समाचार
गोली मारकर की आत्महत्या
बुढाना। गृह कलह के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला नई बस्ती मे फायरिंग की आवाज सुन पडौसियो मे दहशत बन गई तथा माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। अगले ही पल पडौसी तथा कुछ अन्य लोग उक्त मकान की और दौडे जिस मकान से गोली चलने की आवाज आ रही थी। जहां पहुंच कर उन्होने देखा कि करीब 26 वर्षीय युवक शाहरूख पुत्र सलीम ने अज्ञात कारणो के चलते तमंचे से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के परीक्षितगढ थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी तीस वर्षीय शाहरूख पुत्र सलीम जनपद के कस्बा बुढ़ाना में मौहल्ला नई बस्ती में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि शाहरूख गृह कलह से परेशान था और पिछले कुछ दिनों उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था बीती रात्रि शाहरूख ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ इस संबंध में छानबीन शुय कर दी।
वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर अहिंसा की महत्ता बताई। मुख्य अतिथि रुड़की विश्वविद्यालय के उप कुलपति गोपाल रंजन ने उत्तम शिक्षा को ही बालकों और देश के भविष्य को संवारने के लिए एकमात्र विकल्प बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप कुलपति गोपाल रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बालकों की प्रतिभा जीवन के विविध रंगों का कैनवस है। छात्र नन्हा पौधा होता है, जिसे शिक्षक और अभिभावक मिलकर मजबूत पेड़ बनाते हैं। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर बैंड की प्रस्तुति दी। च्अशोका दा फियर्स टू दा पायसज् विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्राट अशोक की महानता और मानव मूल्यों से सभी को परिचित कराया। कलिंग युद्ध और सम्राट अशोक के हृदय परिवर्तन का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं ने आयो रे शुभ दिन गीत पर नृत्य किया। स्कूल गीत मंडली ने जय-जयकार गीत के साथ तक्षशिला में अशोक का स्वागत किया। नाटक के माध्यम से अहिंसा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के ३६ छात्र-छात्राओं को इम्प्रूवमेंट इन ग्रेड तथा प्रवीणता धारक १७८ को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रंजन मित्तल, नीता मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, विपिन गुप्ता, आदित्य मित्तल आदि मौजूद रहे।
खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, योगेश जैन, भूषण जैन, केजी अग्रवाल, विनोद ने किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। खेलों में रिले रेस, ब्रस्ट द बैलून, बीन बैलेंस रेस, हूप बॉल रेस, बन्नी रेस,जिग जेग, बॉल रेस, स्कूप एंड बॉल रेस, हर्डल रेस, कैस्टेल रेस, स्कार्फ रेस, रिबन रेस, बैलेंसिंग रेस, शटल रेस, थ्री बैलेंसिंग रेस तथा पिरामिड रेस आदि में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधायक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। अभिभावकों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। रुचि शर्मा, रीटा गोयल ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा एवं प्रबंधक सुमन सिंघल ने आभार जताया।
५ दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग निवारण शिविर
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में चल रहे ५ दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग निवारण शिविर में तीसरे दिन योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि हमारे शरीर में लीवर सबसे बड़ी ग्रन्थि है।तनाव के कारण या अन्य किसी वजह से यदि हमारा लीवर भोजन में पाचक रसो का उचित मात्रा में स्राव न करे तो व्यक्ति मात्र एक माह में हृदय का मरीज बन सकता है।भोजन में ली गई वसा का पाचन लीवर द्वारा स्रावित पाचक रसो के द्वारा ही होता है।जब लीवर वसा को पचाने में असमर्थ हो जाता है तो वह वसा हमारे रक्त में मिलकर रक्त वाहिनियो में विचरण करने लगता है और हमारी रक्त वाहिनियो की दीवारों पर चिपक कर रक्त संचार को अवरुद्ध कर देता है और व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी बन जाता है।नियमित योगाभ्यास करने से शरीर की समस्त प्रणालिया सुचारु रूप से कार्य करने लगती है।अतः हृदय रोगी को अपना आहार और विहार शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए।यदि शाम का भोजन हल्का व सूरज के अस्त होने से पहले कर ले तो हृदय पर दबाव कम पड़ता है जिससे रात्रि में होने वाले हृदय आघात से बचा जा सकता है।भयंकर सर्दी के बावजूद काफी संख्या में लोग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।इस अवसर पर यज्ञदत्त आर्य,विश्वानी कुमार,कर्णवीर बालियान,पूनम वर्मा व रजनी मलिक का विशेष सहयोग रहा।
मांगों को लेकर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा आरक्षण विभाजन को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल ने की व इस दौरान वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडवांकेट, ंसचालक मोर्चा नेता लोकेश सैनी, प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति आदि मौजूद रहे। विशाल धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण विभाजन का जो मसौदा तैयार किया गया है वह असंतुलित है जिसमें सात प्रतिशत के स्लेब में एक ही जाति के एक से अधिक दर्शाया गया है। उस स्लेब का प्रतिशत कम करके वह अत्यंत अति पिछडा का प्रतिशत बढाकर जिन जातियों की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं है या जो जाति अत्यंत अति पिछडा वर्ग स्लैब से छुट गयी है उन्हे उसमे रखा शामिल किया जाये और सामाजिक आय समिति की रिपेर्ट जल्द लागू की जाये तथा अति पिछडा वर्ग आयोग का जल्द गठन कर उसे संवैधानिक दर्जा दिया जाये। सरकारी व अर्द्धसरकारी संस्थाओं के नाम अति पिछडा वर्ग के महापुरूषों के नाम से रखे जाये साथ ही उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालो में सरधना ब्लॉक प्रमुख कुलदीप प्रजापति, भरतपाल जिला उपाध्यक्ष डा. रविन, श्याम सुंदर, सत्यवीर प्रजापति, डा. सोनू विश्वकर्मा, कुलदीप कश्यप, हरिओम कश्यप आदि ने धरने को सम्बोधित किया।
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्पपफरनगर की प्रधानाचार्य परिषद मे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमति सारिका जैन ने की। धरने मे प्रधाचार्य परिषद ने अपनी विभिन्न समस्याओ को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया। सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तेजपाल सिह शर्मा को तथाकथित प्रबन्धक के द्वारा अनाधिकृत रूप से निलंबित किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मे लम्बित प्रकरणो के विरोध मे धरने मे विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्यो ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रधानाचार्यो ने अपने विद्यालयो की समस्याओ का निराकरण कराने के लिए अपनी बात रखी। धरने मे बताया गया कि अभी तक कुछ प्रधानाचार्यो का ग्रेड पे ना लगना मृतक आश्रितो की अनुकम्पा के प्रति नियुक्ति ना दिया जाना,समय पर वेतनमान का ना लगाना एवं पदोन्नति के प्रकरण अनावश्यक रूप से लम्बित रखना शामिल है। धरने मे आरोप लगाया गया कि डीआईओएस प्रधानाचार्यो की समस्याओ के प्रति लापवाही बरती जाती है। उक्त समस्याओ के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। इस धरने मे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव,जनता इंटर कालेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार,परिषद के उपाध्यक्ष अमर पाल सिह, विनित चौहान,राजेन्द्र सिह प्रधानाचार्य नंगला मंदौड इंटर कॉलेज, श्रीमति सीमा त्यागी, श्रीमति मिनाक्षी प्रधानाचार्य नगर पालिका कन्या इंटर कालेज, श्रीमति राजेश सिवाच, रजनी गोयल, दिनेश जैन, अनुराग जैन एवं अनेक विद्यालयो के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने विद्युत समस्या के सम्बन्ध मे प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व मे टाउन हॉल पर एकत्रित हो विद्युत समस्याओ के सम्बन्ध मे अधिशासी अभियन्ता से मिल एक ज्ञापन सौपा। जिसमे आरोप लगाया कि विद्युत कर्मचारियो द्वारा विद्युत चैकिंग के नाम पर झूठा कट व मीटर मे गडबडी का भय दिखाकर अवैध वसूली की जा रही है। अतः ऐसे विद्युत कर्मचारियो के विरूध कार्यवाही होनी चाहिए। शामली रोड पर विद्युतगृह पर उपभोक्ताओ के साथ दुरव्यवहार किया जाता है। कुछ रोड पर खम्बे सडक के बीच मे खडे रहने से अतिक्रमणस की समस्या हो रही है। अतः ऐसे खम्बो को सडक किनारे लगवाया जाए। मीटर रीडर मीटर मे गडबडी बताकर उपभोक्ताओ से अवैध वसूली का प्रयास करते है जो कि अनुचित है। विद्युत लाईन के नीचे पेड खडे हैं। जिनके टकराने से हवा चलने पर विद्युत सप्लाई बाधित होती है। अ एसे पेडो को कटवाया जाए। जर्जर तारो को बदलवाया जाए तथा ओवर लोड ट्रान्सफार्मरो को बदलवाया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे राम अवतार गुप्ता,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,मौ.भूरा कुरैशी,पवन वर्मा,प्रवीण जैन,स.बलविन्द्र सिह आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव/आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता विभाग एवं सार्वजनिक उद्यम, उ0प्र0 शासन श्री एम0वी0एस0 रामी रेड्डी ने आज जिला पंचायत सभागार में कर करेत्तर एवं विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियां को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्या की गति व वसूली में तेजी लायी जाये। उन्होंने कहा कि सडक,बिजली, पानी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी और पात्र व्यक्तियों तक पंहुचाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने व्यापार कर के अधिकारियों के निर्देश दिये कि अधिक से अधिक व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण कराया जाये। उनको इसके लाभ के बारे में बताया जाये और सभी व्यापरियों से समय से जीएसटी जमा कराया जाना सुनिश्चत किया जाये। उन्होने जिलाधिकारी से कहा कि क्षेत्रवार व्यापारकर की समीक्षा की जाये। उन्होने व्यापारकर के अधिकारियो से कहा बोगस व फर्जी कम्पनियों पर लगाम लगाये तथा अपनी राजस्व वृद्वि को बढाये। स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि साईट का भौतिक निरीक्षण किया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि स्टाम्प की चोरी न होने पाये अगर ऐसे कोई प्रकरण सामने आते है तो उनसे स्टाम्प की वसूली शतप्रतिशत सुनिश्चत की जाये। उन्होने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर न होने पाये। उन्होने कहा कि लगातार छापेमारी करे और अपनी टीम के सक्रिय करे। प्रमुख सचिव परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाया जाये उनके लाईसेस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाये। उन्होने लाईसेस प्रक्रिया व ड्राइविंग टेंस्ट के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि अगले माह परिवहन विभाग का निरीक्षण किया जायेगा। विधुत विभाग की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि कही कही पर बिजली के बिलो के अधिक आने की समस्याए आ रही है उनके तत्काल दिखवा लिया जाये और उन्हे तत्काल ठीक भी कराया जाये। उन्होने विद्युत देयो की वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि बिजली चोरी और लाईन लोस पर नियंत्रण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्हेने कहा कि अभी बिजली चोरी और लाईन लोस घटाया जाये। प्रमुख सचिव ने नगर निकायों की वसूली की भी समीक्षा की। उन्होने नगर मजिस्टेट को निर्देश दिये कि शहर से कूडे का निस्तारण कराया जाये। उन्होने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चत कराई जाये और शत प्रतिशत वसूली कराई जाये। टैक्स की चैकिंग व सफाई कर्मियों की बीट निर्धारित की जाये। उन्होने निर्देश दिये सुबह से ही चैकिग कराई जाये। उन्होने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने चकबन्दी वादो के निस्तारण की भी समीक्षा की। प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी ने कहा कि जनमानस को अच्छी चिकित्सा सुविधा हर हाल में उपलब्ध करायी जाये। उन्हेने कहा कि समस्त जीवन रक्षक दवाईयां स्टॉक में रखी जाये। उन्होने कहा कि सीएचसी,पीएचसी पर चिकित्सकों की उपलब्धता कम से कम 8 घण्टे सुनिश्चित करायी जाये और चिकित्सक अपनी तैनाती मुख्यालय पर ही रात्रि विश्राम करे। उन्हेने कहा कि आम जनमानस को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहे। एक्सरे मशीन और अन्य मशीने भी चालित दशा में रहे। उन्होने 102, 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता की स्थिति के बारे मे भी जाना। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिये कि भू माफिया किसी भी हाल में नही पनपने चाहिए। उन्होने कहा कि यदि कोई घटना प्रकाश में आती है तो भू माफियाओं को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाये।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने प्रमुख सचिव को अवगत कराया कि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ है। अपराध में गिरावट आई है। उन्होने बताया कि छेडखानी, डकैती अपहरण, लूट की घटनाओ में कमी आई है। उन्होने बताया कि एनएसए की कार्यवाही भी की जा रही है। अपराध कंट्रोल में है। जिलाधिकार राजीव शर्मा ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चत कराया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजीव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, सीएमओ पीएस मिश्रा, डीएफओ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा आरक्षण विभाजन को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल ने की व इस दौरान वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडवांकेट, ंसचालक मोर्चा नेता लोकेश सैनी, प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति आदि मौजूद रहे। विशाल धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण विभाजन का जो मसौदा तैयार किया गया है वह असंतुलित है जिसमें सात प्रतिशत के स्लेब में एक ही जाति के एक से अधिक दर्शाया गया है। उस स्लेब का प्रतिशत कम करके वह अत्यंत अति पिछडा का प्रतिशत बढाकर जिन जातियों की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं है या जो जाति अत्यंत अति पिछडा वर्ग स्लैब से छुट गयी है उन्हे उसमे रखा शामिल किया जाये और सामाजिक आय समिति की रिपेर्ट जल्द लागू की जाये तथा अति पिछडा वर्ग आयोग का जल्द गठन कर उसे संवैधानिक दर्जा दिया जाये। सरकारी व अर्द्धसरकारी संस्थाओं के नाम अति पिछडा वर्ग के महापुरूषों के नाम से रखे जाये साथ ही उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालो में सरधना ब्लॉक प्रमुख कुलदीप प्रजापति, भरतपाल जिला उपाध्यक्ष डा. रविन, श्याम सुंदर, सत्यवीर प्रजापति, डा. सोनू विश्वकर्मा, कुलदीप कश्यप, हरिओम कश्यप आदि ने धरने को सम्बोधित किया।
