News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

धोखाधडी से निकाले रूपये साइबर सेल ने कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गये 36,170/- रुपये कराये गये वापस। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्ध के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 01 आवेदक के बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाले गये 36,170/-रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराये गये। उल्लेखनीय है कि आवेदक शान मौहम्मद पुत्र ईलयास निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 18.09.2025 को थाना रतनपुरी साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ ऑनलाईन धोखाधडी कर उनके खाते से 37,320/- रुपये की धनराशि निकाल ली गयी है। थाना रतनपुरी साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। आवेदक के खाते से धोखाधडी कर निकाली गयी धनराशि में से 36,170/- रुपयों को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया।  मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉडध्धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।

 

जनपद में तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का होगा आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर की कूकडा नवीन मन्डी स्थलि में 29 से 31 अक्टूबर तक तीन दिवसीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।    जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी व किसान गोष्ठी में देश के वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए आयेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष भरत बालियान ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा देश के अनेक राज्यों में किसान हित में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिसमें विभिन्न पेस्टी साइडस कम्पनीया, टाय कम्पनीयंा, ट्रैक्टर कम्पनीयों के अलावा कृषि क्षेत्र की जानी-मानी कम्पनीयंा शामिल होंगी। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके अलावा 29 अक्टूबर को प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। 30 अक्टूबर को प्रदर्शनी स्थल पर जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें जनपद मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर व बिजनौर के संासद से लेकर ग्राम प्रधान तक शामिल रहेेंगे। कार्यक्रम मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अलावा संासद हरेन्द्र मलिक, सांसद इकरा हसन , नगीना संासद चन्द्रशेखर आजाद के अलावा उत्तर प्रदेश के कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री दिनेश खटीक, बिजनौर संासद चन्दन चैहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।   प्रेसवार्ता में जयवीर सिंह, राकेश कुमार सिंह, भरत बालियान आदि शामिल रहे।

 

3 दिवसीय श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव का होगा धूमधाम के साथ शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री गणपतिधाम मंदिर में 30 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर से खाटू श्याम की यात्रा निकाली जाएगी। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मनाया जा रहा है।
    भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम गणपति धाम मंदिर मे आयोजित प्रेसवार्ता में समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग व अनिल गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 29अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मनाया जाएगा। 29 अक्टूबर को पंचमुखी बालाजी संकीर्तन मण्डल द्वारा एक शाम ठाकुर जी के नाम शाम साढे सात बजे मनाई जाएगी। 30 अक्टूबर को रात को 10 बजे मंदिर परिसर से श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। मन्डी के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहर मे प्रवेश करेगी तथा परम्परागण मार्गो से होते हुए वापिस मंदिर परिसर पर पहंुच कर समाप्त होगी। एक नवम्बर को प्रातः 9 बजे शिवचैक से निशान यात्रा आरम्भ होगी जो खाटू श्याम मंदिर भरतिया कालोनी पर पहंुच कर सम्पन्न होगी। एक नवम्बर को रात्रि साढे आठ बजे से मंगला आरती तक एकादशी भव्य कीर्तन होगा। 2 नवम्बर को शाम सात बजे बधाई उत्सव के उपरंात भण्डारे का आयोजन होगा तथा कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। 30 अक्टूबर को निकलने वाल शोभायात्रा में 5 बैण्ड, ढोल, 10 झाॅकियंा व बाबा श्याम का सुन्दर रथ श्रद्धालुओं द्वारा हाथों से खींचा जाएगा। नई मन्डी एवं शहर क्षेत्र को भव्य तोरण द्वारो से सजाया जाएगा। प्रेसवार्ता में चाचा जे.पी.गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल,अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, शशंाक राणा, नवीन अग्रवाल,रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग व तुषार गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत वारंटी आरोपी को दबोचाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत फुगाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी फुगाना रुपाली राव के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित वारंटी अभियान के दौरान, थाना फुगाना प्रभारी विजय और उनकी टीम ने एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ मिलकर मोहसिन पुत्र मुबारक अली को पकड़ा। मोहसिन, निवासी सिघावली थाना कंकरखेड़ा, 82 सीआरपीसी के एक मामले में फरार चल रहा था। फुगाना के नए प्रभारी विजय ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियां बिल्कुल नहीं चलेंगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रभारी विजय ने जनता से अपील की है कि पुलिस जनता की मित्र है और क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत फुगाना पुलिस को दें। इसी अभियान के तहत, फुगाना पुलिस और एंटी रोमियो टीम छात्राओं और महिलाओं को लगातार जागरूक कर रही है। अपराध उन्मूलन अभियान के साथ-साथ, क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी बैठाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना और नशे की हालत में वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। सुरसा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही है।

