समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। इण्डियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां में प्रातः 9 बजें इकाई प्रमुख लोकेश कुमार जी के करकमलों से पंडित शिवनारायण शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान से बायलर का हवन पूजन कराया गया। इस अवसर पर विभागध्यक्ष (यंत्रिकी ) रामबीर लल्लर, विभागध्यक्ष (उत्पादन) पंकज बालियान, वरिष्ठ प्रबंधक (एच आर/विधि ) आर0के0 तिवारी, अरविन्द कुमार, विभागध्यक्ष (गन्ना), प्रवंधक (लेखा), तरुण कुमार गौड़ व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
दीपावली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिवाली के शुभ अवसर पर सद्भावना मंच सेकुलर फ्रंट का परंपरागत कार्यक्रम दीपावली मिलन आज बड़े हर्ष उल्लास के साथ समाज के हर वर्ग हर विचारधारा को एक छत के नीचे लाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और देश की एकता अखंडता को समर्पित सौहार्द व प्रेम समरसता भाईचारा व लोकतांत्रिक दीए को जलाकर इस वर्ष भी हर्ष उल्लास से दीपावली मिलन बघरा तांगा स्टैंड प्रयत्न पार्क में आयोजित हुआकार्यक्रम के संयोजक गोहर सिद्दीकी कार्यक्रम में उद्योगपति अशोक अग्रवाल, राकेश शर्मा सपा नेता.कुश पुरी उद्योगपार्टी वरिष्ठ व्यापारी व्यापार कृष्ण गोपाल मित्तल पूर्व सभासद विपुल भटनागर बसपा नेता सुशील शर्मा, योगेन्द्र बालीयान,नन्द् शर्मा संजय शर्मा शोर्य होटल, पूर्व बार संघ अध्यक्ष वसी अन्सारी महबूब आलम एड० डॉ साजिद सभासद नदीम खां राकेश त्यागी व्यापारी नेता तरुण मित्तल व्यापारी नेता दीपक गम्भीर,हिमांशु गोयल,दिलशाद पहलघ्वान डॉ नूरहसन सलमानी,मास्टर ईसरार खान,शमीम कस्सार,इकराम कस्सार, बदर खाँ, डा0 शाहवेज मुर्शीद खान डॉ आसिफ ई नफीस राना हाजी दिलशाद अंसारी,मास्टर दिलशाद,भूरा कुरेशी,उमर खान रोहित जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
युवा उद्यमिता उत्सव का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्युवा उद्यमिता उत्सवश् के अंतर्गत स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले का आज, 18 अक्टूबर 2025 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को खुद का व्यवसाय, खुद की पहचान की ओर प्रेरित करना था, जिसे छात्रों ने अपने उत्साह और स्टॉलों के माध्यम से सिद्ध कर दिखाया। समापन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने की। उन्होंने युवा उद्यमियों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के छात्रों में नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने की क्षमता है। प्राचार्या प्रो. गरिमा जैन ने समापन भाषण में स्टॉल धारक सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके नवाचार को भविष्य के लिए एक शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों के उद्यमशीलता कौशल को निखारने के लिए ऐसे मंच प्रदान करता रहेगा। दूसरे दिन भी मेले में स्थानीय उद्यमियों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। खादी सामग्री और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल विशेष रूप से सराहे गए। छात्रों के उत्पादों की गुणवत्ता और रचनात्मकता ने आगंतुकों को बेहद प्रभावित किया। मेले को सफल बनाने में समन्वयक प्रो. अर्चना धामा, सह-समन्वयक प्रो. संगीता श्रीवास्तव और आयोजन समिति के समस्त सदस्योंकृप्रोफेसर कल्पना सिंह, प्रोफेसर रेखा रानी, सविता कुमारी, प्रोफेसर संध्या जैन, प्रो. रिचा मित्तल, कनीज हुसैन, अंशु बंसल, प्रो. मंजु चैहानकृके अथक प्रयासों की सराहना की गई।
प्रोफेसर वेदपाल सिंह, प्रोफेसर विपिन जैन, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार, आदि उपस्थित रहे। यह उत्सव डी.ए.वी. कॉलेज के छात्रों में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
हर्षोल्लास से मना दादा-दादी दिवस
मुजफ्फरनगर। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ‘दादा-दादी दिवस’ बड़े हर्ष, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्पण से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अन्नू अग्रवाल, पत्नी कपिल देव अग्रवाल (माननीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीती अग्रवाल, जिला कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति, तथा विद्यालय प्रबंधन की सदस्य श्रीमती मीना गोयल उपस्थित रहीं। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी का हृदय जीत लिया। कक्षा दो के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘गणेश वंदना’ ने वातावरण को भक्तिभाव से भर दिया, जबकि नर्सरी और एल.के.जी. के बच्चों ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताएँ रहीं, जिनमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाती शर्मा ने विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “हमारे जीवन में बड़ों का सान्निध्य अमूल्य धरोहर है, जो हमें संस्कार, अनुभव और प्रेरणा प्रदान करता है।” कार्यक्रम के अंत में प्री-प्राइमरी समन्वयक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों की ओर से सभी दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट की और उन्हें सादर नमन किया।
