पुलिस अब और सख्त: बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों की पुलिस ने क्लास ली
मुजफ्फरनगर। जिले भर में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अब और सख्त हो रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम से रहे लोगों को सख्ती से हिदायत देकर वापस भेजने के साथ कार्रवाई भी की जा रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशानुसार थाना नई मंडी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय एवं क्षेत्राधिकारी नईमंडी के पर्यवेक्षण में नई मण्डी कोतवाल के नेतृत्व आज अलमासपुर चौराहा, कूकड़ा ब्लॉक चौराहा एवं कूकड़ा मंडी में, जोली रोड़, जानसठ रोड़ पर चौकी प्रभारी कूकड़ा योगेश कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए तथा गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से बिना मास्क के घूमते हुए लोगों की चेकिंग कर उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की।
SSP @muzafarnagarpol अभिषेक यादव के आदेश से लॉकडाउन के पालनार्थ जनपद में सभी अधिकारीगण/कर्म0 गणों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया है. pic.twitter.com/LmUlYEUBv1
— News & Features Network (@mzn_news) May 9, 2021
लगातार जारी रहेगा चेकिंग अभियान-उल्लेख है कि जिले भर में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए लगातार पुलिस व प्रशासन लोगों को समझाइश देने के साथ जागरुक कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लापरवाह लोग सड़कों पर बिना कारण तफरीह करते नजर आते हैं।
बार-बार समझाइश के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते लॉकडाउन के समय भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर घूम रहे हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसके बावजूद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हुई है। लोग अभी भी बिना किसी काम के सड़कों पर घूम रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अब सख्ती कर दी है।
कूकडा चौकी इंचार्ज योगेश शर्मा ने बताया कि सड़क पर जो आवागमन जारी है, इसकी वजह मेडिकल स्टोर ओर आवश्यक सेवाओं को दी गयी छूट है। कुछ आवश्यक समान की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर है।
यदि इनके अलावा कोई अनावश्यक रूप से कोई भी मिल रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह लोगो को रोककर चेकिंग की जा रही है।

