समाचार
पुत्र को मारी गोली
जानसठ। खेत मे काम कर रहे पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद मे पिता द्वारा अपने पुत्र को गोली मार देने से आसपास खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अहरोडा निवासी अजयपाल उर्फ बब्लू का पिछले करीब 5-6 महीने से अपनी पत्नि व बेटे गोविन्दा से विवाद चल रहा है। जिस कारण गोविन्दा अपनी मां के साथ अलग रह रहा हैं। बताया जाता है कि आज सुबह खेत पर काम करते वक्त अजय पुत्र जबर सिह व उसके बेटे गाविन्दा के बीच पिफर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तथा इस दौरान गोली चल गई। आरोप है कि विवाद बढ जाने पर अजय पाल ने अपने बेटे गोविन्दा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गयां। दिन दिहाडे हुई इस घटना व गोलियो की आवाज सुन आसपास के खेतो म काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीण तुरन्त ही घटना स्थल की और दौड पडे। जहां पंहुच कर उन्होने देखा कि गोविन्दा जमीन पर पडा कराह रहा हैं ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना तुरन्त ही पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीएचसी पर फोन किया व ेमौके पर पहुंच कर घायल गोविन्दा को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। इस दौरान उसके अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके मौजूद रहे। सीएचसी पर मौजूद डाक्टरो ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर इस मामले की छानबीन शुरू की।
कपिल देव ने जनसंपर्क किया
मिशन 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत आज विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विधानसभा के ग्राम भंडूरा, सिखरेड़ा, भगवानपुरी एवं जट मुझेड़ा में लाभार्थियों एवम ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया ।कपिल देव ने बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए आज ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सरकार द्वारा लाभन्वित पत्रो से बात की जिनको विवाह अनुदान,स्वच्छ भारत के अंतर्गत शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस योजना, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाओं का लाभ मिला है ।ग्राम वासियों ने विधायक जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिनमे मुख्य रूप से राशन कार्ड की यूनिट कटना, विधवा पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन, कच्चे मकान आदि । समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक ने ग्राम प्रधान,ग्राम सेक्रेटरी, पटवारी आदि संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया ।इस अवसर पर सुनील शर्मा, शिवराज त्यागी, शाहिद प्रधान भंडूरा, शोभाराम सिखरेड़ा, बिल्लू, ग्राम प्रधान कामिल, प्रमोद शर्मा भिक्की प्रधान, हरेंद्र पाल, अरविंद प्रधान मुझेड़ा, मोनू धीमान, चंद्रवीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, रामचन्द्र सिंह आदि ग्रामवासी मौजूद रहे ।
चार शातिर लोहा चोरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने दो दिन पूर्व मेरठ रोड से चोरी हुए लाखों के लोहे के बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है इस मामले में एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
सिविल लाइन थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी ने हाइवे पर खड़े वहानों से लोहे के सरया व लोहे के इंगठ आदि चोरी करने वाले गैंग को पकड़कर खुलासा किया। शातिर चोरो से एक तमंचा,चाकू,छुरी भी हुई बरामद सिविल लाइन थाना प्रभारी डी के त्यागी व एस आई तारिक वसीम, एस आई कपिल देव, एस आई सुरेंद्र, कांस्टेबल अनिल व सिपाही सौरभ ने मुखबिर की बताई गई जगह राणा चौक मेरठ रोड के एक गोदाम पर छापा मारा तो वही चोरी के माल सहित आरोपी मोहम्मद दानिश पुत्र अखलाक निवासी खालापार, आस मोहम्मद पुत्र निसार भोजाहेड़ी थाना पुरकाजी, आजम पुत्र रियासत भोजाहेड़ी थाना पुरकाजी व इदरीश उर्फ कक्कन पुत्र जमील निवासी पुरकाजी से एक तमंचा व चाकू छुरी और चोरी की गई ६२ लोहे की इंगठे तकरीबन ७५ कुंतल बरामद हुई जिसकी कीमत लाखों में व इनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा यह चोर खड़े वाहनों जैसे ट्रक डीसीएम आदि से चोरी करते थे। इनके पकड़े जाने से निश्चित ही ऐसे अपराधों में कमी आएगी इस तरह के अपराधी बहुत मुश्किल से पकड़ में आते हैं लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने अपनी तत्परता एवं भागदौड़ से गिरफ्तार कर अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका का निर्वहन किया है।
समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर विकलांग कल्याण समिति ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौपा। जिसमे विकलांगो की समस्याओ से अवगत कराया गया।
सर्व विकलांग कल्याण समिति के बैनर तले एकत्रित दिव्यांगो ने आज विश्व कल्याण दिवस के अवसर पर कचहरी पहुंंच कर एडीएम वित्त आलोक कुमार से मिलकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान संस्था से जुडे सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
चुनावी प्रक्रिया सिविल बार संघ में शुरूः मतदान 21 को
मुजफ्फरनगर। सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार में आज एक आम सभा आहूत की गयी जिसमें एल्डर कमैटी ने चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कर एजेंडा प्रस्तुत किया। चेयरमैन ऐल्डर कमैटी जैनन त्यागी ने बताया कि दस दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन , 11 दिसम्बर को मतदातासूची पर आपत्ति और 13 दिसम्बर के अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जायेगा। इसके साथ ही 17 दिसम्बर के प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। जिनकी जांच उसी दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक की जायेगी। 18 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन वापसी होगी और 21 दिसम्बर को यदि आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जयेगा। इसके साथ ही मतगणना का परिणाम 22 दिसम्बर के प्रातः दस बजे से शुरू हो जायेगी।
आम सभा में अधिवक्ता दिवस के रूप में राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही आम सभा के कारण आज वकीलों का नो वर्क रहा। आम सभा में विजय कुमार त्यागी, सुगन्ध जैन, राधेश्याम गर्ग, आंचल अग्रवाल, अभिनव, निपुण गौतम, अजयपाल चौहान, संजीव गर्ग, सुधीर गर्ग, अनिल दीक्षित, अनिल गुप्ता, सुखदेव मित्तल, राजगुरू, रविदत्त, नवीन शर्मा, निपुण जैन, विष्णुदत्त, मनोज सैनी आदि अधिवक्ता अपने अन्य साथियों के साथ पूरे समय मौजूद रहे और सभी ने सिविल बार के प्रस्तावित चुनाव का और प्रक्रिया का समर्थन किया। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा और आय व्यय प्रस्तुत की गयी।
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र पवार के नेतृत्व में सैकड़ों वहलना ग्राम वासियों डीएम ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया जिसमें बढ़े हुए बिजली के बिलों को कम कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया क्योंकि वहलना ग्रामीणों के बिल काफी अधिक आ रहे है जबकि ग्रामीणों का कहना है की मीटर रीडिंग के अनुसार जो भी जायज बिल है वह उनसे लिया जाए विद्युत विभाग की हट धर्मी एवं गुंडागर्दी से पीड़ित होकर आज वहलना ग्रामवासी जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे पर कोई भी अधिकारी मौजूद ना होने पर ग्राम वासियों ने राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाए फिर प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर आकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना एवं जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया इस दौरान उपस्थित रहे मुख्य महासचिव मुकेश त्यागी ,नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, नगर उप प्रमुख लोकेश सैनी, नगर महासचिव वैभव एडवोकेट, युवा महासचिव आशीष मिश्रा, नगर उप प्रमुख बंटी चौधरी, जितेंद्र गोस्वामी, विकास भाटी ,अमित कश्यप, आदित्य शर्मा ,धर्मपाल चौधरी ,वेद पाल कश्यप, प्रतीक अग्रवाल, मेहर सिंह, गोपी ,पूनम अग्रवाल, प्रेमलता ,रानी ,अमरेश, कमलेश ,संतोष, माया, अपर्णा ,आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
