Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपाईयों के लिये की नो एन्ट्री

रामपुरी के बाद नगर पालिका के वार्ड 4 व 14 के निवासियों ने भाजपाईयों के लिये की नो एन्ट्री 
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र के लोग अब अपनी समस्याओं का निराकरण न होने का कारण पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बता रहे है। रामपुरी के बाद नगर पालिका के वार्ड 4 व 14 के निवासियों ने समस्याओं का समाधान ना होने से क्षुब्ध होकर कहा कि भाजपा नेताओं का यहां आना मना है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड 4 और 14 में जगह-जगह लगे बोर्ड बता रहे हैं कि क्षेत्र में भाजपा नेताओं का आना मना है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नाले से होने वाले जलभराव की विकट समस्या है । क्षेत्रवासियों को यह भी कहना है कि उपरोक्त समस्या को लेकर जिला प्रशासन नगर पालिका उत्तर प्रदेश सरकार नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान तक को प्रार्थना पत्रों के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उपरोक्त नाले का कोई सुधार आज तक नहीं हो पाया है, जिससे यहां के निवासियों को जलभराव की विकट समस्या से जूझना पड़ता है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि क्षेत्र में स्थित नाले की बाउंड्री ऊंची कराई जाए और नाले की गहरे तल तक सफाई कराई जाए ताकि नाले के कारण जलभराव की विकट समस्या से क्षेत्रवासियों को छुटकारा मिल सके। इसी आशय की एक बैठक ठाकुर सुनील पुंडीर की अध्यक्षता में दोनों वार्ड के निवासियों द्वारा आयोजित की गई जिसमें ठाकुर सुनील पुंडीर ने भाजपा नेताओं को आगाह किया है कि यदि तीनों मुहल्लों की इस विकट समस्या से जल्द ही छुटकारा नहीं दिलाया गया तो आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका बहुत बड़ा खामियाजा 2019 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जबकि अगर कहा जाए तो वार्ड 4 और 14 दोनों भाजपा के गढ़ रहे हैं और जब भाजपा को अपने ही गढ़ से चुनौती मिल रही है तो आने वाले चुनाव मैं भाजपा की डगर मुश्किल होगी। लोगों का कहना है कि भाजपा के नेता चुनाव से पहले विकास के बड़े-बड़े वादे करते है, इसके बाद उनके किये गये वादे जुमला साबित होते है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 11 =