Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिसौली में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर मंगलवार को किसान भवन सिसौली में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों के साथ हवन-यज्ञ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुजफ्फरनगर में भी रालोद कार्यालय पर हवन आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

सिसौली सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में किसानों ने अपने घर पर हवन कर चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिसौली में किसान भवन में आयोजित हवन में आहुति देने के बाद चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान हित के कार्यों में न्योछावर कर दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रालोद नगर अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, मास्टर बलजोर सिंह, किसान चिंतक कमल मित्तल, वीरेंद्र राठी, पुरषोत्तम आर्य, देवेंद्र मुखिया, तेजपाल धनोरा आदि शामिल रहे। मुजफ्फरनगर में भी रालोद कार्यालय पर हवन किया गया।

रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, धर्मेंद्र तोमर, हर्ष राठी, विकास कादियान, कमल गौतम, पराग चौधरी, अंकित सहरावत सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − nine =