 

महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत  किया जागरूक
जानसठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने जानसठ के गांव बिहारी में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
टीम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। इनमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और नशा मुक्ति भारत अभियान जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, चाइल्ड लाइन-1098 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबर शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए।

 

महापर्व छठ पर हवन का आयोजन
मंसूरपुर। चार दिन तक चलने वाला सूर्य उपासना का महा पर्व छठ मंसूरपुर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मनाया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। परिसर में एक सुंदर पंडाल सजाया गया है। जिसमें छठ मैया की सात मूर्तियां बनाई गई है। सभी श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के  साथ अपने  घरों से पूजा पंडाल तक गीत गाते हुए पहुंचे। श्रद्धालु महिलाओं ने छठ मैया की मूर्ति के सामने बैठकर पूजा अर्चना कर परिवार और समाज में सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने घर में छठ के अवसर पर बनाए जाने वाला व्यंजन ठेकुआ  भी बनाया। शुभाराम लेडिज क्लब की अध्यक्ष गीता सिंह ने फीता  काटकर किया। सर्व व्यवस्था प्रमुख ब्रजराज यादव ने बताया कि छठ मैया सूर्य की  बहन है। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य  देकर सुबह महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, फैक्ट्री मैनेजर वी त्रिपाठी, संजीव शर्मा,मंजू, राधा शर्मा,मुन्नी , विमला यादव अंजू, अखिलेश तिवारी, परशुराम आदि उपस्थित रहे।

 

हिदंू युवा वाहिनी ने दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हिन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रह्लाद पाहुजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलकर “लक्ष्मीनगर” किए जाने की मांग की है। संगठन ने इस मांग को जनभावनाओं से जुड़ा विषय बताया है और इसे प्रदेश सरकार से प्राथमिकता के साथ स्वीकार करने की अपील की है। पत्र में प्रह्लाद पाहुजा ने उल्लेख किया है कि वर्ष 1633 में मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल में उसके अधिकारी मुजफ्फर अली द्वारा इस नगर की स्थापना की गई थी, जिस कारण इसका नाम मुजफ्फरनगर रखा गया। उन्होंने कहा कि यह नाम विदेशी आक्रांता काल की मानसिकता को दर्शाता है और इस जिले के गौरवशाली इतिहास तथा स्थानीय आस्था के अनुरूप नहीं है। हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि “मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर के नाम से जाना जाए”, यह मांग लंबे समय से जन-जन में उठाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रस्ताव से स्थानीय लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। हिन्दू युवा वाहिनी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि जिला मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की दिशा में शीघ्र निर्णय लिया जाए। संगठन का कहना है कि नाम परिवर्तन केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक होगा। इस संबंध में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी समर्थन जुटाया जा रहा है। यदि राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार करती है तो मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का एक और ऐसा जिला बन सकता है, जिसका नाम ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के अनुरूप परिवर्तित किया जाएगा।

 

