उत्तर प्रदेश

कोविड-19 नियमो की अवहेलना: कटा 11000 रुपये का चालान

चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक मतगणना स्थल पर कांग्रेस के जिला पंचायत प्रत्याशी के गीता सिंह पति द्वारा कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस अधीक्षक ने 11000 रुपये का चालान किया।

जब मतगणना स्थल पर बिना व बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से घूम रहे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के पति राम नगीना सिंह द्वारा कोविड-19 नियमो की अवहेलना करते सामने ही दिख गए तो एसपी साहब का पारा चढ़ गया और उन्हें जब समझाया तो उनके द्वारा एमएससी, पीएचडी डिग्री का धौस देते हुए शिक्षक बता कर अपनी योग्यता साबित करने लगे।

जिस पर पुलिस अधीक्षक ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11000 रुपये का तत्काल चालान करने का थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत को निर्देश दिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल पर कोविड-19 नियमो का पालन न करने तथा बिना मास्क व बिना नंबर की गाड़ी से घूमने वाले पीएचडी होल्डर शिक्षक का 11000 रुपये का चालान किया गया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =