समाचार
भगत सिंह रोड से हटवाया अतिक्रमण

मुजफ्फरगर। न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने बरसों से भगत सिह रोड पर पीर के समीप अतिक्रमण करके बैठे जूते चप्पल की दुकान को हटवाया। इस दौरान पालिका की टीम के साथ पुलिसबल भी मौजूद रहा।
पिछले कई वर्षो से नगर के व्यस्ततम बाजार भगत सिह रोड पर पीर के समीप अतिक्रमण का सबब बनी जूते चप्पल की दुकान को नगर पालिका की टीम हटवा दिया। इस दौरान पालिका का महाबली गरजा तथा उक्त सामान को पेलिका की ट्राली मे भरवा दिया गया। आरोप है कि भगत सिह रोड पर पीर के समीप साहिब ऑलम नामक युवक ने जूते चप्पल की दुकान कर रखी थी तथा अतिक्रमण की शिकायतो के चलते यह मामला न्यायालय मे विचाराधीन था तथा न्यायालय के आदेश पर नगरपालिका के अधिकारियो ने पालिका कर्मचारियों व पुलिसबल की मौजूदगी मे पीर के समीप अतिक्रमण कर बैठे उक्त दुकानदार को हटवाया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के कर अधीक्षक आर.डी.पौडवाल, कर अधिकारी अरूण कुमार, एसएसआई कोतवाली समय पाल अत्री तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बुलन्दशहर प्रकरण मे मारे गए शहीद इंस्पैक्टर सुबोध सिह की हत्यारोपियो की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व इस प्रकरण मे एसआईटी गठित करा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन सिह बालियान के नेतृत्व मे कचहरी मे एकत्रित आप कार्यकर्ताओ ने बुलन्दशहर प्रकरण मे मारे गए शहीद इंस्पैक्टर सुबोध सिह की हत्या के मामले के जल्द से जल्द खुलासे व हत्यारोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिह को सौपा। जिसमे बताया गया कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था बदहाल है। गौकशी के मामले मे हुए बवाल ने जांबाज पुलिस अफसर की जांन ले ली। ज्ञापन मे हाईकोर्ट की निगरानी मेे एसआईटी गठित कर उच्च स्तरीय पूरे मामले की जांच की जाये। स्व.इंस्पैक्टर सुबोध सिह को शहीद का दर्जा दिलाया जाए एवं उनके परिवार को एक करोड की सम्मान राशि दी जाए। शहीद के परिजनो को उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस दौरान आप कार्यकर्ताओ ने 6 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा वरिष्ठ नेता विपिन सिह बालियान, कुलदीप तोमर, वसी खैरी, तसबुर हुसैन, अंकुर शर्मा, राहुल कुमार, गजाला सिददकी, सुशील कुमार, राम अवतार कौशिक आदि दर्जनो आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। शहीद बचन सिह व स्व.अरूण पहलवान अखाडा सेवा समिति से जुडे पदाधिकारियों ने कचहरी पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा। संस्था के संस्थापक व सचिव युधिष्ठिर पहलवान के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो व पहलवानो तथा उनके परिजनो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराते हुए बताया कि पिछले 60 वर्षो से ग्राम पचैंडा कलां मे कुश्ती प्रशिक्षण वंशानुगत योग्यता के आधार पर शहीद बच्चनसिह व स्व.अरूण पहलवान अखाडा सेवा समिति के द्वारा नियंत्रण रूप से संचालित किया जा रहा है जो कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा अनुबन्धित भी है। अखाडे मे 70-80 पहलवान लडके लडकियां निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हर वर्ष यहां पर कुश्ती की एक बहुत बडामेलो भी लगता है। जिसमे राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान भाग लेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा मैेेट और जिम की व्यवस्था तो कर दी गई है। लेकिनि उनको रहने और बच्चो को प्रेक्टिस करने के लिए हॉल की अत्यन्त आवश्यक्ता है। पिछले दो वर्षो के बावजूद हॉल नही बन पाया है। जिससे मेहनती बच्चो का भविष्य अधर मे लटका हुआ है। पूर्व मे भी यहा राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय खिलाडी रह चुके हैं। अनुज चौधरी अर्जुन अवार्डी, दिव्या सैन कॉमन वैल्थ चैम्पियन व अन्य खिलाडी। खिलाडियो के उज्जवल भविष्य के लिए ग्राम पचैण्डा कला के अखाडे मे हॉल बनवाने की मांग की गई। इस दौरान नरेन्द्र सिह, अमित कुमार, अर्जुन सिह व पहलवान आरोही , रिया चौधरी, हर्षिता तोमर, भूमिका चौधरी, मोहित चौधरी व सुरेन्द्र सिह आदि पहलवान मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। स्वच्छता को लेकर यूपी पुलिस महकमें ने की एक ओर शानदार पहल आज पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस लाइन व एसएसपी कार्यलय पर सफाई अभियान चलाया पुलिस लाइन परिसर व पुलिस कार्यलय में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा व सी ओ सदर मोहम्मद रिजवान ने साफ-सफाई अभियान चलाया ओर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रविवार को पुलिस अधिकारियों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। एस पी ग्रामीण आलोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने दोनो परिसरों व आस-पास की सफाई भी की। कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण भी किया। इस दौरान एस पी ग्रामीण शर्मा व सी ओ सदर रिजवान ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस के जवानों से साफ-सफाई में भी योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एस पी देहात आलोक कुमार शर्मा व सी ओ सदर सहित समस्त पुलिस कर्मचारियों ने भागीदारी की।
अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से टकराया
मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा बुढाना में बीती रात्रि एक तेज गति से आ रहा ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई दूसरा वाहन ट्रक के नजदीक नहीं था जिसके चलते कोई हानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि बुढाना बडौत रोड पर पैट्रोल पम्प के नजदीक एक तेज गति से आ रहा ट्रक डिवाइडर पर जा चढा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद कीझपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक को तो काफी क्षति हुई है मगर किसी व्यक्ति अथवा वाहन के मौके पर न होने के चलते कोई अनहोनि नहीं हुई।
वादकारियों की उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर। स्थानीय जिला जजी के प्रागंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार पचौरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विपिन कुमार तृतीय और नोडल अधिकारी श्री ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक आलोक रस्तौगी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के स्टाल जैसे पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सैन्ट्रल बैंक, स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, कारपोरेशन बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक, ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स आदि के स्टाल सैन्ट्रल हॉल में लगाये गये जहां वादकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सुलेह सफाई के आधार पर अपने अपने केसों का निस्तारण कराया। बैंकों की इस कार्यवाही में जहां शामली के एलडीएम व चीफ मैनेजर मौजूद रहे वहीं पर नाबार्ड के प्रबंधक शैलेंद्र पडियार एवं पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय परामर्शदाता पूर्व सचिव विजय गुप्ता ने भी पूरे समय उपस्थित रहकर वादकारियों का मार्गदर्शन किया।
लोक अदालत के पूछताछ केंद्र पर अमीन द्वितीय अनिल गौतम के निर्देशन में अन्य सहयोगियों ने आडियो तकनीक के माध्यम से वादकारियों का मार्गदर्शन किया और उन्हे बताया कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम के केस संबंधित न्यायालय कक्षों में इसी प्रकार फौजदारी के केस भी न्यायालय कक्षों में और बैंकों के केस सैन्ट्रल हॉल में बैंकों के स्टॉलों पर सुलझाये जा रहे है। इसी प्रकार भारत संचार निगम लि. की ओर से भी एक शिविर लगाया गया। जहां सीओ सुरेश पाल एवं कुलदीप कुकरेजा के निर्देशन में बीएसएनएल के कर्मचारियों ने इस लोक अदालत में 1100 केस लगाये थे जिसमें लगभग 30 केस फाइनल होने से लगभग 2 लाख रूपये के राजस्व का विभाग को लाभ हुआ। बीएसएनएल के एकाउन्ट आफिसर व अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस बार लोक अदालत में भारत संचार निगम ने पहली बार अपना स्टाल लगाया है और इसकी सफलता के देखते हुए आगामी लोक अदालतों में भी भारत संचार निगम अपने स्टाल लगायेगा। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बैंकों के वाद निपटारे कार्यक्रम का सुपर विजन किया गया और एलडीएम आलोक रस्तौगी ने सभी बैंककर्मियों का मार्गदर्शन किया।
