विभिन्न थाना क्षेत्रो सहित नगर क्षेत्र मे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो सहित नगर क्षेत्र मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण को लेकर चैकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने इस दौरान कई स्थानो पर बैरीकेटिंग भी की। सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रकाश चौक,कोर्ट रोड, कचहरी गेट तथा कचहरी परिसर मे सुदृढ व्यवस्था रखी।
पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन एवं कोरोना कर्फ्यू के मददेनजर बिना किसी जरूरी कार्य के घूमने वालो को रोककर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहन चालको के ई-चालान भी काटे।
पुलिस ने इस दौरान कई लोगो को जमकर हडकाते हुए वापिस घर लौटाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन उम्मेद कुमार ने चैकिंग अभियान चलाया।
वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे जानसठ अडडा, द्वारकापुरी मोड, जानसठ रोड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग तलाशी चलाया।
कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने हेतु @muzafarnagarpol द्वारा रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाज़ार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लगातार सघन चैकिंग की जा रही है। लोगो से बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले एवं कोविड गाईडलाइंस का पालन करने हेतु अपील की गयी pic.twitter.com/wS6o1tmIHT
— News & Features Network (@mzn_news) May 16, 2021

