News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसे में दो घायल
जानसठ। पानीपत खटीमा हाइवे पर  अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार की शाम को मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी शमीम पुत्र इकबाल अपने रिश्तेदार देवबंद निवासी सलीम पुत्र मेहरबान के साथ मीरापुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पानीपत खटीमा हाइवे पर गांव चितौड़ा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। अन्य वाहन सवारों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों को खबर दे दी है।
 शिक्षा मेले में दी जानकारी
जानसठ। एंबिएंस एकेडमी में कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सुभारती यूनिवर्सिटी से आए काउंसलर्स द्वारा छात्र छात्राओं को गाइड किया गया। विद्यालय में चल रही तीनों स्ट्रीम में सभी विषयों में मौजूद संभावनाओं के बारे में बताया गया। अजय गुप्ता, अर्चित कपिल व दीपांशी शर्मा ने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों का मार्गदर्शन किया। अजय गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि 12वीं में प्राप्त किए गए अच्छे अंक आपको जीवन भर सपोर्ट करेंगे और आगे की शिक्षा के लिए भी आपको छात्रवृत्ति प्रदान करा सकते हैं। वर्तमान में बहुत से कॉलेज परसेंटेज के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं। सुभारती यूनिवर्सिटी में भी आपको परसेंटेज के आधार पर छात्रवृत्ति मिल जाएगी। इसलिए कठिन परिश्रम कीजिए। टीम के अन्य सदस्यों बॉबी खान, निकिता शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, गुलरेज आलम, जय, प्रीति, गौरव, सोनिया चैधरी आदि उपस्थित रहे।
बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत
जानसठ। गांव चितौड़ा के कम्पोजिट विद्यालय में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विपिन कुमार शर्मा ने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू के जीवन के विषय में बताया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बच्चों को इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विपिन कुमार शर्मा ने विद्यालय में अच्छा कार्य करने वाले विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।
गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम पंड़ित जवाहरलाल नेहरू को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए नमन किया गया। इसके बाद कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फैंसी ड्रैस कॉम्पीटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पांच से आस्था पंवार ने रानी लक्ष्मीबाई, युवराज सिंह मलिक ने भगत सिंह, कार्तिक ने चाचा नेहरू के रूप में मनमोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम में कक्षा चार से मानवी, राधिका, अनन्या एवं कक्षा एक से श्रेया ठाकुर ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा कक्षा चार से अक्षित एवं कक्षा पांच से अर्पण कुमार सैनी ने बाल दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रबंधक अरविन्द्र कुमार एंव प्रधानाचार्या रितु गर्ग ने सभी बच्चों को बालदिवस की शुभकामनाएं दी।
आर्यन इटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनोज व प्रबन्धक सुशोभिता ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र के सामने दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी बच्चों को मिठाई व उपहार दिए गए। इस अवसर पर बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में बताया गया। बच्चे विभिन्न वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे तथा बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ की ओर से बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
मुजफ्फरनगर में चल रहे अस्पतालों/ मेडिकल कॉलेजों की हो जांच, छात्र-छात्राओं के भी हो सत्यापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गत दिनों दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद जहां समूचे उत्तर भारत में सघनता के साथ चेकिंग एवं तलाशी अभियान चल रही है तो वहीं बात अगर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की जाए तो मुजफ्फरनगर में भी अब आतंकवाद के खिलाफ आवाजें  उठने लगी है। मुजफ्फरनगर में आज शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच जहां जमकर नारेबाजी की तो वहीं मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सोपा है । ज्ञापन में मुजफ्फरनगर में संचालित मेडिकल कॉलेज ,अस्पतालों की जहां जांच पड़ताल की मांग की गई है तो वहीं समय-समय पर यह अध्ययन कर रहे डॉक्टरों की भी जांच कराए जाने की मांग उठाई गई है। आज जिला कलेक्ट्रेट में शिव सेना नेता बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में दो दर्ज से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाशिकारियों ने पहुंचकर जहां आतंकवाद पर जमकर नारे बाजी