पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुदेशा मलिक की कोरोना वायरस से दुखद मौत
मुजफ्फरनगर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुदेश मलिक के निधन से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञ,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो एवं गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
राष्ट्रीय लोकल से पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन तरसपाल मलिक की धर्मपत्नि श्रीमति सुदेश मलिक पिछले कुछ दिनो से काफी बीमार चल रही थी। तथा पिछले करीब एक सप्ताह से मेरठ के एक निजी अस्पताल मे भर्ती थी। कि बीती रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुदेशा मलिक के निधन से जनपद मे शोक छा गया।
मुजफ्फरनगर- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुदेश मलिक पत्नी तरसपाल मलिक की #कोरोना वायरस से दुखद मौत pic.twitter.com/9aY3xhexBY
— News & Features Network (@mzn_news) May 19, 2021
हालाकि सुदेशा मलिक का नगर की जाट कालोनी मे भी मकान है। परन्तु पिछले कुछ समय से वे शामली जनपद मे अपने गांव सुन्ना मे ही रह रही थी। श्रीमति सुदेशा मलिक के आकस्मिक निधन से जनपद मे शोक छा गया। आज दोपहर के वक्त गांव सुन्ना के शमशान घाट में कोरोना प्रोटोकॉल के दौरान उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व कैबीनेट मंत्री विरेन्द्र सिह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शामली मनीष चौहान,ब्राहमण नेता पंडित उमादत्त शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतबीर पंवार, विनोद राठी,ग्राम प्रधान सुन्ना रविन्द्र सिह, पूर्व विधायक बलबीर सिह मलिक किवाना, मुजफ्फरनगर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी,शामली रालोद जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,रालोद नेता अभिषेक चौधरी आदि ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की हैं।