Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छपार: जंगल में युवक का फांसी पर लटका शव मिलने से फैली सनसनी

छपार। जंगल में पेड पर युवक का फांसी लटका शव लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के बरला क्षेत्र मे फलोदा कट के समीप बाग मे करीब 33 वर्षीय युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना छपार पुलिस को दी। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा घटना स्थल पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव बरला निवासी मुनेश पुत्र चेतन के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। मुनेश की मौत की खबर से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही फलौदा कट पर पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि बीती रात अचानक मुनेश अपने घर से गायब हो गया था।

उसके परिजन उसकी तलाश मे जुटे थे कि आज सुबह उसका शव जंगल मे पेड पर फांसी लगी अवस्था मे मिला है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 19 =