News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

किसानों की रजवाहे में पानी ना आने से सुख रही फसले, किसानों पर टूट रहा संकट का पहाड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम से निकलकर रजवाहा रसूलपुर, जड़ौदा, रोहना कला, रोहाना खुर्द, बडकली, जट नगला से होते हुए दीदाहेडी गांव तक पहुंचता है। जिससे रजवाहे में पानी न आने के कारण किसानों की फसल सूख रही है। रोहाना कला के किसान नित्यानंद त्यागी, नीरज त्यागी, ओमकार त्यागी, ने बताया कि पिछले काफी दिनों से रजवाहे में पानी न आने के कारण फसले सुख रही है जिस कारण किसानों पर संकट का पहाड़ टूटता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर रजवाहे में जल्द से जल्द पानी न आया तो किसानों की हजारों बीघा फसल खराब हो जाएगी। और किसान बर्बाद हो जाएगा। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए सिंचाई विभाग जल्द से जल्द बस्तम रजवाहे में पानी की व्यवस्था कराई जाये। अन्यथा पानी न आने से किसान सूखे की ओर पहुंच जाएगा जिसमें समस्त जिम्मेदारी स्वयं शासन-प्रशासन की होगी।

 

हादसे में महिलाओं सहित 6 की मौत, एक गंभीरMuzaffarnagar News
तितावी/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां पानीपत खटीमा राजमार्ग पर अर्टिगा कार खड़े ट्रक में जा घुसी जिसमे महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है तो वही एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है कार सवार सभी लोग हरियाणा से अस्थि विर्सजन को हरिद्वार जा रहे थे उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मोके पर पहुंच सभी को अस्पताल में भेज दिया तो वहीं ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही एक भीषण सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब हरियाणा से अस्थि विर्सजन को हरिद्वार जा रही एक अर्टिका कार पानीपत खटीमा राजमार्ग पर खड़े ट्रक(ट्राले) से जा टकराई हादसा इतना भीषण था की कार में सवार 3 महिलाओं सहित 6 लोगों पीयूष पुत्र महेंद्र कुमार, मोहिनी ूव महेंद्र, विमी कामरा पत्नी राजेंद्र कामरा, शिव पुत्र विनोद, राजेंद्र कामरा पुत्र जगन्नाथ, अंजू पत्नी सुनीलकी मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों सहित राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया बताया जा रहा है की हादसे के तुरन्त बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मोके से फरार हो गया। उधर सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल सहित थाना तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया तो वही घटनास्थल का मौका मुआयना कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है तो वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत पानीपत खटीमा राजमार्ग की घटना। हाईवे पर हुए हादसे के बाद जिलाधिकारी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे जनता से जांच पड़ताल के बाद अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है उक्त के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ हाईवे पर जो इस तरह होटल ढाबे खुले हैं उनकी भी जांच पड़ताल कराई जा रही है।

 

पटेलनगर में रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की रोमांचकारी लीला का भावपूर्ण मंचनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा इस साल मनाये जा रहे स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में 11वें दिन मंगलवार रात रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन ऐतिहासिक प्रसंगों ने दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें धर्म, नीति और भक्ति की महत्ता का भी संदेश दिया। लक्ष्मण और इंद्रजीत मेघनाथ के बीच घनघोर यु( ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान श्री राम व्याकुल नजर आये।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में 50वें रामलीला मंचन महोत्सव में मंगलवार की रात में लीला मंच पर मुख्य अतिथि प्रमुख उद्यमी सतीश चन्द गोयल टिहरी स्टील, उनके पौत्र अथर्व गोयल, सुरेन्द्र अग्रवाल रत्नदीप ज्वैलर्स ने भगवान श्री गणेश, रामायण और बांके बिहारी की आरती के पश्चात दीप प्रज्जवलित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी अनु अग्रवाल, भीम सेन कंसल, गौरव बंसल, मेघा बंसल, अनिमेश कुमार मनीष कपूर, संजीव गोयल, एमपी जैन एडवोकेट, सतप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग व संजय गर्ग उपस्थित रहे। कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, मीना ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह एवं मिष्ठान भेंट कर अभिनंदन किया।
लीला का शुभारंभ रावण अंगद संवाद प्रसंग से हुआ। रावण के दरबार में अंगद भगवान श्री राम का संधि प्रस्ताव लेकर जाते हैं, लेकिन रावण का अहंकार यु( को आमंत्रण देता है। लंका के दरबार में अंगद व रावण के बीच हुआ संवाद और अंगद का पांव जमाने की लीला का प्रदर्शन सभी का प्रभावित कर गया। दोनों पात्रों के बीच हुए संवाद में ओज, नीति और वीर रस का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसके पश्चात लक्ष्मण-मेघनाद यु( के दौरान मेघनाद का शक्ति बाण का आह्नान करना और इस शक्ति के आगे नतमस्तक लक्ष्मण का शक्ति बाण प्रहार से मूछित हो जाना व्याकुल कर गया। इसके बाद हनुमान जी लंका से राज वैद्य को उठाकर लाते हैं, जो लक्ष्मण के जीवन के लिए द्रोणांचल पर्वत से संजीवनी बूटी लाने का सुझाव देते हैं और बजरंग बली श्री राम की आज्ञा लेकर उड़ जाते हैं, हनुमान को आकाश मार्ग से गमन करता देखकर दर्शक रोमांचित हो जाते हैं। संजीवनी बूटी पाकर लक्ष्मण के प्राण लौट आते हैं और इसी के साथ जय श्रीराम की गूंज के बीच लीला मंचन को विश्राम दिया गया। दर्शकों की भारी भीड़ और तालियों की गूंज ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

 

श्रीगणेश भगवान की मूर्ति देकर स्वागत कियाMuzaffarnagar News
रोहाना। क्षेत्र के गांव बहेड़ी में भाजपा नेता गौरव त्यागी के आवास पर पहुँचने पर पुरकाजी विधायक व केबिनेट मंत्री अनिल कुमार का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल मालाये पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही गौरव त्यागी ने भी केबिनेट मंत्री को श्री गणेशजी महाराज की मूर्ति व बुके देकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र वासियों की मांग पर चरथावल-छपार मार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर का स्वीकार करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री से जल्द मिलकर रोहाना रेलवे स्टेशन पर पुनः पैसेंजर ट्रेनों के ठराव की मांग को स्वीकार करा दिया जायेगा। और रोहाना-बहेडी रेलवे फाटक पर पुल निर्माण को संबंधित विभाग से वार्ता कर पास करा दिया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर त्यागी पूर्व प्रधान व संचालन याहिया त्यागी ने किया। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री का काफिला रोहाना खुर्द, रोहना कला व रोहाना मिल में चल रही श्री रामलीला के मंचन का शुभारंभ कराने के लिए निकल गया। इस दौरान मुख्य रूप से सतीश त्यागी पूर्व चेयरमैन, प्रवीण त्यागी, मनोज त्यागी, चंद्रशेखर त्यागी पूर्व प्रधान, संजय त्यागी चेयरमैन सहकारी समिति, रजनीश त्यागी बड़कली, राकेश प्रधान, ओमकार त्यागी, विकास काला, विजयपाल, गौरव अखलोर, पवन त्यागी, याहिया त्यागी, आरिफ त्यागी रय्यान त्यागी, पवन कुमार, मोईन, फरीद, ओमकुमार, अमरजीत, सत्तार आदि सहित बड़ी संख्या में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

गुड़ मंडी में नई आवक शुरू
मुजफ्फरनगर। गुड़ की नगरी मुजफ्फरनगर (उ. प्र.) की कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर आज से नई आवक शुरू हो गई। नई खेप आने से मंडी में रौनक लौट आई है। व्यापारियों, किसानों और मजदूरों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। नई आवक के साथ ही गुड़ की खरीद-फरोख्त भी तेज हो गई है। व्यापारी संजय मिश्रा ने 1862चाकु गुड़ व लड्डू 1801की खरीद कर किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है, वहीं व्यापारियों और मजदूरों को भी काम मिलने से प्रसन्नता है। मुजफ्फरनगर की मंडी पूरे प्रदेश में अपनी उच्च गुणवत्ता वाले गुड़ के लिए प्रसिद्ध है और नई आवक से मंडी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

 

टैक्सी मे घरेलू गाडियों का हो रहा प्रयोगःदिलशाद अब्बासीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि जनपद में आसपास के क्षेत्रो में निजी घरेलू गाडियां टैक्सी के रूप में चलाई जा रही हैं। उनके संचालन पर रोक लगनी चाहिए।
रूडकी रोड स्थित चन्द्रा सिनेमा के निकट एक कॉम्पलैक्स में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन रजि. के अध्यक्ष मौ.दिलशाद अब्बासी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। भेजे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि रजिस्टर्ड टैक्सियां राज्य सरकार को निर्धारित टैक्स जमा करती है। लेकिन जनपद व आसपास के क्षेत्रो मे घरेलू व नीजि गाडियां जिनमें स्कॉर्पियो, बुलैरा, स्वीफ्ट डिजायर, अर्टिका जैसी गाडियां बिना टैक्सी मे रजिर्स्टड कराये चल रही है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। वहीं टैक्सी एसो.को भी भारी नुकसान उठाना पड रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अलावा जिन गाडियों की समय अवधि पूर्ण हो गई है। वो भी धडल्ले से संचालित हो रही है। उन्होने बताया कि इन अवैध टैक्सियो के रामपुर तिराहा, संधावली ब्रिज, बेगराजपुर चौकी पर अपने स्टैण्ड बनाए हुए हैं। जहां से उक्त अवैध टैक्सियां संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध मे परिवहन विभाग को भी अवगत कराया गया है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। हमारी मांग है कि प्रशासन को इन अवैध टैक्सियों पर रोक लगानी चाहिए ताकि रजिस्टर्ड एसोत्र की टैक्सियां चल सकें। प्रेसवार्ता के दौरान गुलशेर मलिक, मौ.अफसर, तमरेज, राहुल त्यागी, सोनू रंगरेज आदि मौजूद रहे।

 

घर-घर हुआ कन्या पूजन
मुजफ्फरनगर। दुर्गा नवमी पर घर-घर में कन्या पूजन किया गया। पिछले एक सप्ताह से व्रत रख रहे श्रृद्धालुओं ने कन्या पूजन कर अपने व्रत का परायण किया। शारदीय नवरात्रि पर्व जनपदभर में बडे श्रृद्धाभाव के साथ मनाया गया। दुर्गा नवमी के अवसर पर कन्या पूजन हुआ तथा मंदिरो में मंॉ भगवती की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगने वाले श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के सभी मंदिरो में देवी भगवती को प्रसाद चढाने एवं मन्नते मांगने वालों की अच्छी-खासी भीड रही। श्रक्षलुओं ने मॉ भगवती को फूल माला, चुनरी तथा प्रसाद समर्पित कर घर-परिवार के मंगल की कामना की। सर्व विदित है कि दुनिया में मॉ से बडा कोई रिश्ता नही है। और यह भी एक हसीन सच है कि दुनिया में सिर्फ मॉ ही हैं जो बिना किसी लालच के अपने बच्चों की परवरिश करती है और हमेशा अपनी सन्तान की तरक्की चाहती हैं। दुनिया मे हर व्यक्ति की प्रथम गुरू उसकी मॉ हैं। अतः जगत जननी के प्रति सच्ची निष्ठा भाव रखने के साथ अपने माता-पिता को भी पूरा सम्मान देना चाहिए। उनकी सेवा-सत्कार से जो आर्शीवाद मिलेगा। उससे घर/परिवार में सुख-शान्ति समृद्धि बढेगी। ईश्वर के प्रति आस्था, श्रृद्धा विश्वास, सेवा कार्य, दान-पुण्य आदि कई ऐसे कारक हैं। जिससे आत्मिक सुख एवं बच्चों को संस्कार मिलते हैं।दुर्गा नवमी पर कईं घरो एवं मंदिरो मे संकीर्तन हुआ। चतुर्दशी तक चलने वाले नवरात्रि महोत्सव से धर्ममय माहौल बना हुआ है।

 

कुंभकरण और अधिकार का वध, सलोचना हुई सती
जानसठ। कस्बे की मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन रामलीला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला का 125 वा मंचन किया जा रहा है। रामलीला में मंगलवार को कुंभकरण व अतिकाय वध वह सलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। कस्बे की प्राचीन रामलीला में मंचन के दौरान दिखाया गया कि जैसे ही लक्ष्मण की मूर्छा टूटने का समाचार दरबार में आया, रावण क्रोधित हो उठता है। श्रीराम-लक्ष्मण से युद्ध के लिए वह भाई कुंभकरण को भेजने का निर्णय लेता है। कुंभकर्ण को नींद से उठाया जाता है। रावण-कुंभकर्ण के बीच मार्मिक संवाद होता है। बाद में कुंभकर्ण युद्ध के लिए रवाना होता है। युद्ध में वह भगवान राम के हाथों वीरगति को प्राप्त होता है। इसके बाद रावण अपने पुत्र अतिकाय को युद्ध के लिए भेजता है। परंतु वह भी युद्ध में लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। इसके बाद रावण, मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। युद्ध से पहले मेघनाद कुल देवी की पूजा करने के लिए जाता है। यह सूचना जब भगवान राम के पास पहुंचती है तो वह लक्ष्मण-हनुमान को वहां भेजता है। दोनों मेघनाद के हवन को सफल नहीं होने देते। मेघनाद-लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध होता है। मेघनाद मारा जाता है। मेघनाद की मृत्यु की सूचना पर सुलोचना श्रीराम के पास अपने पति का शीश मांगने जाती हैं। भगवान राम उन्हें ससम्मान मेघनाद का शीश दे देते हैं। इसके बाद सुलोचना सती का मंचन होता है। यहीं पर लीला को विराम दिया जाता है। अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि गुरुवार को दशहरा मेला मैदान में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। रामलीला मंचन में राम का अभिनय सुमित सैनी, लक्ष्मण का अभिनय श्याम बाबू सैनी, सीता का अभिनय अनिल कुमार, हनुमान का लवी सैनी, सुग्रीव का विशांत, रावण का अभिनय प्रमोद प्रजापति, विभीषण का राजन शर्मा, मेघनाथ का अंशुल के द्वारा किया जा रहा है।

 

भजन संध्या पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जानसठ। नवरात्र के पावन पर्व पर कस्बे में जगह-जगह मां भगवती का गुणगान किया गया। जिसमें मोहल्ला मंगल स्थित शिव मूर्ति पर 22 सितंबर को देवी दुर्गा की स्थापना की गई थी। प्रत्येक दिन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण होता था। मोहल्ला मंगल स्थित शिव मंदिर पर देवी के गुणगान बाहर से आए कलाकारों के द्वारा गाए गए। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित हेमंत शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को मां भगवती की मूर्ति स्थापित की गई थी। प्रत्येक दिन दुर्गा पूजन किया जाता रहा है। मंगलवार की रात्रि को शाम करीब 6रू00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम बाहर से आए सिंगर के द्वारा किया गया। काफी संख्या में पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उन भजन संध्याओं का खूब आनंद लिया। समाजसेवी रजनीश सैनी ने मां भगवती की ज्योत प्रज्वलित की। इस दौरान मंदिर समिति के समस्त कार्यकर्ता और मोहल्ला मंगल वासी उपस्थित रहे।

 

 

लक्ष्मण शक्ति लीला और रावण अंगद संवाद की लीला का हुआ सुन्दर मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में रामपुरी में हो रहे श्री रामलीला मंचन का कल रात्रि 11 वे दिन के मंचन में रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध होने पर मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण मारने की लीला का बहुत सुन्दर मंचन पेश किया गया मुख्य अतिथि के रूप में सरदार सतनाम सिंह हंसपाल किसान चिंतक , संजय वर्मा और प्रवीण वर्मा सपत्नीक पहुंचे सर्वप्रथम विधिवत रूप से कथावाचक पंडित देवशरण शास्त्री जी के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई उसके पश्चात फीता काटकर गणेश वंदना रामायण जी की आरती कर शुभारंभ किया गया मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के साथ साथ संयोजक प्रमोद पाल कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार गौतम नीरज कौशिक महामंत्री वी निर्देशक उपाध्यक्ष रवी धीमान विपिन धीमान हिमांशु गोस्वामी आदित्य धीमान चंदू शानू आयुष पाल आर्य धीमान ज्ञानेंद्र तिवारी गगन जिंदल अंश प्रजापति वंश प्रजापति बिट्टू काला लवीश चेतन विश्वकर्मा रविंद्र सेन प्रमोद कुमार नितिन सैनी आदि के साथ-साथ रामपुरी के वासी उपस्थित रहे

 

61 बालिकाओं को प्रसाद किया वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विकास खंड सदर ग्राम मखियाली एवम विकास खंड बघरा ग्राम हरसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 61 बालिकाओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद, उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बेटियाँ केवल परिवार ही नहीं, समाज और राष्ट्र की भी शक्ति हैं। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना हम सबकी जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील कुमार (जिला कार्यक्रम अधिकारी), श्रीमती नीलम (प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी), श्रीमती लक्ष्मी (सुपरवाइजर आईसीडीएस), श्रीमती रीमा सिंह, श्रीमती अलका, श्रीमती सीमा तोमर, श्रीमती सोनिया, श्रीमती दीपा एवं श्रीमती रेनू उपस्थित रहीं और उन्होंने बालिकाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम में भ्नइ वित म्उचवूमतउमदज वि ॅवउमद (भ्म्ॅ) टीम के कार्मिकों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

 

कन्या पूजन व भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुरानी घास मंडी स्थित शिव मंदिर में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर मोहल्ले वासियों व शिवसेना युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के द्वारा कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। प्रभु श्री राम व माता रानी से शीघ्र ही मंदिर निर्माण में आ रही बांधाओ को दूर करने की प्रार्थना की इस अवसर पर मोहल्लेवासियों द्वारा संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी को भगवा पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा मंदिर हित में आवाज उठाने पर उनका आभार व्यक्त किया गया भंडारे में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर विश्व हिंदू महासंघ सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया ध्इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि मंदिर प्रकरण में मंदिर प्रांगण में नई दुकाने न बनाने व मंदिर पुरोहित को मंदिर में ही रहने पर सहमति बन गई है आशा है कि बाकि बिंदुओं पर भी आपसी बातचीत से जल्दी ही हल निकल जाएगा। इस अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, रविंद्र नायक अध्यक्ष गौरव सेवा समिति संयुक्त हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश पुरी, वीरेंद्र त्यागी, अखिलेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप जिला महासचिव आशीष शर्मा जिला उपाध्यक्ष अंकित बालियान, राहुल शर्मा, रोहित त्यागी, सनी पाल, नेहा गोयल, शालिनी शर्मा, रेनू चौधरी, ममता त्यागी, अनीता ठाकुर, सीमा सैनी, कविता जोशी, नीलम भारद्वाज, अंजू चौधरी, नीलम शर्मा, ललित प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

 

विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यकर्मो की विजय दशमी व स्थापना दिवस की श्रृंखला में नगर की कृष्णा पूरी की महावीर शाखा मे एकत्रितकरण का कार्यक्रम पूरा गणवेश पहने स्वयं सेवकों ने पुरे उत्साह से मनाया। कार्यक्रम का आरम्भ आज के अध्यक्ष पवन ने दीप जलाकर किया ।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता मन उदय जी विभाग सपर्क प्रमुख रहे उन्होंने विजय दशमी के बारे मे पूरी जानकारी देते हुए बताया बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है इसी मे संघ की स्थापना हुई। उन्होंने बताया की ये 100 वर्ष संघ ने कैसे विपरीत प्रतिस्तिथी मे भी अपने आपको स्थापित किया। डॉक्टर हेडगवार जी ने जो संकल्प परम वैभव भारत का सपना लेकर स्थापना की थी उसी पर आज भी संघ कार्य कर रहा है।उन्होंने समाज मे संघ के पंच परिवर्तन के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा समाज मे जाति पांति का खेल चल रहा है उसके बारे मे सचेत किया। देश का विकास सभी के साथ चलने से होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था मे श्री अशोक जी बस्ती प्रमुख,रोहित जी, विपिन जी,सचिन जी का योगदान सराहनीय रहा।

 

नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व राज्यसभा सांसद,वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा नरेश अग्रवाल जी के जन्म दिवस के अवसर संगठन के युवा पदाधिकारी प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,कार्तिक गोयल,शिवकुमार सिंघल,अभिलक्ष मित्तल,राहुल गोयल,भूपेंद्र गोयल द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु की कामना की गई,इसके पश्चात संगठन के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो० पवन वर्मा द्वारा केक व मिष्ठान वितरित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व राज्यसभा सांसद, आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी का जन्म दिवस प्रदेश के हर एक जिले में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,शिव कुमार सिंघल,पंकज जैन,विकास मित्तल,शोभित जैन,अमन सिंघल सिंघल,अनिल सिंघल,कार्तिक गोयल,गौरव जैन,राहुल गोयल,अभिलक्ष मित्तल,संजय कुमार सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे

 

श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (पुरूष/महिला) वर्ग प्रतियोगिता में जीते पदकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (पुरूषध्महिला) प्रतियोगिता का आयोजन गोचर महाविद्यालय रामपुर, मनिहारन, सहारनपुर में किया गया जिसमें कुश्ती की (फ्री स्टाईलध्ग्रीको रोमन) पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने 09 स्वर्ण पदक तथा 04 रजत पदक तथा महिला वर्ग में 03 स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कुश्ती (पुरूषध्महिला) प्रतियोगिता गोचर महाविद्यालय रामपुर, मनिहारन, सहारनपुर में खेली गई। जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध लगभग 14 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती पुरूष वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर प्रथम स्थान तथा महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर उपविजेता रहा।
कुश्ती फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 57 किग्रा भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र जुबैर ने स्वर्ण पदक, 61 किग्रा भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल तोमर ने स्वर्णपदक, 65 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष खातियान ने स्वर्ण पदक, 74 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र अस्तित्व चौधरी ने रजत पदक, 79 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र विवेक ने स्वर्णपदक, 86 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र विक्की ढांगर ने रजत पदक तथा 97 किग्रा0 भार वर्ग में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र यशवंदर ने स्वर्ण पदक जीता।
वहीं कुश्ती ग्रीको रोमन पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में 63 किग्रा भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल तोमर ने स्वर्णपदक, 67 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष खातियान ने स्वर्ण पदक, 72 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र अस्तित्व चौधरी ने रजत पदक, 87 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र सतीश ने रजतपदक, 97 किग्रा0 भार वर्ग में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र यशवंदर ने स्वर्ण पदक तथा 130 किग्रा0 भारवर्ग में बीपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अभय बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता।
कुश्ती फ्री स्टाईल महिला वर्ग में 50 किग्रा भारवर्ग में एमपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा आराध्य सिंह ने स्वर्ण पदक, 68 किग्रा भारवर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष की छात्रा अवंतिका ने स्वर्ण पदक तथा 76 किग्रा भारवर्ग में बीपीईएस तृतीय वर्ष की छात्रा तनु रानी ने स्वर्णपदक जीता।
इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर कुश्ती (पुरूषध्महिला) वर्ग के खिलाडियों को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (महिलाध्पुरूष) प्रतियोगिता में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने अंतरमहाविद्यालय कुश्ती पुरूष तथा महिला वर्ग को पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती(महिलाध्पुरूष) प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक तथा रजत पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने विजयी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी विद्यार्थियां के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, प्रशान्त कुमार, विश्वदीप कौशिक, तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहें।

 

देश के किसान-जवान के प्रति युवा रखें सम्मानः मनीष चौधरी
राष्ट्रीय सामाजिक संस्था ने बझेडी रोड मदीना चौक पर किया सामूहिक मासिक राष्ट्रागान, समाज को दिया सबसे पहले देश का संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था द्वारा बुधवार को सुबह मदीना चौक पर आयोजित सामूहिक मासिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान विद्यार्थियों और युवाओं के साथ ही सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी पेश की और देश के लिए अपना अपना योगदान करने का संकल्प भी लिया। इस आयोजन का उद्देश्य संस्था द्वारा नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था।
राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के तत्वावधान में बझेडी रोड पर मदीना चौक पर सामूहिक मासिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह मासिक आयोजन संस्था द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने गणमान्य लोगों के साथ किया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने मदीना चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एक स्वर में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इसमें गॉड ग्रेस इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी अपनी भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि हम पांच साल से लगातार किसान और जवान के सम्मान में ये सामूहिक मासिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अक्टूबर माह के कार्यक्रम का आयोजन बझेडी रोड पर मदीना चौक पर किया गया है। इस कार्यक्रम के सहारे हम देश की नई पीढ़ी को राष्ट्रवाद से जोड़ रहे हैं। हमारा संदेश यही है कि सबसे पहले देश को रखें। इसके सहारे हम समाज को सर्वधर्म सम्भाव का संदेश देकर जोड़ भी रहे हैं। इसके सहारे सभी जाति और धर्म को भूलकर केवल इंसानियत का फर्ज निभाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इसका सफल परिणाम भी हमें मिल रहा है। ये आयोजन राजनीतिक व्यवस्था से हटकर देश के लिए है। इस देश में हमें आजादी का माहौल देने के लिए जवानों का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और सामूहिकता की भावना को जागृत करना है। यह कार्यक्रम हर महीने की पहली तारीख को आयोजित किया जाता है ताकि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना बनी रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक साजिद हसन त्यागी, प्रधानाचार्य मौहम्मद हारिस सुभानी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से फैजुर रहमान, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, फैसल मिर्जा, सतपाल सिंगर, शोएब अली त्यागी, बृजेश कुमार, आफिया मंसूरी सहित क्षेत्र के व्यापारी और आम जनमानस भारी संख्या में उपस्थित रहा। लोगों ने समाजसेवी मनीष चौधरी की इस राष्ट्रवादी और सामाजिक पहल की सराहना की और भविष्य में भी नियमित रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।

 

चलाया शक्ति बाण, संजीवनी से लौटे लक्ष्मण के प्राणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा इस साल मनाये जा रहे स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में 11वें दिन मंगलवार रात रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन ऐतिहासिक प्रसंगों ने दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें धर्म, नीति और भक्ति की महत्ता का भी संदेश दिया। लक्ष्मण और इंद्रजीत मेघनाथ के बीच घनघोर यु( ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान श्री राम व्याकुल नजर आये।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में 50वें रामलीला मंचन महोत्सव में मंगलवार की रात में लीला मंच पर मुख्य अतिथि प्रमुख उद्यमी सतीश चन्द गोयल टिहरी स्टील, उनके पौत्र अथर्व गोयल, सुरेन्द्र अग्रवाल रत्नदीप ज्वैलर्स ने भगवान श्री गणेश, रामायण और बांके बिहारी की आरती के पश्चात दीप प्रज्जवलित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी अनु अग्रवाल, भीम सेन कंसल, गौरव बंसल, मेघा बंसल, अनिमेश कुमार मनीष कपूर, संजीव गोयल, एमपी जैन एडवोकेट, सतप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग व संजय गर्ग उपस्थित रहे। कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, मीना ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह एवं मिष्ठान भेंट कर अभिनंदन किया। लीला का शुभारंभ रावण अंगद संवाद प्रसंग से हुआ। रावण के दरबार में अंगद भगवान श्री राम का संधि प्रस्ताव लेकर जाते हैं, लेकिन रावण का अहंकार यु( को आमंत्रण देता है। लंका के दरबार में अंगद व रावण के बीच हुआ संवाद और अंगद का पांव जमाने की लीला का प्रदर्शन सभी का प्रभावित कर गया। दोनों पात्रों के बीच हुए संवाद में ओज, नीति और वीर रस का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसके पश्चात लक्ष्मण-मेघनाद यु( के दौरान मेघनाद का शक्ति बाण का आह्नान करना और इस शक्ति के आगे नतमस्तक लक्ष्मण का शक्ति बाण प्रहार से मूछित हो जाना व्याकुल कर गया। इसके बाद हनुमान जी लंका से राज वैद्य को उठाकर लाते हैं, जो लक्ष्मण के जीवन के लिए द्रोणांचल पर्वत से संजीवनी बूटी लाने का सुझाव देते हैं और बजरंग बली श्री राम की आज्ञा लेकर उड़ जाते हैं, हनुमान को आकाश मार्ग से गमन करता देखकर दर्शक रोमांचित हो जाते हैं। संजीवनी बूटी पाकर लक्ष्मण के प्राण लौट आते हैं और इसी के साथ जय श्रीराम की गूंज के बीच लीला मंचन को विश्राम दिया गया। दर्शकों की भारी भीड़ और तालियों की गूंज ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

 

नवरात्रों पर अग्रसैन विहार में गरबा की धूम
मुजफ्फरनगर!अग्रसैन विहार कॉलोनी में नवरात्रो के पावन पर्व पर कॉलोनी में स्थित श्री खाटू श्याम शिव दुर्गा मंदिर रोजाना माता की विशेष पूजा अर्चना एवं माता के गीतों भजनो के कारण भक्तिमय वातावरण बना हुआ था और श्रद्धालू भक्तजन माता की भक्ति में लीन होकर माँ के भजनो गीतों पर नाचने गाने पर विवश हों रहे थे इसी कड़ी में बीती रात गरबा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो नर नरियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर गरबा डांस किया जिससे मंदिर प्रांगण में गजब का माहौल बन गया माता के बज रहे गीतों भजनो पर खेले जा रहे गरबा को देखकर बच्चे बूढ़े और जवान माता की जय जयकार करके गरबा में हिस्सा ले रहे सभी श्रद्धालुओं का उत्साह वर्धन कर रहे थे !मंदिर में हुआ यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा !

 

दशहरा एवं गांधी जयन्ती के उपलक्ष मे कार्यक्रम आयोजित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान ,जानसठ रोड़ , पर विजय दशमी, गांधी जयन्ती ,शास्त्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष मे दिव्यांग बच्चो के साथ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सचिव इंजी आर.के.गोयल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि एन. के.गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामबीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करने के साथ किया गया। मूक-बधिर छात्रा करिश्मा सिंघल द्वारा विजयादशमी पर शिवानी मैडम के सहयोग से बहुत सुंदर पोस्टर बनाया गया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने दशहरा ,नवरात्र पूजा,श्री राम द्वारा रावण वध के बाद अयोध्या वापस आना आदि के बारे मे विस्तार से वर्णन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भारत देश को अंग्रेजो से आजाद कराने में उनके योगदान के विषय में चर्चा की एवं माननीय लालबहादुर शास्त्री द्वारा सादा जीवन उच्च विचार को अपनाते हुए रेलमंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री पद को भी सुशोभित किया आदि के बारे मे बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीना सिंह , जीवनी बंसल , शारदा , शर्मिष्ठा , रीना एवं शिवानी आदि शिक्षिकाओ एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत मे एन. के.गुप्ता द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों को मिष्ठान,चिप्स एवं उपहार आदि वितरित किये गये। उपहार वितरण के कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने मे इंजी आर के गोयल एवं रामबीर सिंह का विशेष सहयोग रहा।

 

श्रीरामलीला का हुआ भव्य आयोजन
खतौली। कल ग्राम नावला में राम लीला कमेटी, नावला द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित वार्षिक श्री राम लीला, नावला 2025 का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति, किन्नर प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष प्रीति महंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रीति महंत ने कहा यह आयोजन वर्षों से हमें भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र और आदर्शों का दर्शन कराता आ रहा है…रामलीला का यह मंचन केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं बल्कि हर युग में मानव जीवन के लिए नीति, मर्यादा और आदर्शों की अमूल्य पाठशाला है..। प्रीति महंत ने सभी कलाकारों और आयोजकों को इस दिव्य और प्रेरणा दायी प्रस्तुति के लिए साधुवाद दिया। मुख्य अथिति भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति, किन्नर प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष प्रीति महंत ने रामलीला समिति को 11,000 रुपये भेंट स्वरूप प्रेम पूर्वक समर्पित किए। रामलीला कमेटी, नावला के राजीव शर्मा (चेयरमैन) अध्यक्ष सचिन त्यागी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया…इनके अतिरिक्त आदेश त्यागी लंबरदार, मांगेराम शास्त्री, गौतम त्यागी, विक्की त्यागी, विनेश सैनी, डॉ कन्नु त्यागी, देवेन्द्र त्यागी, फुल्लू, विनय कुमार, प्रमोद कुमार रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पटका पहनकर और उपहार देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ हुआ…रामलीला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्री राम का आशीर्वाद लिया।

 

नाबालिग से संबंधित प्रकरणो में वैधानिक कार्यवाही हेतु गोष्ठी में दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारीयोंध्थाना एएचटी/एसजेपीयू के साथ नाबालिगों से संबंधित प्रकरणो में वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्गत एसओपी के अनुपालन के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदया द्वारा थानों पर नाबालिगों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गयी साथ ही बालश्रम, भिक्षावृति, कोटपा एक्ट, मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट तथा जे0जे0 एक्ट के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदया द्वारा नाबालिगों से संबंधित प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (ैव्च्) के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी को निर्देशित किया कि नाबालिगों से संबंधित मामलों में त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, पीड़ित के अधिकारों एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं न्यायोचित हो, जिससे किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए। साथ ही मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा विश्वास अर्जित करने हेतु सभी अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। मिशन शक्ति के अतर्गत महिलाओं/नाबालिगों से जुड़े संवेदनशील मामलों में कानून के अनुरूप त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गोष्ठी के दौरान ब्ॅब् अध्यक्ष श्रीमती रेनू पवार, एपीओ नितिन कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरवमलिक, थाना एएचटी, एसजेपीयू, सभी थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

महिला कर्मियों की भव्य पैदल मार्च/रैली का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी श्मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल और प्रेरक पैदल मार्चध्रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विकास भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक तक गई, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों की महिला कर्मियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भागीदारी और नेतृत्व महिलाओं की शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देने वाली इस रैली में महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, बी.सी. सखी, शिक्षा विभाग, और पुष्टाहार विभाग की महिला कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इन सभी विभागों की महिला कर्मिकों ने रैली का नेतृत्व किया और सशक्तिकरण के संदेश को मुखरता से आगे बढ़ाया। रैली का औपचारिक शुभारंभ जिले के उमेश मिश्रा जिलाधिकारी संजय वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी महिला प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया। सशक्तिकरण का संदेश रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नारे लगाए और तख्तियाँ लेकर समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके सशक्तिकरण के अपरिहार्य महत्व को दर्शाने वाले संदेशों का प्रसार किया। यह आयोजन जिले में महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सशक्त कदम था। यह पैदल मार्च/रैली शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भागीदार विभागों, विशेष रूप से महिला कर्मिकों, और उत्साही प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग और भागीदारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

विजयदशमी पर रहेगा रूट डायवर्जन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दो अक्तूबर बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व मनाया जएगा। दिन में दशहरा पूजन और शाम को दशहरा के मेले और रावण के पुतले दहन किए जाएंगे। वाहनों चालकों को जाम से न जूझना पड़े। इसके लिए शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। शाम को पांच बजे से लेकर रात एक बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिनको भैसाली बस अड्डे पर आना है। उन्हें परतापुर इन्टरचेन्ज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम होते हुए जीरोमाइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आने-जाने दिया जाएगा। हरिद्वार-मुजफ्फरनगर से आने वाली बसों को मोदीपुरम होते हुए टैंक चौराहा से जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आने-जाने दिया जाएगा। बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें साकेत चौराहा से जीरोमाइल, बेगमपुल होकर भैसाली बस अड्डे तक आएगी। वापसी में भी रोडवेज की बसें इसी रूट से चलेंगी। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाना है। वह सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज से गांव मोहिउद्दीनपुर ऐसे वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से खरखौदा मोड़ से कस्बा खरखौदा होते हुए जाएंगे। जेलचुंगी चौराहे पर दशहरा मेले का आयोजन होने के कारण गढ़ मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर जाना है। ऐसे भारी वाहनों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लाक, बिजली बंबा पुलिस चौकी से कस्बा खरखौदा होते हुए गांव मोहिउद्दीनपुर एनएच-58 परतापुर इंटरचेंज से मोदीपुरम होते हुए जाएंगे। एसपी ने बताया कि डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा डिग्गी तिराहा से यूनिवर्सिटी रोड से जेलचुंगी की तरफ आने वाले हल्के वाहनों को किला रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को इमली तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन कसेरूखेड़ा गंदा नाला से बाएं मुड़कर बीएनजी स्कूल के सामने से होते हुए गंदा नाला के दाहिने होते हुए काली नदी पुल के बराबर मे गढ़ रोड़ पर आकर हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाएंगे। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है। ऐसे भारी वाहन मोदीपुरम तिराहे से परतापुर इंटरचेंज होते हुए मोहउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ से खरखौदा होकर हापुड़ व बुलंदशहर की ओर होकर जा सकेंगे।
दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण बागपत तिराहा (फुटबाल चौक) से शॉप्रिक्स मॉल तिराहे के बीच दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के हल्के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बिजली बंबा बाईपास होकर एवं बागपत तिराहे से होकर जाएंगे। ब्रह्मपुरी चौराहा, शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहे (फुटबाल चौक), मलियाना पुल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
सूरजकुंड पर सभी मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेले के आयोजन के कारण गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम हॉस्टल पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर तथा सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भैसाली ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण जली कोठी से भैसाली ग्राउंड की ओर, महताब तिराहे से भैसाली ग्राउंड की ओर, सीएवी स्कूल थाना सदर साइड से भैसाली ग्राउंड तथा गुरू तेग बहादुर स्कूल से भैसाली ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20768 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =