News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

4 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News

शाहपुर। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम ने चोरी के आरोपों का सफल अनावरण करते हुए 04 चोर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार व अन्य माल बेचकर अर्जित की गई नकदी भी बरामद की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा व उनकी टीम ने यह कार्यवाही अंजाम दी है।

उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा जियो टावर, कसेरवा पर लगे तांबे के तार काटकर ले जाने के संबंध में वादी द्वारा थाना शाहपुर पर मुकदमा अंक 234/25, धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) पंजीकृत कराया गया था। इसके साथ ही, दिनांक 8 अगस्त को वादी द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएस कंपनी के टावर से एक राउटर चोरी कर लिया गया था, जिसके संबंध में थाना शाहपुर पर मामला पंजीकृत किया गया था।

उपरोक्त आरोपों के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपों का सफल अनावरण करते हुए 04 चोर आरोपियों को कसेरवा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त आरोपों से संबंधित तांबे का तार व अन्य माल बेचकर अर्जित की गई नकदी बरामद की गई। आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई है। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. प्रदीप उर्फ छोटू (पुत्र तेजपाल), निवासी ग्राम होशियारपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर

  2. विपिन (पुत्र किरणपाल), निवासी उपरोक्त

  3. अमन (पुत्र सहेंद्र), निवासी उपरोक्त

  4. संदीप (पुत्र स्व. चारणपाल), निवासी आबकारी रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने लगभग 05 मीटर तांबे का तार (थाना शाहपुर पर पंजीकृत मुकदमा अंक 234/25, धारा 379/411 बीएनएस से संबंधित) व 6000 रुपये नकद (थाना शाहपुर पर पंजीकृत मुकदमा अंक 228/25, धारा 379/411 बीएनएस से संबंधित) बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।


जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़Muzaffarnagar News Janmashtmi
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन्माष्टमी के पर्व पर नगर के सभी मंदिर बेहद आकर्षक ढंग से सजाए गए। मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। पुलिस-प्रशासन तथा नगर पालिका द्वारा त्योहार को देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं।

भाद्र शुक्ल पक्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में दर्शन करने वालों की भारी भीड़ रही। त्योहार की तैयारी के तहत सभी मंदिरों को सजाया गया। नई मंडी, भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम, श्री गणपति खाटू धाम मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित श्री गोलोकधाम, वैष्णोदेवी मंदिर, नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिर तथा शहर कोतवाली, नई मंडी कोतवाली आदि थानों के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट्स व झालरों से सजाया गया। कई मंदिरों में झांकियां भी लगाई गईं, जबकि कुछ मंदिरों में अमरनाथ की गुफा का दृश्य भी बनाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

माता-पिता व परिजनों के साथ मंदिर दर्शन के लिए आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ अमरनाथ गुफा के दर्शन का भी आनंद लिया।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई। नगर पालिका द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा कीटनाशक छिड़काव भी कराया गया। विद्युत विभाग द्वारा भी त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई ताकि रात्रि के समय बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो।


मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News Police
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 05 किलो 196 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य लगभग 1,30,000 रुपये), 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 हीरो होंडा सीबीजेड मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली एवं थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में यह कार्यवाही संपन्न हुई।

16 अगस्त को थाना खतौली पुलिस टीम जानसठ तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 आरोपी गणेश बिहार वाले रास्ते पर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 05 किलो 196 ग्राम अवैध गांजा, 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 हीरो होंडा सीबीजेड मोटरसाइकिल (नंबर यूपी-12 एएल 3980) बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना खतौली पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्की (पुत्र बिजेंद्र), निवासी मोहल्ला देवीदास, कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. विराज कुमार, अनुपम सारस्वत व सतेन्द्र कुमार शामिल रहे।

 

रेप का फरार आरोपी मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीMuzaffarnagar News Police

