खबरें अब तक...

समाचार

महिला सहित तीन की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार रोहाना चौकी क्षेत्र के अंतग्रत गांव मलीरा के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं बताया जाता है कि एक अन्य व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हो गया। आज दोपहर हुए इस सडक हादसे से ग्रामीणों में हडकम्प मच गया और अनेक ग्रामीण व अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैंस को सूचित कर इन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया। जहां उपचार से पूर्व ही बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की गम्भीर चोटों के कारण मौत हो गयी। बताया जाता है कि बाइक सवार उक्त तीनों सहारनपुर की ओर से मल्हूपुरा निवासी अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे तथा महिला सहित इस हादसे में मारे गये तीनो ंलोग दिल्ली निवासी बताये जा रहे हैवह उनकी पहचान मौ. सलीम 52, उनकी पत्नी बानो व उनका बेटा 22 वर्ष भूरा के रूप में हुई हैं पुलिस ने मृतकों के परिजनों के इस दुखद हादसे से अवगत कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनों को मिला तो घर में कोहराम मचगया। परिजन व कुछ अन्य लोग तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गये। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने भागदौड कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। यह दुखद हादसा आज मलीरा व रोहाना के ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है।

बाइक व तमंचे सहित दबोचाE |
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक व हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात आलोक शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से तितावी पुलिस ने सीओ फुगाना कालू सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बाइक सवार दो आरोपियों को चैकिंग के दौरान बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, मय दो जिंदा कारतूस 32 बोर, तीन मस्कर 315 बोर, दो तमंचे 315 बोर, एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाईकिल बरामद की। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये आरेपियों ने अपना नाम जगपाल पुत्र वीर चंद निवासी परासौली बुढाना व निसार निवासी जौला बुढाना बताया। पुलिस ने आरेपियों के खिलाफ तितावी थाने में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किये है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि उक्त अभियुक्तो ंको गिरफ्तार करने वाली टीम में तितावी थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव, सब इंस्पैक्टर सुभाष कुमार, कां. सोविंद्र, महेंद्र सिंह, अनुज त्यागी आदि शामिल रहे।

डीएस पब्लिक स्कूल में सडक सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता आयोजित1 20 |
मुज़फ्फरनगर। यातायात माह के अंतर्गत डी एस पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा दुर्घटना के कारण एवं निवारण पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा हैं मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा नवंबर माह में चलाए जा रहे हैं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज डी एस पब्लिक स्कूल में निबंध चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे ले रहे हैं भाग जिसका विषय सड़क सुरक्षा दुर्घटना के कारण एवं निवारण पर हैं प्रतियोगिता, जितने वाले बच्चो को दिया जाएगा उपहार।

डीएम ने किया औचक निरीक्षण2 20 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही नर्सरी का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने आज चरथावल क्षेत्र के गांव नंगला राई स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि गांव नंगला राई मे स्वयं सहायता समूह के तत्वाधान मे महिलाओ द्वारा नर्सरी तैयार की जा रही है। उक्त नर्सरी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है। जिसके तहत गोबर के गमले तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ सीडीओ अर्चना वर्मा, बीडीओ साजिद हसन,एडीओ राजेन्द्र कुमार,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिह, मुस्तकीम, सुरेश आदि मौजूद रहे।

रोटरी क्लब द्वारा कम्पयूटर लैब व ई लर्निंग सेंटर का उद्घाटन3 15 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा को शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर में एक कम्पयूटर लैब व ई लर्निंग सेंटर विज्ञान लैब व सेनेट्री नेपकिन पैड मशीन का उद्घाटन किया गया। कम्पयूटर लैब व ई लर्निंग सेंटर ग्लोबल ग्रांट नं0 ळळ1871113 के तहत लगाई गयी। इसका उद्घाटन हमारे प्रिय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दीपक जैन जी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कम्पयूटर लैब के बारे में बताया कि कम्पयूटर लैब बच्चों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने क्लब द्वारा आज किये कार्यो की प्रशंशा की और स्कूल को आश्वासित किया कि रोटरी ऐसे ही अपने माध्यम से स्कूल के लिए ऐसे और भी काम करती रहेगी। चीफ असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने बताया कि रोटनी ने पहले ही स्कूल में काफी काम किया है और भविष्य में भी ऐसे ही समाजसेवी काम करती रहेंगी। रोटेरियन भुवनेश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन स्कूल के लिए कोई भी आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने बच्चों से अपील की कि उनके यहां जो कम्पयूटर लैब लगायी गई है उससे बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बनाये। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के पूरे स्टाफ, अध्यापकों, स्कूल के अध्यक्ष श्री अयज भार्गव, स्कूल प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता व क्लब के सभी रोटेरियन साथी रोटेरियन प्रगति कुमार (कोषाध्यक्ष), रोटेरियन उमेश गोयल, रोटेरियन विनय सिंघल, रोटेरियन अंकुर गर्ग, श्री आर सी मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा। स्कूल की तरफ से सभी आये हुए अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। क्लब सचिव रोटेरियन राकेश राठी ने आये हुए सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त किया।

सरकार व्यापारी हितों को बढावा देने के लिए प्रयासरत4 11 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठके प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार व्यापारियों के हितों को बढावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है इसी कडी में 16 से 31 दिसम्बर तक विभिन्न स्थानों पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा माह जनवरी में पूरे प्रदेश की एक व्यापारी रैली होगी। लक्ष्मण विहार स्थित दर्पण बैंकेट हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश में व्यापार प्रकोष्ठ द्वरा सदस्यता अभियान को बडी तेजी से चलाया गया है। व्यापार प्रकोष्ठ बाजार में स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहा है। सभी मुख्य बाजारों में संयोजक बनाये गये है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के कार्यकाल में जहां व्यापारियों का उत्पीडन हो रहा था वहीं भाजपा सरकार में व्यापारियों को अनेकों सुविधाएं दी जा रही है भाजपा सरकार लघु उद्योगों को बढावा दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा लोन योजना के तहत देशभर के 14 करोड लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है। जिससे एक के साथ दूसरे के भी रोजगार मिलेगा। देशभर में जनता के हित के लिए 127 योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए पांच लाख रूपये का बीमा कराया गया। 33 करोड लोगों के खाते खोले गये। आयुष्मान योजना का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। श्री शारदा ने कहा कि शीघ्र ही व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 16 से 31 दिसम्बर तक व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड, सम्भल एवं सहारनपुर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगा। इसके अलावा जनवरी में पूरे प्रदेश के व्यापारियों की एक रैली होगी। इस दौरान महेंद्र धनोरिया, विमल शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजेश अग्रवाल, विभू बंसल, श्रीमोहन तायल, ब्रिजेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारियों की एक बैठक ली जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनायी गयी। बैठक में सैकडों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

स्कूल में हुआ टीकाकरण5 13 |
मुजफ्फरनगर। खसरा व रुबेला टीकाकरण अभियान-२०१८ के अंतर्गत स्कूल कालेजों में हजारों छात्र-छात्राओं को टीके लगाए जाने का कार्यक्रम जारी है। ब्रहमपुरी स्थित एमएम डीपब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग से आई महिला स्वास्थ्यकर्मी रेणू सोनिया, साधना आदि ने टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजली सिंह ने कहा कि टीकाकरण होना बच्चों के स्वास्थ्य के हित में है उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को खसरा एवं रूबेला के टीके लगवाये ताकि उनका बच्चा बीमारियों से दूर रह सके। प्राणघातक बीमारियों मिजिल्स-रुबेला से बचने के लिए १५ वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। इस दौरान स्कूल की शिक्षिका मनीषा आदि का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता में रचनात्मक कार्या में दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कालेज के ललित कला विभाग की ओर से विजन-२०१८ प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ कॉलेज की सचिव आभा कुलश्रेष्ठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल, होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल, एमजी पब्लिक स्कूल, श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल, एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल, जेवी पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, राणा पब्लिक स्कूल, डीएस पब्लिक स्कूल व न्यू होरिजन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्धारित डेढ़ घंटे के समय में सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में कार्तिक जैन, जाह्नवी व ऋतिका तोमर ने बाजी मारी। रंगोली में मोनिका गुप्ता, अनीता, विभा, कशिश, आशमा व छवि अव्वल रहीं। कार्ड मेङ्क्षकग में तक्षिका चौधरी, ऋतंभरा भारद्वाज, शिखा पाल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा आकांक्षा, मयूरी सैनी, महिमा चौधरी, आकाश धीमान, शोभित चौधरी, अभिषेक कुमार, एलीजा जैदी, ईशा मलिक, मानसी व दीपांशी त्यागी ने अन्य प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. आदित्य गौतम, डा. प्रेरणा मित्तल, डा. अभिषेक बागला, डा. पूनम शर्मा, डा. रूपल मलिक, रजनीकांत, डा. आशीष गर्ग व डा. रवींद्र धीमान आदि मौजूद रहे।

