सभासद पूनम शर्मा के द्वारा सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी में नगर पालिका की सभासद पूनम शर्मा के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए कंटेनमेंट जोन के १२ दिन होने पर जबरदस्त सफाई अभियान चलाया जहां पर सफाई कर्मियों के द्वारा नाली सड़कें इत्यादि को साफ किया
पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया आपको बता दें कि इंदिरा कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं जिला प्रशासन के द्वारा १४ दिन के लिए गलियों को बलिया से सील कर दिया गया था
लोगों को अवगत कराया गया था कि कोई भी कंटेनमेंट जोन मैं ना घूमें और ना ही अपने घरों से निकले जैसे ही आज १२ दिन होने पर नगरपालिका के वार्ड ३१ की सभासद पूनम शर्मा के द्वारा सफाई कर्मियों के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाया
जहां पर सफाई कर्मियों के द्वारा नालियों की सफाई की और सड़कों पर झाड़ू मार कर सफाई की और कूड़े को उठाया गया उसके बाद नगरपालिका की टीम के द्वारा सभी घरों को सैनिटाइजर किया।