एक दिन की एसडीएम खतौली बनी राधिका
खतौली। शासन की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति को स्वावलम्बी बनाने के लिए उददेश्य से शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उददेश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के भाजपा नेता अचिन्त मित्तल की बेटी राधिका मित्तल को एक दिन के लिए एसडीएम खतौली बनाया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्र्तगत नई मन्डी कम्बलवाला बाग निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अचिन्त मित्तल के बेटी मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल की छात्रा राधिका मित्तल को एक दिन के लिए एसडीएम खतौली बनाया गया। एसडीएम राधिका मित्तल ने तहसील दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की। इस अवसर पर एसडीएम राजकुमार भारती, ईओ खतौली, तहसीलदार खतौली, नायब तहसीलदार खतौली, सीओ रामाशीष यादव, इंस्पैक्टर खतौली कोतवाली दिनेश बघेल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
साइबर सेल ने रूपये कराये वापस
खतौली। साइबर हेल्पडेस्क थाना खतौली द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गये शतप्रतिशत धनाराशि 1,09,999/- रुपये कराये गये वापस। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर हेल्पडेस्क थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 01 आवेदक के बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाले गये शतप्रतिशत 1,09,999/-रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराये गये। आवेदकी रमेश पुत्र आशाराम निवासी ग्राम चंदसीना थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 11 अक्टूबर को थाना खतौली साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल हैक कर खाते से 1,09,999/- रुपये की धनराशि धोखाधडी कर निकल ली गयी है। साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। आज दिनांक 18.10.2025 को आवेदक के खाते से धोखाधडी कर निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि 1,09,999/- रुपयों को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।
सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धनतेरस जैसे शुभ पर्व पर जब शनिवार को लोग खरीदारी और उत्सव की तैयारी में व्यस्त हैं, जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने की पीड़ा लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव करते हुए अपने सफाई उपकरणों के साथ काम बंद कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला, जिससे न सिर्फ उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, बल्कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार को भी वे अब मनाने की स्थिति में नहीं हैं।
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस बार दीपावली घर नहीं जाएंगे, बल्कि अस्पताल परिसर में ही धरना जारी रखेंगे। महिला सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि सैलरी की मांग करने पर उन्हें काम करने से मना कर दिया जाता है, और तानों का सामना करना पड़ता है। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय वर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीपावली से पहले वेतन दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
डॉ. वर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत ये सभी सफाई कर्मचारी ठेके पर नियुक्त हैं और इनका भुगतान संबंधित कंपनी द्वारा किया जाता है। कंपनी का कहना है कि तकनीकी कारणों से उनका पोर्टल काम नहीं कर रहा, इसलिए वेतन नहीं भेजा जा सका है। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि यह तकनीकी खराबी का बहाना उन्हें हर महीने सुनने को मिलता है, लेकिन हालात अब असहनीय हो चुके हैं। धरने में शामिल एक महिला कर्मचारी ने कहा कि हम त्योहार तो दूर, बच्चों की स्कूल फीस और घर का राशन भी नहीं चला पा रहे। अधिकारियों से कहते हैं तो बोलते हैं जब तक सैलरी नहीं आती, तब तक काम पर मत आना। क्या इंसान बिना काम और बिना पैसे के जी सकता है? कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के डॉक्टर और स्थानीय प्रशासन ने कई बार उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया है, लेकिन सफाई सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी की लापरवाही से समस्या लगातार बनी हुई है। अब सवाल यह उठता है कि जब सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सफाई कर्मियों के भरोसे है, तो उनके साथ हो रही इस उपेक्षा पर प्रशासनिक कार्रवाई कब होगी? त्योहारी सीजन में अगर मेहनतकश सफाई कर्मी ही दुखी और भूखे रहेंगे, तो दीपावली की रोशनी भी अधूरी सी लगेगी।
