Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। जिला सूचना अधिकारी श्री अनमोल त्यागी के अनुसार गत दिवस जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो का भ्रमण व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसौली, पुरकाजी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलौदा का निरीक्षपण कर आवश्यक दिशा निर्द्रेश दिये।

साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों व डोर टू डोर सर्वे कर रही टीम के साथ संवाद भी किया। उनहोने कहा कि जांच के समय मॉस्क व गल्बस का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाये।

उन्होने निरीक्षण कर सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिये कि गावं गाव ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की जाये। उन्होने कहा कि इसके लिए गांव में एक कमेटी का गठन किया जाये ताकि किसी भी प्रकारी की कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसौली में ०५ आक्सीजन कन्सनट्रेटर उपलब्ध कराये गये है

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलौदा में ७ ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर व १३ आक्सीजन सिलेडर सहित २५ बेड की उपलब्धता कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई है। जनपद में आक्सीजन की कोई कमी नही है।

उन्होने सम्बन्घित अधिकारियों व चिकित्सकों को निर्देश दिये कि घर घर जाकर जांच कर रही टीम को प्रत्येक संसाधन जैसे मास्क, सैनेटाईजर, गलब्स, किट, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाये।

उन्होने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-१९ रोग के प्रति सजगता, संभावित रोगियों के चिन्हीकरण तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण किया जाये।

जन सामान्य को जागरूक करने के साथ कोविड-१९ रोग के निकटवर्ती जांच एवं उपचार केंद्रों के विषय में जानकारी देंगे इसके साथ ही ऐसे लक्षण युक्त व्यक्तियों जिन्हें बुखार,खांसी इत्यादि के साथ सांस फूलने जैसे लक्षण प्रकट हो रहे हैं परंतु जिनकी अभी तक जांच नहीं हुई है 

वे अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाने में सक्षम भी नहीं है या अकेले रहने वाले वृद्ध व्यक्ति ,ऐसे लोगों को वह टीम घर पर ही जाकर दवाइयों का वितरण करेगी। इस अवसर पर सम्बन्धित एसडीएम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 5 =