की है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदियनाथ के नाम जिला प्रशासनिक अधिकारीयों को एक ज्ञापन सौंपा है। यहां पहुंचे शिव सेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिल्ली ब्लास्ट की गंभीर घटना को देखते हुए मुजफ्फरनगर जनपद सहित सभी जनपदों के प्राइवेट व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों व डॉक्टरों की सुरक्षा एवं सत्यापन जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है ऐसी घटनाएँ देश की एकता, अखण्डता और जन सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों के विभिन्न प्राइवेट व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न वर्गों के छात्र अध्ययनरत हैं और डॉक्टर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुस्लिम समुदाय के छात्र और डॉक्टर भी यहां बड़ी संख्या में अध्ययनरत/कार्यरत हैं। हमें आशंका है कि जिस प्रकार दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया, वैसा कोई षड्यंत्र कहीं और भी न रचा जा रहा हो।
इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाना अति  आवश्यक है उन्होंने कहा कि शिवसेना मुजफ्फरनगर इकाई की ओर से आपसे निवेदन करते हैं कि जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि यदि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़ा पाया जाए तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा सहित दो दर्जन से अधिक शिव सैनिक मौजूद रहे।।
पुलिस ने टैªफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने करने वाला दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक यातायात एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर यातायात पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले अपराधी को सिखाया कानून का पाठ। उल्लेखनीय है कि 02 नवम्बर की शाम थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित एक जुलूस के दौरान यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान कुछ व्यक्ति रांग साइड से वाहन निकालने का प्रयास करने लगे। यातायात पुलिसकर्मी द्वारा उक्त व्यक्तियों को रांग साइड से जाने से मना करने पर उनके द्वारा पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे द्वारा प्रकरण का तत्काल संज्ञान लिया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा 03 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।   पुलिस अधीक्षक यातायात एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर यातायात पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले मुख्य अपराधी लोनी निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हल्का-हल्का सर्दी का असर तथा कोहरे का असर
तितावी। नवम्बर माह के मध्य से हल्का-हल्का सर्दी का असर तथा कोहरे का असर नजर आने लगा है। हालाकि शहर मेें अभी कोहरे का कोई खास असर नही रहता है। परन्तु हाईवे पर अल सुबह एवं देर रात के बाद से कोहरे का असर नजर आने लगा है।   उल्लेखनीय है कि सितम्बर माह के अन्त तक सर्दी/कोहरे का कहीं कोई असर नही रहा। परन्तु अब सुबह-शाम सर्दी/कोहरा नजर आने लगा है। बीती देर रात तितावी हाईवे पर घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर एक ट्रक डिवाईडर पर चढ गया। उधर से जा रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे पर चढे ट्रक को मार्ग से अलग करवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।
एनडीए गठबब्धन जीत की ओर अग्रसरः मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी शुभकामनाये
अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर साधा निशानKapil Dev Aggarwal Mla
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एक तरफ जहां बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है तो वही उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता को शुभकामनाएं संदेश यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल देते नजर आ रहे हैं। यहां मुजफ्फरनगर के सदर सीट से विधायक एवं राज्य के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एनडीए गठबंधन को जीत की ओर अग्रसर होने पर बिहार की जनता का धन्यवाद साधुवाद किया है तो वहीं अखिलेश यादव एवं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।  राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जहां गुंडे बदमाशों और आतंकवाद को संरक्षण दाता बताया है तो वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि देश के जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं वह देश की जनता से पिता तुल्य जेसी बात कहते है ठीक उसी तरह बिहार की भी जनता खासकर बेटियों महिलाओं ने यह कर दिखाया है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित बेटियों महिलाओं के सम्मान में जो विभिन्न योजनाये चला रखी है उन पर वे खरा उतरी है और बिहार को जीत के लिए अग्रसर भी बना रही है।।

व्यापारियों ने की सफाई व्यवस्था की मंाग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। तहसील परिसर मार्केट के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से मार्केट में उचित साफ-सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। शहर की हृदय स्थली शिवचैक के नजदीक स्थित तहसील परिसर मार्केट के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर मार्केट में अक्सर कूडा पडा रहता है। अतः जनहित में मार्केट में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करानी चाहिए। ताकि मार्केट के व्यापारियों एवं मार्केट में आने वाले ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो।

 

कार का हुआ चालान
चरथावल। कस्बे में बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध कार की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। चरथावल बस स्टैंड पर करीब एक घंटे से एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। इसकी चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार, कांस्टेबल राहुल तेवतिया और कांस्टेबल राहुल गिरी तुरंत पैदल ग्रस्त कर रहे थे आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह कार पिछले घंटे से यहां खड़ी है।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार की खिड़की खोलकर उसकी तलाशी ली। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि शाम के समय गश्त के दौरान यह कार सड़क पर खड़ी मिली थी। मालिक का पता न चलने पर कार को थाने लाया गया। कार की तलाशी में कुछ घरेलू सामान मिला है।  चरथावल थाना प्रभारी ने बताया कि नंबर डालकर गाड़ी मलिक का पता लगाया गया।कार का नो पार्किंग का चालान काटकर गाड़ी मालिक को गाड़ी दे दी गई।
बाईक सवार हादसे में हुआ घायल
शाहपुर। सडक हादसे में बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।   सूत्रों के अनुसार शाहपुर में बाईक सवार एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन मे घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीण घायल युवक के परिजनों को सूचना देने के प्रयास मे जुटे हैें।अजगर मिला, वन विभाग की पहुंची टीम
पुरकाजी। शकरपुर मार्ग पर एक विशालकाय अजगर सड़क पर दिखाई दिया, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। राहगीरों ने इसकी सूचना धमात ग्राम प्रधान सचिन गुर्जर को दी। ग्राम प्रधान तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वन दरोगा देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। वन दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया कि अजगर को पकड़कर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। ग्राम प्रधान सचिन गुर्जर ने बताया कि धमात के जंगल में पहले भी कई बार अजगर निकल चुके हैं। अजगरों के बार-बार निकलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, और किसान अब अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।एसएसपी ने किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा देर रात्रि पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बाजार क्षेत्र की स्थिति, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, ट्रैफिक नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग करें, एवं किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही महोदय द्वारा स्वंय उपस्थि रहकर संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग भी कराई गई तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगगण भी उपस्थित रहे।

 

मिठाई बांटकर किया बिहार की जीत पर खुशी का इजहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बिहार विजय का जश्न के साथ आज भगत सिंह रोड स्थित भाजपा नेता एवं स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सहसंयोजक श्रीमोहन तायल के कैम्प कार्यालय हनुमान चैक पर सभी साथियों ने आपस में एक दूसरे को लड्डू खिलाए और बाजार में भी लड्डू बांटकर खुशी मनाई और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली, स्वास्थ्य और उपचार में मिली मददMuzaffarnagar Medical Ngo
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज साईं धान फाउंडेशन, गुरुग्राम द्वारा मुज़फ्फरनगर में 140 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। यह पहल टीबी मरीजों के बेहतर इलाज और पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें और उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इस अवसर पर साईं धान फाउंडेशन के सुशील और श्रीमती सुनीता ने स्वयं पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम में टीबी हॉस्पिटल मुज़फ्फरनगर से डॉ. लोकेश चंद गुप्ता, विपिन शर्मा, हेमंत यादव, रुचिर, संजीव और अभिषेक भी मौजूद रहे। टीबी के उपचार और पोषण को लेकर डीटीओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह पहल “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के तहत की जा रही है। अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्ग टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी स्वास्थ्य देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को दी गई पोषण पोटली में दालें, चना, सूखे मेवे, ओआरएस  और आवश्यक सप्लीमेंट्स शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल दवा उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि मरीजों के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना भी है। डीटीओ ने कहा, कि “पोषण और मानसिक सहयोग टीबी के इलाज में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दवाइयां। ऐसे कार्यक्रमों से मरीजों को आत्मविश्वास मिलता है और वे जल्दी स्वस्थ होते हैं। समाज का सहयोग और जागरूकता इस अभियान की सफलता की कुंजी है।” इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट होता है कि केवल दवा देना ही नहीं, बल्कि टीबी मरीजों का पोषण और मानसिक सहयोग भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साईं धान फाउंडेशन जैसी पहलें मरीजों को न केवल स्वास्थ्य लाभ देती हैं, बल्कि उन्हें समाज का सहयोग भी महसूस कराती हैं। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक मरीजों तक इलाज और पोषण की मदद पहुँच सके।
एसएसपी ने ली परेड की सलामी, करायी ड्रिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल, शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु कराया गया अभ्यास। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रुम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्द ऋतु में प्रायः होने वाले कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त पुलिस वाहनों पर फॉग लाइट लगाने, समय से मेंटेनेंस कराने तथा पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद में ऐसे सभी स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहाँ दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय समय से सुनिश्चित किए जा सकें। सभी पीआरवी वाहनों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित स्थान पर ही खड़े रहें तथा रात्रि के समय वाहन पर लगी लाल-नीली फ्लैश लाइट सदैव ऑन रखें, जिससे पुलिस वाहन दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दें और आमजन में सुरक्षा की भावना तथा पुलिस की उपस्थिति का विश्वसनीय वातावरण बना रहे। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सूचना प्राप्त होने पर इवेंट को तत्काल प्रभाव से अटेंड किया जाए, किसी भी प्रकार की देरी न हो। महोदय द्वारा ऐसे सभी वाहनों पर, जिनसे दुर्घटना होने की आशंका रहती है, रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों को सुरक्षित साइड में खड़ा कराए जाने के निर्देश दिए गए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया।
अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाईन श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।खेल उत्सव हुआ आयोजित
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आज बाल दिवस के मौके पर खेल का आयोजन किया गया इस दौरान छात्राओं ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक अरविंद गुप्ता एवं महेंद्र कुमार सैनी और प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया। छात्रों ने खेलों में भाग लेकर उत्साह का संचार किया। छात्रों ने विभिन्न दौड़ में उत्साह पूर्वक, हिस्सा लिया। जिसमे सिंपल रेस, टाई रेस ,स्पून रेस, बटरफ्लाई रेस, बैग रेस, बैलून रेस जैसे खेल शामिल थे।6,7,8 से छात्राओं ने इन खेलों में प्रतिभाग किया। जिन छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन सभी को प्रबंधक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। खेल कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का सफल योगदान रहा।वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2025 संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मंचीय प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा ने किया सभी को प्रभावित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एम.जी. पैनोरमा 2025 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की।
समापन समारोह के मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल, श्रीमति अनु बाला अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद्, मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, श्री करण स्वरूप, मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार, एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा ने एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव विकास गोयल, सदस्य वैभव गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सैन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, मधु गोयल, मेघा गोयल और अथर्व गोयल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और जननायक बिरसा मुंडा को अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने मुख्य अतिथियों, कमेटी के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं सभी आगंतुकों का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छोटे बच्चों ने फ्लाइट ऑफ इमेजिनेशन कार्यक्रम के माध्यम से स्वप्निल दुनिया का अद्भुत चित्रण किया, जिसने दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। धार्मिक आस्था पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भक्त और भगवान में भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का प्रभावशाली मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भक्ति भाव में डुबो दिया। इकोज ऑफ द शोरलाइन में समुद्री तट की झलकियों को डांस के माध्यम से जीवंत किया गया, वहीं वाइब्रेंस ऑफ द डिवाइन में छात्राओं ने पारंपरिक लावणी नृत्य की भारतीय संस्कृति का परिचय दर्शकों के सम्मुख कराया।
युग परिवर्तन पर आधारित प्रस्तुति युगान्तर में विद्यार्थियों ने सतयुग से कलयुग तक के जीवन और घटनाओं का अद्भुत चित्रण किया। बॉलीवुड थीम पर सिम्फनी डांस प्रोग्राम ने मनोरंजन का रंग भरा, जबकि द लीजेंड लाइव ऑन कार्यक्रम ने भारतीय सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावना को सजीव कर दिया। अंत में पूरे समारोह के आकर्षण के रूप में यूपी लाइट शो ने समारोह को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जिस प्रकार से इस मंच पर धार्मिक और सांस्कृतिक आधार पर प्रस्तुतियां दी गई, वो नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में सहायक है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह का यह मंच इस बात का प्रमाण है कि आज की पीढ़ी में जो उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है, वह देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। विद्यालय प्रशासन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल ने हमेशा शिक्षा और संस्कृति का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत किया है। बच्चों का आत्मविश्वास और प्रस्तुति वास्तव में प्रेरणादायक है। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन के साथ ही मंचीय कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रम ही विद्यार्थियों के विकास और उनको संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करने के प्रयास होने चाहिए, ऐसे ही प्रयासों का यह मंच साक्षी बना है।
समापन अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन श्री भीम सैन कंसल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य रूप से श्री उदभव तोमर, श्री प्रभाव स्वरूप, श्री विशाल गर्ग, सभासद श्रीमति महिका गुप्ता, शोभित गुप्ता, एडीजीसी श्री विक्रान्त राठी, श्री सत्यवीर सिंह, जगदीश पांचाल, श्री सूरज प्रकाश, डॉ. अविनाश रमानी,  अंकित बिन्दल, श्री अभिनव स्वरूप, श्रीमति तूलिका स्वरूप, राजीव जैन, श्री राजन अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, श्रीमती रीना अग्रवाल, डॉ. मृणालिनी अनन्त, श्री अंकुर गर्ग,  अभिषेक पालीवाल, श्री अमित चैधरी, श्री गौरव पंवार सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

