समाचार (Muzaffarnagar News)
अवैध खनन पर शिकंजाः तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी को पकडा
तितावी। थाना तितावी पुलिस ने देर रात लाडवा रोड पर अवैध खनन पर छापेमारी करते हुए मौके से तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी को पकड़ लिया है। किताबी थाना प्रभारी पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ देर रात खनन माफिया की कमर तोड़ने का काम किया तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी पकड़े जाने पर खनन माफियाओं में मचा हड़कंप ट्रैक्टर डंपर व जेसीबी मशीन छोड़कर मौके से हुए फरार। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कुछ सफेद पोस नेता भी खनन माफियाओ को बचाने में लगे हैं।
घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में करीब छह दिनों तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कहर का असर अभी तक जनपद में बना हुआ है। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में करीब पांच दिन पूर्व मूसलाधार बारिश के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में घायल महिला ने आज सवेरे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, तो वहीं गांव में गहरा शोक नजर आया। परिजनों के साथ भाकियू नेता ने मेरठ पहुंचकर महिला का पोस्टमार्टम करवाया और दोपहर बाद गांव में गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला के घायल दोनो बच्चे भी घर लौट आये, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि जनपद में 29 अगस्त से छह दिनों तक लगातार बारिश का दौर बना रहा। मूसलाधार बारिश के कारण जनपद में ग्रामीण इलाकों में जान और माल का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण चरथावल क्षेत्र के गांवोें में सर्वाधिक नुकसान सामने आया है। यहां पर 02 सितम्बर की रात को हुई भारी बारिश के दौरान गांव रोनी हरजीपुर में अनुज पुत्र स्वर्गीय रमेश पंवार का मकान अचानक धराशायी हो गया। हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर सो रहा था। मलबे के नीचे दबने से अनुज के साथ ही उसकी पत्नी मनसा देवी और दो बच्चे आर्यन और हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर चारों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया था। यहां से उनको हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए तीनों को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, वहां से परिवार के लोग मनसा देवी को मेरठ मेडिकल में ले आये। बच्चों को उपचार के बाद आराम होने पर घर भेज दिया गया था। मनसा देवी वहीं पर आईसीयू में भर्ती थी। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती मनसा देवी की शनिवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। अनुज के दोनों बच्चे आर्यन और हर्षित का बुरा हाल था। परिवार में कोहराम जैसी स्थिति रही। सूचना मिलने पर भाकियू नेता विकास शर्मा परिजनों के साथ रविवार की सुबह मेरठ मेडिकल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में अनुज का बड़ा नुकसान हुआ। दो पशुओं की भी मौत हो गई थी, जबकि घर का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। उन्होंने महिला का पोस्टमार्टम करवाया और दोपहर बाद गांव रोनी हरजीपुर में गमगीन माहौल में मनसा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भाकियू नेता विकास शर्मा ने फोन के माध्यम से अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। विकास शर्मा ने रोष जताया कि पांच दिनों से लगातार बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में कई घर गिर चुके हैं, लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक तहसील से सर्वे टीम गांवों में नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से हादसे के शिकार परिवारों का दर्द और बढ़ रहा है। गांव रोनी हरजीपुर में गम का माहौल है। ग्रामीण आपस में पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं, लेकिन सरकारी मदद अब तक नहीं पहुंची।
कडी सुरक्षा के बीच पी.ई.टी परीक्षा सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिला पुलिस-प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई। व्यवस्थाओं के बीच यूपी-पी.ई.टी परीक्षा 2025 कडे सुरक्षा प्रबन्ध के बीच शंातिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मे यूपी-पीईटी परीक्षा 2025 के आज दूसरे दिन नगर के सभी 22 परीक्षा केन्द्रों लिखित प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षाकाल के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रो एवं उनके आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम सदर श्री द्विवेदी, सीओ नई मन्डी राजू कुमार साहू आदि अधिकारी परीक्षाकाल के दौरान क्षेत्र मे भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। यूपी पीईटी परीक्षा दिनांक 06.09.2025 व दिनांक 07.09.2025 को आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा नगर क्षेत्र स्थित इस्लामिया इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर व राजकीय इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर आदि परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग व प्रवेश पत्र सत्यापन होने के उपरान्त ही प्रवेश दें, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। च्म्ज् परीक्षा को लेकर कडें सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है, परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए गये है। तथा परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।
नियुक्ति पत्रा किये वितरित 
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में चयनित विभिन्न व्यवसायों के अनुदेशको को नियुक्ति पत्र का वितरण का शुभारंभ लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। जनपद में मुख्य अतिथि डा० वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि राजपाल बालियान, विधायक बुढाना विधान सभा, द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज अभ्यार्थियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर परिसर में नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। उक्त समारोह में उमेश मिश्रा, आई०ए०एस०, जिलाधिकारी, कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, आई०ए०एस० मुख्य विकास अधिकारी, गजेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) मुजफ्फरनगर, राजेश जैन, चैयरमैन, आई०एम०सी० राजकीय आई०टी०आई० मुजफ्फरनगर/अध्यक्ष लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर, जगमोहन गोयल, जिला सचिव, लघु उद्योग भारती लक्ष्मीननगर, अनुज गोयल, श्री प्रवीन खेडा, मुकेश प्रताप सिंह, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० मुजफ्फरनगर, अंकित सिंघल, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० बुढाना श्री अशोक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० शाहपुर व अन्य समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन डा० राजीकुमार, सदस्य बालकल्याण समिति द्वारा किया गया। उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा अपने-अपने विचार मंच के माध्यम से प्रस्तुत किये गये तथा नवनियुक्त अनुदेशको के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की गयी। श्री कपिल देव अग्रवाल जी. माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार जी द्वारा सजीव प्रसारण के माध्यम से बताया गया कि शिल्पकार प्रशिक्षण योजना सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना है। जो कि वर्तमान एवं भविष्य की जनशक्ति की आवश्यकताओं की मांग के अनुरूप पूर्ति करने के लिये शिल्पकारों को तैयार कर रही है। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों, में सम्पूर्ण रूप से उपरोक्त योजना के क्रियान्वयन में दिन-प्रतिदिन के प्रशासन व अनुश्रवण की जिम्मेदारी एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग का दायित्व एवं जिम्मेदारी है। साथ ही साथ एन०सी०वी०टी० से सम्बद्धता प्राप्त निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण भी विभाग द्वारा सम्पादित कराये जाते है। प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का कार्य भी उनसे तालमेल के आधार पर किया जाता है, जिससे वर्तमान में उद्योगों, प्रतिष्ठानों की जरूरतों के अनुसार उन्हे दक्ष कामगार उपलब्ध हो सके। अन्त में श्री मुकेश प्रताप सिंह, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा समारोह में आये समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
भेजी खाद्य सामग्री और वस्त्र
मंसूरपुर। क्षेत्र के लोगों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार फैक्ट्री मैनेजर वीं त्रिपाठी, सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि मिल की ओर से वस्त्र, कंबल,कंबल चावल चीनी तेल आदि भेजे गए हैं। गांव जोहरा के ग्रामीणों ने आटा चावल दाल नमक हल्दी वस्त्र आदि खाद्य सामग्री डीसीएम में भरकर भेजी गई है। श्रीमंदर प्रधान, बिट्टू, जगमोहन, संजीव, कादिर,मनोज, मोहित, आदर्श,ऋतिक आदि ग्रामीणों का योगदान रहा।
शातिर वांछित को किया गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन चक्रव्यूह के तहत थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने वारंटी अभियुक्त रफी पुत्र मजीद, तकी पुत्र मजीद, सादिक पुत्र सफी, अब्दुल कादिर पुत्र हमीद और जीशान पुत्र तकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। विदित हो कि उक्त आरोपीगण पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। जिसके चलते स्थानीय पुलिस आरोपितों की तलाश मे जुटी थी।
मंदिरो के कपाट चन्द्रग्रहण के चलते हुए बन्द
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।चन्द्रग्रहण के कारण सभी मंदिरो के कपाट बन्द हो गए। ग्रहण का सूतक समाप्त होने एवं शुद्धिकरण के पश्चात कल सुबह सभी मंदिरो में यथावत पूजा-अर्चना होगी।
भाद्रपद पुर्णिमा पर होने वाले चन्द्रग्रहण में ग्रहण के सूतक के कारण दोपहर के वक्त शिवचैक सहित सभी मंदिरों, श्री बालाजीधाम, श्रीगणपति खाटूश्याम मंदिर भरतिया कालोनी, बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मंदिर, नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मंदिर, गंाधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर आदि सभी मंदिरो के कपाट बन्द हो गए हैं। जो कल सुबह ग्रहण का सूतक समाप्त होने के पश्चात शुद्धिकरण पश्चात नित्यप्रति की भंाति श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ यथावत रूप से खुलेंगे।
वरदान के समान है योगः सुरेंद्र पाल सिंह आर्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। योग मनुष्य जीवन में वरदान है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चैधरी छोटू राम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने मनुष्य जीवन में योग का महत्व विषय पर व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योग मनुष्य जीवन के लिए भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण उपहार है। एक योगाभ्यासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है वह ईमानदार, सत्यवादी ,परोपकारी, देशभक्त तथा ईश्वर भक्त होता है। उसके जीवन से ईर्ष्या , द्वेष,क्रोध अहंकार आदि दुर्गुण समाप्त हो जाते हैं तथा उसके जीवन में सहनशीलता, दया ,करुणा, त्याग, तपस्या आदि मानवीय गुणों का विकास होता है। आज योग को केवल शारीरिक व्यायाम मानकर रोग दूर करने का साधन माना जा रहा है जबकि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। योग से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है जो मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य है। इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख श्रीमती ज्योति वर्मा ने योग साधना ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से प्रारंभ करवाई तत्पश्चात योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाएं। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने आसन और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया तथा साधक और साधिकाओं की जिज्ञासाओं के उत्तर दिए। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओं ने भाग लिया तथा योग साधिका श्रीमती महकवती ने योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और योग शिक्षक कविंद्र बालियान को डायरी देकर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एनएच 58 रामपुर तिराहा स्थित कालोनी श्री राम एनक्लेव में सन्नाहिया माहौल बना हुआ था, जब सरधना से पूर्व भाजपा विधायक एवं फायरब्रांड हिंदूवादी नेता संगीत सिंह सोम नीरज चैहान के निवास स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और कालोनी वासियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
मुख्य रूप से ठाकुर अमित रावल,ठाकुर विनोद प्रधान, अनिल ठाकुर, कमल त्यागी, नरेश कोरी, लक्ष्मण शर्मा, अजय पुंडीर, चमन ठाकुर, भूषण ठाकुर, प्रदीप शर्मा, संजय लाला, बंटी गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और कालोनी वासी मौजूद रहे। “माननीय योगी आदित्यनाथ जी के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में, भाजपा योगी सरकार लगातार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहित करने, तथा सभी कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। हमारी प्रतिबद्धता है कि उत्तर प्रदेश को एक समृद्ध, सुरक्षित और समावेशी राज्य बनाया जाए, जहाँ हर व्यक्ति को न्याय और विकास के समान अवसर प्राप्त हों।”
मां बगलामुखी महायज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने अपने शिष्यों और मुजफ्फरनगर के भक्तगणों के साथ श्यामा श्याम मंदिर में बांग्लादेश, पाकिस्तान,भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म की रक्षा,सभी हिन्दुओं के परिवारों की रक्षा,इस्लामिक जिहादियों के विनाश और भक्तगणों की सात्विक मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु विजय और शत्रुविनाश की देवी मां बगलामुखी का पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया। यह मां बगलामुखी महायज्ञ आज 7 सितंबर से आरम्भ होकर 11 सितंबर तक चलेगा। आज के महायज्ञ के उपरांत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने मां बगलामुखी और महादेव की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज हम सनातन धर्म के मानने वाले अपने धर्म,अपने राष्ट्र,अपने परिवार और अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं।हमने सदैव अहिंसा और सत्यनिष्ठा को ही अपनाया परन्तु आज हमें कमजोर समझ कर इस्लाम के जिहादी बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में निर्दोष हिंदुओं का नरसंहार कर रहे हैं, उनके सम्पूर्ण विनाश के बिना मानवता की रक्षा संभव नहीं है। उनका कहना है कि हम हिंदुओ में तो अब इतना दम बचा ही नहीं है कि हम इस्लाम के जिहादियों से अपने परिवार और अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकें।अब हम सम्पूर्ण रूप से धर्मविहीन होकर कायर,अकर्मण्य और कमीने हो चुके हैं।इसी कारण आज हर जगह हमारी दुर्गति हो रही है। हमारे बूते पर आजाद हुआ बांग्लादेश आज अरब,ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और कश्मीर की तरह हमारे लिए कसाईखाना बन गया है।वहां हमारी बच्चियां की दुर्गति और हमारे लोगों का भीषण नरसंहार हो रहा है। हम अपने लोगों को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं।अब मां और महादेव ही कुछ कर सकते हैं।अब हम उन्हीं से प्रार्थना कर रहे हैं।अब यदि मां और महादेव ही चाहे तो वो हम हिंदुओ को सद्बुद्धि दे कर सर्वनाश से बचा सकते हैं अन्यथा तो अब बस विनाश ही विनाश दिखाई दे रहा है। उन्होंने महायज्ञ स्थल से सम्पूर्ण सनातन धर्मियों का आह्वान करते हुए महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया। महायज्ञ में मुख्य यजमान संजय धीमान जी,और आज के यजमान प्रवीण महादेव थे। महायज्ञ में विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक राजू सैनी राष्ट्रीय महासचिव साक्षी वेलफेयर उपस्थित डॉ उदिता त्यागी जी यति अभयानंद,यति धर्मानंद,डॉ योगेंद्र योगी व मोहित बजरंगी मनोज सैनी क्रांतिकारी शालू सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट मनोचा खंडेलवाल संरक्षक साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट योगेंद्र शर्मा संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
नई मंडी से निकली ध्वज यात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला भवन नई मंडी में 20 सितंबर से शुरू होने वाले भगवान श्री राम के मंचन से पूर्व आज रामलीला भवन में धर्म ध्वज एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती के पश्चात ध्वज यात्रा निकाली गई ध्वज यात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री रामलीला भवन पहुंची ध्वज यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी श्री रामलीला के मंचन को 99 वर्ष पूर्ण हो रहे है उन्होंने बताया श्री रामलीला का भव्य मंचन मथुरा की श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, अशोक कुमार तायल, राजकुमार भीम, अभिषेक कुच्छल, कुलदीप शर्मा, प्रवीण कुमार एडवोकेट, उपेंद्र मित्तल, विद्युत गुप्ता, राजेश गोयल, संजय जिंदल काका, विनोद संगल, राकेश खंडेलवाल, विदित गुप्ता, प्रदीप जैन, श्याम सुंदर, शरद गोयल, विवेक बंसल, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे
जिला बदर किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा 01 अभियुक्त को गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत जिला बदर की कार्यवाही करते हुए किया गया जनपद की सीमा से निष्कासित।
जिला बदर अवधि के दौरान जनपद की सीमा में पाये जाने पर अभियुक्त के विरूद्ध की जायेगी कठोर वैधानिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सदृढ करने, कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने, जनपद में भयमुक्त वातावरण बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के संयुक्त निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना एवं क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु)ध्थाना प्रभारी तितावी श्री मनोज गंगवार के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना तितावी के 01 शातिर अभियुक्त के विरूद्ध मा0 न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा-3 की कार्यवाही करते हुए 03 माह के लिए जनपद से निष्कासित किया गया है। इस दौरान पुलिस की टीम द्वारा ढोल बजवाकर प्रचार एवं प्रसार किया गया तथा आदेश की एक प्रति अभियुक्त एवं उसके परिजनों को दी गयी तथा अभियुक्त को उसके मसकन से लेकर जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा के बाहर छोड़ गया साथ ही हिदायत दी गयी कि यदि जिलाबदर अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाबदर अभियुक्त नईम उर्फ पप्पू पुत्र निसार निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा प्रतिपदा तिथि श्राद्ध पर निःशुल्क गीतापाठ का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की परमश्रद्धेय गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद महाराज श्री की सद्प्ररेणा से प्रत्येक मंगलवारध्एकादशी को परिवारो में गीतापाठ किया जा रहा है उसी कडी में है इस वर्ष श्राद्धो (पितृपक्ष) मे परिवारो मे ही पितरों की प्रसन्नता एवं उनकी तृप्ति हेतु ’गीता पाठ का आयोजन (08-20 सितम्बर) तक किया जा रहा है । दिनांक 08- सितम्बर -2025 दिन सोमवार को। प्रतिपदा का गीता पाठ पंडित कृष्णानन्द जी एवं पण्डित संजय मिश्रा जी के सौजन्य से सांय 06-07 बजे तक प्राचीन श्री शिव मन्दिर निकट , रेलवे स्टेशन के सामने गली मे आयोजित किया जायेगा।आप सभी सादर आमंत्रित है ।
एसपी देहात ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना ककरौली पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना ककरौली पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
पटका पहनाकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सामाजिक संस्था बालकिशन सेवा संस्थान ने नवनियुक्त नई मन्डी कोतवाल को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा मंदिर परिसर की सफाई सेवा कार्य किया।
बालकिशन सेवा संस्थान के पदाधिकारियो ने नई मन्डी थाना परिसर स्थित मंदिर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई सेवा कार्य किया तथा
समाजसेवी होतीलाल शर्मा की मौजूदगी में नई मन्डी थाने के नवनियुक्त कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा को माल्र्यापण कर एवं पटका पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी होतीलाल शर्मा एड.,बालकिशन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमति दीपाली कौशिक, वरिष्ठ पदाधिकारी अंकित शर्मा, अनिल त्यागी, अखिल जैन, अंकित गोयल, देवेन्द्र मोहन, रश्मि त्यागी, अर्जुन पाल, शुभम वत्स, लक्ष्मी वत्स आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना
मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेत पानी में समा गए, घर तबाह हो गए और लोग बेसहारा हो गए। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में देशभर से मदद का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरनगर के ग्रामीण भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। पंजाब में आई तबाही की तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। संकट की इस घड़ी में मुजफ्फरनगर जनपद के गाँव माखियली के लोगों ने बड़ा कदम उठाया है। गाँव के ग्रामीणों ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के साथ मिलकर राहत सामग्री इकट्ठा की है। इसमें पानी, राशन, दवाइयाँ और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें शामिल हैं। खास बात ये है कि इस सामग्री को ट्रक में लादकर ग्रामीण खुद पंजाब तक पहुँचाने जा रहे हैं। सांसद हरेंद्र मलिक ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ इतना है कि पंजाब के लोगों को यह एहसास हो कि पूरे देशवासी उनके साथ खड़े हैं। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा, “पंजाब देश का अन्नदाता है। जिसने पूरे देश को अन्न दिया३ आज वही प्रदेश बाढ़ की मार झेल रहा है। लेकिन ये जख्म पंजाब को झुकने नहीं देंगे।”
सपा की आरक्षण व संविधान की रक्षा के लिए ललकार जारी रहेगीः हरेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। ग्राम खामपुर में असजद हुसैन द्वारा आयोजित पीडीए पंचायत को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में चकं के अधिकारों व हिस्सेदारी को साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है जिस संविधान व आरक्षण से पीडीए को उनके अधिकार सम्मान व हिस्सेदारी मिलनी चाहिए उस संविधान व आरक्षण को चोट करते हुए कमजोर किया जा रहा है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक व सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही एकमात्र पीडीए को सम्मान व उनकी हिस्सेदारी की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। पीडीए के जागरण व भाजपा की पोल खुलने से अब पीडीए मतदाताओं के वोट चोरी चुनाव आयोग को मोहरा बनाकर किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वोट चोरी व मतदाता सूचियों की भारी गड़बड़ी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि संविधान आरक्षण व चोरों से वोट बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की ललकार जारी रहेगी। पीडीए पंचायत की अध्यक्षता इनतसार नेता व संचालन आयोजक असजद हुसैन द्वारा किया गया। पीडीए पंचायत को सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू,साबिर प्रधान,इमलाक प्रधान, प्रधान जुबेर बढ़ीवाला, रिजवान प्रधान, मौ० असाद,अब्दुल समद, मैनुद्दीन,मुजस्सिम आदि ने संबोधित किया।
फोटोग्राफर एसो. की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती एवं फोटोेग्राफरो की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया।
गंाधी कालोनी स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर फोटो ग्राफर एसोसिएशन की एक बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती तथा संगठन के विस्तार के अलावा फोटोग्राफरों की समस्या पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौेरान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खेत-खलिहान तबाह हो गए हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। ऐसे संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। यहां की नगर पंचायत शाहपुर की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री पंजाब भेजी गई है। नगर पंचायत द्वारा शाहपुर में सार्वजनिक ऐलान कर लोगों से राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग की अपील की गई। इस पर स्थानीय निवासियों ने दिल खोलकर समर्थन दिया। लोगों ने अपनी क्षमता से अधिक योगदान करते हुए खाद्य सामग्री, कपड़े, कंबल, पीने का पानी और नगद सहायता प्रदान की। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, यह राहत सामग्री विशेष रूप से पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में भेजी गई है, जहां हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। राहत सामग्री से लदे वाहन शाहपुर से पंजाब के लिए रवाना कर दिए गए हैं। इस मानवीय अभियान में युवा, व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस नेक पहल के लिए नगर पंचायत शाहपुर और वहां के निवासियों की चारों ओर सराहना हो रही है। यह अभियान बताता है कि भारत की साझा संस्कृति में एकजुटता और सहयोग की भावना कितनी मजबूत है।


