मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। सुभाष चौहान जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर को पत्र लिखा मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं समस्त प्रदेश के व्यापारी कोरोना काल में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सदा अपनी जान पर खेलते हुए इस वैश्विक महामारी में भी दवा व्यापारी दिन रात दवा की आपूर्ति में लगे हुए हैं
कोरोना( कोविड-१९) की दूसरी लहर में भी पूरी तरह से समर्पित भाव से सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए दवा व्यापारियों ने दवा की आपूर्ति को मरीजो तक पहुंचाने का बीड़ा उठा रखा है।
दवा व्यापारी सदा मरीजों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहा है, कोरोना काल में पहले भी और अब दूसरी लहर में भी अग्रणी भूमिका निभाई हैं इसलिए मैं सुभाष चौहान जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ विभाग आपसे हमारे दवा व्यापारियों को वैक्सीनेशन और सरकारी स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने का आपसे अनुरोध करता हूँ
और इस कोरोना काल में सभी दवा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर जिला अस्पताल ध्सामूहिक स्वास्थ्य केंद्रध्सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो
जो हमारे दवा व्यापारी कोरोना की बीमारी के कारण हमें और अपने परिवार को छोड़कर चले गए हैं उनके परिवार वालों को आर्थिक सहायता के तौर पर आपके कोष से कुछ ना कुछ क्षतिपूर्ति की जाए और आपसे आशा करते हैं
की जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया जाए की दवा व्यापारियों को इलाज में प्राथमिकता दी जाए।

