Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रो में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को बचाने के लिए पंचायत राज विभाग ने सैनिटाइजेशन अभियान तेज कर दिया है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने चार गांवों का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। सचिव और सफाई कर्मचारियों से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने शाहपुर के गांवों पलड़ा, पलड़ी, काकड़ा और बसीकलां का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाईकर्मियों को मास्क और हैंड सैनिटाइजर वितरित किए। साथ ही गांवों में चल रहे अभियान की समीक्षा की। ग्रामीणों से अपील की कि बेवजह घरों से बाहर निकले। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी सहभागिता निभाएं।

डीपीआरओ ने बताया कि गांवों में सैनिटाइजर के साथ ही चूना डालने का कार्य भी किया जा रहा है। जिले के सभी गांवों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी गांवों में अभियान की जांच के लिए निगरानी टीम गठित की गई है।

आगामी दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों के विद्यालयों में आइसोलेशन वार्ड बनवाए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में सभी मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

गांवों में बुखार, जुकाम, खांसी आदि बीमारियों के उपचार के लिए दवा किट केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि ग्रामीणों को साफ सफाई आदि की परेशानी हैं तो वह उनके मोबाइल नंबर ९८३८४४७४११ पर सूचना दे सकते हैं। लापरवाही करने वाले सचिव समेत सफाईकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालयों में क्वांरटाइन वार्डो की वैकल्पिक व्यवस्था की

मुजफ्फरनगर। खतौली में कोराना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने से प्रशासन नगर के साथ देहात में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालयों में क्वांरटाइन वार्डो की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यहां चार से लेकर दस बैड के अलावा प्रकाश, हवा और पेयजल की व्यवस्था है।

प्राथमिक विद्यालयों की साफ सफाई कराई गई है। आवश्यकता पड़ने पर क्वारंटाइन सेंटरों में कोरोना जांच के बाद प्रवासी श्रमिकों को रखा जाएगा। उनको खाने-पीने सहित अन्य सुविधाए होगी।

ग्राम पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और निगरानी समिति मुस्तैद रहेंगी। प्रवासी श्रमिकों की जांच के लिए पल्स आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनिग मशीन दी गई है।

ग्राम पंचायतों में कर्मयोद्वा सफाई कर्मी स्वच्छता अभियान में लगे है। उधर, पुरा गांव में प्रधान रवि कुमार भोपाल, श्रीकांत त्यागी ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया है। इसके अलावा अंतवाड़ा, शाहपुर, शेखपुरा, खतौली ग्रामीण में भी नव निर्वाचित प्रधानों ने साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + four =