वर्कशाॅप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। जिला सेवायोजन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा एक दिवसीय एम्प्लॉयमेंट एंड स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया गया।’कृषि विभाग द्वारा ।ज्ड। योजना के अंतर्गत श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में चलाए जा रहे ष्ग्रामीण युवा कौशल विकास  कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा एकदिवसीय एम्प्लॉयमेंट एंड स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद सिरोही डी डी एग्रीकल्चर, डॉ अशोक कुमार डॉयरेक्टर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस एवं श्रीमती पारुल सिंघल जिला सेवायोजन अधिकारी ने छात्रों को कृषि के क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। डॉ सोनाली सिंह सहायक सेवायोजन अधिकारी द्वारा छात्रों को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रोजगार संगम पोर्टल तवरहंतेंदहंउ.नच.हवअ.पद   पर पंजीकरण कराने एवं टॉल फ्री नंबर 155330 के बारे में जानकारी दी।

 

 निःशुल्क बैग बाल दिवस पर वितरित किये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बच्चियों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जी, क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से कार्तिक स्वरूप जी (वूदमत), विद्यालय की प्रिंसिपल, तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बाल दिवस के इस विशेष अवसर पर किया गया यह योगदान न सिर्फ बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया, बल्कि उनके शिक्षा-प्रोत्साहन और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता का भी सुंदर संदेश देता है।

 

उज्जवल राणा प्रकरणः 29 नवम्बर तक टली सुनवाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।छात्र उज्जवल राणा  प्रकरण में कस्बा बुढाना स्थित काॅलेज के प्राचार्य ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। न्यायालय के आदेश के चलते आगामी 29 नवम्बर 2025 को उक्त मामले मे सुनवाई सम्भव है।
  विदित हो कि कस्बा स्थित डीएवी डिग्री काॅलेज बीए के छात्र ने फीस विवाद के चलते उत्पीडन का आरोप लगाते हुए 8 नवम्बर को अपने ऊपर ज्वलन्तशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा से उक्त छात्र को दिल्ली रैफर कर दिया गया। जहंा 9 नवम्बर को छात्र उज्जवल राणा की मौत हो गई। इसमें उसकी बहन नेमुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उक्त मामले में एक आरोपी पीटीआई को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही तीन आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
  यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि डीएवी डिग्री काॅलेज के प्राचार्य ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रूख किया तथा न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। जिला न्यायालय के आदेशों के चलते उक्त मामले में अग्रिम जमानत की सुनवाई हेतु 29 नवम्बर की तारीख नियत की है।   छात्र उज्जवल राणा आत्मदाह प्रकरण तूल पकडता जा रहा है। इस मामले में जहंा एक और काॅलेज प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रूख किया। वहीं दूसरी और छात्र परिवार और सामाजिक संगठन इस मामले मंे पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मंाग कर रहे हैं। चर्चा रही कि उक्त प्रकरण में परिजनों द्वारा जताये गए विरोध के कारण पुलिस और अभियोजन से विस्तृत रिर्पोट रिर्पोट तलब की। अग्रिम जमानत अर्जी की खबर मिलते ही उज्जवल राणा की बहन मुकदमें की वादी अपने चाचा सचिन राणा और अधिवक्ता अनूप राठी के साथ अदालत पहंुची। इस दौरान छात्र नेताओं और किसान संगठन के प्रतिनिधि, भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक, मोनू मलिक, दीपक राठी, कपिल बालियान, वीशू मलिक, विशाल, आदि कई छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

धूमधाम के साथ मनाया बाल दिवस
मीरापुर। कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आज बाल दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में छात्र छात्राओं के मध्य विभिन्न विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई गई। विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिता कक्षा प्ले से कक्षा आठवीं तक कराई गई। कक्षा प्ले से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों के मध्य दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा प्ले में पार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तेजस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी में अली और उमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और वार्षिक और हर्षनैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी में हमजा ,अर्णव और हमजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर निहारिका, सिद्धक और गीतांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी में मोक्ष और रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर अहमद और अरहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पहली में छात्राओं के मध्य बुक रेस प्रतियोगिता कराई गई जिसमें हिबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी के बच्चों के मध्य पिक अप द ग्लास प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अरहान अब्दुल सुभान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर आरिफा और इनायत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी के बच्चों के मध्य सीट पाव प्रतियोगिता कराई गई जिसमें शाजान और वैभव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अवनी धीमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चैथी के छात्राओं के मध्य रेस टू द सीट प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अब्दुल और कुशाग्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर विनय और अक्षांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी के बच्चों के मध्य हैंड लॉक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अपेक्षा सभी शयन और आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर हादी, कामरान ,संचित और जैद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी के मध्य लंगडी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें लविश राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अयान अल्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं के मध्य टीम प्रतियोगिता कराई गई जिसमें जिया ,आयुष ,अक्षत ,सर्वाेत्तमाऔर आराध्या ने जीत हासिल की। कक्षा आठवीं के मध्य कैंडल जलाओ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं केसाथ-साथ आज 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप का आयोजन भी किया गया था जिसका अभिभावकों ने अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया। अंत में स्कूल प्रबंधक श्री विभोर डागा जी और स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू डागा जी और सरिता डागा जी ने प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए प्रस्तुत
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आज बाल दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान छात्राओं ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक अरविंद गुप्ता एवं महेंद्र कुमार सैनी और प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन रिंकी रानी व शिवानी अरोरा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम प्रतिभाग कर उत्साह का संचार किया। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जिसमे विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऐ गिरी नंदिनी नृत्य द्वारा की गई।छोटे-छोटे बच्चों ने छोटा बच्चा जान के हमको ष्गीत पर डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ष्ताल से ताल मिला,और पंजाबी नृत्यष्एवम् हरियाणवी नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  प्रधानाचार्या ने सभी नृत्यों की प्रशंसा की । प्रतिभा करने वाली सभी छात्राओं  को प्रबंधक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का  योगदान रहा।

 

भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। जनपद के टाउन हॉल के समीप श्री बालाजी मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष महाआरती और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल एवं नगर पालिकाध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद रहें। कल्याण समिति (रजि0) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले श्रद्धालुओ एवं अतिथियो द्वारा महाआराती में हिस्सा लिया गया और भगवात श्री बालाजी महाराज को भोग अर्पण किया गया। जिसके बाद रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के बैनर तले कलाकारो ने मनमोहक प्रस्तुतियो से भजन संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक विजय गोस्वामी ने गणेश वन्दना से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री बालाजी की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसके बाद शामली से पधारी भजन गायिका अन्नू शेरवाल ने हनुमान जी के भजन, नगरी हो अयोध्या जैसी रघुकुल सा घराना हो, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना आदि भजनो से समा बांध दिया। भजन गायक अज्जू शर्मा ने मै क्या बोलू बालाजी, पिछले साल घने सारे, अबके नम्बर मेरा सै भजनो को सुनाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक सतेन्द्र सेन ने हे दूखभंजन मारूतिनन्दन और  जय जय जय बजरंग बली जैसे अनेको भजन प्रस्तुत किये। प्रसिद्ध भजन गायिक दीपा साहनी ने राधे राधे जपो चले आयेगे बिहारी, कभी श्याम बनके कभी राम बनके आदि भजनो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोनू जटाधारी ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण की सुन्दर झांकी और बरसाने की फूलो की होली की प्रस्तुति से सभी का भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश कौशिक और रमेश केस्टो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भजन संध्या में साज वादन एन0एस0 ग्रुप द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खैराती लाल, अवनीत कुमार, रोहताश कर्णवाल, डॉ0 अनिल गुप्ता, अजय भार्गव, सुभाष गोयल, डॉ0 अशोक गुप्ता, डॉ0 अशोक अरोरा, नवनीत कुच्छल, अरविन्द गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

 मनाया चिल्ड्रन्स डे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। राज एकेडमी में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ बाल दिवस (ब्ीपसकतमद’े क्ंल) मनाया गया। विद्यालय प्रांगण सुबह से ही रंग बिरंगी सजावट और बच्चों की मधुर मुस्कान से खिला हुआ था। सभी बच्चों ने विशेष कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, गीत, खेल प्रतियोगिताएँ और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों के लिए छोटे-छोटे उपहार तैयार किए थे, जिन्हें पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय सदैव प्रयासरत रहेगा। बच्चों ने दिनभर खूब एंजॉय किया और कार्यक्रम के अंत में एकता, प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सफल और यादगार रहा।

 

 गीता जयंती महोत्सव के संबंध में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग एवं रामबीर सिंह  वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि  23 नवंबर 2025 दिन रविवार को लखनऊ में होने वाले दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव एवं 01 दिसंबर 2025 को होने वाले गीता जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष में सिटी सेंटर के सामने सुरेन्द्र अग्रवाल चैयरमेन / संरक्षक के कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट अमरकांत गुप्ता संयोजक एवं संरक्षक द्वारा की गई तथा बैठक का संचालन अतुल कुमार गर्ग महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के सम्बंध में रामबीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी होतीलाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव लखनऊ में स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के साथ अनेक महान संत एवं आर एस एस प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी  उपस्थित भी रहेगी। इस कार्यक्रम मे मुजफ्फरनगर से भी काफी संख्या मे गणमान्य जन लखनऊ पहुंचेगे। इसी प्रकार गीता जयन्ती के उपलक्ष मे  गीताजी के अटठारहो अध्यायो का प्रतिदिन एक परिवार एक अध्याय का पाठ व शोभा यात्रा का आयोजन 18 दिनो  तक प्रतिदिन किया जायेगा जो 01 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे एक मिनट एक साथ गीतापाठ (तीनश्लोक) केे साथ सम्पन्न होगा। बैठक में सुरेन्द्र अग्रवाल, एड अमर कांत गुप्ता,  रामबीर सिंह, अतुल गर्ग, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल , राजेश वर्मा ,प्रेम प्रकाश अरोरा
, डाॅ सतीश कुमार मित्तल , मनोज जैन, बी एम गुप्ता, होतीलाल शर्मा , रवि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।     यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर ने दी ।

 

एसएसपी ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाली म0मु0आ0 निशा चैधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मानित। अंतरजनपदीय मेरठ जोन, मेरठ के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 27 सितम्बर से 29 सितम्बर तक आयोजित शूटिंग स्पोट्र्स वार्षिक खेल प्रतियोगिता में म0मु0आ0 निशा चैधरी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिग बोर थ्री पी (महिला) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदी का खिताब, बिग बोर 300 मीटर प्रोन पोज़िशन में व्यक्तिगत प्रथम स्थान, थ्री पोजिशन 300 मीटर में व्यक्तिगत प्रथम स्थान, तथा राइफल शूटिंग (पुरानी स्पर्धा) 100 गज में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। घ्घ्इसके अतिरिक्त 11वीं वाहिनी पीएसी में दिनांक 12 अक्टूबर से 18 तक आयोजित वार्षिक शूटिंग स्पोट्र्स प्रतियोगिता में भी निशा चैधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिग बोर 300 मीटर प्रोन पोज़िशन में व्यक्तिगत तृतीय स्थान, टीम इवेंट में प्रथम स्थान, तथा थ्री पोजिशन 300 मीटर में व्यक्तिगत द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा म0मु0आ0 निशा चैधरी को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम एवं लगन से कार्य कर पुलिस विभाग एवं जनपद का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =