08 में केस फ़ाइनल किये जायेंगे –रस्तोगी
मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोक अदालत , जो जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार पचौरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश में आगामी 8 दिसम्बर (शनिवार) 2018 को कचहेरी परिसर में लगाई जा रही है | इसमे बैंक रिकवरी , एक मुश्त समाधान योजना के केस जो विभन्न बैंको से संबन्धित हो , उनका भी निस्तारण कराया जाएगा |उपरोक्त जानकारी देते हुए एल0 डी0 एम0 मुजफ्फरनगर श्री आलोक रस्तोगी ने बताया की पंजाब नेशनल बैंक जो जिले का अग्रणी बैंक है के संयोजन व निर्देशन में जिले के अन्य सभी बैंक भी इन वादो का निस्तारण कराएंगे इसके लिए बैंको के बकायेदार अपने अपने बैंको की शाखाओ से संपर्क स्थापित कर अपने वाद लोक अदालत में लगवा सकते है | पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखोंओ में लोक अदालत के लिए केसो को लगाने का कार्य प्रगति पर है बैंक के उपभोक्ता अपनी संबन्धित शाखा के प्रबंधक से संपर्क कर सकते है उल्लेखनीय है की 08 दिसम्बर की लोक अदालत में पंजाब नेशनल बैंक के अलावा अन्य बैंको के स्टॉल भी कचहेरी परिसर में लगाए जाने की व्यवस्था कराई जा रही है |
