बच्चे की उपचार के दौरान मौत
बस की टक्कर लगने से गम्भीर घायल हुए बच्चे की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। बीते दिन जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी क्षेत्र के कूकड़ा ब्लाक के पास एक साढे तीन वर्षीय बालक को प्राइवेट बस में अपनी चपेट में ले लिया था जिसके चलते बच्चा घम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसे पहले जिला अस्पताल व् बाद में मेरठ रैफर कर दिया गया था जहां उपचार के दौरान उक्त बच्चे की दुःखद मौत हो गई मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पुलिस ने भाग दौड़ करते हुए बस कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है’।। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन थाना नई मंडी क्षेत्र के कूकड़ा ब्लाक के पास कमल नगर निवासी ऋषिपाल का पुत्र शिवांक उम्र साढे तीन वर्ष अन्य परिजनों के साथ अपने घर लौट रहा था । तभी एक प्राइवेट बस ने शिवांक को अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया आस पास के राहगीरों के शोर मचाने पर बस रुकी जिसका चालक मोके से फरार होने में कामयाब रहा और लोगों ने किसी तरह घायल शिवांक को जिला अस्पताल भर्ती कराया वहीं इस मामले की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को भी दे दी । सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहले घटना स्थल व् बाद में जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने घायल बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया जहां बीती देर रात उपचार के दौरान बच्चे की दुःखद मौत हो गई । जब यह समाचार मृतक के घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया परिजन शव लेकर वापस अपने घर लौट आये और मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने बच्चे के शव को जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।।
