फिल्मी चक्कर

रिद्धिमा पर डिजाइन चोरी का आरोप

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर पर डिजाइन चोरी का आरोप लगा है जिसे लेकर उन्होंने अब माफी मांगी है. रिद्धिमा ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में रिद्धिमा ने लिखा ”डियर इंस्टा फैमिली, रिद्धिमा कपूर ज्वैलेरी किसी भी प्रकार से कॉफी या चोरी का समर्थन नहीं करता. हम माफी मांगते हैं कि हाल ही में पोस्ट की डायमेंड और पर्ल की ज्वैलेरी में हमने ऑरिजनल को क्रेडिट नहीं दिया. हम क्रिएटिविटी का सम्मान करते हैं.” डाइट सब्या के इन आरोपों के बाद से ही रिद्धिमा कपूर सहानी लगातार ट्रोल हो रही थी. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद रिद्धिमा को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी और माफी भी मांगी.

दरअसल , हाल ही में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किया था. इसी में से एक ईयरिंग पर डिजाइन चोरी का आरोप लगा है. ये आरोप डाइट सब्या नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने लगाया है. इस अकाउंट ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”’कोकीची मिकीमोटो’  पर्ल की दुनिया में किंग माने जाते हैं. साल की बेस्ट डिजाइनर बनी रिद्धिमा कपूर भी खुद को इस लीजेंड ज्वैलेरी डिजाइनर का डिजाइन चुराने से रोक नहीं पाई. ”

https://www.instagram.com/p/BqmV3xkHiYh/?utm_source=ig_embed

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + four =