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक फरार बलात्कार आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी अहसान के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, नई मंडी क्षेत्र में कुछ समय पूर्व एक मंदबुद्धि युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी अहसान घटना के बाद से फरार था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अहसान सिसौना कट के पास छिपा हुआ है। नई मंडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके को घेराबंदी कर दिया। जब आरोपी को रुकने का आदेश दिया गया, तो उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ नई मंडी राजू शाव ने बताया कि अहसान पर बलात्कार समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया।

 

पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरकाजी नगर में राष्ट्रप्रेम का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों की भागीदारी ने नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शहीदों की याद में निकली इस यात्रा ने जहां सूली वाला बाग को नई पहचान दी, वहीं नगर की सड़कों पर गूंजते “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के साथ ही “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरकाजी नगर में राष्ट्रभक्ति की अनोखी छटा देखने को मिली। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी (एडवोकेट) ने तिरंगा यात्रा निकालकर न केवल आजादी के परवानों को नमन किया, बल्कि अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों के गवाह रहे ऐतिहासिक सूली वाला बाग को नई पहचान दिलाते हुए यहां शहीद किए गए लोगों को देश में शहीद का दर्जा दिलाने और सूली वाला बाग को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित कराने की अपनी मुहिम को और आगे बढ़ाया। शहीदों के सम्मान की अपनी इस लड़ाई में वे लगातार जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

79वें स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही पुरकाजी नगर के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा का उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी अपने चिर परिचित अंदाज में आजादी का यह जश्न मनाने के लिए तिरंगा यात्रा लेकर सड़कों पर उतरे नजर आए। उनके पीछे हजारों की संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पुरकाजी की गलियां गूंज उठीं। यात्रा का समापन रुड़की रोड स्थित ऐतिहासिक सूली वाला बाग में हुआ, जहां ध्वजारोहण कर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि सूली वाला बाग की मिट्टी में आजादी की लड़ाई के दौरान शहीद हुए असंख्य वीरों का लहू मिला है। अंग्रेज हुकूमत ने यहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाकर उनका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया था। दुर्भाग्य से, स्वतंत्रता के बाद भी यह स्थान उपेक्षित रहा और वर्षों तक गंदगी व बदहाल हालात में दबा रहा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत ने सूली वाला बाग को गंदगी के अंबार से निकालकर इसका सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और विकास कार्य कर इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है। उनका कहना है कि जब तक इस बाग के शहीदों को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। इसके लिए उन्होंने जनसमर्थन जुटाने की घोषणा भी की।

इस स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने एक मांग और उठाई कि आजादी के इस दिन के समारोह में शामिल नहीं होने वाले लोगों के खिलाफ झंडा संहिता की भांति ही एक सख्त कानून बनाया जाए, ताकि लोग अपने देश की स्वतंत्रता का यह राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए गंभीर हो सकें और इस जश्न में सभी मिल-जुलकर प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के नीचे एक हिंदुस्तान की अनेक विविधताओं को प्रस्तुत कर अखंड भारत को बनाए रखने में एक मुट्ठी बनकर योगदान करें।

स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि पुरकाजी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह कस्बा उस दौर में क्रांतिकारियों की गतिविधियों का केंद्र था। यहां के बलिदानियों की गाथा को पीढ़ियों तक पहुंचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा और सूली वाला बाग में हुए कार्यक्रम ने लोगों में देशभक्ति का नया जज्बा जगाया। नगर के लोगों ने चेयरमैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास और शहीदों के बलिदान से जोड़े रखने में मील का पत्थर साबित होंगे।

 

आत्महत्या का किया प्रयास
मुजफ्फरनगर। आत्महत्या के इरादे से काली नदी मे कूदी महिला को राहगीरो ने किसी प्रकार बचाया तथा उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड काली नदी पर आज दोपहर उस समय लोगों मे कौतूहल मच गया कि जब एक महिला ने आत्महत्या के इरादे से काली नदी मे छलांग लगा दी। इस हादसे से राहगीरो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने किसी प्रकार नदी मे कूदी महिला को नदी से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चर्चा रही कि इस दौरान उक्त महिला के साथ दो मासूम बच्चे भी थे। समाचार लिखे जाने तक महिला के परिजनो को इसकी सूचना नही हो सकी थी।