हादसां में घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी युवक राजू वर्मा पुत्र कल्याण वर्मा बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह शनिधाम के समीप पहुंचा कि इसी बीच अचानक बाईक फिसल जाने से वह घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे मे यासीन निवासी रहमतनगर भोपा के गांव रहकडा से लौटते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस की मददे से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गयां। एक अन्य सडक हादसे मे छपार के गांव महारायपुर निवासी रामबीर बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर आते वक्त बहेडी के पास डग्गामार वाहन की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो की सूचना पर एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बुढाना के विज्ञाना निवासी सुरेन्द्र बाईक द्वारा शाहपुर जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने सीएचसी भिजवाया।
कबड्डी में गोल्डन बेल्स स्कूल की टीम प्रथम
भोपा। न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल-जट मुझेड़ा में आयोजित सीबीएसई के पब्लिक स्कूलों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल-ढिंढावली की टीम प्रथम रही। इसमें २२ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ अध्यक्ष ओपी चौहान, उपाध्यक्ष अतुल कुमार, सचिव शिव कुमार, प्रवक्ता सतबीर, संदीप मलिक, नीरज बालियान, संजीव राठी, केपी ङ्क्षसह, नसीम बेग ने दीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय के अध्यक्ष विनय कुमार, उपाध्यक्ष केके आनंद, व्यवस्थापक दुष्यंत कुमार एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने सभी अतिथियों का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। छात्र गुंजन, लक्ष्मी, जशनदीप, रिया, परनीत ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा जसमीन, शिवानी, अवनी, सिमरन, हरप्रीत, हिमांशी, वंशिका, सृष्टि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ मार्चपास्ट अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें रेड रोज पब्लिक स्कूल, मून लाइट पब्लिक स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, सिलवर ओके पब्लिक स्कूल, शान्ति देवी जू.हाई स्कूल, स्प्रिङ्क्षरग डल्स पब्लिक स्कूल, शिखर शिखा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेरीटेज पब्लिक स्कूल, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, सूर्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, पी आर पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, आर जी पब्लिक स्कूल, गोल्डन एकेडमी, आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेन्ट जेवियर ग्लोबल पब्लिक स्कूल, जी एस एस एकेडमी समेत २२ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल ढिंढावली की टीम प्रथम, ओक पब्लिक स्कूल, पिन्ना की टीम द्वितीय रही। विजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में विजय शंकर शर्मा, पंकज त्यागी, जितेंद्र त्यागी, मीना त्यागी, विभोर त्यागी, गार्गी चौधरी, रीना चौधरी, नितेश, मोनू धीमान, शंकर प्रजापति, अनुराधा प्रदीप शर्मा, वंशिका बालियान, प्रीति तोमर, कपिल देव आदि का सहयोग रहा।
अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार
चरथावल। इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार त्यागी ने अपराधियो के खिलाफ कस रखी है। चरथावल थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सदर रिजवान अहमद के आदेशनुसार अवैध शराब तस्करो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत चरथावल थाना प्रभारी सन्तोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह नादर ने बीति रात मुखबिर की सूचना पर कसौली मोड़ पर मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार जिसके पास से पच्चीस पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का व एक लक्जरी गाड़ी व एक तमंचा २ जिंदा कारतूस व एक खोका बरामद किए। जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कसौली मोड़ की घटना जहा से तेज तर्रार बिरालसी चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह नादर ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब तस्कर के साथ मुठभेड़ करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर भेजा जेल। कुछ दिन पहले भी २५००० के इनामी बदमाश को पीतल चखाकर भेजा था जेल जिसमे एस आई प्रदीप सिंह नादर भी हुए थे घायल। ’आरोपी जितेंद्र पुत्र श्री जिले सिंह निवासी भाज्जु खुर्द जिला जींद हरियाणा ने गहन पूछताछ के बाद बताया कि हरियाणा से यू पी में लाकर वह शराब बेचता है।