दो को बाइक, कार व तमंचे सहित किया गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक कुमार शर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी फुगाना कालू सिंह के नेतृत्व में थाना तितावी पुलिसने शातिर को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
थानाप्रभारी सुबे सिंह को मुखबिर की सूचना पर विजय पुत्र श्रीचंद तथा विजय पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी को एक मुठभेड़ के दौरान नहर की पटरी अलीपुर कला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया ’तो वही इनका एक साथी गुड्डू पुत्र धनवीर निवासी बघरा थाना तितावी मोके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया ’तो वहीं पकड़े गए आरोपीयो से दो तमंचे ३१५ बोर मय तीन जिंदा कारतूस ३१५ बोर तथा दो खोखा कारतूस तथा एक बोलोरो पिकअप फर्जी नम्बर प्लेट व एक बोलेरो गाड़ी डीआई टर्बा तथा दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई’
सिल्वर जुबली समारोह हर्षाल्लास से संपन्न
मुजफ्फरनगर। पी आर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यालय प्रांगण में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया 7 सन १९९३ से आरंभ होकर सन २०१८ में विद्यालय ने २५ वर्ष सम्मान पूर्वक व्यतीत किए। यह विद्यालय के लिए अति हर्ष का विषय है ।इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल जी ने मुख्य अतिथि श्री संगीत सोम जी एमएलए सरधना का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनघ सिंघल जी ने विशिष्ट अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी एमएलए मुजफ्फरनगर व श्री प्रमोद ऊंटवाल जी एमएलए पुरकाजी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया । श्री बीबी चौरसिया जी एसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर व श्री सुख दर्शन सिंह बेदी जी का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना सिंघल जी द्वारा बुके प्रदान करके किया गया । विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि श्री संगीत सोम जी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी व श्री प्रमोद ऊंटवाल जी द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। कक्षा ५ से कुमारी अविका गुप्ता कुमारी रीना कुमारी कनिका वह कक्षा ६ से कुमारी प्रिंसी हिमांशु सिंह ,मास्टर शिवम कुमार कक्षा ७ से ,कुमारी अंशिका व कक्षा ८ से मास्टर कृष्णा मल्हार ने स्वागत गीत की प्रस्तुति नृत्य कौशल द्वारा दी। कक्षा प्रथम व द्वितीय विद्यार्थियों ने डांडिया खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरणा देते हुए विद्यार्थियों ने भावभीनी प्रस्तुति दी। आज के समाज के ज्वलंत समस्या बेटी बचाओ का मंचन कुमारी स्नेहा तथा कुमारी जय श्री द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मानसी सिंघल जी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।शैक्षिक सत्र २०१७-१८ परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी ,श्री प्रमोद ऊंटवाल जी के कर कमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए । श्री बीबी चौरसिया जी एसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर जी द्वारा वर्ष २०१७ १८ सीबीएसई कक्षा १० के परीक्षा में गणित में १०० में से १०० अंक लाने वाली कुमारी तृप्ति गोयल को पुरस्कृत किया गया ।कक्षा प्रथम व द्वितीय के नन्हे अन्य विद्यार्थियों ने बॉल डांस द्वारा उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया ।प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के विषय में सचेत करते हुए प्लास्टिक बैन डांस की मनभावन प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई ।कक्षा ९ व कक्षा ११ के विद्यार्थियों ने नृत्य कौशल द्वारा उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया ।विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद जी द्वारा विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई ।मास्टर यश दीपांशु आदर्श विक्रांत चिराग कुमारी अन्य रौनक ग्रेसी ने हुल्ला हूप द्वारा अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया ।जैसी करनी वैसी भरनी इंग्लिश स्किट के द्वारा माता-पिता का सम्मान करने का संदेश विद्यार्थियों द्वारा जन समुदाय तक पहुंचाया गया । पंजाबी वेशभूषा में सजे मास्टर कीरत,दिव्यांश,वरुण,हर्षित,यश,तुषार व कुमारी विधि कुमारी,नीतिका,महक व वंशिका ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । सैनिक शक्ति के महत्व का प्रदर्शन विद्यार्थियों ने जोश पूर्वक किया ।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना सिंघल जी ने सभी उपस्थित जनसमूह का हृदय से धन्यवाद किया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका कुमारी पलक अरोरा में श्री शुभम गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से नरेश नंदन,सोमनाथ भाटिया,अभिनव स्वरूप,अनिल बलियान,हर्षवर्धन जैन,सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
दुष्कर्म के आरोपित के घर कुर्की वारंट चस्पा
मुजफ्फरनगर। करीब छह माह पूर्व जिला जेल से अस्पताल लाए गए दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट नई मंडी स्थित उसके निवास पर चस्पा किया। जिला जेल में दुष्कर्म के आरोप में निरुद्ध बंदी नई मंडी निवासी विशाल पुत्र राकेश को डीएनए टेस्ट के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। कड़ी सुरक्षा के बावजूद विशाल पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी काटकर जिला अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ने विशाल को काफी तलाशा, लेकिन सुराग नहीं लगा। शहर कोतवाली में तैनात एसएसआई व विवेचना अधिकारी समयपाल अत्री ने न्यायालय से विशाल का कुर्की वारंट प्राप्त कर उसके नई मंडी स्थित आवास पर चस्पा कर दिया। विशाल के न्यायालय में पेश नहीं होने पर उसके घर की कुर्की एक माह उपरांत न्यायालय के आदेश पर की जाएगी।
शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी दें अभिभावक
मुजफ्फरनगर। सहावली गांव में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कालेज के तत्वावधान में मातृ भारती सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को अभिभावक उच्च शिक्षा दिलाने के साथ संस्कार भी दें, ताकि वह विकास की राह पर दौड़ सकें। उन्होंने कहा कि दूसरों से जैसा आचरण हम अपने लिए चाहते हैं, वैसा ही हम स्वयं का आचरण भी बनाएं। बेटे और बेटी के बीच भेदभाव को जड़ से मिटाना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. तारिणी तनेजा ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. तारिणी तनेजा ने कहा कि मातृ भारती का उद्देश्य परिवारों में संस्कारक्षम वातावरण बनाना है, जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। शिक्षा के साथ बालकों में संस्कार भी होने चाहिए। मुख्य वक्ता महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि आज मातृ शक्ति किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने कहा कि घर में महिलाओं का शोषण परिचित ही करते हैं। चुप्पी तोड़ें और अपने साथ होने वाले अपराध के विषय में तुरंत परिजनों को बताएं। पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव ोसह ने कहा कि मां ही बच्चे को प्रथम परिचय सिखाती है। यदि परिवार की महिलाएं जागरूक और शिक्षित होंगी तो वे अपने बच्चों को भी संस्कार प्रदान करने में सक्षम हो सकेंगी। मातृ भारती की उपाध्यक्षा बीना शर्मा ने कहा कि मां की भाषा और कार्य का ही बालक अनुसरण करता है। माताओं की यह भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को संस्कार प्रदान करें। मातृ भारती अध्यक्ष आभा शर्मा ने सम्मेलन में उपस्थित मातृ शक्ति से बेटियों के साथ बेटे को भी संस्कारित बनाए जाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका अध्यापिका सरिता चौधरी ने किया। ममता पटेल, पूर्व प्रधानाचार्या किरण मिश्रा के अलावा मेनका, कविता, ममता, शालू, हेमलता, राजबाला, दीपा, सोहनबीरी, अनीता, सोनम व रेखा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