 

17 को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आयेंगे
मुजफ्फरनगर।17 अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद में आगमन होगा। साजिद हसन ने बताया कि जनपद में आगमन पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व अन्य वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों द्वारा उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। ’समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुढ़ाना के फैज गार्डन मैदान में सपा नेता सत्येंć पाल द्वारा आयोजित पीडीए महापंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। पीडीए महापंचायत में जिले की सभी विधानसभाओं से समाजवादी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
कार्यŘम आयोजक सपा नेता सत्येंć पाल ने कहा कि पीडीए महापंचायत की सभी तैयारी पूरी है।पीडीए महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

 

जीडी गोयनका में स्वतंत्रता दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री पवन गोयल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपनी ओजपूर्ण वाणी से छात्रों को आजादी के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि आज हम सब अपने जिस तिरंगे के नीचे खड़े होकर आजादी का जश्न मना रहे हैं, उसके लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। यह स्वतंत्रता हमें एक दिन में नहीं मिली, इसके पीछे दशकों तक संघर्ष, बलिदान और त्याग की लंबी कहानी है।

तत्पश्चात ‘अतुलनीय भारत’ विषय के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नर्सरी से यूकेजी के छात्रों ने विभिन्न राज्यों के परिधान पहनकर प्रदर्शन किया। कक्षा एक के छात्रों ने राष्ट्रीय चिन्हों से युक्त वस्त्रों का प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा दो के छात्रों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, गीत, भाषण व शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावनात्मक नृत्य नाटक प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी की आँखें नम कर दीं।

संपूर्ण कार्यक्रम ने सभी दर्शकों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय एवं समिति के अन्य सदस्य श्री सुशील गोयल, श्री कपिल गोयल, श्री मुनीश गोयल, श्री सुलभ गोयल व श्री शाश्वत गोयल ने छात्रों को संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि आनंद ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ देशभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन समारोह में पतंग उड़ाने की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। विद्यालय आर. एस. डी. इंटर कॉलेज रूडकी रोड मुजफ्फरनगर मे हर घर तिरंगा थीम के अंतर्गत आज देश को आजादी के 78 वर्ष पूरे होने की खुशी मे 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक डॉ सतीश गुप्ता प्रधानाचार्य श्री सचिन गुप्ता जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपरांत कार्यŘम की शरूआत माˇ सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सभी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरांत विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो एवं सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के देश भक्ति गीतों पर बहुत सुन्दर कार्यŘम प्रस्तुत किये गए। कार्यŘम मे सभी शिक्षक, अभिभावक एवं अथिति गण उपस्थित रहे।

 

“आजादी जैसे आंदोलन की भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध जरूरत है”: मास्टर विजय सिंहVijay-Singh
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 30 साल से भ्रष्टाचार एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध शिव चौक पर दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियों ने 30वीं बार झंडा फहराया तथा आजादी के आंदोलन के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बलिदान पर चर्चा की। धरना स्थल पर कुछ लोगों की बैठक हुई। मास्टर विजय सिंह ने कहा, “जहाँ भारत में विकास हुआ, वहीं भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। ज्यादातर नेता, अधिकारी, इंजीनियर, ठेकेदार सरकारी निर्माण कार्यों में 25 से 40% कमीशन ले रहे हैं, जिसके फलस्वरूप सड़क, पुल, भवन आदि गिर रहे हैं। सरकारी निर्माण की गुणवत्ता व समय सीमा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। देश में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध आजादी जैसे एक और आंदोलन की जरूरत है। चारों ओर हर क्षेत्र में माफिया गिरोह हावी है। टैक्स बहुत लग रहे हैं, जिससे महंगाई बढ़ रही है। आम जनता महंगाई से परेशान है।”

स्तंभकार रोहित कौशिक ने कहा, “इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें यह सोचना होगा कि पिछले 70-75 वर्षों में हमने जो विकास किया है, क्या वह वास्तविक विकास है? कहीं हम आत्मिक विकास के मामले में पिछड़ तो नहीं गए हैं? इस दौर में भी यदि दलितों और महिलाओं के साथ शोषण की घटनाएँ सामने आ रही हैं, तो हमें सच्चे अर्थों में यह सोचना होगा कि क्या हम स्वतंत्रता का वास्तविक उद्देश्य प्राप्त कर पाए हैं?”

कार्यक्रम में रोहित कौशिक, मनोज कुमार, संदीप कुमार, हनी कुमार, पंकज रामकुमार, सुमित कुमार, हरीश कुमार, रवि सिंह, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।


धूमधाम से एमजी पब्लिक स्कूल में मना 79वां स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को तिरंगे झंडों, फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों द्वारा किए गए नृत्य, कविता पाठ और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रवाद का जुनून नजर आया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्यालय प्रांगण में पधारे एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष श्री विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, श्री राजन अग्रवाल और एडीजीसी विभांत राठी (एडवोकेट) का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की कड़ी में कक्षा-2 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा वल्लरी वशिष्ठ ने अंग्रेजी और तेंजिल सिंह ने हिंदी में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावशाली भाषण दिए। कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति और छात्र आशु की “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित ओजस्वी कविता ने राष्ट्रवाद के भाव को और मजबूत किया।

एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा, “देश की भावी पीढ़ी में ऐसी ही राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना हमारा उद्देश्य है।” प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से देश के प्रति समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन देश की अखंडता, एकता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

 

छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 4 के अंतर्गत शाखा जैन मिलन, मेन मुजफ्फरनगर द्वारा क्षेत्रीय युवा सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह एवं साधु-साध्वी व तीर्थ रक्षा सम्मेलन परम पूज्य आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज एवं 105 आर्यिका विभांत श्री माताजी व आर्यिका विध्वान्त श्री माताजी के ससंघ के पावन सानिध्य में जैन मिलन विहार में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर हर्षवर्धन जैन जी द्वारा धर्म ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ अतिवीर कमल किशोर देशभूषण कंडारकर जैन जी ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। राष्ट्रीय संरक्षक अतिवीर राजेश जैन जी (गर्ग डुप्लेक्स) ने मेधावी छात्रों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में लगभग 65 जैन मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आचार्य श्री ने मोबाइल के सदुपयोग एवं जनगणना में “जैन” उपनाम लिखने पर जोर दिया।

 

द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्श्री कृष्ण जन्माष्टमीश् का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यŘम की शुरुआत श्अच्युतम केशवमश् भजन से हुई, जिसके बाद बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के जीवन पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यŘमों की प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण, गोप-गोपियों और वासुदेव-देवकी की वेशभूषा धारण कर, अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यŘम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जन्माष्टमी के महŮव पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी और सभी को भगवान श्री कृष्ण के प्रेम, दया और साहस के संदेशों को अपनाने की प्रेरणा दी।

 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख का निधन
भोपा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन से क्षेत्र मे शोक छा गया कई गणमान्य व्यक्तियों ने शो संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार मोरना निवासी श्रीमति उमा सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोरना एवं अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, मुजफ्फरनगर का आज दोपहर करीब साढे बारह बजे दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। इस दुखद खबर से क्षेत्र मे शोक छा गया। ग्रामीणो तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर शोक सवेदनाए व्यक्त की। गमगीन माहौल मे अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

असम राईफल्स के जवान की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। असम राईफल्स के जवान की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच पैतृक गांव चांदपुर मे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकडो ग्रामीण मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव चांदपुर निवासी युवक राहुल असम राईफल्स के जवान थे। तथा आजकल उनकी पोस्टिंग अरूणाचल प्रदेश मे चल रही है। बीते दिन राहुल का निधन हो गया। इस हादसे की सूचना जब परिवारजनो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। अरूणाचल से जवान राहुल का शव उनके पैतृक गांव चांदपुर लाया गया। जहां आज गमगीन माहौल के बीच सैन्यकर्मी राहुल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकडो ग्रामीण तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + ten =