News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस मुठभैड में दो शातिर वांछितों को दबोचाMuzaffarnagar News
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना छपार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जिसमें से 01 अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 स्पलेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ रवि शंकर तथा थाना प्रभारी छपार श्री मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि वादी  शराफत पुत्र जहूर अहमद निवासी ग्राम खुड्डा थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही मुर्करम पुत्र सिकन्दर अपने साथी के साथ मेरे पुत्र शोएव को 02 व्यक्तियों को देवबन्द से देहरादून एयरपोर्ट छोडकर आने के बहाने बुलाकर ले गया तथा उसकी गला काटकर हत्या कर दी व शव को देहरादून रोड सहारनपुर में फेंक दिया तथा शोएब की कार को शामली में ले जाकर जला दिया। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।  थाना छपार पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण कहीं भागने की फिराक में कुछ देर में बरला से बसेडा मार्ग से जाने वाले है। सूचना पर थाना छपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात 01 मोटर साइकिल पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त मोटर साइकिल सवार व्यक्ति मोटर साइकिल को वापस मोड़ कर भागने लगे परन्तु तेज गति होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 स्पलेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त  मनव्वर पुत्र मन्सूर निवासी मौहल्ला गुर्जर वाडा कुटीरोड कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (घायल), अंकित राणा पुत्र समय सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर धारूवाला थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित कुमार, उ.नि. संजय सिंह, दीपक कुमार, पवन कुमार, का. सोहनवीर, सुमित कुमार थाना छपार शामिल रहे।
 विभिन्न मंदिरों में मनाया गया अन्नकूट पर्वः किया प्रसाद का वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भंाति एक और जहंा नई मन्डी स्थित गउशाला पर मेला लगाया गया। जिसमंे हजारो श्रृद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की।  वहीं दूसरी और विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओ एवं मंदिर समितियों द्वारा अन्नकूट के भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, गंाधी काॅलोनी स्थित श्री गोलोकधाम, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, द्वारकापुरी स्थित श्री राम दरबार मे 59 वाॅ अन्नकूट भण्डारा आयोजित किया गया। पूजा अर्चना के बाद सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या मे श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम दरबार के  अध्यक्ष पंडित रामदेव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौहल्ला रामपुरी में फ्लौरेन्स स्कूल के पास अन्नकूट भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या मे श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद अशोक वर्मा, इन्द्रपाल शर्मा, रमन त्यागी, संजय त्यागी, प्रीतम शर्मा, प्रमोद कश्यप, मुकेश खुराना, ठा.बोबी सिंह व समाजसेवी इन्दूभूषण शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
नगर में अन्नकूट पर्व गली मोहल्लों से लेकर सभी मंदिरों में धूमधाम और भक्ति भाव से आयोजित किया गया। दीपावली के पंच पर्वो में अन्नकुट का विशेष महत्व है। मेरठ रोड पर सदर तहसील प्रांगण में स्थित प्राचीन मंदिर में पूरे श्रद्धाभाव से भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। हजारों लोगों ने प्रभु का गुणगान करते हुए यहां भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पंडित द्वारिका प्रसाद पाराशर, सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार आदि ने धार्मिक क्रियाएं पूजन व महा आरती संपन्न कराई। यहां पर योगेंद्र कंबोज एडवोकेट, डॉक्टर अनुराधा वर्मा, ललित शर्मा एडवोकेट, हेमंत अरोऱा सचिव, रवि जैन कोषाध्यक्ष, सुशील त्यागी, विनोद कुमार, मेहरचंद, बृजमोहन वर्मा, राकेश मित्तल, संजीव काम्बोज (पिन्टू) आदि का सहयोग व योगदान रहा। देर शाम तक अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने वालों की लाइन लगी रही।
 चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ शनिधाम में भी वृहद स्तर पर अन्नकूट के प्रसाद का आयोजन किया गया। पंडित केशवानंद, सिद्धपीठ वाले गुरु जी पंडित संजय मिश्रा, संतोष मिश्रा आदि ने पूजन पाठ महा आरती कर भोग प्रसाद लगाया। प्रबंध समिति की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र कुमार साधु, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित काला, सतीश आदि का मुख्य योगदान रहा।
शामली रोड स्थित सत्संग भवन में भी हर वर्ष की भांति अन्नकूट के पर्व का आयोजन किया गया। पंडित भवानी शंकर शर्मा ने पूजन पाठ कराकर आरती की तथा भगवान का भोग लगाकर सर्वप्रथम साधु संतों को भोजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। यहां पर अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्ता, महेंद्र गोयल पेट्रोल पंप वाले, ताराचंद वर्मा, विजय सिंधी, प्रवीण अरोड़ा, सुभाष चंद्र अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले, डॉक्टर प्रेम कुमार आदि ने अपनी सेवाएं दी और व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया।

 

उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पर्वः की पूजा अर्चना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीपावली महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री द्धस्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, सांसद बिजनौर चंदन सिंह चैहान और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
आयोजन की शुरुआत गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। धर्मशाला परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी गणमान्य अतिथियों और आयोजकों ने भक्तों के साथ पंक्ति में बैठकर ग्रहण किया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल और राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन में महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी और वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की सहभागिता भी रही।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष शलभ गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़कर सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनार्दन विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, नितिन गुप्ता, रंजन मित्तल, सतप्रकाश मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, थाना प्रभारी नई मंडी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा, सुनील तायल, दीपक मित्तल, सभासद ममता बालियान एवं नवनीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन ने दीपावली के पावन पर्व पर एकजुटता, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश दिया।

 

शातिर वांछितों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
तितावी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित/नामित व सोशल मीडिया पर की जा रही मानिटीरिंग के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फुगाना तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना तितावी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये कुलदीप पुत्र करन सिंह, सुनील पुत्र करन सिंह, विशाल पुत्र अनिल,  विक्रान्त पुत्र अनिल नि0गण ग्राम नंगला पिथौरा थाना तितावी को ग्राम नंगला पिथौरा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 दीपक तोमर, राहुल कुमार, हो0गा0 मुकेश शामिल रहे।

 

सुरक्षा व सम्मान के प्रति किया गया जागरूक
खतौली।  ’मिशन शक्ति  फेस 5.0 व साइबर क्राइम अभियान  और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत खतौली  में महिलाओ/बालिकाओं को सुरक्षा ,सम्मान, स्वाबलंबन , व यातायात के नियमों के विषय में बताया गया व सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- विधवा पेंशन योजना वृध्दावस्था  पेंशन  योजना  सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना  उज्ज्वल योजना मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधान मंत्री जन अरोग्य योजना,नशा मुक्ति भारत अभियान आदि से अवगत  कराते हुए  तथा महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- वूमेन पावर लाइन-1090 महिला हेल्पलाइन नंबर -181 पुलिस आपातकालीन सेवा -112 स्वास्थ्य सेवा-102,108 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076 ’चाइल्ड लाइन 1098 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर  आदि के बारे में जानकारी  दी गयी तथा पंपलेट वितरित की गई।

 

अन्नकूट के प्रसाद को किया वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगवान श्री शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल पर गौ वर्धन पर्व के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय मिश्रा सुनील ग्रोवर, राघव मिश्रा  जितेन्द्र कुच्छल, रवि कुच्छल, मोहनलाल, सन्नी ग्रोवर, सुशील कुमार मित्तल, पंडित राम भरोसे  अंकित शर्मा रमन शर्मा सुखबीर सिंह रवि शर्मा रोहित शर्मा बिट्टू शर्मा मनीष मेहता कुश कुच्छल अंकुश कुच्छल आदि श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी वितरण किया और उपस्थित सभी भक्तों को गौ वर्धन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

श्रद्धाभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजनMuzaffarnagar News
खतौली। बुधवार को पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा की गई। गंग नहर खतौली के निकट स्थित अखण्डानंद आश्रम में बलोपासना केंद्र पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला थी।   मान्यता है कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाया था। इस परंपरा को जीवंत रखते हुए आश्रम परिसर में भक्तों द्वारा गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाई गई तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी ने मुख्य यजमान कीमती लाल व उनकी धर्मपत्नी कुसुम लता से विधिवत पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की और भक्ति भरे मंगल गीत गाए। पूरा परिसर श्गिरिराज धरण की जयश् के जयकारों से गूंज उठा। जिससे वहां का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। भक्तों ने उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया एवं गोवर्धन महाराज की पूजा कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए पुण्य अर्जित किया।  स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। इस पर्व के माध्यम से लोग प्रकृति और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।अखण्डानंद आश्रम में गोवर्धन पूजा का आयोजन भव्य और आध्यात्मिक रहा, जिसने भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का संचार किया। आश्रम के बलोपासना केंद्र पर प्रतिदिन योग, व्यायाम, अध्यात्म और क्रीड़ा का अभ्यास किया जाता है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। केशव अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, कन्हैया गोयल, सुरेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, जय प्रकाश, कैलाश चन्द, राकेश गुप्ता, भूपेंद्र जोशी, सतीश गुप्ता, अंकुर तायल, राकेश गुप्ता, जयवंश भारद्वाज, अनिल राणा, संजय गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा, शोभाराम विश्वकर्मा, विनोद भगत, नितिन गोयल, अमित अग्रवाल, आतिश गुप्ता, प्रदीप माहेश्वरी, विपिन कंसल, सचिन अग्रवाल, रामपाल जी, विजय कुमार, पंकज जैन, विनोद वर्मा, उमेश केबिल, आशीष, उमेश कर्णवाल, सर्वेंद्र सैनी, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

दीपावली का पर्व मनाया
मोरना। ककरौली में स्थित एस डी पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के बच्चों एवं विद्यालय परिवार ने परंपरागत तरीके से दीपक और मोमबत्ती जलाकर धन की देवी मां लक्ष्मी व गणेश जी का पूजन कर दीपावली का पर्व मनाया।  दीपावली के उपलक्ष में बच्चों ने हाथ से बनाए गए सामान जैसे मोमबत्ती ,बंदरवाल ,वॉल हैंगिंग ग्रीटिंग कार्ड आदि बनाए। दीपावली के अवसर पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया बच्चों ने स्कूल के प्रांगण में सुंदर रंगोलिया बनाई निर्णायक मंडल में डायरेक्टर के पी सिंह व प्रधानाचार्या अंजू शर्मा रही। और सभी ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

 

पुलिस के हत्थे चढा शातिर
चरथावल। पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले आरोपियों मे से एक आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया तथा दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भागदौड में जुटी है। पुलिस ने उक्त मामले मे मुकदमा कायम कर कडी कार्यवाही सुनिश्चित की।
  एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के चलते त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस चरथावल पुलिस द्वारा गश्त किया जा रहा था कि गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा 02 व्यक्तियों को हुडदंग करने से जब पुलिस ने रोकना चाहा तो आरोप है कि उक्त दोनों युवकों ने पुलिस बल के साथ मारपीट, गाली-गलौच करते हुए वीडियो बनायी गयी तथा एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाडी गई। आरोपियों द्वारा आरोपियों द्वारा किए गए हंगामें पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय पुलिस ने उक्त मामले में भागदौड कर दोनो आरोापितों मे एक आरोपी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके साथी की तलाश मे जुट गई है।

 

महिला सहित 3 घायल
ंखतौली।  सडक हादसे में चीतल कट के समीप सडक हादसे में महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
   सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के चीतल कट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार महिला एवं दो व्यक्ति घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे वाहन चालकों एवं स्थानीय ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा परिजनों को इसकी सूचना दी।

 

उमड़ी भक्तों की भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।दीपावली पर्व के दौरान गोवर्धन पर्व के अवसर पर श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्नकूट वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल ऐरन ने कहा कि विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है। आज हमने कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला भवन पर अन्नकूट का आयोजन किया, इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कमेटी ने स्वर्ण जयंती वर्ष में 50वां रामलीला महोत्सव और अन्नकूट वितरण कार्यक्रम मनाया है। इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी के लिए सुख समृद्धि और दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चैधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, लक्ष्य बंसल, सन्नी राणा, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, जितेन्द्र उपाध्याय, विवेक गर्ग, आकाश गोयल, आर्यन गुप्ता, पिन्टू गिरी, तनिष्क भारद्वाज, अनन्त मोहन, अंश कश्यप, संजय कुमार, चिराग चैधरी सहित अन्य कलाकार श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण व्यवस्था में सहयोग करते नजर आये।

 

अन्नकूट भंडारे का मंत्री कपिलदेव, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। रामपुरी स्थित पूर्व सभासद अशोक वर्मा  के आवास पर गोवर्धन के उपलक्ष में भंडारा आयोजित किया गया। जिसमे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभाद नवनीत गुप्ता, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, भारतीय जानता पार्टी के पदाधिकारीगण व महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रहे।

 

 तीन दुकानों में लगी भीषण आगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुरानी घास मंडी के भरे बाजार में एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि जिन दुकानों में आग लगी थी, दमकल विभाग की टीम ने उनसे तकरीबन डेढ़ दर्जन (18 से अधिक) घरेलू गैस सिलेंडर (खाली और भरे हुए) बरामद किए हैं। ये दुकानें गैस चूल्हा रिपेयरिंग और सिलाई मशीन की थीं। इतने सारे सिलेंडरों की बरामदगी के चलते यह आशंका जताई जा रही है कि इन दुकानों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य भी किया जाता था। गनीमत यह रही कि आग लगने के दौरान किसी भी गैस सिलेंडर में कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ, वरना भरे बाजार में एक बड़ा और भयावह हादसा हो सकता था।
इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी आर. के. यादव ने बताया, यह तीन दुकानें थीं, जो अस्पताल चैराहे के पास घास मंडी में स्थित हैं। यहां पर रिफिलिंग का काम करते थे। आग लगी हुई थी, जिसमें एक दुकान पूरी तरह प्रभावित थी, जबकि दो दुकानों में आंशिक रूप से मामला था। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। उन्होंने आगे बताया, जो भी सिलेंडर दुकान के अंदर थे, उनको निकाल दिया गया है। दुकान में कुल 14 सिलेंडर थे। कोई भी विस्फोट नहीं हुआ, कोई जनहानि नहीं हुई, किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर हम लोग समय से न आते तो यहां पर बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बन सकती थी। अगर आग बड़ी हो जाती तो यहां पर स्थिति भयावह हो जाती। अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि फायर सेफ्टी किट पहने उनकी टीम ने तुरंत आकर आग को समय से ही कंट्रोल कर लिया। उन्होंने दुकानदारों की लापरवाही पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी लापरवाही का नतीजा बड़ी दुर्घटनाएं होने की संभावना के रूप में सामने आता है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक सही पता नहीं चल पाया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह हादसा अवैध गैस रिफिलिंग या शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 9 =