पेराई सत्र 2024-25 का हुआ शुभारंभMuzaffarnagar News
खतौली। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शुगर यूनिट में पेराई सत्र 2024-25 का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह सत्र हवन और पूजन के साथ शुरू हुआ। मिल के चिकित्साधिकारी डॉ. ए.एन. पांडेय ने यजमान के रूप में हवन-पूजन संपन्न कराया। पूजन कर्म जगन्नाथ झा और सुधाकर पांडेय ने किए। इस अवसर पर एसडीएम खतौली, उप गन्ना आयुक्त ओ.पी. सिंह, जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया, सीओ राम आशीष यादव और प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल सहित कई अधिकारियों ने मिल के गन्ना कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मिल चेयरमैन अमित कुमार, पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी, मिल के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, कुलदीप राठी, डी.पी. सिंह, ओ.पी. मिश्रा, डी.पी. गुप्ता, विजय सोम, सुशांत ठाकुर और अन्य मिल कर्मी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय किसान और ग्राम प्रधान भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। मिल के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पिछले सत्र में मिल ने 198 दिनों में कुल 2.51 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि इस सत्र में अधिकतम पेराई और चीनी उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकें। सत्र के पहले दिन गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। भैंसा बुग्गी से गन्ना लाने वाले ग्राम पिपलहेड़ा के घनश्याम पुत्र हरदेवा, ट्रैक्टर बुग्गी से गन्ना लाने वाले ग्राम पिपलहेड़ा के राम सिंह पुत्र काले और ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लाने वाले ग्राम कपसाई के तेजपाल पुत्र पाले को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

सीएमओ ने चिकित्सकीय परामर्श दिया
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।  जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श कर उन्हें चिकित्साकीय उपचार प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर- 9 में ओपीडी की गई, जहां पर उनके द्वारा दर्जनों महिलाओं व पुरुषों को हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के संबंध में स्वास्थ्य परामर्श व उपचार दिया गया।

 

तमंचे के साथ किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मोरना। भोपा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी निरगाजनी झाल के पास चेकिंग के दौरान हुई। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक देहात और पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सपन चैधरी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरताज पुत्र युसुफ, निवासी मिमलाना रोड, याकूब की कोठी के पास, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना भोपा में मु0अ0स0 357/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

 

टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ आयोजन
खतौली। ग्राम बवाना में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन का शुभारंभ जिला पंचायत प्रत्याशी संजीव कुमार पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने संजीव कुमार पाल का स्वागत किया और उन्हें सम्मान चिह्न भेंट किया। संजीव कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवा पीढ़ी को एकता, अनुशासन और समर्पण की भावना सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

 

संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी का आयोजन सुनील कुमार शर्मा के पटेलनगर स्थित आवास पर किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वीना गर्ग ने की और संचालन  सुनील कुमार शर्मा ने किया।   वीना गर्ग द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ गोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। पंकज शर्मा ने नदी की लहरों में उदासी को कुछ इस प्रकार प्रकट किया …. बेचैन सी लहरों में ठहरी सी उदासी है।  मिलकर भी समंदर से क्यों नदी ये प्यासी है । रामकुमार शर्मा रागी ने गर्दिशों में खुशियों का बखान कुछ ऐसे किया ….   गर्दिशों के दौर में खुशियों की आहट भेजी है।  एक बेटी ने पिता को मुस्कुराहट भेजी है।   कर्मवीर सिंह ने जीवन की सच्चाई को कुछ ऐसे बयां किया…. रखना सेहत का ध्यान योगी जन रहे बताई। योगी जन रहे बताई , है जीवन की सच्चाई।। मुकेश दर्पन ने वतन को नमन करते हुए कहा …. वतन की खाक को माथे की शान करना है, जमीनें  हिंद तुझे आसमान करना है।।  संतोष कुमार फलक ने हुस्न की ऐसे तारीफ की….  जब से देखा है तुम्हें वैसे के वैसे ही हो ।लगता है तुमने हुस्न का बैनामा कर लिया।।  बृजेश्वर सिंह त्यागी ने कुछ अपनों का हाल इस प्रकार बयां किया…..  तुम मुझसे जुदा हुए इसका मुझको गम नहीं, गैर के तुम हो गए बस यही मलाल है। सुनील कुमार शर्मा ने दीपावली पर अपनों को ऐसे रिझाया….  आज फिर से हम आए हैं दीपावली मनाने। अंधेरों को भगाने और अपनों को रिझाने।। आज फिर से हम आए हैं दीपावली मनाने.. सुमन युगल ने मां की महत्ता को बयां किया…  मां की आंखें हर क्षण सम्मुख  है, कैसे उनका मान गवा दूं । गिरकर जीने की नौबत आए, उसे बेहतर जान गवा दूं।।  अंत में गोष्ठी के आयोजक सुनील कुमार शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से रामकुमार शर्मा रागी, राहुल वशिष्ठ, पंकज शर्मा, सुमन युगल, वीना गर्ग, संतोष कुमार फलक, बृजेश्वर त्यागी, कर्मवीर सिंह, मुकेश दर्पन, अर्पित गौतम, सुनील कुमार शर्मा, सपना अग्रवाल ,पुष्पा रानी ,बृजराज सिंह  आदि की  उपस्थिति रही।