चोरी के माल सहित 5 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुठभेड के दौरान ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। एस पी क्राइम राम भवन चौरसिया व सी ओ सिटी हरीश भदोरिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की सिविल लाइन क्षेत्र की चौकी प्रभारी गेटवे लेखराज सिंह द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को दूरभाष सूचना दी गई की ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह जिसके पास पूर्व से चोरी के ट्रांसफार्मर बिजली तार व नाजायज असलाह भी हैं थाना सिविल लाइन पुलिस पुलिस बल के मौके पर पहुंची सन्ध्वली के अंडर पास से करीब २०० मीटर गाड़ियों को रुकवा कर चेकिंग करने लगा तो गोदाम के पास खड़ी गाड़ियां जब चलने के लिए तैयार हुई तो थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गाड़ी के पास पहुंचकर पुलिस ने परिचय देने के लिए कहा गया तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने जोर से चिल्ला कर कहा कि पुलिस है गोली चलाओ और भागो तमंचों से थाना सिविल लाइन पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया ’पुलिस टीम इस में बाल-बाल बचे लेकिन पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना मौके से गाड़ी सहित तीन व्यक्तियों को अंदर ही पकड़ लिया तथा ओर बदमाश फायर करते हुआ ईख के खेत में भाग गये जिसका पीछा किया गया तो दो अन्य व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए बदमाशों में रविंदर पुत्र शेंन्द्र निवासी सरधना मेरठ, शहजाद पुत्र निशार न्याजुपूरा थाना कोतवाली,इमरान पुत्र शराफत ग्राम सुजड़ू थाना कोतवाली,जोगिंदर पुत्र संसार निवासी वहलना थाना कोतवाली, भूरा पुत्र सलीम निवासी सुजड़ू थाना कोतवाली तो वही मोके से फरार होने वाले आरोपी नोशाद पुत्र इकबाल निवासी बसी थाना शाहपुर बताया जा रहा है पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामदग का विवरण कोयल १२ पीस वजन करीब ६० किलो,विद्युत एलमुनियम वजन करीब २०० ग्राम, एक ट्रांसफार्मर बेस रोड एंगल, ट्रांसफर कोर पत्ती वजन करीब ८० किलोग्राम, तांबा तार करीब ४० किलोग्राम, १ सिलेंडर बड़ा मैं गैस कटर मय पाइप, तीन तमंचे मय दो खोखा जिंदा कारतूस,३१५ बोर एक तमंचा मैं चार जिंदा कारतूस १२ बोर,एक छुरी नाजायज,तीन टॉर्च,एक वैगन आर कार बिना नंबर, एक स्टीम काट व तार काटने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए अपनी जान पर खेलकर इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन देवेंद्र कुमार त्यागि उप निरीक्षक लेखराज सिंह उप निरीक्षक कपिल देव उप निरीक्षक अनिल कुमार हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार सिंह हेड कॉस्टेबल नीरज कुमार हेड कांस्टेबल विजय कुमार कॉस्टेबल सचिनकुमार कांस्टेबल कृष्ण कुमार कांस्टेबल अमित कुमार चालक पंकज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
खुले में सोने को मजबूर आवास योजना के लाभार्थी
जानसठ। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। दूसरी किश्त लेने के लिए सुविधा शुल्क नहीं देने पर लाभार्थियों के मकान छह माह से अधूरे पड़े हुए हैं। जिसके चलते योजना के लाभार्थी खुले में सोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कस्बे में गरीबों के लिए मकान बनाए जा रहे हैं, लेकिन यह योजना नगर पंचायत सभासद व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है। योजना के नाम पर अवैध वसूल की जा रही है। कस्बे के धूना पुरी निवासी शौकीन, मुन्ना आदि ने बताया कि उन्हें योजना के तहत ढाई लाख रुपये मिलने थे। पहली किश्त के रूप में जुलाई में 50 हजार रुपये मिले थे। उसकी एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत दी गई थी। उसने अपने मकान को गिराकर काम शुरू करा दिया, लेकिन वह पैसे मकान की बुनियाद भरने में ही खत्म हो गए, तब से अब तक दूसरी किश्त नहीं मिली है। जिसके कारण लाभार्थी परिवार खुले में सोने को मजबूर हो रहे हैं। किसी तरह से अधबने मकान में पॉलीथिन आदि डालकर रहने लायक किया। उनका आरोप है कि दूसरी किस्त के रूप में उससे फिर से रिश्वत मांगी जा रही है।
उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है, यदि कोई इस योजना के नाम पर पैसा लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– सचिन त्यागी, प्रभारी प्रधानमंत्री आवास योजना जानसठ।
