News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पीसीएस परीक्षा को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी 12 अक्टूबर 2025  को होने वाली पीसीएस परीक्षा को लेकर एनआईसी में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के द्वारा बैठक की गई।
  कलैक्टैªट स्थित एनआईसी में आगामी 12 अक्टूबर 2025 को होने वाली पीसीएस परीक्षा को लेकर डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से परीक्षा सम्बन्धी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, एडीएम प्रशासन संजय वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टैªट पंकज प्रकाश राठौर, डीआईओएस आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

युवक का शव नदी के समीप मिला
तितावी। नदी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।  
  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की शामली रोड स्थित हिंडन नदी के समीप एक युवक का शव  लावारिस अवस्था में पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुपुलिस ने भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने के साथ जब परिजनो को बताया तो घर मे कोहराम मच गया। परिरवार के लोग मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त व्यक्ति बीते दिन अचानक कहीं लापता हो गया था। पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच-पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शक्ति मिशन के तहत बांटे लैपटाप व धनराशिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं धनराशि का किया गया वितरण, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के विषय में किया गया जागरूक। जिला पंचायत सभागार कक्ष, मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल , जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत छात्र/छात्राओं को लैपटॉप एवं कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत धनराशि का वितरण किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से शासन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन प्रदान करना एवं उन्हें डिजिटल युग में सशक्त बनाना है। लाभान्वित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि)  के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

छेडछाड का आरोप
मुजफ्फरनगर। परचून की दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग बच्ची से छेडछाड के आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।   सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनो ने अरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बच्ची  मौहल्ले मे ही परचून की दुकान पर सामान लेने गई हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उक्त दुकानदार ने सामान खरीदने गई बच्ची के साथ छेडछाड की है। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने उक्त मामले मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया।

 

शातिर लुटेरे मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना तितावी पुलिस की टीम सुबह बघरा कस्बे में बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में एक बाइक सवार दो संदिग्धआकिल और शाहवेज को रुकने का इशारा किया गया। नंबर प्लेट पलटी हुई बाइक देखकर पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। महिला एसआई रेनू चैधरी ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों लुटेरों के पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से घटना में प्रयुक्त संदिग्ध मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और कुछ दिनों पहले एक बुजुर्ग महिला से लूटी गई कुंडल बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये दोनों क्षेत्र में खौफ का पर्याय थे। दिनदहाड़े लूटपाट कर पुलिस को खुली चुनौती देते थे। अब पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की खोजबीन में जुट गई है। सीओ फुगाना रूपाली राव ने बताया, चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोली लगी। ये वही बदमाश हैं जिन्होंने हाल ही में एक महिला से कुंडल लूटा था। उनके पास से लूटा हुआ माल, हथियार और बाइक बरामद हुई।  यह घटना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी हुई है, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने अपराधियों को करारा जवाब दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने भी टीम की सराहना की है।

 

एक दिन, एक घन्टा, एक साथ विशेष राष्ट्रव्यापी श्रमदान  हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा  एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा स्वच्छता ही सेवा  – 2025 की थीम  स्वच्छ उत्सव  के अंतर्गत  विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमे धार्मिक एवं पर्यटक स्थल शुकतीर्थ में गंगा घाट/तट पर  विभिन्न स्कूल के छात्र – छात्राओं के साथ मिलकर सफाई कराई गई, जिसमे गंगा के किनारे से कचरा, विसर्जित पूजा सामग्री, सिंगल यूज प्लास्टिक, कपड़े आदि एकत्रित किया गया जिससे कि  भारत की जीवन रेखा गंगा निर्मलता एवं अविरलता के साथ बह सके।   डॉ राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को  स्वच्छता ही सेवा 2025,  स्वच्छ उत्सव  तथा जनपद से होकर गुजरने वाली/बहने वाली नदियों गंगा, सोलानी/बाण गंगा, काली नदी व हिंडन नदी व जलीय जीवों के विषय में जानकारी दी गई। जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार द्वारा गंगा को निर्मल, अविरल रखने हेतु, उक्त अभियान में शामिल  विद्यार्थियों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर विशेष स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर श्रमदान किया गया । उक्त विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन श्री राजीव कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभागध् सदस्य सचिव  जिला गंगा समिति के मार्गदर्शन में डॉ राजीव कुमार एवं  जिला परियोजना अधिकारी श्री हर्ष  कुमार द्वारा किया गया।  उक्त कार्यक्रम में गंगा सेवा समिति के महामंत्री श्री महकार सिंह जी का  महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

गोवंश आश्रय स्थल का औचक भ्रमण किया
खतौली। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  द्वारा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल नवल कोठी, विकासखंड खतौली (मुजफ्फरनगर) का स्थलीय भ्रमण किया गया। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल नवल कोठी, विकासखंड खतौली(मुजफ्फरनगर) का स्थलीय भ्रमण किया गया. ग्राम पंचायत अधिकारी, केयरटेकर तथा वेटरनरी पैरा वेट मौके पर उपस्थित मिले। गो आश्रय स्थल पर कुल 151 पशु संरक्षित हैं तथा भरण पोषण व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई.गोवंश को भूसा व हरा चारा अगोला व बाजरे की कुटी पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है.सभी पशु स्वस्थ पाए गए. एक बीमार पशु की चिकित्सा की गई है। गौशाला पर साफ सफाई  की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई. केयरटेकर को पानी की चर की नियमित साफ सफाई हेतु भी निर्देशित किया गया।

 

 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से बनाया जीवंतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वावधान में स्थानीय कलाकारों के द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष महोत्सव में आयोजित किये जा रहे 50वें श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन बुधवार रात्रि धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद की भव्य और ओजस्वी लीला देखकर दर्शक रोमांचित एवं भाव विभोर हो गये।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में गत रात्रि सीता स्वयंवर लीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। धनुष यज्ञ लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश कुमार गोयल, अंजु गोयल, संजय अग्रवाल ने अन्य अतिथियों अमरीश कुमार, संजय सिंघल, जतिन शर्मा व संदीप शर्मा हरिद्वार के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। भगवान श्रीराम, बांके बिहारी और श्री रामचरित मानस की आरती के बाद समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेन्द्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह व मिष्ठान देकर प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथि सम्मान के बाद धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का सुन्दर मंचन प्रारम्भ हुआ। धनुष यज्ञ लीला के लिए सजाया गया मंच सभी को आकर्षित कर रहा था। दरबार में माता सीता अपनी सखी सहेलियों के साथ स्वयंवर के लिए उपस्थित थी। उनके पिता राजा जनक ने दूर दूर से राजा एवं महाराजा, राजकुमारों और शूरवीरों को आमंत्रित किया था। लंकापति रावण और अयोध्या से सूर्यवंशी महाराज दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्री राम और लक्ष्मण भी अपने गुरू विश्वामित्र के साथ जनक के दरबार पहंचे थे। राजा जनक सीता स्वयंवर के लिए भगवान शिव का धनुष दरबार में प्रस्तुत करते हुए बताते हैं कि मेरा मनोरथ है कि जो भी शूरवीर आज इस दरबार में यह धनुष तोड़ेगा, वो ही मिथिला की राजकुमारी सीता का वर होगा। बाणासुर और लंकापति रावण भी यह धनुष तोड़ने का प्रयत्न करते हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाते। इस बीच जनान देख के राजा पेटूराम का हास्य प्रदर्शन सभी को गुदगुदाता रहा। अंततः भगवान श्रीराम इस धनुष को तोड़कर माता सीता से विवाह करते हैं। वरमाला के दौरान आकाश से पुष्प वर्षा  होती हैं और पूरा ब्रह्माण्ड इस पर हर्षित नजर आता है। वरमाला के पश्चात लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद की लीला ने भी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। धनुष यज्ञ लीला में सभी कलाकारों ने अद्भुत अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस लीला का सजीव चित्रण दर्शकों के सम्मुख करते हुए उनको मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चैधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, मनोज पाटिल, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृकृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

 

धनुष यज्ञ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल मैदान मुजफ्फरनगर से भगवान श्री रामचंद्र जी की बारात जनकपुरी के लिए प्रस्थान कर गई नगर भ्रमण के पश्चात   बारात तुलसी पार्क निकट शिव मूर्ति जनकपुरी पहुंच गई जहां पहुंचने के पश्चात धनुष यज्ञ का कार्यक्रम हुआ इसके पश्चात माता सीता ने भगवान श्री रामचंद्र जी के गले में जयमाला डाल दी श्री रामचंद्र जी के जय घोष से सारा वातावरण राम मय हो गया इसकी कुछ झलकियां आपके सम्मुख प्रस्तुत है।

 

भारतीय ज्ञान परंपरा में धर्म-पूजा प(ति नहीं, जीवन पद्धतिः तपन कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.वी.एम. योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज एवं भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंच परिवर्तन व्याख्यान माला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह-प्रचार प्रमुख तपन कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में धर्म की संकल्पना मात्र धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण जीवन पद्धति का मार्गदर्शक सिद्धांत है।उन्होंने कहा कि धर्म का वास्तविक स्वरूप सामाजिक समरसता, नैतिक कर्तव्य-परायणता, स्वबोध (आत्मचेतना) और सार्वभौमिक कल्याण की व्यवस्था है। पश्चिमी परिप्रेक्ष्य में धर्म पूजा-पद्धति और धार्मिक आस्था से जुड़ा है, जबकि भारतीय दृष्टि में धर्म का अर्थ धारण करने योग्य तत्व है, जो व्यक्ति को समाज और जीवन-मूल्यों पर टिकाए रखता है। आत्मचेतना के बिना धर्म केवल बाहरी क्रियाकलाप बनकर रह जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष सरल माधव ने कहा कि परिषद बच्चों और युवाओं में संस्कार निर्माण का कार्य निरंतर कर रही है। पाँच दिवसीय यह व्याख्यान माला युवाओं के लिए संस्कार शाला सिद्ध होगी। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि दीनदयाल जी ने अंत्योदय योजना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याण पहुँचाने का पथ दिखाया। व्याख्यान माला की संयोजक एवं महाविद्यालय की सचिव अरुण खंडेलवाल ने स्वदेशी चिंतन को आज की आवश्यकता बताते हुए कहा कि स्वदेशी वही है जिसमें किसान की मिट्टी, कारीगर का हुनर और श्रमिक का पसीना सम्मिलित हो। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पाँच दिन की कार्यशाला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रिया कश्यप ने किया। इस अवसर पर सुनील गोयल, नवीन सिंगला, कौशल आर्य, अजय अरोड़ा, विवेक वर्मा ,शिशु कांत गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

पुलिस ने डाला पारस गुर्जर के घर डेराMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस ने राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपने की घोषणा के चलते उन्हे घर ही रोका।  
  राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पारस गुर्जर के घर पहंुंची पुलिस ने पारस गुर्जर को उनके घर पर ही रोक दिया। उल्लेखनीय है कि हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक साधु गुर्जर के बेटे एवं राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पारस गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी की गिरफ्तारी के विरोध में आज ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा तथा पुलिस ने पारस गुर्जर के घर डेरा डाल दिया।

 

मनचले की हुई धुनाईMuzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर। मनचले की धुनाई से अस्पताल चैराहे पर हंगामा खडा हो गया। आरोपी युवक की पिटाई के दौरान अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर इकटठा हो गए।    आज दोपहर के वक्त अहिल्याबाई चैक के समीप उस समय हंगामा खडा हो गया कि जब छेडछाड से परेशान छात्रा ने आरोपी युवक की धुनाई कर डाली। चर्चा है कि स्कूली छात्राओं का आरोप था कि उक्त युवक पिछले कुछ दिनो से उन्हे परेशान कर रहा था। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया।

 

पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में नारी सम्मान और सुरक्षा, स्वाभिमान को शसक्त करने के लिए मिशन  शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आज नगर पालिका चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप  से उनके आवास पर एस. पी. क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने मुलाकात की और मिशन नारी शक्ति अभियान के कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया और सहयोग की मांग की जिसपर नगर पालिका चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने पूर्ण सहयोग का वादा किया तथा शीघ्र ही शहर में इस  अभियान को हर महिला तक पहुंचाने और जो हेल्पलाइन मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशनुसार प्रदेश सरकार द्वारा चालू की गई है उन्हे  घर घर  इस मुहीम को पहुंचाने का कार्य नगर पालिका शहर की जनता के साथ मिलकर करेगी शीघ्र ही बड़े कार्येकर्मो का आयोजन किया जायेगा! मुख्य रूप से व्यापारी नेता शलभ गुप्ता,विकास राठी मौजूद रहे!

 

छह वर्षीय काव्या वत्स दी ट्राफी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीतने वाली छह वर्षीय काव्या वत्स को ट्राफी ओर तलवार देकर सम्मानित किया, पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इतनी कम आयु में इतना बड़ा कार्य किया जाना बच्ची की बड़ी उपलब्धि होने के साथ साथ प्रेरणा देने वाला कार्य हैँ ललित मोहन शर्मा ने बच्ची को सम्मानित करते हुए बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर छह वर्षीय बच्ची की माता रूचि शर्मा का भी माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी, इस अवसर पर, क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित चेतन देव विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे,

 

सरकार की नीतियों से व्यापारी हुए नाखुश, ज्वाईट कमिश्नर का किया घेरावMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जॉइंट कमिश्नर व्यापार कर विभाग राम प्रसाद जी के अध्यक्षता में व्यापार कर विभाग द्वारा व्यापारियों की एक बैठक सिटी सेंटर स्थित विभाग के कार्यालय में बुलाई गई। जिसमें शहर के सभी प्रमुख व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल एवं पवन बंसल ने बात रखी के एस आई बी बिना डीएम के परमिशन के सर्वे नहीं कर सकेगा ऐसा पूर्व की सरकारों ने व्यवस्था की थी और ज्वाइंट कमिश्नर के लेटर के बिना डिप्टी कमिश्नर सर्वे नहीं कर सकेगा लेकिन कोई भी व्यक्ति आता है और किसी भी व्यापारी की यदि शिकायत कर देता है जॉइंट कमिश्नर तुरंत उसकी शिकायत पर बिना जांच करें एक्शन ले लेते हैं जिसका व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया व्यापारी नेता संजय मित्तल ने आरोप लगाया जब जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो विभाग के अधिकारी मौका मुआयना करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन देते हैं फिर उसके बाद अब दुकानो पर जाकर सर्वे करने का क्या मतलब जब की व्यापारी को विभाग द्वारा पंजीकृत कर दिया गया है और यदि उसे पते पर व्यापारी नहीं मिलता वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ है या अपनी दूसरी फार्म पर बैठा हुआ है तो यह लिख दिया जाता है कि उपरोक्त पंजीकृत व्यापारी यहां पर व्यापार नहीं करता व्यापारी नेता श्री मोहन तायल ने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ चीजों पर जीएसटी खत्म कर दी है लेकिन अभी व्यापारी के पास पुराना स्टॉक है जो 18 परसेंट व्यापार कर देकर आया हुआ है अब उसे पर 5ः व्यापार कर हो गया है जो डिफरेंट का 13प्रतिशत टैक्स का पैसा विभाग के पास जमा है उसे कैसे और कब मिलेगा इसका विभाग के पास कोई जवाब नहीं है जिसका व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया और सरकार की इस नीति का विरोध किया व्यापारियों की इस मीटिंग में जो विभाग द्वारा आहूत की गई थी सभी व्यापारी नाकुश नजर आए और विभाग द्वारा जो व्यापारियों का शोषण लगातार हो रहा है उसके विरुद्धएक लामबंद हो कर मीटिंग का बहिष्कार किया क्योंकि विभागीय अधिकारी के पास व्यापारी की समस्या के निदान का कोई भी विकल्प नहीं था बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद मित्तल भूपेंद्र गोयल राहुल गोयल संजय मित्तल पवन बंसल श्रीमोहन तायल कृष्ण गोपाल मित्तल शलभ गुप्ता अजय सिंगल दिनेश बंसल अनिल तायल आदि प्रमुख नेताओं ने अपना विरोध जताकर सभा का बहिष्कार किया और वहां से चले आए

 

ग्यारहवीं गली का हुआ निर्माण
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 45 में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सचिव एवं सभासद पति, राष्ट्रीय लोकदल के हाजी गुलरेज सिद्दीकी उर्फ राजू आढ़ती के प्रयास से वार्ड की दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित ग्यारहवीं गली का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए स्वयं हाजी गुलरेज सिद्दीकी मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वार्ड की सभी गलियों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने गली निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई और हाजी गुलरेज सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से वे इस गली की मरम्मत व निर्माण की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो रही है। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने जल्द से जल्द गली निर्माण को पूरा करने का आश्वासन दिया।

 

एसएसपी द्वारा महिला सुरक्षा के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर पदयात्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा किया गया है। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के द्वारा पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य स्थानों (बालाजी चैक, शिव चैक, मॉल रोड आदि) पर मिशन शक्ति बैनर के साथ पद यात्रा कर महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया गया तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अपराधा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया गया साथ ही सुरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर तथा महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए।  एसएसपी द्वारा सभी को बताया गया यदि कोई भी आपको परेशान करता है तो निसंकोच पुलिस को बताये, मुजफ्फरनगर पुलिस आपको आश्वस्त करती है कि तत्काल कठोरत्तम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं व बालिकाओं से फीडबैक लेने पर उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस की सक्रियता एवं संवेदनशीलता से वे स्वयं को सुरक्षित अनुभव करती हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग हेतु तत्पर है तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस का यह प्रयास न केवल महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने में सहायक होगा बल्कि समाज में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत करेगा।

 

कला बनेगी न्याय की आवाजः राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नालसा करेगा राष्ट्रीय प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। न्याय तक समान पहुंच दिलाने के लिए संकल्प के साथ इस वर्ष का राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस एक अनोखी पहल का गवाह बनेगा नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) की ओर से न्याय सबके लिए सहायता के माध्यम से विषय पर राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर केवल जश्न का नहीं बल्कि 3 दशकों से आमजन तक न्याय की रोशनी पहुंचने वाली नालसा की यात्रा को और सार्थक बनाने का है यह प्रदर्शनी उन अनकही कहानियां और अनसुनी आवाजों को सामने लाएगा जिन्हें अक्सर न्याय की राह में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उद्देश्य यह है कि कमरे की नजर और तूलिका की रेखाएं,उस पीड़ा संघर्ष ,और उम्मीद की किरण, जिसे हर इंसान में महसूस कर सके यह संदेश देने का प्रयास है कि न्याय किसी का विशेष अधिकार नहीं है बल्कि सबका अधिकार है प्रतिभागियों की प्रविष्टियां चार वर्गों एबीसी और डी में मांगी गई है इसके लिए अलग-अलग किए गए हैं उपरोक्त क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश ध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से न्यायाधीश सीताराम महोदय ने इस संबंध में जानकारी दी इस आयोजन में न्यायिक अधिकारी कर्मचारी परलीगल वॉलंटरी विद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राएं तथा आम जन सभी लोग भाग ले सकते हैं यह प्रदर्शनी सिर्फ कल का मंच नहीं होगी बल्कि न्याय की पुकार को समाज के दिल तक पहुंचने वाली संवेदनशील पहल होगी जहां रचनात्मक इंसाफ की गवाही देगी और हर रचना यह कहेगी कि न्याय सबके लिए है।

 

4500 की ठगी का आरोप
चरथावल। थाना क्षेत्र के गंाव हैबतपुर में दिनदहाडे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला से कपडे बेचने वाले ने करीब 4500 रूपए की ठगी की। पीडिता ने इस सम्बन्ध मे पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई।
   मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र समीपवर्ती गंाव हैबतपुर निवासी एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा से एक युवक ने ठगी कर ली। पीडिता का आरोप है कि ठगी करने वाला युवक गंाव मे कपडे बेच रहा था। जो 4500 रूपये लेकर उसकी ऐवज में नकली पायल देकर फरार हो गया। पीडिता ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मंाग की है।

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने हत्या पर रोष जताया
खतौली। मुकेश शर्मा महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली की बैठक में छपार टोल पर उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत अरविंद पांडे की जघन्य हत्या पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता के पी शर्मा और संचालन महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। बैठक में अरविंद पांडे की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। बैठक में शिवनाथ शर्मा, प्रवीण शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, जे बी कौशिक, प्रदीप शर्मा, विनोद शर्मा, दीपचंद शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनुपम गौड, वीरेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, सतीश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जारी ‘कारण बताओं नोटिस’ किया गया जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि कि मा० भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र द्वारा उत्तर प्रदे माग भारत ति पर (आर०यू०पी०पी०) में से इस जनपद के 02 राजनैतिक दलों, जिनके द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 एवं तिथि तक प्रस्तुत नहीं किये जाने तथा वर्ष 2019 से अब तक पिछर खाते (।ददनंस ।नकप विभिन्न निर्वाचनों में प्रतिभाग तो किया गया हमें में निर्धारित समायावधि अर्थात विधान सभा चुनावों के मामले में 75 दिनों के भीतर और लोकसभा चुनावों के मामले में 90 दिनों के नहीं किये जाने के सम्बन्ध में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जारी कारण बताओं नोटिस पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिस्ट्रर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया गया है।  1 भारतीय हरित पार्टी निकट हस प्राकृतिक चिकित्सालय, मीरापुर रोड, जानसठ मुजफ्फरनगर, 2मजदूर किसान यूनियन पार्टी 459/1 मौहल्ला (बसन्त बिहार) पोस्ट-खास. जिला मुजफ्फरनगर, 2-कारण बताओं नोटिस के सम्बन्ध में यदि पार्टी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी इच्छुक हो तो दिये गये अवसर का उपयोग करते हुए पार्टी के अध्यक्ष/महासचिव से हस्ताक्षरित हलफनामा के साथ लिखित प्रत्यावेदन अभिलेखीय साक्ष्यों सहित कारण बताओं नोटिस में दी गई तिथि 03 अक्टूबर, 2025 तक कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ को दिया जा सकता है एवं मामले की सुनवाई हेतु नोटिस में निर्धारित तिथि 06 अक्टूबर, 2025 को 10.बजे अध्यक्ष/ महासचिव/पार्टी प्रमुख कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० में उपस्थित हो सकते है। यदि उक्त तिथि तक पार्टी से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जायेगा कि पार्टी के पास इस मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है। सुनवाई के पश्चात नियत तिथि के भीतर रिपोर्ट/सूचना आयोग को प्रेषित कर दी जायेगी । पार्टी पदाधिकारी द्वारा सुनवाई में उपस्थित होने हेतु की गयी यात्रा के सम्बन्ध में किसी प्रकार का भत्ता विभाग द्वारा देय नहीं होगा

 

लापता छात्र आर्यन सकुशल बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा का कक्षा 9 का छात्र आर्यन कुमार, जो 22 सितंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में विद्यालय से लापता हो गया था, पुलिस ने उसे चार दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र के मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।14 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार पुत्र आतिश कुमार, निवासी अलीपुर कलां, रविवार की दोपहर से स्कूल के हॉस्टल से लापता है। परिजनों का आरोप है कि सहपाठी से सीट को लेकर विवाद के बाद शिक्षकों ने आर्यन को डांटा और पिटाई भी की। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और ज्यादा पिटाई की, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ी।अलीपुर कलां निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार रविवार दोपहर से स्कूल हॉस्टल से गायब हो गया था। परिजनों का आरोप था कि सहपाठी से सीट विवाद के बाद शिक्षकों ने आर्यन को डांटा और पिटाई की। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में विद्यालय प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे गुमशुदा छात्र की तलाश में कीमती वक्त बर्बाद हुआ। मंगलवार को परिजनों के साथ ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया था। बुधवार को भी धरना जारी रहा। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। लोगों का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है।छात्र की गुमशुदगी के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। लगातार दो दिन तक सैकड़ों लोग परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम कार्यालय व एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र की सुरक्षित बरामदगी की मांग की।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा स्वयं प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें सर्विलांस, एसओजी और तितावी थाने की पुलिस शामिल है। एसएसपी ने कहा कि सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है और छात्र की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं, जिनमें सर्विलांस, एसओजी और तितावी थाना पुलिस शामिल थी। इन टीमों ने लगातार दबिश दी और संभावित स्थानों पर छानबीन की। अंततः 24 सितंबर को पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।

 

बिजली विभाग के खिलाफ होगी पंचायत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों व आम जनता के उत्पीड़न एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय नुमाइश ग्राउंड मुजफ्फरनगर पर 6 अक्टूबर दिन सोमवार को 10 बजे एक दिवसीय महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सरकार को कड़ा संदेश देंगे। स्मार्ट मीटर एवं बिजली विभाग की तानाशाही को लेकर किसान एवं आम जनता में भारी विरोध है। महापंचायत को लेकर न केवल जनपद मुजफ्फरनगर बल्कि आसपास के जिलों के किसान और कार्यकर्ता भी जोश से भरे हुए हैं। जिला अध्यक्ष चैधरी जीशान सिद्दीकी’ ने कहा कि इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान और मजदूर जुटेंगे और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर विद्युत विभाग किसानों और आम जनता को परेशान करना बंद नहीं करता, तो भाकियू अंबावता संगठन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। यह लड़ाई अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, जिसे किसी भी कीमत पर जीता जाएगा। महापंचायत के मुख्य मुद्दे- स्मार्ट मीटर से आने वाले गलत बिलिंग को देखते हुए स्मार्ट मीटर को निरस्त किया जाए। विद्युत विभाग द्वारा किसानों और आम जनता का शोषण बंद हो। अन्यायपूर्ण बिजली बिलों को तुरंत निरस्त किया जाए।  बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बिजली से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शिता लाई जाए। भाकियू अंबावता ने सभी किसानों, मजदूरों को 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। जिला अध्यक्ष ने साफ किया कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो बिजली विभाग की मनमानी से परेशान है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =