समाचार (Muzaffarnagar News)
व्यापारियों का उत्पीडन किसी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्तःअशोक गोयल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि वे किसी व्यापारी का आर्थिक उत्पीडन नही होने देंगे। देश आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन रहा है। इस और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। स्वदेशी का उपयोग होगा तो देश आगे बढेगा।
भरतिया कालोनी स्थित व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू के कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम का गठन 50 जनपदों मे हो चुका है। शीघ्र ही यूपी के सभी जनपदों मे हमारे संगठन का गठन हो जायेगा। आगामी 20-21 दिसम्बर को अयोध्या में फोरम की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है। कुछ वर्ष पूर्व हम ग्याहवीं आर्थिक व्यवस्था में थे। आज हम विश्व की तीसरी आर्थिक व्यवस्था बन रहे हैं। व्यापारी देश की रीढ है और फोरम देश के लिए कार्य कर रही है। हम सभी को आॅनलाईन खरीदारी का बहिष्कार करना होगा। हम जब स्वदेशी अपनाएंगे तभी देश तरक्की करेगा।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू ने कहा कि हम सभी को स्वदेशी का उपयोग करना चाहिए । हमने चाईनिज वस्तुओं का बहिष्कार कर उसे सबक सिखा दिया है। इसलिए हम सभी का यह दायित्व है कि हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। तभी देश तरक्की करेगा। प्रेसवार्ता के बाद संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी पूर्व आईजी विजय गर्ग ने उपस्थितांे को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यमंत्री सच्चिदानंद शर्मा, नरेश धीमान, सुबोध सिंघल, अनिल देशभक्त, राधा कृष्ण गर्ग, धीरेन्द्र सिंघल, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।
बिजली का खम्बा गिरने से एक्टिवा सवार युवक की हुई मौत
क्रेन से उठाते समय चैन टूटने से हुआ हादसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विद्युत विभाग का खम्बा अचानक अचानक गिर जाने से हादसे के तहत स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एकत्रित भीड ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहंुच गई।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी लिंक रोड पर विद्युतकर्मी जेसीबी से बिजली का खम्बा लगाने का कार्य कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उधर से जा रहे स्कूटी सवार के उपर खम्बे की चैन टूट जाने से अचानक खम्बा टूटकर उधर से जा रहे स्कूटी सवार युवक के उपर जा गिरा। इस हादसे में उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नागरिकों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। यदि कार्य के चलते उक्त मार्ग की आवाजाही बन्द करा दी जाती तो सम्भवतः यह दुखद हादसा ना होता। कालोनीवासियों ने आदर्श कालोनी निवासी मृतक सुनील बालियान के परिजनों को जब इसकी सूचना दी तो युवक सुनील की मौत की दुखद खबर से घर में कोहराम मच गया। परिवारजन तथा पडौसी भी मौके पर मौके पर पहंुच गए। इसी बीच जानकारी मिलते ही सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बृजेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहंुचे। पुलिस ने गुस्साई भीड को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराते हुए भीड की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
नामदेव महाराज की मूर्ति हुई स्थापित
शाहपुर। क्षेत्र के श्री एकंाकेश्वर जुडडी वाले मंदिर में नामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री एकंाकेश्वर जुडडी वाले मंदिर में नामदेव महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान का मंदिर समिति द्वारा पटका पहना कर एवं भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, जिला पंचायत सदस्य विजय चैधरी, भाजपा नेता कपिल सैनी, समाजसेवी अरविंद पाल, पलडी ग्राम प्रधान मोनू सैनी, किसान नेता देवेन्द्र सैनी, डाॅक्टर गौरव सैनी, पूर्व सभासद उमेश गोयल, प्रजापति समाज के अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, कृष्णपाल ठेकेदार, टोनी शर्मा, अमन ठाकरान, भाग्य शर्मा, नामदेव समाज के अध्यक्ष सोनू नामदेव सहित नामदेव समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहंुचे पूर्व केन्द्रीय डाॅ.संजीव बालियान ने कहा कि मंदिर निर्माण एवं मंदिर की व्यवस्था आदि में यदि किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो वे मंदिर हर संभव प्रयास करेंगे।
उच्च स्थान प्राप्त करने पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर योगासन प्रतियोगिता में शामली और मुजफ्फरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले योगियों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संध्या के उपरांत ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई तत्पश्चात उन्होंने डाइट मुजफ्फरनगर में 7 नवंबर 2025 को हुई योगासन प्रतियोगिता में जनपद शामली से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री राजसिंह पुंडीर जिला प्रधान मुजफ्फरनगर व जनपद मुजफ्फरनगर से योग शिक्षक कविंद्र बालियान ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर को सभी साधक और साधिकाओं ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में नियमित योग साधना करने वाले जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी व योग शिक्षक कविंद्र बालियान ने डाइट मुजफ्फरनगर योगासन प्रतियोगिता में जनपद शामली और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया। योग साधना केंद्र के सभी साधक और साधिकाओं बहुत प्रसन्नता का अनुभव किया।इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, प्रमोद कुमार, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, कुलदीप मित्तल, यशपाल बरवाला, जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन, अशोक मित्तल,डा0अक्षय बालियान, देविंद्र बालियान, वीरपाल प्रजापति,मुनेश मान, रविता भारती,रेशू जैन, वैशाली जैन आदि उपस्थित रहे।
दो बाईकों की भिडन्त
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा क्षेत्र की जौली रोड पर विपरीत दिशा से तेजी के साथ आ रही दो बाईकों के बीच आमने-सामने की भिडन्त हो गई। इस हादसे में दोनो बाईक चालकों को चोटे आई। तथा उनकी बाईकें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
कार्यशाला का हुआ आयोजन
बघरा। मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी ने चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में चरथावल विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने जोर दिया कि नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएं और फर्जी वोटों को हटवाने के लिए बीएलओ को सही जानकारी प्रदान की जाए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप और बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ चरथावल विधानसभा के पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
नहर मार्ग पर चैकिंग अभियान चला
जानसठ। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव और उप निरीक्षक अशोक कुमार ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी रखा है। यह अभियान जमालपुर गंग नहर मार्ग पर चलाया गया। जमालपुर गंग नहर मार्ग पर बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, तेज गति से वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट और गमछा बांधकर गाड़ी चला रहे लोगों को रोका। इन सभी वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, यातायात माह के मद्देनजर दोपहिया और चार पहिया वाहन मालिकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सिविल लाईन पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिविल लाईन पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अर्दली रूम के दौरान प्र0नि0 सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार सिंह सहित थाना सिविल लाईन पर नियुक्त विवेचकगण मौजूद रहे।
वांछित अभियुक्त दबोचा
बुढाना। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 09 सितम्बर को वादिया द्वारा थाना बुढाना पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त साहिल उर्फ बन्टी पुत्र शमीम निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर व उसका साथी उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज व टिप्पणी कर रहे है साथ ही धमकी भी दे रहे है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त साहिल उर्फ बन्टी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया तथा उसके साथी अभियुक्त फैजान पुत्र सारुन निवासी कण्डेला थाना कैराना, शामली को करेसर ग्राम पिण्डरी खजूरी थाना बोलोवाल जनपद होशियारपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, का. नकुल सांगवान, का. रवेन्द्र सिंह थाना बुढाना शामिल रहे।
भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू
मोरना। ब्लॉक स्थित शुकतीर्थ की हनुमत धाम में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के आरंभ पर गंगा घाट से 51 कलशों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गंगा घाट पर मुख्य यजमानों द्वारा पुरोहितों से पूजा-अर्चना कराने के बाद हुआ। इस दौरान वेद पोथी और 51 कलशों को लेकर यात्रा आगे बढ़ी। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। मंगलगीतों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ कलशयात्रा में भाग लिया। यह शोभायात्रा पंजाबी धर्मशाला से होते हुए हनुमत धाम परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस कलशयात्रा में रजनीश, कमलेश चतुर्वेदी, संगीता अवस्थी, उमा तिवारी, सुनीता सहरावत, राधा गोयल, तनु मलिक, रुचि शर्मा, कमलेश राठी, सरोज, दुलारी मलिक और सुशीला भानी डागर सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वृंदावन से पधारे कथा आचार्य मृदुल गोस्वामी का योगेश शर्मा, अशोक चतुर्वेदी और सत्येंद्र शर्मा ने पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के सफल आयोजन के लिए गुलशन मल्होत्रा व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। अमेरिका से आए योगेश शर्मा ने बताया कि उनकी माताजी की इच्छा थी कि शुकतीर्थ में एक बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाए।
ंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोधपत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शोधपत्र “इंडोनेशियाई हॉरर सिनेमा” को चैथे अंतरराष्ट्रीय इंडोनेशियाई फिल्म सम्मेलन में प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन एसोसिएशन ऑफ इंडोनेशियन फिल्म स्कॉलर्स द्वारा फैकल्टी ऑफ सोशल एंड पॉलिटिकल साइंसेज, यूनिवर्सिटास जेंडरल पुरवोकेर्तो, सेंट्रल जावा, इंडोनेशिया में 30-31 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया।इस सम्मेलन में इंडोनेशिया, अमेरिका, जापान, भारत, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के फिल्म विद्वान, शोधकर्ता और फिल्म निर्माता शामिल हुए। डॉ. कुशवाहा ने अपने शोधपत्र में इंडोनेशियाई हॉरर सिनेमा के ऐतिहासिक विकास, सांस्कृतिक जड़ों और भारतीय सभ्यता के प्रभाव पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इंडोनेशियाई लोककथाओं, धार्मिक प्रतीकों और सामाजिक संरचनाओं में निहित भय और आध्यात्मिकता ने वहां के हॉरर सिनेमा को एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान दी है। उनके शोध को विद्वानों और समीक्षकों ने अत्यंत सारगर्भित और मौलिक बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जुलाई 2025 में डॉ. कुशवाहा ने ब्रैंडाइस यूनिवर्सिटी , अमेरिका में आयोजित समर इंस्टीट्यूट में भाग लिया था, जहाँ उन्होंने मीडिया, संस्कृति और वैश्विक संचार पर उन्नत शोध प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें उसी विश्वविद्यालय में तीन वर्षों के लिए विजिटिंग स्कॉलर के रूप में भी नियुक्त किया गया है। डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा एक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता हैं जिनके शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके शोध के प्रमुख क्षेत्र हैं कृ संचार और शक्ति तथा उत्तर-औपनिवेशिक मीडिया अध्ययन। उन्होंने अब तक यूके, अमेरिका, थाईलैंड और यूएई सहित कई देशों में आयोजित सेमिनारों, कार्यशालाओं और सम्मेलनों में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग भी स्थापित किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल श्रीराम कॉलेज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारतीय मीडिया और संचार अध्ययन के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। डॉ. कुशवाहा के शोधकार्य वैश्विक सिनेमा, संस्कृति और मीडिया विमर्श को भारतीय दृष्टिकोण से नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन एस डी मेडिकल इंस्टिट्यूट (भोपा रोड मुजफ्फरनगर) पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- श्री आशीष अग्रवाल जी, एडवोकेट( प्रांतीय सचिव संस्कार) का सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम संयोजक सौरभ गुप्ता एवं प्रतीक मित्तल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व कार्यक्रम संयोजकों का शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सभी का स्वागत किया व कहा कि साथियों रक्तदान महादान होता है। इससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। अतरू सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि ’ आशीष अग्रवाल जी’ ने कहा कि सम्राट शाखा द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं का मै अभिनन्दन करता हूँ। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मैडिकली फिट है उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सम्राट शाखा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर इसके लिए सभी को प्रेरित किया। श्रीमती दीपा मित्तल ने भी रक्तदान कर आदर्श स्थापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष जगरोशन गोयल, कीमती लाल जैन, अजय गोयल, मनोज सेठी, रोहिताश कर्णवाल, मनोज गुप्ता, प्रदीप खन्ना, का विशेष सहयोग रहा।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
खतौली। विधानसभा क्षेत्र के खतौली नगर स्थित राजेश फार्म में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चैधरी गुर्जर, विधानसभा संयोजक बृजेश रस्तोगी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जब हमारे जन्म जन्मांतर के पुण्य उदित होते है तब हमें श्री मद भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त होता है
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लक्ष्मण बिहार आज से दिव्य श्री मद भागवत का शुभारम्भ हुआ कथा का शुभारम्भ करते हुए काशी के निवासी पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने श्री मद भागवत महापुराण की महिमा सुनाते हुए कहा कि जब हमारे जन्म जन्मांतर के पुण्य उदित होते है तब हमें श्री मद भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त होता है भागवत में वर्णित सत्य चित आनंद का व्याख्यान बड़े ही भाव से किया व्यास जी ने कहा कि इस कलिकाल में लोग दिशा विहीन होते जा रहे है अतः हमें अपने वेद पुराणों और संतो का मार्गदर्शन अति आवश्यक हो गया है ये ग्रन्थ हमारे दर्पण है जिसके सम्मुख बैठकर कथा श्रवण कर अपने जीवन की कमियों को दूर कर सतमार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए व्यास जी ने कहा कि धुंधकारी वेश्याओं में लिप्त होकर पथभ्रष्ट हुआ शराब आदि का सेवन करते हुए मृत्यु को प्राप्त हो गया तो अंत में श्री मद भागवत महा पुराण श्रवण करने से उसका उद्धार हुआ मार्गशीर्ष का महीना तो भगवान कृष्ण को अत्यधिक प्रिय होता है इस महीने में कथा श्रवण करने से हमें अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है कथा के आयोजक नरेंद्र कुमार बंसल ने बताया कि पिछले 5 वर्ष से प्रतिवर्ष हमारे यहां भागवत कथा का भव्य आयोजन होता है जिसमें समस्त मोहल्ला वासी कथा को श्रवण कर लाभान्वित होते है इस अवसर पर उमा बंसल अचिंत बंसल नेहा बंसल योगेंद्र बंसल सरिता बंसल बी के सूर्यवंशी संजय वर्मा राजेंद्र सिंह ओमपाल चैधरी मनीषा बंसल चैधरी नरेश कुमार अनिल गर्ग नमन तिवारी समेत बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे
पदयात्रा में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के आहवान पर दिल्ली से श्री वृंदावन धाम तक पद यात्रा के लिए हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ जनपद मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारणी जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान के नेतृत्व में सनातन एकता पद यात्रा में आज शामिल हुई यात्रा जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान, जिला प्रभारी अंशुल तायल, जिला उपाध्यक्ष शुभम राठी, नगर महामंत्री अनुज सैनी, सदर तहसील उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सदर मीडिया प्रभारी अजय कुमार,बघरा ब्लॉक उपाध्यक्ष आयुष बालियान, सदर तहसील मंत्री सोनू कुमार, जिला कार्यकारणी सदस्य राजेंद्र तायल, प्रशांत कुमार आदि पद यात्रा में शामिल रहे !
े कबड्डी प्रतियोगिता में उत्साह से लिया भाग
चरथावल। विकास खंड चरथावल की न्याय पंचायत बिरालसी के गांव रोनी में एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बिरालसी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पिपालशाह, भमेला, मंगनपुर और गुनियाजुड़ी जैसे गांवों के स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद फौजी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि खेल बच्चों का मनोरंजन करते हैं और उनके शारीरिक विकास में भी सहायक होते हैं। विनोद फौजी ने कबड्डी को एक प्राचीन खेल बताया, जिसके लिए पहले हर गांव में अखाड़े बनाए जाते थे। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
हिंदू संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । हिंदू संघर्ष समिति की एक विशेष बैठक समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के आवास पर समिति के संरक्षक क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा एवं एकल अभियान भाग उपाध्यक्ष अमित गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला संयोजक श्री रवि चैधरी द्वारा की गई, जबकि संचालन अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय संयोजक अरुण प्रताप सिंह जी ने किया। इस बैठक में हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े लगभग पैंतीस संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार, 7 दिसंबर 2025 को तीर्थस्थली शुक्रतीर्थ में भव्य “सनातन धर्म संसद” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में सनातन धर्म संसद के आयोजन हेतु प्रमुख विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की माँग, केंद्र सरकार से सनातन बोर्ड के गठन की माँग, सामाजिक एकता एवं समरसता के विस्तार के साथ जातिगत भेदभाव के उन्मूलन का संकल्प, जनसंख्या नियंत्रण व समान नागरिक संहिता कानून की आवश्यकता, राष्ट्र निर्माण में संत समाज की सक्रिय भूमिका, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु ठोस कानून बनाने की माँग, सनातन धर्म प्रचारकों तथा साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा तथा धर्मांतरण (कन्वर्जन) पर पूर्ण प्रतिबंध की माँग शामिल रही। आगामी “सनातन धर्म संसद” का आयोजन श्री बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान केंद्र (महाशक्ति सिद्धपीठ), शुक्रतीर्थ, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। हिंदू संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सनातन विचारधारा से जुड़े सभी नागरिकों से इस महाधर्मसभा में उपस्थित होकर धर्म, समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने की अपील की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल क्रांति सेना, शिवसेना, हिंदू जागरण मंच,अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल, विश्व हिंदू महासंघ,धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति, अखिल भारतीय करणी सेना, छत्रपति शिवाजी सेना,राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, समन्वय स्तंभ, एकल अभियान,तेजस फाउंडेशन,नवीन मंडी व्यापार संघ, शहीद भगत सिंह एकता मंच, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन, एंटी करप्शन, शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी मंच,विश्व हिंदू महासंघ भारत, भारतीय विश्वकर्मा संगठन,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, विश्वकर्मा एकता समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी संगठन, गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर नई मंडी, योगी सेना, हिंदू महासभा, जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन, श्री राम सेवा संघ, राष्ट्र दर्शन मंच, भ्रष्टाचार निवारण समिति, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ आदि हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पीडित पक्ष की मदद को आगे आए रालोद नेता
डीएम-एसएसपी से की वार्ता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बुढाना के छात्र द्वारा बीते दिन काॅलेज प्रशासन पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए आत्मदाह के प्रयास के मामले में रालोद नेताओं ने डीएम-एसएसपी से वार्ता कर पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के साथ पीडित पक्ष के साथ न्याय एवं पीडित पक्ष को हर संभव मदद दिलाने के निर्देश दिए। वहीं मामले की जांच-पडताल कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।
विदित हो कि बीते दिन कस्बा बुढाना स्थित काॅलेज के छात्र ने काॅलेज प्रशासन पर फीस के मामले में प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए छात्र उक्त छात्र ने अपने उपर ज्वलन्तशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसमें उसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया। काॅलेज प्रकरण के चलते रालोद नेताओं ने उक्त मामले में मेरठ रोड स्थित डाक बंगले पर डीएम-एसएसपी से बात की। कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद के क्षेत्रिय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर आदि रालोद नेताओं ने डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा से इस मामले में बातचीत कर। मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी ने डीएम एसएसपी को निदे्रशित किया है कि पीडित पक्ष को उचित न्याय व मदद मिले। वादी पक्ष के परेशानी का ध्यान में रखते हुए उसी प्रकार एफआईआर दर्ज कीी जाए जैसा की पीडित पक्ष चाहता है। जरूरत समझें तो एफआईआर में वादी पक्ष के अनुसार तब्दीली करें। कुल मिलाकर पीडित पक्ष को उचित न्याय मिले एवं पूरे मामले की ठीक से जांच हो ताकि पीडित पक्ष को उचित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मन्दिर हैं। जहंा सभी को समानरूप से शिक्ष़्ाा ग्रहण करने का अधिकार है। अतः इस प्रकार का दुव्र्यहार उचित नही है।
बीएलओ को एसआईआर गणना फार्म भी देने में विफल प्रशासनः साजिद हसन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी के निर्वाचन जॉन प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को तो प्रशासन बड़े बड़े दावों के साथ 4 नवंबर से प्रारंभ बता रहा है जो मात्र 4 दिसंबर तक घर घर गणना फार्म पहुंचाकर इक्कठे करेगा लेकिन 6 दिन बीतने पर भी आधे से अधिक बीएलओ को गणना फार्म तक न मिलना निर्वाचन आयोग व प्रशासन की अधूरी तैयारी व विफलता की पोल खोलता है। सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि गणना फार्म जब बीएलओ पर ही नहीं तब वह मतदाताओं तक किस तरह पहुंचेंगे। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही से एक माह में से एक सप्ताह आधी अधूरी तैयारी से खराब होने के लिए निर्वाचन आयोग व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जहां जहां यह अभियान शुरू नहीं हुआ वहां पर समय बढ़ाने की मांग रखते हुए तत्काल बीएलओ को पर्याप्त फार्म उपलब्ध कराने,बीएलओ सुपरवाइजर को पूर्ण सक्रिय करने की मांग करते हुए कहा कि इस अभियान में लापरवाही जारी रहने व मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने की कोशिश पर जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पीडित पक्ष को न्याय की मांग उठाई
बुढाना। फीस प्रकरण को लेकर जाट महासभा ने काॅलेज के बाहर धरना देते हुए काॅलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन कस्बा स्थित एक डिग्री काॅलेज के छात्र ने फीस ना जमा करा पाने पर काॅलेज प्रशासन द्वारा दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने उपर ज्वलन्तशील पदार्थ छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया था। जहंा छात्र उज्जवल का उपचार चल रहा है। फीस प्रकरण को लेकर आज जाट महासभा के पदाधिकारियों ने काॅलेज के गेट के बाहर धरना दिया तथा मांग रखी की उक्त मामले की जंाच हो व पीडित छात्र के परिजनों को न्याय मिले तथा उक्त छात्र जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। इस दौरान जाट महासभा के पदाधिकारी धर्मवीर बालियान सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


