतंत्रता सेनानी दाऊजी गुप्ता का निधन

तीन बार लखनऊ के महापौर और एक बार एमएलसी रहे दाऊजी गुप्ता का रविवार को निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानी दाऊजी गुप्ता ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज तीन अप्रैल को लगवाई थी।

लेकिन टीके लगवाने के बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए थे, लेकिन उसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि कमजोरी और शुगर का स्तर बढ़ गया। इसके बाद रविवार को उन्हें केजीएमयू ले जाया गया जहां करीब पौने तीन बजे उनका निधन हो गया।

दाऊजी के निधन से समाजसेवियों और राजनेताओं में शोक की लहर है। पूर्व महापौर की पत्नी का 2 साल पहले निधन हो गया था। दाऊजी गुप्ता के दो पुत्र और एक बेटी हैं। वह अटल जी के मित्र रहे, लेकिन बीजेपी में नहीं रहे। अटल के खिलाफ चुनाव भी लड़े

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 2 =