खसरा व रूबेला केलगाये टीके7 12 |
मोरना। खसरा व रुबेला टीकाकरण अभियान-२०१८ के अंतर्गत कस्बे के स्कूल कालेजों में हजारों छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन व चिकित्सकों की टीम ने स्कूल कॉलेजों में जाकर निरीक्षण किया। गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग से आई महिला स्वास्थ्यकर्मी सुनीता सालार, शांति शर्मा, आंगनबाड़ी संतोष शर्मा, गीता देवी, आशा प्रभा देवी, कुसुम, प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय, कपिल, जीतेंद्र कुमार, विनीत, संतोष उपाध्याय, स्वीटी, भावना, रीना सैनी, निशा, मेघा, मनीषा व हिमांशी आदि ने टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग किया। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज, न्यू आर्य कन्या पब्लिक इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल, जनता शिशु निकेतन व प्राथमिक विद्यालय आदि में प्राणघातक बीमारियों मिजिल्स-रुबेला से बचने के लिए १५ वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन ङ्क्षसह, सुपरवाइजर डॉ. आरडी गौड़, डॉ. इंद्रपाल ङ्क्षसह व विश्व स्वास्थ्य संगठन की रूबी आदि ने स्कूल कॉलेजों में जाकर निरीक्षण किया।

सवा करोड़ से बनेगी सड़क, सांसद ने किया लोकार्पण8 7 |
शाहपुर। आदमपुर से वाया पलड़ी शाहपुर तक जाने वाली एक करोड़ २५ लाख रुपये की लागत से सात मीटर चौड़ी व चार किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास सांसद डॉ. संजीव बालियान ने किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने साढ़े चार साल पहले जो विकास योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखी थी, उन सब पर काम शुरू हो चुका है। प्रत्येक गांव में कुछ न कुछ विकास कार्य अवश्य कराया है। आदमपुर गांव से पलड़ी-शाहपुर तक जाने वाली चार किमी सड़क भी उन्हीं में से है। याद दिलाया कि इस सड़क को बनवाने की योजना २०१३ में दंगे के दौरान क्षेत्रवासियों ने शुरुआत की थी। जिस समय वह व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक जेल में थे, तभी सड़क को बनवाने का निश्चय किया गया था। एक सप्ताह के अंदर गन्ने के बकाया भुगतान का भी आश्वासन दिया। सभा को जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ ङ्क्षसह, अजय बालियान, अवनीश चौधरी, नगर पंचायत चेयरमैन परमेश सैनी ने ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता स्वामी जयस्वरूपजी महाराज व संचालन रवींद्र सैनी ने किया। इस दौरान रूपेश पंवार, कपिल कुमार, विवेक बालियान, रोहित, संजय सैनी, संदीप सैनी, राजबीर सिह, रामपाल, जयपाल व नेत्रपाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

समस्याओं पर मंथन किया
बुढ़ाना। किसान सेवा सहकारी समिति खेड़ामस्तान और बुढ़ाना कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में समितियों के लाभ और हानि पर चर्चा की गई। इस मौके पर समिति व किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान कि किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक बैठक आयोजन हुआ। इस मौके पर समिति के सचिव ने समिति का संतुलन पत्र पढ़कर सुनाया। समिति के लाभ व हानि पर चर्चा हुई। समिति परिसर में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या पर भी विचार हुआ। ऋण सीमा दोगुनी करने पर भी विचार हुआ। इस मौके पर विवेक बालियान, रामनाथ सिंह, जितेंद्र मलिक, राजीव, हरपाल, कविता मलिक सहित समिति के सभी संचालक मौजूद रहे। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना में सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में समिति के लाभ-हानि पर चर्चा हुई। ऋण वसूली पर जोर दिया गया। समिति के जर्जर भवन को बनवाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर समिति के सभापति सुरेंद्र सहरावत, विरेंद्र सिंह, सहेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, सुबोध त्यागी, यशपाल सिंह, ताराचंद सहित समिति के सभी संचालक मौजूद रहे।

सहकारी समिति बड़सू  की वार्षिक बैठक9 8 |
खतौली। किसान सेवा सहकारी समिति बड़सू के सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में समिति के वार्षिक संतुलन-पत्र पर विचार किया गया। आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत किया गया और अधिकृत दायित्व निर्धारित किया गया। अधिक से अधिक किसानों को समिति का सदस्य बनाने, ऋण देने और वसूली बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। अध्यक्षता ठाकुर यशपाल सिह सोम ने की तथा संचालन प्रबंध निदेशक समिति विनय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी रहे। बैठक में भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष दीपक सोम, सुनील सैनी, आदेश सैनी, तरस पाल सिह, जबर ङ्क्षसह दिनेश, राजकुमार सैनी तथा समिति के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

वृद्धा के गले से चैन छीनकर बाईक सवार बदमाश फरार- चेन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस कर रही जांच
मुजफ्फरनगर। काली बाईक पर सवार होकर आये दो बदमाश एक वृद्धा के गले की चेन छीनकर फरार हो गये। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, परन्तु वह किसी के हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और मोहल्ले के एक कैमरे की फुटेज निकलवाई, जिसमें बदमाश चौन लूटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र के कम्बल वाला बाग निवासी आशीष त्यागी की मां भोपा रोड पर किसी कार्य से आई थी, जिसने गले में सोने की चेन पहने हुई थी। आरोप है कि काली पल्सर पर सवार होकर दो युवक आए, जिन्होंने वृद्धा के गले से झटका मारकर उसकी चेन लूट ली। वृद्धा ने शोर मचाया, तो आसपास के कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, परन्तु वह तेज गति से बाईक को दोडाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वृद्धा के परिजन व नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो बदमाश उसमें वृद्धा से लूट करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में वृद्धा के पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सडक पर बेहोश पडा मिलात्न मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति सडक पर बेहोशी की हालत में पडा मिला उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नागत सिंह रोड पर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति सडक पर बेहोशी की हालत में पडा मिला उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरे का ई-रिक्शा चलाना पडेगा भारी, जनपदीय सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी ने दी कड़ी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। जनपद में संचालित ई-रिक्शाओं के वाहन स्वामी की जगह भिन्न-भिन्न व्यक्तियों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कई बार यह भी देखने में आता है कि ई-रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति की आयु निर्धारित आयु से बहुत कम है। जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है एवं दुर्घटना की भी प्रवल सम्भावना बनी रहती है। केन्द्रीय मोटर यान अधिनियम 1988 की धरा 27, 64, 110 एवं 137 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए सड़क परिवहन एवं राज मंत्रालय द्वारा 08 अक्टूबर 2014 को जारी अधिसूचना के अनुसार पंजीकृत ई-रिक्शा स्वामी स्वयं वैद्य प्रपत्रों यथा पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंशोरेन्स एवं ई-रिक्शा श्रेणी का ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ अपने ई-रिक्शा को चलाने के लिए अधिकृत किया गया है। मुजफ्फरनगर जनपद में संचालित सभी ई-रिक्शा स्वामियों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्रा ने निर्देशित किया कि वह स्वयं अपने नाम से पंजीकृत ई-रिक्शाओं को मय पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंशोरेन्स एवं ई-रिक्शा श्रेणी का ड्राईविंग लाईसेन्स सहित ई-रिक्शाओं को चलाना सुनिश्चित करे। यदि उनके द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से अपने ई-रिक्शा का संचालन कराते हुए पाया गया, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

2 thoughts on “समाचार

  • Avatar Of Rana Kapoor Rana kapoor

    Another vocabulary and writing puzzler will certainly
    keep kids occupied is WordSearch Boys and girls.

    Reply
  • I couldn’t resist commenting. Perfectly written!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 8 =