 

वृद्ध महिलाओं को प्रशिक्षण
जानसठ। कवाल गांव में मंगलवार सुबह योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने वृद्ध महिलाओं को योग का प्रशिक्षण दिया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निरोगी जीवन शैली अपनाने में मदद करना था। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि नियमित योग क्रियाएं शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती हैं और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि निरोगी रहने के लिए प्रतिदिन सुबह योग अवश्य करें। उन्होंने विशेष रूप से वृद्ध महिलाओं के लिए योग को बेहद आवश्यक बताया, ताकि वे सक्रिय और स्वस्थ जीवन जी सकें।

 

कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर।  होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में ओपन कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज से मुख्य अतिथि श्री प्रवेंद्र दहिया , एम डी एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर से संचालक अनिल कुमार शास्त्री विशिष्ट अतिथि श्री सत्य प्रकाश तथा गेस्ट ऑफ ऑनर क्रांतिकारी शालू सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट कराटे कोंच सिंहासन बसंत उपाध्याय , कराटे कोंच सेंसेई निखिल कुमार, ओर कराटे कोंच सेंसेई नीरज सैनी ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया , टूर्नामेंट संचालक कराटे कोंच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, मुजफ्फरनगर सहित जानसठ ,मेरठ , देवबंद , रोहाना से लगभग 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करतें हुए खेल भावना का परिचय दिया, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया जी ने बड़ी प्रशंसा के साथ बताया कि .ये हमारे लिए गर्व की बात है कि होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया उन्होंने नीरज सैनी का होंसला बढ़ाते हुए 3100 रुपए की धनराशि इनाम में दी व सभी बच्चों का होंसला बढ़ाया क्रांतिकारी शालू सैनी सभी अभिभावकों से निवेदन करते हुए कहा कि अपने बच्चो को आत्मरक्षा के लिए जरूर तैयार करे स्पेशली बालिकाओं के लिए उन्होंने कहा कि हमारे देश को पापा की परी नहीं चाहिए शेरनियां ..चाहिए उन्होंने सभी कोच से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बच्चा फीस देने में सक्षम नहीं है और उसे सीखने की लग्न है तो हम सबको उसकी मदद करनी चाहिए और ऐसे बच्चे को जरूर सिखाना चाहिए, विशिष्ट अतिथि श्री सत्य प्रकाश रेशु ने सभी छात्रों को अपने जीवन काल कि बात बताते हुए कहा कि आप विवेकानंद जैसा बनना है और मजबूती से आगे बढ़ना है कार्यक्रम में राजू सैनी राष्ट्रीय महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट भी उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी सहयोगियों ने लाइक्स के उत्साह और निर्देशक की प्रेरणा की और उनके अविस्मरणीय भविष्य की कामना की, इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में नितिन बालियान, संत कुमार , विपिन कुमार, आरती , खुशी पाल , शुभम कुमार, अरुण सैनी , आशु कुमार , सौरभ पिलानिया, अभिषेक त्यागी, आशु कुमार, राज कुमार, अरुण सैनी, जगदीश पास, हर्ष त्यागी, श्री मती नीरज पुंडीर, नीशू , गौरांशी , श्री मती राजकुमारी सैनी , सिहान बसंत उपाध्याय और सेंसेई निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे

 

गीता गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीतापरिवार द्वारा 04 नवंबर को महामण्डलेश्वर गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद जी महाराज  द्वारा मुजफ्फरनगर मे गीता गोष्ठी और संवाद के कार्यक्रम के उपलक्ष मे कार्यक्रम आयोजित हुआ।
 श्री कृष्ण कृपा जीओगीता परिवार के महामंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि 04 नवंबर को महामंडलेश्वर गीता मनीषी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा आशीर्वाद बैंकट हाल में गीता गोष्ठी एवं संवाद का कार्यक्रम रखा गया है, उसके उपलक्ष में आज श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं युवा चेतना जीओ गीता की बैठक  संरक्षक गिरीश अग्रवाल  के पटेल नगर कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता संयोजक ध्संरक्षक एडवोकेट अमर कांत गुप्ता ने की।कार्यक्रम मे श्री सुदर्शन जी महाराज भी उपस्थित रहे तथा महाराज जी के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। मिटिंग मे संरक्षक सुरेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य होतीलाल शर्मा, अतुल गर्ग , रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, सुरेश मित्तल, रजनीश अग्रवाल, दिवाकर सोलंकी,सुनील शर्मा,अमित गर्ग, राजीव अग्रवाल, सन्दीप सिंघल, राजेश वर्मा, प्रवीण त्यागी आदि ने भी अपने विचार रक्खे। कार्यक्रम मे काफी संख्या मे शहर के  गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

पेंशनर्स जमा करे लाइफ सर्टिफिकेटः वरिष्ठ कोषाधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जवाहर भवन पद्धति के अर्न्तगत विभिन्न बैंको से पेंशन प्राप्त कर रहें समस्त पेंशनरो को अपने जीवित रहने का प्रमाण पत्र 01 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक जिस बैंक से वह पेंशन प्राप्त कर रहें है, उस बैंक के शाखा प्रबन्धक के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर दो प्रतियों में जमा कराने का कष्ट करें। शाखा प्रबन्धक पेशनरो से प्राप्त जीवित प्रमाण पत्र की एक-एक प्रति कोषागार को उपलब्ध करायेगें। एक प्रति अपने अभिलेख हेतु सुरक्षित रखेंगें। इस प्रकिया में पेंशनर को कोषागार में आने की आवश्यकता नहीं है। उक्त के अतिरिक्त जीवन प्रमाण पत्र वेबसाईट (ूूूण्रममअंदचतंउंदण् हवअण्पद) पर नी पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की गयी है। जिससे पेंशनर अपने नजदीकी सुविधा केन्द्रों ध् साइबर कैफे इत्यादि केन्द्रों पर जाकर या जिनके पास डिवाईस मौजूद है, डीजिटल लाईफ सटिर्फिकेट जनरेट करता है। इस प्रक्रिया में पेंशनर को हार्ड कापी न तो कोषागार में देने की आवश्यकता है और न ही पेंशनर्स को कोषागार में आने की आवश्यकता है। सभी पेंशनरों से अनुरोध है कृपया उपरोक्त सुविधा को अधिक से अधिक अपनायें।

 

मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण को लेकर सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्षMuzaffarnagar News
मोरना। गन्ना फसल की कटाई शुरू होते ही मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग फिर शुरू हो गयी है। इसी संबंध मे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्रदेश के मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर मिल की पैराई क्षमता बढ़ाने की मांग दौराई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि बीते शनिवार को लखनऊ स्थित सीएम कार्यालय पर जाकर उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।जहां उन्होंने मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण की पुरानी मांग को रखा है। डॉ.निर्वाल ने मुख्य मंत्री को बताया कि मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता क्षेत्र में गन्ना उपज के उत्पादन के सापेक्ष पर्याप्त नहीं है तथा यह इकाई पुरानी भी हो चुकी है। चीनी मिल की पेराई क्षमता 25 टी सी डी से बढ़ाकर 50 टी सी डी करते हुए नई यूनिट का निर्माण कराया जाये। मोरना चीनी मिल का नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण इस क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी मांग है और गन्ना किसानों के हित में मिल का विस्तारीकरण किया जाना बेहद जरूरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल इससे पूर्व भी कई बार प्रदेश के मुख्य मंत्री से मिल कर यह मांग कर चुके हैं ।मुख्य मंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ के विकास सहित जनपद मे विकास योजनाओ के उचित क्रियान्वयन के संबंध मे जिला पंचायत अध्यक्ष से बात की।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =