वैश्विक

मरीजों से मनमानी वसूली: तीन बड़े अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लखनऊ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के तीन बड़े अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन अस्पतालों पर मरीजों से मनमानी वसूली करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी के तीन बड़े अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि मैक्सवेल, दिविना, जेपी अस्पताल पर मरीजों के साथ मनमानी वसूली करने का आरोप लगा था।

इस पर प्रभारी डीएम रौशन जैकब ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रभारी डीएम को अस्पतालों की व्यवस्थाओं में कमी मिली थी। प्रशासन ने तीनों अस्पतालों, उसके प्रबंधकों, निदेशक और संचालक पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक दिविना अस्पताल के खिलाफ गाजीपुर थाने और जेपी, मैक्सवेल अस्पताल के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि राजधानी के कई अस्पताल है जो कोरोना काल में मरीजों से जमकर वसूली कर रहे हैं। इनकी शिकायत भी लगातार हो रही है, लेकिन अस्पताल के रसूख के सामने पूरा प्रशासन नतमस्तक बना हुआ है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eleven =