मानक के खिलाफ मिला खोया और रसगुल्ला, 90 हजार का खाद्य पदार्थ नष्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानक के अनुरूप न पाए गए लगभग 90 हजार रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी मुख्यालय निकिता शर्मा के निर्देशन में की गई।
सहाायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि गत दिवस मेरठ से मुजफ्फरनगर आ रही एक कार से 2.5 कुंटल (250 किलो) खोया जब्त किया गया था। जांच में यह खोया मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर विभाग ने उसका विनष्टीकरण कर दिया। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। बताया कि टीम ने शामली रोड स्थित महिंद्रा सुप्रो वाहन से मिल्क क्रीम, अंशुल मावा भट्टी (कुतुबपुर) से मिस्ड मिल्क व खोया, तथा ग्राम कुतुबपुर में रमेश मावा भट्टी से भी खोया और मिस्ड मिल्क के नमूने एकत्र किए। खतौली के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल किराना मर्चेंट से मिक्स मसाला पाउडर, और चंद्रसेना गांव में स्थित चार मावा भट्टियों से भी खोया के नमूने लिए गए। वहीं, लगभग 50 किलो दूषित खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सदर तहसील के कुल्हैड़ी गांव में एक रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापेमारी की गई। वहां से रसगुल्ले का एक नमूना लिया गया और लगभग 340 किलो रसगुल्ला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51 हजार रुपये है, को अस्वच्छ, दूषित और मिलावटी पाए जाने पर नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस दौरान कुल 12 विधिक नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला को जांच हेतु भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी विक्रेताओं और उत्पादकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। “साइबर जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत बढते हुए साइबर अपराधों से आमजन/विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में व्यापक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं आम नागरिकों में बढ़ते साइबर अपराधों की प्रकृति, उनके खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबन्धन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अपराध श्री इन्दु सिद्दार्थ को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीराम कालेज फाउन्डर चेरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ, प्रचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल, डायरेक्टर डॉ0 अशोक कुमार, उपप्राचार्य डॉ0 सौरभ मित्तल, श्री पुरुषोत्तम कुमार, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री सुल्तान सिंह, उ0नि0 श्री गौरव कुमार सहित साइबर क्राइम टीम के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा कॉलेज के अध्यापकगण/छात्र-छात्राएँ/ आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा कि “आज के डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट और मोबाइल तकनीक से जुड़ा हुआ है। ऐसे में साइबर अपराधी नित नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी, डेटा चोरी, फर्जीवाड़े और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं का शिकार बना रहे हैं। इनसे बचाव का सबसे सशक्त हथियार ‘सजगता’ और ‘जागरूकता’ है।” उन्होंने विद्यार्थियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे फिशिंग लिंक, नकली वेबसाइट, फेक प्रोफाइल, वर्चुअल करेंसी, क्यूआर कोड स्कैनिंग और फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोग धोखा खा जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन, या बैंक विवरण किसी को साझा न करें। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर गोपनीयता सेटिंग्स (चतपअंबल ेमजजपदहे) को सुरक्षित रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करने, और सुरक्षित पासवर्ड नीति अपनाने की भी अपील की गई। कार्यशाला के दौरान श्रीमान पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम श्री बिनोद कुमार सिंह व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ श्री भानु भास्कर द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित सभी विद्यार्थियोंध्आमनागरिकों को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि “साइबर अपराध से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका नागरिकों में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना है। प्रत्येक व्यक्ति यदि तकनीक के उपयोग में सावधानी बरते तो साइबर अपराधियों की योजनाएँ स्वतः ही विफल हो जाएंगी।” उन्होंने आगे बताया कि कि राज्य स्तर पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर पोर्टल (ूूू.बलइमतबतपउमण्हवअण्पद) के माध्यम से हर नागरिक को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, साइबर अपराध विशेषज्ञ डॉ0 रक्षित टंडन, साइबर क्राइम थाना प्रभारी एवं अन्य विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों की श्रेणियाँ (जैसे कि बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, जॉब स्कैम, साइबर बुलिंग, और डिजिटल पेमेंट फ्रॉड आदि) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में रियल केस स्टडीज, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, और इंटरैक्टिव क्विज सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि कैसे सामान्य सतर्कता से बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी
दीपोत्सव मेले मे सजाई रंगोलिया
मुजफ्फरनगर। यहाँ डी एस पब्लिक स्कूल में दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव मेले में विद्यार्थियों ने पारंपरिक रूप से रंगोलियां सजाकर दीपावली उत्सव मनाया। दीपोत्सव का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम स्कूल मैनेजर श्री सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर श्रीमती रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने विधि विधान पूर्वक प्रभु श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की स्तुति आराधना करके सबके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, निरोग्य एवं कल्याण की कामना की। उसके बाद कक्षा छः, सात, आठ एवं कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों प्रियम, रूद्र प्रताप त्यागी, नव्या जैन ,आराध्या चैधरी, हार्दिक ,सिया ,अविका, रिद्धि एवं आराध्या अग्रवाल ने रावण वध के बाद माता सीता एवं लक्ष्मण सहित प्रभु श्री राम के अयोध्या लौटने की रामलीला का सुंदर मंचन करके पूरे वातावरण को राम भक्तिमय कर दिया । प्रभु श्री गणेश, माता लक्ष्मी एवं प्रभु श्री राम, माता सीता के पूजन के उपरांत विद्यालय मंच पर कक्षा तीन ,चार एवं पांच के विद्यार्थियों के लिए रामायण थीम पर आधारित वेशभूषा एवं साज सज्जा गतिविधि का आयोजन किया गया। एक्टिविटी में विद्यार्थियों ने प्रभु श्री राम माता सीता लक्ष्मण हनुमान एवं वानर सेना सहित राम कथा से जुड़े हुए चरित्रों का वेश धारण करके प्रभु श्री राम का जय जयकार किया। प्रभु श्री राम के वेश में सजे हर्षित कटारिया, हरदीप, आशीष राज, शौर्य शर्मा, माता सीता की वेशभूषा में आई रिद्धिमा, इशिता, शिवन्या, माही वंदना, दिव्यांशी एवं शिवी तथा मन्नत, लक्ष्मण बने जयंक्,जटायु बने कार्तिकेय ,उर्मिला बनी आराध्या , सुभद्रा बनी शिवन्या, कैकयी बनी कुरत तथा हनुमान बने यजस्व सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।दीपोत्सव मेले में आज पूरे विद्यालय को विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई झांकियों, बंदनवारों कैंडल, बॉल, हैंगिंग, दीयों के साथ-साथ सुंदर रंगोलियों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाई । विद्यालय परिसर पूरी तरह से दीयों की जगमगाहट से निखर उठा। विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौवी के विद्यार्थियों के आठ ग्रुप में एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने दस ग्रुप में बट कर सुंदर एवं आकर्षक रंगोलिया सजाई। कक्षा ग्यारहवीं से ग्रुप एक एवं ग्रुप दो को प्रथम, ग्रुप छः एवं ग्रुप सात को द्वितीय , ग्रुप आठ एवं ग्रुप दस को तृतीय घोषित किया गया। कक्षा नौ से ग्रुप पांच को प्रथम, ग्रुप दो को द्वितीय एवं ग्रुप एक तथा ग्रुप छः को तृतीय घोषित करके पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार की थीमों का प्रयोग किया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती श्रीमती संतोष जैन ने विद्यार्थियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए एवं दीपावली का महत्व बताते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली खुशियों एवं उल्लास का त्योहार है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने भी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। विद्यालय में आयोजित दीपोत्सव मेले में विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई रंगोलियां देखने योग्य थीं। विद्यार्थियों ने दीपावली की परंपराओं को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर पूरी तरह जगमगा उठा। सभी ने दीप जलाकर एकता और प्रेम का संदेश दिया । कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में किसी भी प्रकार की अंधकार रूपी कठिन परिस्थितियों से हार नहीं माननी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए दीपावली मनाएंगे।
दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। सम्राट शाखा का अति महत्वपूर्ण एवं भव्य कार्यक्रम दीपावली मिलन समारोह होटल स्वर्ण इन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा दायित्वधारियों व प्रत्येक सदस्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम् से हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम कुमार तायल जी (प्रा० संरक्षक) का सानिध्य प्राप्त हुआ जिनका परमकीर्तिशरण अग्रवाल ने पटका पहनाकर स्वागत किया उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सभी को मंगलमय दीपावली की शुभकामनाएं दी व सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। दीपावली पर्व की बहुत ही सुन्दर व्याख्या श्रीमति सुदेश गर्ग द्वारा की गई। श्री गणेश वंदना आरोही गुप्ता एवं श्री राम भजन पर मान्या मित्तल की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। गोपाल कंसल – प्रीति कंसल, सौरभ गुप्ता – विधु गुप्ता, प्रतीक मित्तल – दीपा मित्तल, सुनील गर्ग – सुदेश गर्ग,अमित जैन – स्वीटी जैन, सौरभ मित्तल – दीपिका मित्तल के युगल नृत्य पर एवं श्रीमती सुमन त्यागी व आरना सिंह के एकल नृत्य व श्रीमति सोनिया जैन,प्रीति कंसल, दीपिका मित्तल,स्वीटी जैन, विधु गुप्ता, दीपा मित्तल,नीरा गोयल के सामूहिक नृत्य पर उपस्थित सभी सदस्य झूम उठे। अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कुलदीप भारद्वाज, डॉ नितिन जैन के गीतों ने समां बांध दिया। प्रत्येक प्रतिभागी को शाखा की और से उपहार देकर सम्मानित किया गया। धार्मिक प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को आकर्षक उपहार दिये गये व तोल मोल के बोल के गेम में सभी ने उपहार प्राप्त किये। कार्यक्रम का बहुत ही सुन्दर व आकर्षक संचालन सचिव ई० पी के गुप्ता, गोपाल कंसल, सौरभ मित्तल, सुशोभ बिन्दल द्वारा किया गया। प्रत्येक उपस्थित परिवार को सुंदर उपहार शाखा संस्थापक आदरणीय परम कीर्ति शरण अग्रवाल की ओर से सप्रेम भेंट किया गया। कार्यक्रम में शाखा के चैंसठ परिवारों के 155 सदस्य उपस्थित रहे।
दीपावली उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर के प्रसिद्ध होटल स्वर्ण इन में रोटरी विशाल क्लब द्वारा दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
पूरे कार्यक्रम में उल्लास, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सीए पवन कुमार, सचिव प्रगेश गौतम एवं कोषाध्यक्ष पुष्पमोहन खंडेलवाल द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीपक की ज्योति के साथ ही पूरे वातावरण में दिव्य आभा छा गई। कार्यक्रम चेयरमैन नीलम जैन, संजय जैन, रेणु गर्ग, राधेश्याम गर्ग, परिणा गर्ग एवं मनोज गर्ग ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा को अत्यंत सुसंगठित ढंग से तैयार किया। इन सभी के कुशल संयोजन से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, तंबोला एवं विविध मनोरंजक खेल कार्यक्रम की विशेष आकर्षण का केंद्र बने। सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बड़े उत्साह से भाग लेते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान हँसी, संगीत और सौहार्द का मनोहर वातावरण पूरे समय बना रहा।
भव्य दीपावली उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब के अनेक परिवारों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कैसिनो थीम पर आधारित मनोरंजक खेल रहे, जिन्हें लायन मनीष बंसल (जोन चेयरपर्सन) और लायन अर्चना जैन ने अपने अनूठे अंदाज में संचालित किया। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर भरपूर मनोरंजन का आनंद उठाया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वहीं लायन अजय अग्रवाल (चीफ डिस्ट्रिक्ट एम्बेसडर) ने हाल ही में हुई डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी में क्लब द्वारा प्राप्त किए गए अनेक पुरस्कारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष क्लब को कई सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें बेस्ट क्लब ऑफ द डिस्ट्रिक्ट” का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रमुख रहा। कार्यक्रम के दौरान मेगा प्राइज भी निकाला गया, जिसके लायन महेश जिंदल विजेता रहे । इस अनूठी और यादगार बैठक में लायन रीना अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी), डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल, लायन अमित गर्ग, लायन अतुल एरन, लायन मनीष जैन, लायन आलोक गुप्ता, लायन निखिल मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन उमंग कंसल, लायन मुकुल गुप्ता, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन रोहित सिंघल , लायन नितिन गोयल, लायन दिनेश गर्ग, लायन पंकज अग्रवाल, लायन राजीव माहेश्वरी, लायन विशाल अग्रवाल, लायन महेश जिंदल, लायन अनिल गुप्ता, लायन रेनू गुप्ता, लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन रूमा अग्रवाल, लायन शिवांगी गर्ग, लायन तनुजा एरन, लायन लेडीज अनूराधा मित्तल, रुचि मित्तल, निधि अग्रवाल, नेहा कंसल, शालू मित्तल, गरिमा अग्रवाल, अनुपमा कर्णवाल, हेमलता माहेश्वरी, पूजा सिंघल , प्रगति गोयल, अनीता जिंदल, नेहा गर्ग, सुनीता कंसल सहित अनेक सदस्य एवं लेडी लायंस उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर क्लब सदस्यों ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी की और आसमान में आकर्षक लैटर्न्स उड़ाकर एवं फूल छड़ी, अनार छुड़ा कर दीपावली की उजली आभा को और निखार दिया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने रात्रिभोज का आनंद लिया। अंत में क्लब की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को दीपावली उपहार भी प्रदान किए गए।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। आगामी पर्व एंव त्यौहारो को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किलध्थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। त्यौहारों( दीपावली, भाईदूज, छठपूजा) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चैराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शातिर वांछित दबोचे
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 04 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तगण द्वारा ग्राम कुटबी में मारपीट व फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसंजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चैधरी के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। 16 अक्टूबर को ग्राम कुटबी मे अभियुक्तगण द्वारा वादी श्री मोहित कुमार पुत्र श्री ओम सिह निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर के घर मे घुस कर उनके साथ मारपीट, गाली गलोज तथा जाने से मारने कि नियत से फायर किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मामला पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी।
युवक की हादसे में मौत
चरथावल। दो बाईकों के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त में एक युवक की मौत हो गई। त्यौहार के दिन हुई युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव अमीगढ निवासी करीब 30 वर्षीय युवक रविन्द्र पुत्र विक्रम अपने भाई अरूण के साथ बाईक द्वारा शामली के थानाभवन अकबरगढ से बाईक द्वारा किसी काम से वापिस लौट रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही गंाव नंगलाराई के समीप पहुंचे कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाईक से आमने-सामनें की भिडन्त में बाईक चला रहे युवक रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो युवक की मौत की खबर से पुलिस में हडकम्प मच गया। आनन-फनन मे ही पुलिस घटना स्थल पर पहंुची तथा पुलिस ने मृतक के परिजनों को जब इसकी सूचना दी तो घर मे कोहराम मच गया। परिवारजन तथा ग्रामीण टैªक्टर-ट्राली में सवार होकर घटना स्थल पर पहंुचे परिजवारजनों तथा ग्रामीणांे की मौजूदगी मे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणों मे शोक छाया हुआ है।
खूब हुई धरतेरस पर हुई धनवर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।धनतेरस के कारण बाजारों में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड रही। त्यौहार के कारण सर्राफे की दुकानों तथा बर्तन विक्रेताओं के यहां शानदार भीड रही। धनतेरस पर लोगांे ने ेजमकर खरीदारी की। दीपोत्सव पर पडने वाले त्यौहारों की कडी में आज धनतेरस के दिन शहर के सभी बाजारों, सर्राफा बाजार, भगतसिंह रोड, कटहरा मोचियान आदि बाजारों मे बर्तन विक्रेताओं तथा सर्राफा व्यापारियों के यहंा बहुत अच्छी भीड रही। पौराणिक मान्यताओं एवं शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन आभूषण, चांदी का सिक्का, झाडू आदि की खरीदारी की जाती है। उक्त मान्यताओं के चलते त्यौहारी सीजन में धनतेरस के दिन कुबेर जी महाराज की पूजा होती है तथा चांदी का सिक्का, सोने-चांदी के आभूषण व झाडू आदि की खरीदारी होती है।
दिवाली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिवाली पर्व पर सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट हुई है। जिले को सुरक्षा के मद्देनजर 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा है। सभी चैराहों पर पुलिस तैनात की है। एक विशेष पुलिस टीम बनाई है जो केवल नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर देखेगी। शातिर अपराधियों की निगरानी भी की जा रही है।बीस अक्तूबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इसी के चलते लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे है। इन लोगों के साथ कोई घटना न हो। शरारती तत्व भी किसी घटना को अंजाम न दे डाले। सभी बिंदुओं को सामने रखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला पुलिस को अलर्ट किया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जिले को सुरक्षा के मद्देनजर 20 जोन 21 सेक्टर में बांटा है। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को भीड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त को कहा गया। बाजारों में छीन झपट व छेडछाड़ की घटनाओं के मद्देनजर सादा कपड़ों में महिला व पुरुष सिपाहियों को बाजारों में तैनात किया है।
नगर के सभी चैराहों पर भी पुलिस को तैनात किया है। इस बार एक पुलिस टीम विशेष तौर पर गठित की गई है जो पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ कर नगर के चैराहों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखेेगी।


